272175
संतकबीरनगर में विजिलेंस टीम ने चकबन्दी लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Khalilabad, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले के चकबंदी विभाग के एक लेखपाल, रवि शंकर शर्मा, को विजिलेंस की टीम ने ₹7000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी खलीलाबाद तहसील के पुरानी तहसील परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय में हुई। लेखपाल ने मोहम्मदपुर कठार गांव के संतोष कुमार से उसकी जमीनी मामले की रिपोर्ट लगाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। संतोष कुमार की शिकायत पर गोरखपुर विजिलेंस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दूदू पंचायत में खराब हैंडपंप ठीक कराने के लिए प्रधान ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू प्रधान रवि चौधरी ने ली पंचायत समिति में मीटिंग, खराब हैंडपंपों को ठीक करने की मांगी प्रगति रिपोर्ट। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने सौंपी रिपोर्ट, प्रधान ने पानी की समस्या को देखते हुए ली मीटिंग। दूदू पंचायत समिति में कई गांवों में खराब है हैंडपंप, प्रधान ने दिया सख़्त निर्देश। पंचायत समिति में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा लेकर विकास अधिकारी के साथ की चर्चा, कई विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव।0
0
Report
गुलमर्ग में तकनीकी_fault से केबल कार सेवा रोक, 65 गोंडोला फंसे
Noida, Uttar Pradesh:GULMARG, BARAMULLA (J&K): CABLE CAR SERVICE HALT DUE TO TECHNICAL FAULT, 65 GONDOLA STRANDED/ RESCUE OPERATIONS CONCLUDES/ VISUALS/ REAX0
0
Report
चंपारण रेंज के डीआईजी की महाअभियान: 705 वारंटी गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय एक्शन मोड़ में है डीआईजी हर किशोर राय के निर्देश पर बेतिया मोतिहारी और बगहा में समकालीन अभियान चलाया गया जिसमें 48 घंटे के अंदर 705 वारंटी गिरफ्तार किए गए है 105 कुर्की का निष्पादन किया गया है इस समकालीन अभियान से जिला में हड़कंप मच गया है वारंटियों और अपराधियों में पुलिस का खौफ सर चढ़कर बोल रहा है। बता दे चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय के निर्देश पर बेतिया मोतिहारी और बगहा में फरार वारंटी और अपराधियों की गिरफ्तारी कुर्की का निष्पादन के लिए पुलिस ने महाअभियान चलाया मोतिहारी पुलिस ने इस अभियान के तहत 503 को गिरफ्तार किया जिसमें 437 को जेल भेजा गया लंबित कांडों में 302 को गिरफ्तार किया गया तो वही वारंट में 201 को गिरफ्तार किया गया सबसे ज्यादा 63 कुर्की का निष्पादन किया गया 28 इश्तहार का तामिला कराया गया तो वही बेतिया पुलिस ने कुल 134 को गिरफ्तार किया 134 को जेल भेजा गया लंबित कांडों में 72 को गिरफ्तार किया गया वारंट में 62 को गिरफ्तार किया गया 11 कुर्की का निष्पादन किया गया 58 इश्तिहार का तामिला कराया गया गया बगहा पुलिस ने 68 को गिरफ्तार किया तो वही 31 कुर्की का निष्पादन किया है। पुलिस के इस समकालीन अभियान से फरार अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया है अपराध नियंत्रण के चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने समकालीन अभियान चलाया जिसमें 48 घंटे के अंदर 705 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार किए गए है 105 कुर्की का निष्पादन हुआ है.0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में गैंगरेप: 5 आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़िता का मेडिकल चेकअप शुरू
Motihari, Bihar:प्रेमी के साथ रात में प्रेमिका को अकेले देखकर लड़की के साथ गांव के ही मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र की है जहां रविवार की रात हुई गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली पुलिस हरकत में आ गई और महज आठ घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान घटना में शामिल दो आरोपियों को घटना के महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद देर रात तक चले अभियान में शेष तीन आरोपियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा सके। पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती अपने व्यॉय फ्रेंड से बात कर रही थी। इसी बीच आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर बारी बारी से रेप कर मानवता को शर्मसार कर दिया।0
0
Report
