242001
शाहजहांपुर में पिकअप की टक्कर से 4 कांवड़िये सहित 6 घायल
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में एक घटना में 4 कांवड़िये और 2 राहगीर घायल हो गए। घटना दहेना गांव के पास हुई, जहां खुटार के कांवड़िये फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। पीछे से आई एक बेकाबू पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप खाई में पलट गई और चालक फरार हो गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर में 16 वर्षीय किशोरी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत - पशुओं के लिए चारा लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी किशोरी - गोरखपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत - हादसे में मौके पर ही हुई मौत - मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम - परिजनों के अनुसार किशोरी को सुनने में थी दिक्कत - सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा - पुलिस ने शुरू की आवश्यक विधिक कार्रवाई - पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास की घटना।0
0
Report
लखीमपुर खीरी छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ कावड़ मेल की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी व एसपी ने लिया जाएजा।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ कांवड़ मेला व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षिका डॉ. ख्याति गर्ग ने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में विधायक अमन गिरी की उपस्थिति में अधिकारियों को ब्रीफ किया।निर्देश दिए कि छोटी काशी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा,सुविधा व सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। जिलाधिकारी अश्वनी सिंह ने बैठक में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा की कावड़ मेले में किसी भी श्रद्धालु को अश्वविधाना होने पाए सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाना है, जनपद की कप्तान डा. ख्याति गर्ग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के सख्त निर्देश दिए हैं ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद के उच्च अधिकारियों ने श्रावण माह में कावड़ मेला गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी हैं।0
0
Report
नोएडा के ग्रीन बेल्ट में खुले पम्प से चार वर्षीय की मौत, सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से एक और मौत सेक्टर-123 की ग्रीन बेल्ट में खुले पंप की होदी में गिरकर 4 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत बताया जा रहा है कि बच्चा पानी पीने गया था, तबhi हादसा हो गया घटना के वक्त मौके पर प्राधिकरण का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था परिजनों ने नोएडा प्राधिकरण पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया हादसे के बाद परिवार में मातम, स्थानीय लोगों में आक्रोश पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की खुले पंप की होदी और सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल लगातार ऐसे हादसों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं नोएडा में पिछले कुछ महीनों में खुले गड्ढे और खुले नाले में डूबकर हुई कई लोगों की मौत थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 123 की घटना。0
0
Report
Advertisement
भाजपा एक्शन मोड़ में, उदयपुर में चुनावी तैयारी तेज
Udaipur, Rajasthan:प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड़ में आ गई है। उदयपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार में आज शाम को उदयपुर सभाग के पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में संभाग प्रभारी राजेन्द्र राठौड़, सहप्रभारी जुगल किशोर, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी और प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित सहित संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम भजनलाल ने पदाधिकारियो से चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें जीत का मंत्र दिया। पदाधिकारियों से एक जुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होने कहा के वे प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को लेकर जनता के बीच जाए। इन मौके पर प्रभारी राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में हर विधनसभा क्षेत्र में काम किया है।सीएम भजनलाल लम्बा संगठनात्मक अनुभव रखते है। ऐसे में वे कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे है। राठौड़ ने मेवाड़ सम्भाग में पार्टी के जीत का दावा किया。0
0
Report
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:Cabinet Minister Harjot Singh Bains addressed an important press conference0
0
Report
कर्ज के तनाव में अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलुआ के अड्डा पर एक पीपल के पेड़ पर अधेड़ का शव फंदे पर झूलता मिला है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पेड़ से उतरवाया और बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान भदोरिया पाड़ा निवासी 50 वर्षीय पप्पू पुत्र छुट्टली खां के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उसने स्वयं सहायता समूह से कर्ज ले रखा था जिसकी किस्त समय पर नहीं भरने के चलते मानसिक तनाव में था और आर्थिक तंगी की मार झेल रहा था। मृतक पप्पू पुत्र छुट्टली खां के पुत्र गुलफाम ने बताया कि उनके पिता दिन में बकरियों के लिए पीपल के पत्ते लेने तिलुआ के अड्डा पर गए थे। जहां करीब दो घंटे बाद रामजीलाल कुशवाहा के खेत पर लगे पीपल के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला है। जब पुलिस ने उनको सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे। जहां से पुलिस शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी लाई है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। गुलफाम ने बताया कि उनके पांच भाई-बहन है। जिनमे दो लड़के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। उनके पिता बकरी पालन के साथ मेहनत,मजदूरी का काम करते थे। उन्होंने प्राइवेट समूहों से तीन जगह से कर्ज ले रखा था। जिसकी कुल पौने दो लाख की उधारी थी। उनकी किस्त समय पर जमा नहीं हो पा रही थी। हर महीने ग्रुप वाले आकर पैसे भरने की कहते थे। काम धंधा चल नहीं रहा था।