242401
शाहजहांपुर में सिलेंडर लीक होने से गई महिला की जान
Powayan, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के खुटार में एक घटना में सिलेंडर लीक होने से महिला की जान चली गई। सूचना के अनुसार इटौआ गांव निवासी महिला सुबह 4 बजे चाय बनाने गई थीं। जिसके चलते माचिस जलाते ही वह आग की चपेट में आ गईं। साथ ही गंभीर रूप से झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरीश रावत अर्जित अवकाश के बाद कांग्रेस में गुटबाज़ी पर सवाल, प्रीतम सिंह आवास पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज अचानक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के आवास पर पहुंचे । राजनीति मुद्दों को लेकर तकरीबन 3 घंटे पर गहन विचार मंथन हुआ फिलहाल जब बैठक समाप्त हो गई इसके बाद वह बाहर निकले और मीडिया से बिना कुछ बोले चले गए उन्होंने कहा कि अभी वह अर्जित अवकाश पर है। ऐसे में कोई भी बयान नहीं दिया लेकिन जिस तरह से सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है ऐसे में हरीश रावत नाराज चल रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्जित अवकाश के लिए पोस्ट किया इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है ।। वही प्रीतम सिंह का कहना है कि फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बिना कोई भी मिशन कामयाब नहीं होगा ऐसे में एक बार फिर से हरीश रावत की राजनीतिक हैसियत को देखने को मिल रही है । मगर जिस तरह से हरीश रावत कोई भी बयान देने से कतरा रहे हैं ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर कांग्रेस पार्टी में गुटबाज़ी कब समाप्त होगी। क्योंकि कांग्रेस के कई तरह की चर्चा कर रहे हैं । हुरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री प्रीतम सिंह विधायक कांग्रेस पार्टी0
0
Report
सऊदी हज 2026: स्मार्ट वॉच से हाजी की लोकेशन ट्रैकिंग शुरू
Ajmer, Rajasthan:सफरे हज 2026 में सऊदी अरब जाने वाले अजमीने हज को इस बार स्मार्ट वॉच दी जाएगी। यह स्मार्ट वॉच सऊदी अरब में हज के दौरान भीड़ में हाजी साहेबान की लोकेशन ट्रेस करने में मददगार साबित होगी। इसी तरह हाजियों को पहले पासपोर्ट जमा कराने की झंझट से भी निजात मिल गई है। खादीमुल हुज्जाज डॉक्टर हाजी रमज़ान खान ने बताया कि अजमेर समेत राजस्थान भर से सफरे हज पर जाने वालों को यह स्मार्ट वॉच दी जाएगी। इसका कीमत हज कमेटी ने पहले ही जमा कर ली है। मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में भीड़ के दौरान हाजी कहां पर है, इसकी लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी। डॉक्टर रमज़ान ने बताया कि कई मर्तबा भीड़ में हाजी एक-दूसरे से जुदा हो जाते हैं इसकी वजह अरबी ज़ुबान नहीं आना है। ऐसे में कौन हाजी कहां पर है, उसकी लोकेशन का पता इस स्मार्ट वॉच से लग सकेगा。 अजमेर से 198 हाजी सफर पर जाएंगे इस बार अजमेर से 198 अजमीने हज मुकद्दस सफर के लिए जा रहे हैं। इन सभी की फ्लाइट जयपुर से ही है। फ्लाइट 20 अप्रैल से शुरू हो रही है। किस हाजी की फ्लाइट कब है, इसकी जानकारी हज यात्री को पर्सनली भेजी जा रही है। वही आमतौर पर हज यात्री का पासपोर्ट पहले जमा किया जाता था। इसके लिए सूबे के मुख़्तलिफ़ जिलों से हज यात्रियों के रिश्तेदारों को पहले जयपुर पहुंच कर पासपोर्ट जमा करना होता था लेकिन अब इसकी ज़रूरत नहीं है अब सीधे एयरपोर्ट पर ही चैकिंग होगी。 हर एक अजमीने हज को आखिरी किस्त की शक्ल में 92 हजार 30 रुपए जमा कराने हैं। इसमें ही कुरबानी की रक़म भी ली जा रही है। जो लोग अपने तौर पर कुरबानी करेंगे, उनसे कम रक़म ली जाएगी। यह रक़म 6 अप्रैल तक जमा करानी है जिसकी इत्तला हर एक अजमीने हज को कवर नंबर डालने पर पता लग जाएगी की उसे कितनी रक़म जमा करवानी है। इस आखिरी किस्त की रसीद भी हज कमेटी में जमा करनी होगी।0
0
Report
नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति पर, बिहार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