जयपुर: ACB ने रिश्वत लेते कांस्टेबल सीताराम मीणा को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर में ACB की कार्रवाई पुलिस थाना रामगंज जयपुर के कांस्टेबल क़ो 7 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया कांस्टेबल सीताराम मीणा हुआ गिरफ़्तार शिकायतकर्ता ने अपना और अपनी पत्नी अपने बच्चे के पासपोर्ट के लिए किया था अप्लाई इसकी जांच थी कांस्टेबल सीताराम मीणा के पास वेरिफिकेशन करने की एवज में मांगे थे 30 हजार रूपये फिर 9 हजार में तय हुआ था सौदा 1500 रूपये लिये वेरिफिकेशन के दौरान आज 7 हजार 500 रूपये की रिश्वत राशि लेते ACB ने पकड़ा0
0
Report
हरियाणा सरकार दिवंगत पार्ट-टाइम कर्मचारियों के परिवारों को 3 लाख एकमुश्त देगी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 25 मई-हरियाणा सरकार ने अपनी अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों के दिवंगत अंशकालिक (पार्ट-टाइम) कर्मचारियों के परिवारों को भी 3 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह लाभ पहले केवल एडहॉक, दैनिक वेतनभोगी और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों को दिया जाता था। अब सरकार ने इस योजना में अंशकालिक कर्मचारियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, उपमंडल अधिकारियों (नागरिक), विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न बोर्डों और निगमों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि संशोधित प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
तराई किसान यूनियन ने दिया दो दिवसीय धरना
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी। तहसील स्याना अंतर्गत कस्बा बुगरासी के बिजली घर पर तराई किसान यूनियन ने रविवार व सोमवार को दो दिवसीय धरना दिया। विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए गए धरने को निस्तारण के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया। बुगरासी बिजलीघर पर रविवार में सोमवार को तराई किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मेरठ मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान के नेतृत्व में धरने में कस्बे को 20 घंटे आपूर्ति, किसान उपभोक्ता को बिजली चोरी में फंसाने क एफआईआर वापस लेने, बिजलीघर पर स्थाई रूप से 24 घंटे लाइनमैन की उपस्थिति आदि मांग रखी गईं। सभी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ऊर्जा निगम के एक्सएन सतेंद्र कुमार के सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद धरने को समाप्त किया गया। एक्सएन सतेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली घर पर 24 घंटे बिजली लाइनमैन की उपस्थिति सुनिश्चित कर दी गई है। उपभोक्ता पर बिजली चोरी के मामले की जांच के लिए एसडीओ को निर्देशित किया गया है।0
0
Report
जसपुर में स्मार्ट मीटर विरोधी धरना: किसान यूनियन ने बिजली बिल बढ़ाने का आरोप लगाया
Jaspur, Uttarakhand:प्रदेश भर में जगह जगह स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जनता विधुत विभाग का विरोध कर रही है उसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में भी उपभोक्ताओं ओर जिलापंचायत सदस्यों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने जसपुर विधुत विभाग कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर योजना का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिलों में बढ़ोतरी होगी और आम जनता परेशान होगी हाथों में पोस्टर और नारों के साथ पहुंचे लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना लोगों की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर अधिक बिल दिखा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है。 किसान नेता अमनप्रीत सिंह का कहना है की विधुत विभाग की गुंडागर्दी के खिलाफ आज धरने पर बैठे है पोछले डेढ़ साल से संगठन इस बात का विरोध कर रहा है की स्मार्ट मीटर ना लगाए जाएं लेकिन फिर भी एसडीओ ओर जेई द्वारा नया काम शुरू कर दिया है गांव में पुलिस की सहायता से मीटर लगा रहे है हमारा कहना ये है कि चाहे पीएसी बुलाओ या मिल्ट्री बुलवाओ लेकिन हम मीटर नही लगने देंगे और पीछे हरिद्वार में धरना चला था तब मुख्यमंत्री जी से बात हुई थी तब उन्होंने मीडिया के माध्यम से साफ निर्देश दिए थे की जबरदस्ती से कंही मीटर नही लगेगा अब या तो विधुत विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री से बड़े हो गए है हम सब की मांग है जबतक इस पर सहमति नही बन जाती तब तक किसी भी गांव में जाकर किसी किसान को परेशान ना किया जाए ओर कल पता लगा जो लोग मीटर लगने का विरोध कर रहे है उन्हें नोटिस दिया जा रहा है की अगर मीटर नही लगने दोगे तो उसके खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जाएगी उन्होंने साफ कहा हम यंहा धरने पर बैठे है जो कार्यवाही करनी है हम पर की जाए0
