icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272175
NTNeeraj TripathiFollow16 Jan 2025, 02:42 pm

संतकबीर नगरः 'नो हेलमेट नो फ्यूल' के आदेश के बाद पेट्रोल पंप पर गुलाब देकर किया गया जागरूक

Khalilabad, Uttar Pradesh:

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रदेश सरकार ने नो हेलमेट नो फ्यूल की नीति का पालन कराने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस आदेश के अनुपालन में संतकबीर नगर में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल की व्यवस्था को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में दो पहिया वाहन चालकों को अब बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को एक सप्ताह के अंदर इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की और उन्हें गुलाब देकर हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अष्टमी पर नन्दा देवी मेले में मां नन्दा-सुनन्दा के दर्शनों की भीड़ जुटी

Almora, Uttarakhand:Almora Anchor - अल्मोड़ा में नंदा देवी मेले में अष्टमी के मौके पर शनिवार को मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही नंदा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कदली वृक्षों से तैयार की गई मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर परिसर मां के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। नंदा देवी मेले की धार्मिक परंपरा के तहत कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। कदली वृक्षों को विधि-विधान से आमंत्रित कर नंदा देवी मंदिर लाया गया था। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने कदली वृक्षों से मां की प्रतिमाएं तैयार कीं। प्रतिमाओं की स्थापना और पूजा-अर्चना के बाद अब श्रद्धालु मां के दर्शन कर रहे हैं। अष्टमी के बाद भी नंदा देवी मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ बनी हुई है। बाजार और मंदिर क्षेत्र में मेले को लेकर उत्साह बना हुआ है। मेले का प्रमुख आयोजन 23 सितंबर को होगा। इस दिन मां नन्दा-सुनन्दा की डोला पालकी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मां के जयकारों के साथ डोला नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद मां नन्दा-सुनन्द को विदाई दी जाएगी और नन्दा देवी मेले का समापन होगा।
0
0
Report

माँ नंदा की डोलियाँ ने वेदनी बुग्याल में धूम मचाई, भक्तों में खुशी

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:मां नंदा की लोकजात और बधाड़ की डोली के शुक्रवार को वेदनी बुग्याल पहुंचने से हिमालयी क्षेत्र नंदामय हो गया। इस दौरान मां नंदा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं मां नंदा की बड़ीजात की डोली और छंतोलियां वेदनी में पूजा-अर्चना के बाद पातरनचोड़ी के लिए रवाना हुईं। बी ओ- बृहस्पतिवार को लोकजात यात्रा ने गैरोली पातल और बड़ीजात यात्रा ने वेदनी बुग्याल में रात्रि प्रवास किया था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बधाड़ की डोली लोकजात यात्रा के साथ वेदनी पहुंची। यहां डोली ने वेदनी कुंड की परिक्रमा की। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन कर मां नंदा का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने वेदनी कुंड में स्नान कर तर्पण किया और अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म भी किए। इसके बाद वेदनी स्थित महेश मर्दिनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा और दर्शन के बाद बधाड़ की डोली बांक गांव के लिए रवाना हुई। इधर, मां नंदा की बड़ीजात की डोली और छंतोलियां भी वेदनी में पूजा-अर्चना के बाद करीब आठ बजे पातरनचोड़ी के लिए रवाना हुईं। देर शाम बड़ीजात यात्रा पातरनचोड़ी पहुंची, जहां रात्रि प्रवास किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। शनिवार को बड़ीजात यात्रा बगुवावासा, रूपकुंड और ज्यूरागली होते हुए शीला समुद्र पहुंचेगी, जहां रात्रि प्रवास होगा。
0
0
Report