Patna, Bihar:PATNA बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति करेंगे ऐसे में बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा तमाम सवालों का जवाब zee बिहार के स्थानीय संपादक स्वप्निल सोनल ने दिया.... उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में आने वाले दो सप्ताह में बड़े बदलाव होंगे 20 अप्रैल महत्वपूर्ण दिन है 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच बिहार में कई बड़े राजनीतिक घटनाक्रम होंगे.... सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना सबसे अधिक है इसके अलावा कोई अति पिछड़ा चेहरा पर भाजपा दाव लगा सकती है....0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय से भारी विदेशी शराब बरामद; ट्रक चालक समेत नेटवर्क पर कार्रवाई
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का खेल लगातार जारी है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां पुलिस और मद्य निषेध इकाई की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बछवाड़ा पुलिस और मद्य निषेध इकाई पटना की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मुरली टोल प्लाजा के समीप छापेमारी कर एक 22 चक्का ट्रेलर को जब्त किया है।यह ट्रेलर तेघड़ा की ओर से आ रहा था, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक, ट्रक में पंजाब निर्मित किंगफिशर, थंडरबोल्ड, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंजर और ऑल सीजन ब्रांड की कुल 16,422 लीटर शराब लदी हुई थी। शराब की मात्रा इतनी अधिक थी कि गिनती करने में पुलिस को घंटों का समय लग गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रेलर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के कुंदनपुरा निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है कि आखिर इतने बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसका गंतव्य क्या था।सवाल यही है कि शराबबंदी वाले राज्य में आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब कैसे पहुंच रही है। क्या इस नेटवर्क के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।0
0
Report
उमा भारती ने अतिक्रमण विरोध में पोहा-जलेबी बेचकर प्रशासन के कदम पर सवाल उठाए
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सड़क किनारे हाथठेला लगाकर बेची पोहा और जलेबी, दरअसल ऐसा उन्होंने जिला प्रशासन के अतिक्रमण अभियान के विरोध स्वरूप किया और एक दिन पूर्व जिला प्रशासन द्वारा हटाए गए छोटे दुकानदारों को वापस अपने हाथठेले उसी जगह लगाने को कहा है साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की की गरीबों की रोजी रोटी नहीं छीनी जाए। यह पूरा मामला टीकमगढ़ नगर के सिविल लाइन मार्ग का है, जहां कल नगर पालिका प्रशासन एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत, जेसीबी मशीनों की मदद से कई छोटी दुकानें और हाथठेले फुटपाथ से हटा दिए थे, जब उमा भारती को इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने विरोध करते हुए कहा था कि छोटे दुकानदारों को हटाना गलत है, इसी के लेकर आज विरोध के तौर पर वह सुबह अपने बंगले से निकलकर प्रशासन द्वारा हटाए गए अतिक्रमण के स्थान पर पहुंचीं और खुद पोहा और जलेबी बेचकर दुकानदारों का समर्थन करते हुए उन्होंने हटाए गए दुकानदारों से अपील की कि वे वापस आएं और यहीं दुकानें लगाएं, मैं उनके साथ हूँ। उनके ठेलों को यहां से नहीं हटने दिया जाएगा, मैं जिला प्रशासन से बात करूंगी, सभी के ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे।0
0
Report
सवाई माधोपुर: पुराने शहर में ट्रैफिक जाम रोकने के लिए अब चलेगी सख्त कार्रवाई