ऐसे में मानसिक तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या की है। शहर में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले :- करीब एक महीने पहले शहर में माता मंदिर के पास रहने वाले एक किशोर छात्र ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी जिसके मामले का कोई खुलासा नहीं हो सका है। वही 29 जुलाई को टोटरी मोड़ पर एक 25 वर्षीय मजदूर का शव उसके कमरे में कुंदे पर झुलता मिला,जिसकी पत्नी ने बताया की काम नहीं मिलने से मृतक भरत कोली परेशान था। ऐसे में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ रहे है। जिसके पीछे बेरोजगारी और आर्थिक हालात के साथ तनाव जिम्मेदार दिखाई दे रहा है। इनका कहना है :- कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली की तिलुआ के अड्डा पर पीपल के पेड़ पर एक मजदूर ने फांसी खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां परिजनों को बुलाकर शव को पेड़ से उतरवाया,जिसे बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया,पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। परिजनों का कहना है कि पप्पू पर कर्ज था। ऐसे में अनहोनी हुई है। मामले की जांच जारी है बाइट 1 मृतक का बेटा0
0
Report
Advertisement
भरतपुर में दिनदहाड़े लाखों के गहने चोरी: मां-बेटे कमरे में बंद, जांच शुरू
Bharatpur, Rajasthan:दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवर चोरी, चोरों ने मां और बेटे को कमरे में बंद कर दिया, सोकर उठे तो घटना का पता लगा भरतपुर के वैर थाना इलाके में दिन दहाड़े एक मकान में चोरी हो गई। घर में मां और बेटे सो रहे थे। चोरों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी से 7 लाख के सोने चांदी के गहने और 7 हजार रुपये की नकदी चोरी ले गए। मां बेटे जब सोकर उठे तो, उन्हें घटना का पता लगा। राधेश्याम निवासी बयाना गेट ने वैर थाने में FIR देते हुए बताया कि घटना दोपहर 3 बजकर 30 मिनट की है। मैं अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। मेरी पत्नी आशा शर्मा और बेटा पीयूष घर के कमरे में सो रहे थे। दोपहर में चोर घर की सीढ़ियों के जरिए घर में दाखिल हुए। चोरों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया जिसमें मां और बेटे सो रहे थे। जिसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में रखे अलमारियों में से 1 सोने की अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 1 सोने का हार, 1 सोने का टीका, 1 सोने की नथ, दो जोड़ी चांदी की पायल और करीब 7,000 रुपये नकद चोरी कर ले गए। आशा और उनका बेटा पीयूष करीब 4 बजे सोकर उठे। जब उन्होंने कमरे से बाहर निकलने के लिए खोला तो, गेट अंदर से बंद था। तब उन्होंने फोन कर अपने पड़ौसियों को फोन कर कमरे का गेट खुलवाया। मां बेटे ने कमरे से बाहर आकर देखा तो, दूसरे कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। तब पीयूष ने अपने पिता राधेश्याम को घटना के बारे में बताया। राधेश्याम तुरंत दुकान से आये और उन्होंने वैर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। साथ ही चोरी की शिकायत भी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वैर SHO धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राधेश्याम निवासी बयाना गेट ने चोरी की शिकायत दे दी है। मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली गई है। चोरी को लेकर जांच शुरू कर दी गई है.0
0
Report
RPS से IPS बने 6 अफसरों की नई पोस्टिंग, सुरक्षा विभाग में बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:RPS से IPS बने 6 अधिकारियों को पोस्टिंग।राजेन्द्र सिंह सिसोदिया बने SP सुरक्षा।नरपत सिंह को एसपी सीआईडी SSB जोधपुर की जिम्मेदारी।रामस्वरूप शर्मा की उपनिदेशक RPA में पोस्टिंग।राजेंद्र प्रसाद खोथ को SP सीआईडी सीबी में पोस्टिंग।धनपत राज बने एसपी R4C (राजस्थान साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर)लगाया।रेवंत दान को कमांडेंट SDRF लगाया गया।पदोन्नति के बाद पहली जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।0
0
Report
पुरैनी टक्कर में युवक की मौत, सड़क जाम; सांसद ने मुआवजा-कारवाई का भरोसा दिया
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत योगीराज रामटोला के समीप शनिवार देर शाम टोटो और आल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क SH-58 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना स्थल पर लगातार हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से वहां शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई。 इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मौके पर रुककर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। मृतक की पहचान नरदह पंचायत के दूहबी सुहबी गांव, वार्ड संख्या-10 निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रिंस पुरैनी बाजार से सब्जी खरीदकर टोटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान योगीराज रामटोला के समीप सामने से आ रही आल्टो कार से टोटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुट गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में पप्पू यादव का सनातन पर फिर बड़ा बयान, भारी राजनीतिक तकरार