अदालत परिसर में देसी कट्टा लेकर पहुंचा MBA छात्र, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कालेज पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए दोस्त को अवैध हथियार लेकर बुला लिया।लेकिन हथियार लाने वाले दोस्त जिला कोर्ट में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल थाना पुलिस के जांच अधिकारी नवेद ने बताया कि सोहना रोड़ पाली स्थित एक निजी कॉलेज में नंगला पर्वतिया कालोनी का रहने वाला वंश राठी बीबीए में तीसरे साल का छात्र है। कालेज में लड़की को लेकर किसी लड़के के साथ उसका झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर उसने अपने दोस्त गुरुग्राम के गांव लाला खेड़ली निवासी अभिषेक खटाना से देसी कट्‌टा लेकर बुलाया था। अभिषेक खटाना कट्‌टे वाला बैग लेकर कोर्ट किसी काम से आया था। इसी दौरान पुलिस की चैकिंग के दौरान उसके बैग में कट्‌टा पकड़ा गया। सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत परिसर में शुक्रवार दोपहर सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक MBA छात्र देशी कट्‌टा लेकर पहुंच गया। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर की जांच के दौरान पुलिस को उसके बैग में संदिग्ध वस्तु होने का पता चला। तलाशी लेने पर बैग से देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के गांव लाला खेड़ली निवासी अभिषेक खटाना के रूप में हुई है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पकड़ा गया युवक जिस समय आरोपी कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहा था, उसी दौरान अदालत परिसर में नव-निर्वाचित बार काउंसिल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। समारोह के चलते कोर्ट परिसर में वकीलों और अन्य लोगों की आवाजाही भी थी। ऐसे समय में हथियार के साथ युवक के पकड़े जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। मेटल डिटेक्टर ने खोला राज सेंट्रल थाना पुलिस के अनुसार कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। प्रवेश करने वाले लोगों की जांच डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और बैग स्कैनर से की जाती है। शुक्रवार दोपहर अभिषेक बैग लेकर प्रवेश द्वार पर पहुंचा। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरते समय पुलिसकर्मियों को उसके बैग में संदिग्ध सामान होने का संदेह हुआ। बैंग खुला तो मिला देशी कट्टा संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को रोककर उसका बैग चेक किया। तलाशी के दौरान बैग के अंदर से देशी कट्टा बरामद हुआ। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए सेंट्रल थाना पुलिस को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि MBA का छात्र आखिर हथियार लेकर अदालत परिसर में क्यों पहुंचा था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके कोर्ट आने के कारण, हथियार कहां से हासिल किया और क्या वह किसी व्यक्ति से मिलने या किसी अन्य उद्देश्य से अदालत आया था, इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की मंशा स्पष्ट करने के लिए पूछताछ में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के रोजगार मेले में फरीदाबाद के 91 युवाओं को नियुक्ति पत्र

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- फरीदाबाद में रोजगार मेला, प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के द्वारा देश भर में 45 जगह पर रोजगार मेला लगाया गया जिसके तहत फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा 91 युवकों को रोजगार के पत्र जारी किए गए। एंकर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश भर के 45 स्थानों पर 20वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसके तहत फरीदाबाद में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पहुंचे। उन्होंने यहां 91 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने 45 स्थानों पर 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। देश के विविध मंत्रालयों - राजस्व, रेल, गृह, स्वास्थ्य, रक्षा समेत अन्य विभागों में इन युवाओं का चयन हुआ है, उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में इन युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। ये 20-25 साल के युवा अगले 25-30 साल तक देश की सेवा करेंगे, मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे 'नागरिक देवो भव:' की भावना से काम करें, लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत करें, फाइलों को लटकाएं नहीं, उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार अब तक रोजगार मेलों के जरिए 12.75 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है, कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। बाइट - कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री वीओ- वही इस मौके पर चयनित छात्रों ने भी सरकार का धन्यवाद किया और ख़ुशी जाहिर की। बाईट- छात्र और छात्रा
0
0
Report

मालपुरा में पति-पत्नी ने की आत्महत्या: बेटी के स्कूल से लौटने पर हुआ घटना का खुलासा

Kota, Rajasthan:मालपुरा में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, बेटी के स्कूल से लौटने पर हुआ घटना का खुलासा मालपुरा शहर के वार्ड नंबर 23 स्थित पाटोदी मोहल्ले में पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय लक्ष्मीनारायण पुत्र हीरालाल माली और उसकी 30 वर्षीय पत्नी मधु पुत्री सीताराम ने कथित तौर पर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब उनकी पुत्री स्कूल से घर लौटी। सूचना मिलने पर मालपुरा थाना प्रभारी चेनाराम बेड़ा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पति-पत्नी द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया है, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। मालपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

जालौन में गर्भवती रोडवेज परिचालक पर चाकू हमला, परिवार सहित दबंगों का हमला

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में चार माह की गर्भवती रोडवेज परिचालक से मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप, मामा के लड़के 16 वर्षीय किशोर नमन को बचाने पहुंची महिला व उसके पति से मारपीट, दबंग पिता-पुत्र समेत कई लोगों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट करने का आरोप, मारपीट के दौरान एक युवक पर गर्भवती रोडवेज परिचालक पर चाकू से हमला करने का आरोप, मारपीट और हमले के दौरान महिला और उसका पति हुआ घायल, महिला के हाथ में आए चार टांके, मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे रिश्तेदार भी हुए घायल, घटना से जुड़ा गाली गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हुए आरोपी, पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर महिला ने कोंच में संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी विनय कुमार सिंह से की शिकायत, एसपी ने घटना का तुरंत संज्ञान लेकर उरई कोतवाली पुलिस को FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा का मामला।
0
0
Report
Advertisement