Sawai Madhopur, Rajasthan:슬ग-जाम की समस्या को लेकर बैठक-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 07 अप्रैल 2026 एंकर-सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर में आये दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर आज पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा एंव यातायात पुलिस प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा शहर स्थित पुलिस चौकी में शहर के व्यापार मंडल,सिटी बस यूनियन सहित प्रबुद्धजनों एंव सामाजिक संगठनों से जुड़े प्राधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई ,बैठक के दौरान पुराने शहर में आये दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर व्यापारियों एंव प्रबुद्धजनों तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुवे जाम की समस्या से निजात दिलाने की बात कही ,इस पर यातायात पुलिस प्रभारी राकेशन शर्मा एंव कोतवाली थानाधिकारी ने बैठक में मौजूद लोगों से सुझाव मांगे ,जिस पर लोगो ने कई तरह के महतवपूर्ण सुझाव दिए , इस दौरान कोतवाली थानाधिकारी एंव यातायात प्रभारी ने सिटी बस संचालकों से बेवजह जगह जगह बस नही रोकने की हिदायत दी ,साथ ही व्यापार मंडल के सदस्यों से कहा कि आप भी शहर के सभी व्यापारियों को अवगत करवाये की व्यापारी अपनी दुकानों के सामने चौपहिया वाहनों को खड़ा ना होने दे । साथ ही मुख्य बाजार और सड़कों पर कोई भी व्यापारी अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा ना करे । पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों एंव सिटी बसों के चलते बार बार जाम लगता है और आम शहरी को परेशानी उठानी पड़ती है । ऐसे में कई लोगों की ट्रेनें व बसें भी छूट जाती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बुधवार से पुलिस सभी के सहयोग से तीन दिन तक समझाइश का दौर चलाएगी। इसके बाद भी यदि कोई इस तरह बाजार में चौपहिया वाहन दुकानों के आगे पार्क करता है या यातायTraffic नियमो का पालन नही करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी वाहन मालिक मुख्य मार्ग पर अपने चौपहिया वाहन खड़े करके चले जाते हैं। वह या तो अपने चौपहिया वाहनों को अपने घर की पार्किंग में खड़ा करें, अन्यथा मुख्य मार्ग पर खड़ा करने पर यातायात पुलिस चौपहिया वाहनों के फोटो खींचकर उसका घर बैठे चालान भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगी। साथ ही प्रत्येक शनिवार को लगने वाले हॉट को भी मुख्य सड़क से हटाकर नीचे लटिया नाले में शिफ्ट कराया जाएगा।इस पर सभी सामाजिक संगठनों , व्यापार मंडल एंव सिटी बस यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताई और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस का हर स्तर पर सहियोग करने का आश्वासन दिया ।0
0
Report
Advertisement
कंपोजिट विद्यालय ठोरहंस में आज धूम धाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, वितरित किए गए अंक पत्र और पुरस्कार
Pure Tiwari, Uttar Pradesh:गोंडा, आज कंपोजिट विद्यालय ठोरहंस में शिक्षा सत्र की समाप्त होने और नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्रों को अंक पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए । कक्षा 8 के छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र भी दिए गए जिससे वह कक्षा 9 में अपना नामांकन अन्य विद्यालयों में करा सकें। प्रभारी प्रधानाध्यापक तेजेंद्र द्विवेदी ने सभी शिक्षकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न किया जिसमें बच्चों ने खुले मन से प्रतिभाग किया और उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। न्याय पंचायत के शिक्षक अनिल पांडे अमित बहुत सारे शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के अच्छे भविष्य की मंगल कामना किया।0
0
Report
आमगांव कोयला खदान में सब-एरिया मैनेजर पर हमला, हालत गंभीर
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के आमगांव कोयला खदान के सब-एरिया मैनेजर के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और वर्तमान में अस्पताल में उनका इलाज जारी है. घटना के समय सब-एरिया मैनेजर अपनी टीम के साथ रोड डायवर्जन के लिए सर्वे करने गए थे, पुराना रोड माइनिंग क्षेत्र में आने के कारण उसे हटाया जाना है, जिसके लिए नए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया जाना है. SECL प्रबंधन के अनुसार जब अधिकारी अपनी टीम और सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर काम रुकवाकर लौट रहे थे, तभी वहां की महिला सरपंच प्रमिला देवी के उकसाने पर अचानक उन पर हमला कर दिया गया, बताया जा रहा है कि लगभग 8-10 