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में पप्पू यादव ने एक बार फिर सनातन को लेकर बड़ा बयान दिया है साथ वह अपने ऊपर हो रहे FIR और संत द्वारा इनाम रखे जाने को लेकर भी खूब गरजे। पप्पू यादव ने कहा की हम तो हर हाल में सनातन बचा कर रहेंगे चाहे मेरा गर्दन क्यों न कट जाये। हम 16 साल की उम्र से प्रताड़ित हो रहे है हम इन चीजों से नहीं डरते हैं अगर सनातन को बचाना जुर्म है तो हम यह जुर्म करते रहेंगे जो मुझपर इनाम रख रहे हैं 11 लाख का क्या वह भी चंदा चोरी का पैसा है। इसका भी जवाब देना होगा मुझपर FIR करो सनहा करो मुझे फर्क नहीं पड़ता है। संत की आवाज के लिए गोली खाना पड़े तो खाएंगे। जब तक चंदा चोरों को जेल नहीं भेज देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे。0
0
Report
IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में 100 अंक हासिल किया
Obra, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर सोनभद्र पुलिस ने नया इतिहास रच दिया है। जुलाई 2026 की IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जिले को 100 में 100 अंक मिले हैं, जबकि 22 में से 18 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। जनता की शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण का इनाम अब सोनभद्र पुलिस को प्रदेश स्तर पर मिला है। जुलाई 2026 की IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल करते हुए 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की लगातार मॉनिटरिंग, शिकायतों की नियमित समीक्षा और अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों को दिया जा रहा है। शिकायतों का मौके पर सत्यापन, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ने सोनभद्र पुलिस को प्रदेश में नंबर-1 बनाया है। इतना ही नहीं, जनपद के 22 थानों में से 18 थानों ने भी 100 में 100 अंक हासिल कर बेहतरीन कार्यप्रणाली का परिचय दिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ सोनभद्र पुलिस की टीमवर्क का प्रमाण है, बल्कि जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।0
0
Report
अष्टादस महालक्ष्मी मंदिर से चांदी के मुकुट और दानपेटी चोरी
Mau, Uttar Pradesh:रामपुर थाना क्षेत्र निधियांव गांव स्थित अष्टादस महालक्ष्मी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से मां दुर्गा के दो चांदी के मुकुट तथा हनुमान जी की दानपेटी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह पुजारी सरवन यादव ने दी। पुजारी ने बताया कि मंदिर पहुंचने पर मुकुट नहीं थे और दानपेटी भी गायब थी। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी गई। क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में CM योगी ने 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा यात्रा का संदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर: CM योगी ने 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा यात्रा का संदेश दिया0
0
Report
यूनियन ने 3 अगस्त को गुप्त कार्रवाई की घोषणा, 4 अगस्त से आंदोलन तेज
Anandpur Sahib, Punjab:ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਪਣੀਆਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਧਰਨੇ-ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਕਈ ਗੇੜਾਂ ਦੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਵੀ ਹੋਈਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਠੋਸ ਨਤੀਜਾ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ 3 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਗੁਪਤ ਐਕਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂ ਕਪਿਲ ਮਹਿੰਦਲੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡੀਐਸਪੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਵਿਅਸਤ ਰੁਝੇਵਿਆਂ ਕਾਰਨ 3 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਿਵਲ ਸਕੱਤਰੇਤ ਦੀ ਪੰਜਵੀਂ ਮੰਜ਼ਿਲ 'ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਅਤੇ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਤੈਅ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਮੌਕਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਆਪਣਾ ਐਲਾਨਿਆ ਐਕਸ਼ਨ ਇੱਕ ਦਿਨ ਲਈ ਅੱਗੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ । ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ 3 ਅਗਸਤ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਸੰਤੋਸ਼ਜਨਕ ਹੱਲ ਨਿਕਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਧਰਨਾ ਅਤੇ ਗੁਪਤ ਐਕਸ਼ਨ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਮੁਲਤਵੀ کر ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪਰ ਜੇਕਰ ਮੀਟਿੰਗ ਬੇਨਤੀਜਾ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ 4 ਅਗਸਤ ਸਵੇਰੇ 4 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਐਲਾਨੇ ਮੁਤਾਬਕ ਗੁਪਤ ਐਕਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ कर ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।0
0
Report
अमेठी में विद्युत करंट से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - विद्युत करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय वक्त की हुई दर्दनाक मौत। वेल्डिंग का कार्य करता था मृतक युवक。 गांव भावापुर में रेलिंग का काम करते समय विद्युत करंट की चपेट में आया。 तत्काल ग्रामीण एंबुलेंस से इलाज के लिए लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर。 जहां पर डॉक्टर ने चेकअप के बाद युवक को किया मृत घोषित。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 युवक के असामयिक मौत से परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल。 रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगापुर मजरे गाज़ीपुर गांव का रहने वाला है मृतक युवक。0
0
Report
Advertisement