गौरी माता के आगमन की धूम: शहापुर, कल्याण और भिवंडी ने सजाए घर

Thane, Maharashtra:शहापूर, कल्याण, भिवंडी - गौरी मातेचे उत्साहात आगमन... शहापूर, कल्याण आणि भिवंडी परिसरात काल रात्री उशिरापर्यंत मोठ्या उत्साहात गौरीचे आगमन झाले. गौराई म्हणजे आपल्या घरची लेक वर्षभरानंतर माहेरी येते, त्यामुळे तिच्या स्वागतासाठी घरोघरी आनंदाचे आणि भक्तिमय वातावरण पाहायला मिळत आहे. VO-1: गणपती बाप्पाच्या आगमनानंतर प्रतीक्षा असते ती गौरी मातेच्या आगमनाची. काल रात्री उशिरापर्यंत शहापूर, कल्याण आणि भिवंडी परिसरात हजारो घरांमध्ये गौरीचे मोठ्या थाटामाटात आगमन झाले. तुम्ही या दृश्यांमध्ये पाहू शकता की घरात सुंदर फुलांनी सजवलेला मखर, आकर्षक रोषणाई आणि गौरी मातेची सुंदर मूर्ती स्थापित करण्यात आली आहे. VO-2: गौरी म्हणजे आपली लेक आणि ती एका वर्षाने घरी येत असल्याने तिच्या स्वागताची जोरदार तयारी सुरू आहे. घरातील महिलांनी पारंपरिक साडी नेसून धूप, दीप, ओवाळणी करून आरती केली. या वेळी संपूर्ण कुटुन्प एकत्र येऊन गौरी मातेची पूजा करताना दिसत आहे. मखराची आरास, घरातील सजावट, विविध पदार्थांचे नैवेद्य आणि गोडधोड बनवण्याची लगबग सर्वत्र दिसून येत आहे. आज गणपती बाप्पांसोबतच गौरी मातेचेही विसर्जन होणार असल्याने सध्या भाविक विविध प्रकारचे नैवेद्य अर्पण करण्यात आणि गौरीला निरोप देण्याच्या तयारीत व्यस्त आहेत.
0
0
Report

बरेली में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, 6 दिन बाद झाड़ियों से बरामद हुई सड़ी-गली लाश

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow11m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि शादी के करीब 20 साल बाद पत्नी नरगिस ने अपने प्रेमी राजा के साथ मिलकर पति पप्पू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया गया। पप्पू दिल्ली में सिलाई का काम करता था और उसके छह बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि नरगिस का गांव के ही राजा से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले पप्पू ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और पत्नी के संबंधों का विरोध किया था।12 सितंबर को पप्पू लापता हो गया। पत्नी ने 15 सितंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और अगले दिन प्रेमी राजा पर ही हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राजा और नरगिस को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कथित हत्या की पूरी कहानी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और राजा ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

नरेला में पुलिसकर्मी पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की, जांच जारी

New Delhi, Delhi:बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके से सामने आया सनसनीखेज मामला. नरेला में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड. मृतक की पहचान 36 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था. बताया जा रहा है कि मोनू ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के वक्त उनके दो बच्चे थे जो बाहर गए हुए थे. बच्चे घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिलने और रोने-बिलखने पर पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर देखा. अंदर देखा तो पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था और पति फंदे से लटका दिखा. पड़ोसियों द्वारा 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई. सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर सभी साक्ष्य जुटाए. फिलहाल इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस आत्महत्या व हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह: देवरी के जमडीहा में विवाद के बाद दो छात्र घायल, गांव में तनाव

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना में दो छात्र घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे दोनों छात्र कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों छात्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर देवरी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल छात्रों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गई, जहां दोनों का इलाज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है。
0
0
Report

जगदलपुर संजय मार्केट में बिजली तार छूने से 16 वर्षीय डोसा संचालक की मौत

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में शनिवार को करंट के चपेट में आने से डोसा सेंटर संचालक युवक की मौत हो गई, मृतक की पहचान अंशुल कश्यप 16 वर्ष के रूप में हुई है, दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक करीब 7:24 को अपने डोसा सेंटर पहुंचा और साफ सफाई करने लगा इस दौरान, डोसा ठेले के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के चपेट में युवक आ गया, जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि खुले बिजली के तार की वजह से यह हादसा हुआ, घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल भेजा, मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी लिलाधर राठौर ने बताया मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

मिशन रोजगार: 818 चयनित अभ्यर्थियों को यूपी में नियुक्ति पत्र वितरित

Noida, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत UPPSC एवं UPSSSC द्वारा व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में अनुदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, आयुष विभाग में प्रोफेसर, रीडर, लेक्चरर व फार्मासिस्ट और चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर चयनित 818 अभ्यर्थियों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर नवचयनित अभ्यर्थियों से संवाद भी हुआ। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ईमानदारी, निष्ठा और तन्मयता के साथ उत्तर प्रदेश शासन का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा, ऊर्जा एवं सेवाभाव से प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा करेंगे तथा 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकलप को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top