पुरुषों और 3-4 महिलाओं ने मिलकर अधिकारी को घसीटा और उन पर पत्थरों व गुलेल से हमला किया. उनके अनुसार जिस जमीन पर कार्य किया जा रहा है, वह या तो SECL की और सरकारी जमीन है, इसमें किसी भी ग्रामीण की निजी भूमि का नुकसान नहीं हो रहा है, उन्होंने इसे अर्बन नक्सलवाद का एक उदाहरण बताते हुए कहा कि यह हमला केवल अपना दबदबा कायम रखने के लिए किया गया है. वहीं ग्रामीणों के अनुसार SECL उनके निजी जमीन पर सड़क का निर्माण कर रहा है और उन्हें ना तो इसकी जानकारी दी गई है और ना ही मुआवजा, जिसकी वजह से ग्रामीण सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं. हालांकि SECL प्रबंधन के द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
बीकानेर से बंगाल चुनाव: अर्जुनराम मेघवाल के प्रचार से NDA की बढ़त के संकेत
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण तेज, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जुटे प्रचार में, जादवपुर जिले के बरुईपुर में विशाल नामांकन रैली, जनसभा को किया संबोधित, अर्जुनराम मेघवाल ने कहा-बंगाल तैयार बदलाव के लिए, सुशासन और विकास की नई दिशा चुनेगा प्रदेश, जनता के आशीर्वाद से एनडीए की सरकार का दावा, बंगाल में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही बीजेपी0
0
Report
Advertisement
बैतूल पुलिस ने गुम मोबाइल ढूंढ़कर सैकड़ों लोगों की मुस्कान वापस लौटा दी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल से बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है जिसने सैकड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। अच्छा और महंगा मोबाइल रखना हर किसी को पसंद है, लेकिन ऐसे में आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो बड़ा दुख होता है। अचानक महीनों बाद गुम हुए मोबाइल मिलने की जानकारी अगर आपको लगें तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। बैतूल पुलिस ने सैकड़ों मायूस लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बैतूल पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को तलाशने में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने टेक्नोलॉजी और टीमवर्क के दम पर अब तक 635 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। सिर्फ साल 2026 के जनवरी से मार्च के बीच ही 100 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। बड़ी बात ये है कि 535 से ज्यादा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस भी सौंप दिए गए हैं, जिससे आम लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। CEIR पोर्टल की मदद से ये मोबाइल देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों से ट्रैक किए गए। Samsung, Vivo, Oppo, Redmi और Realme जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन इसमें शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम हो जाए तो घबराएं नहीं बैतूल पुलिस है आपके साथ, सही समय पर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराएं। बैतूल पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब गुम मोबाइल मिलना नामुमकिन नहीं बस सही कदम और सही सिस्टम जरूरी है।0
0
Report
वर्दी का अपमान: बिलासपुर के आरक्षक को लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र भेजा गया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त (नंबर 1372) को अनुशासनहीनता और पुलिस वर्दी की गरिमा को ठेस पहुँचाने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, आरक्षक का पुलिस यूनिफार्म पहनकर बनाया गया एक रील (वीडियो) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. जिसका संज्ञान लेते हुए बिलासपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आरक्षक का यह कृत्य पुलिस वर्दी का दुरुपयोग है और एक लोक सेवक के लिए पूरी तरह अशोभनीय आचरण है। विभाग के अनुसार, वर्दी में फिल्मी गानों या मनोरंजन के लिए वीडियो बनाना पुलिस के उत्कृष्ट मापदंडों और अनुशासन के विरुद्ध है। इसी अनुशासनहीनता को देखते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) बिलासपुर संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई के माध्यम से विभाग ने अन्य कर्मियों को भी सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और वर्दी की मर्यादा बनाए रखने का सख्त संदेश दिया है।0
