icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेतिया के महाराजा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा ध्वजारोहण

Bettiah, Bihar:80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन बान शान के साथ लहराया तिरंगा बेतिया के महाराजा स्टेडियम में जिला प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने ध्वजारोहण किया मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन एसएसपी कुमार गौतम के साथ एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों के परेड का निरीक्षण किया और उन्हें सलामी दिया डीएम तरनजोत सिंह डीआईजी हर किशोर राय एसएसपी कुमार गौतम भी मौजूद रहे मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया साथ ही भारत माता के वीर सपूतों के शहादत और उनके कुर्बानियों को याद किया उन्होंने कहा कि लाखो वीर सपूतों की बलिदानों कुर्बानियों की वजह से हमें आजादी मिली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा जिला में देशभक्ति जब्बा से लबरेज है देशभक्ति गानों से वंदे मातरम के नारों से गूंज रहा है
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति उमंग भरा समारोह

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे प्रदेश में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी ने ध्वजारोहण करने के साथ सलामी ली। उन्होने पूरे प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता के मौके पर आयोजित समारोह में देश भक्ति तराने एवं संगीत से पूरा माहौल देशभक्तì से ओतप्रोत दिखाई दिया। सभी न्यायाधिशों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए देने के साथ ही बार एवं बेंच का आपसी सामंजस्य भी देखने को मिला। पूरा हाईकोर्ट परिसर देशभक्ति से ओतप्रोत होने के साथ ही सभी में देशवासियों के लिए प्रतिबद्धता दिखाई दे रही थी। इसके बाद देशभक्ति गीतों ने माहौल को पूरा आजादी के समय की याद दिलाई। स्वतंत्रता समारोह में न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर,न्यायाधीश मुन्नुरी लक्ष्मण,न्यायाधीश फरजंद अली,न्यायाधीश रेखा बोराणा,न्यायाधीश कुलदीप माथुर,न्यायाधीश डॉ नुपूर भाटी,न्यायाधीश योगेन्द्र कुमार पुरोहित,न्यायाधीश चन्द्रशेखर शर्मा,न्यायाधीश सुनील बेनीवाल,न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित,न्यायाधीश संदीप शाह,न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संदू,न्यायाधीश संजीत पुरोहित,न्यायाधीश संगीता शर्मा,इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश गोविन्द माथुर व राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पीके लोहरा मौजूद रहे। इसके साथ न्यायिक अधिकारी,न्यायिक कर्मचारी,अतिरिक्त महाधिवक्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्तागण के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिशन के अध्यक्ष रणजीत जशी,महासचिव डॉ विजय चौधरी,राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष दिलीपसिंह उदावत,महासचिव डॉ अरूण झांझडिया सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन पर मनाया गया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: 80वां स्वतंत्रता दिवस, पुलिस लाइन में चल रहा जिला स्तरीय समारोह धौलपुर。 जिले में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह छठी बटालियन आरएसी परेड ग्राउण्ड के स्थान पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड पर आयोजित किया गया है。 समारोह की शुरुआत जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च कर सबका ध्यान आकर्षित किया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के जरिए आजादी के गौरव को दर्शाया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी विकास सांगवान, एएसपी वैभव शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report

भारत-नेपाल सीमा के मदरसे में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित मदरसा अल जामिया अतुल निजामिया में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर आजादी के जश्न को खास बना दिया। वी/ओ- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा परिसर में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषणों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और मदरसा प्रबंधन के लोग मौजूद रहे। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। भारत-नेपाल सीमा से सटे इस मदरसे में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरों में बच्चों का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान साफ नजर आया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देश की आजादी का पर्व हर वर्ग और हर समुदाय के लिए गौरव का अवसर है। देशभक्ति के रंग में रंगा यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस की खुशियों और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

कैथल में कृष्ण बेदी ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया

Kaithal, Haryana:कैथल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने फहराया तिरंगा कैथल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया तथा उन्हें श्रद्धापर्व नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता शहीदों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। हमें उनके त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की प्रगति और एकता के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

मोदी के बड़े ऐलान: AI में 1 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग, 7 न्यूक्लियर रिएक्टर

Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी ने आज कई बड़े ऐलान किए AI यूथ स्किलिंग: देश भर में एक मिशन के तहत अगले साल AI में 1 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी。 मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग: अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी。 सिविल डिफेंस में सुधार: सुरक्षा की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक ट्रेनिंग और बेहतर क्षमताएं विकसित की जाएंगी。 स्पोर्ट्स टैलेंट हंट: गांवों और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा。 सेमीकंडक्टर: 1-2 साल के अंदर 7-8 नए प्रोडक्शन प्लांट शुरू किए जाएंगे。 न्यूक्लियर एनर्जी: 2047 तक 100 GW क्षमता का लक्ष्य और 6-7 साल के अंदर 5 नए रिएक्टर शुरू किए जाएंगे。
0
0
Report

बागेश्वर में कांग्रेस ने बीजेपी पर दलित विरोध के आरोप लगाए, इस्तीफे की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पार्टी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान और हल्द्वानी में गंगाजल से शुद्धिकरण के विरोध में कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया। गांधी मूर्ति के समीप हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीधरम शक्तू ने किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला समेत कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर दलित समाज के अपमान का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की और बीजेपी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने ध्वजारोहण किया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-12 स्थित ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान के लिए देश के वीर शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी और उनके संघर्ष व बलिदान के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top