0
Report
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारकों पर चला स्वच्छता अभियान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में राष्ट्रभक्ति और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा अमर शहीद राजा राव राम बक्स सिंह स्मारक स्थल, बक्सर तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल, बदरका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुराग त्रिवेदी के पूज्य पिताश्री श्री रानू त्रिवेदी ने स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आत्मसात करते हुए स्वयं स्मारक स्थलों की साफ-सफाई की और उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमें अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हैं, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत करते हैं।0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता गैंगस्टर एक्ट का वंचित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार
Satguru, Uttar Pradesh:पनियरा ,महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना पनियरा पुलिस ने एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में सर्विलांस सेल, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाजिद अली (25 वर्ष) पुत्र नजर हुसैन, निवासी ग्राम जंगल बब्बन, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में राघवेंद्र सिंह थाना अध्यक्ष पनियरा ,श्याम निवास राय प्रभारी सर्विलांस ,योगेश सिंह एसओजी प्रभारी, आशीष कुमार स्वाट टीम प्रभारी, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह ,रणजीत सिंह, अभिषेक कुमार यादव मौजूद रहे।0
0
Report
अमरपाटन में ई-रिक्शा चालक की पिटाई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Maihar, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के अमरपाटन में एक ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना अमरपाटन के सतना चौराहे की बताई जा रही है, जहां दर्जनभर युवकों ने मिलकर एक ऑटो चालक की बेदम पिटाई कर दी। पीड़ित ई रिक्शा चालक के अनुसार, कुछ युवक उससे लंबे समय से पैसे की मांग कर रहे थे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित सीधे थाना अमरपाटन पहुंचा, जहां उसने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है0
0
Report
जशपुर जिले के बाबूसाजबहार गांव में वर्षों बाद बिजली पहुँچی, ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का एक गांव ऐसा है जहां के लोगों को आजतक बिजली नसीब नहीं हूई थी, यहां के रहवासी केवल दीपक के सहारे ही अपनी जिंदगी गुजार रहे थे। गर्मी का मौषम हो या भारी बारिश का सीजन हर मौषम इनके लिए बहुत कठिनाईयों भरा गुजरता था, बरसात में जहरीले बिच्छू और सर्प का खतरा तो था ही वहीं पूरा गांव जंगलों से घिरे होने के कारण यहां अक्सर जंगली हाथियों का भी खतरा हमेशा बना रहता है। लेकिन अब उनके घरों तक बिजली के खंभे लग जाने से उन्होंने राहत की सांस ली है। यही गांव गोलीडीह है जिसमें 4 परिवार के 50 से अधिक ग्रामीण निवास करते हैं। ग्रामीण वर्षों से बिजली प्राप्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे; 2014 में खंभे लगाए गए थे लेकिन तार व ट्रांसफार्मर नहीं थे। स्थानीय प्रशासन और नव नियुक्त सरपंच के माध्यम से ट्रांसफार्मर लगवाने के प्रयास सफल रहे और अब वहां ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जिससे कनेक्शन निर्माण की प्रक्रिया पूरी होते ही बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। विद्युत विभाग ने बताया कि मजरा टोला योजना के तहत यह कदम उठाया गया है ताकि सभी प्रभावित क्षेत्रों को बिजली मिल सके। गांव में ट्रांसफार्मर लगने के बाद खुशी का माहौल है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