0
Report
चंदौली NH-19 पर डंफर-ट्रक हादसा, चालक फंसा, 30 मिनट रेस्क्यू के बाद अस्पताल भर्ती
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - हाइवे भीषण सड़क हादसा... - तेज रफ्तार डंफर ने आगे चल रही ट्रक में मारी जोरदार टक्कर... - डंफर चालक केबिन में फंसा... - हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा... - स्थानीय लोगों ने हाइड्रा की मदद से आधे घंटे किया रेस्क्यू... - रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को गम्भीर हालत में अस्पताल किया गया भर्ती... - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस... - दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी... - सदर थाना क्षेत्र के जगदीश सराय के समीप एनएच 19 की घटना...0
0
Report
Advertisement
कन्नौज के छिबरामऊ में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग घर के अंदर मौजूद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप। महिला की मौत मामले में हत्या का आरोप, लूट की जताई जा रही आशंका। महिला की मौत मामले में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी पुलिस। कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के बनवारी नगर मोहल्ले का मामला。0
0
Report
दौसा: CCTV वीडियो में बदमाशों ने राह चलते व्यक्ति को पीटा, तीनों गिरफ्तार
Dausa, Rajasthan:दौसा सोशल मीडिया पर मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल वायरल वीडियो में राह चलते शख्स को पकड़ा बदमाशों ने कार से उतरकर बदमाशों ने की शख़्स की जमकर पिटाई पिटाई के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे बदमाश 17 मई का बताया जा रहा घटनाक्रम मामले को लेकर थानाधिकारी भगवान सहाय ने कहा इसमें प्रकरण पंजीबद्ध हो चुका ओर तीनों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए कोतवाली थाना क्षेत्र का है प्रकरण0
0
Report
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिक्षण और नवाचार पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:ग्राफिक एरा का 13वां दीक्षांत समारोह खुद को अपडेट करना कभी न भूले - प्रह्लाद जोशी देहरादून , 25 मई। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि खुद को अपडेट करना कभी नहीं भूलना चाहिए। बदलती दुनिया में वही व्यक्ति आगे बढ़ता है, जो सीखने की प्रक्रिया को कभी नहीं रोकता और अपने ज्ञान, कौशल तथा दृष्टिकोण को लगातार निखारता रहता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सीखने की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती, बल्कि हर नया पड़ाव नई संभावनाओं और नए अवसरों का द्वार खोलता है। श्री प्रह्लाद जोशी ग्राफिक एरा डिम्ड यूनिवर्सिटी के 13वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी बनने जा रही है और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, जिसका श्रेय देश के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार को जाता है। चंद्रयान से लेकर डिजिटल इंडिया तक, देश ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है और आने वाला भविष्य भी युवाओं की खोज, रिसर्च और स्टार्टअप संस्कृति से तय होगा। श्री प्रह्लाद जोशी ने छात्र छात्राओं से विनम्र बने रहने, कठिनाइयों का साहस के साथ सामना करने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों के त्याग और योगदान को कभी नहीं भूलने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, चुनौतियां भी आएंगी, लेकिन यही समय युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है, जो उन्हें विश्व स्तर पर नेतृत्व स्थापित करने की दिशा में आगे ले जाएगा। उन्होंने ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला की सराहना करते हुए कहा कि डा. घनशाला एक ऐसे दूरदर्शी उद्यमी हैं, जिन्होंने हजारों युवाओं के सपनों को केवल दिशा ही नहीं दी, बल्कि उन्हें साकार करने का मंच भी प्रदान किया है। साधारण शुरुआत से ग्राफिक एरा को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाना उनके विजन, नवाचार और अदम्य संकल्प का प्रमाण है। ग्राफिक एरा आज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि अवसरों, नवाचार और भविष्य निर्माण का केंद्र बन चुका है, जहां एआई, आईओएस सेंटर, अत्याधुनिक शोध सुविधाओं और उद्योग आधारित शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को वैश्विक स्तर की तकनीक, कौशल और नेतृत्व क्षमता से सशक्त किया जा रहा है। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निखारने और राष्ट्र निर्माण के लिए重要 कड़ी है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर उत्तराखंड को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उन्होंने डा. कमल घनशाला की संघर्षपूर्ण यात्रा को प्रेरक बताते हुए कहा कि उनका विजन आज हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। डा. रावत ने डा. आर.सी. घनशाला के जैविक खेती, डेयरी और समाजसेवा के कार्यों को शिक्षा के मूल्यों का सशक्त उदाहरण बताया。 13वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर ग्राफिक एरा ग्रुप के मुख्य संरक्षक डा. आर. सी. घनशाला को समाजसेवा, जैविक खेती, डेयरी विकास तथा सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट्.) की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें इस उपाधि से सम्मानित किया। डा. आर. सी. घनशाला ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से समाज के उत्थान और पर्यावरण संरक्षण के लिए संवेदनशील होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जागरूक और शिक्षित समाज ही देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि छात्र-छात्राएं सीमित सोच से ऊपर उठकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि दूसरों के लिए अवसर एवं रोजगार सृजित करने वाला बनने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भारत ने सर्विस सेक्टर में विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है, लेकिन अब समय आ गया है कि देश मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी नई क्रांति लाकर आत्मनिर्भरता और नवाचार की मिसाल पेश करे। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गुणवत्तापूर्ण शोध, तकनीकी नवाचार और वैश्विक स्तर की खोजों के लिए आगे आने का आह्वान किया। डा. घनशाला ने कहा कि सच्ची सफलता केवल पद, प्रतिष्ठा या आर्थिक उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि व्यक्ति के संस्कार, संबंध और जीवन मूल्यों से उसकी वास्तविक पहचान बनती है। उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा रिश्तों में संवाद और संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी। ग्राफिक एरा डेम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर व नीति आयोग के सदस्य डा. वी. के. सारस्वत ने दीक्षांत समारोह के श्रीगणेश की घोषणा की। कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने विश्वविद्यालय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने 2025 की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग में देशभर में 48वां स्थान हासिल कर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। विश्वविद्यालय में 85 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं तथा इस वर्ष छात्रों को 61.63 लाख रुपये तक का उच्चतम पैकेज प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने 1.5 लाख से अधिक साइटेशन और 2,982 पेटेंट दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दीक्षांत समारोह की शुरुआत एक भव्य और गरिमामयी अकादमिक शोभायात्रा के साथ हुई। दीक्षांत समारोह में ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी घनशाला, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला, प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा, विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य व ब्रह्मोस के पूर्व सीईयो व एमडी डा. सुधीर मिश्रा, यूकोस्ट के महानिदेशक डा. दुर्गेश पंत, प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर भट्ट, कुलसचिव डा. डी. के. जोशी अन्य पदाधिकारी शिक्षक-शिक teacher-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहें。 इनसेट : गोल्ड मैडल 57 को मिला, 3691 को डिग्री देहरादून, 25 मई । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 13वे दीक्षांत समारोह में 3691 छात्र छात्राओं और शोधार्थियों को उपाधियां दी गईं। समारोह में 34 स्कॉलर्स को पीएचडी की उपाधि मिली। अपने कोर्स में टॉप करने वाले 57 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये गये और 58 छात्रों को रजत पदक व 55 छात्रों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री से अलंकृत होने वालों में रुचिरा रावत, आदित्य जोशी, भवनेश कुमार, आकाशदीप नेगी, अदिति मोहन, पूजा भटनागर, सागर भट्ट, कार्तिकेय रैना भी शामिल हैं। समारोह में कार्तिकेय बर्थवाल, वंदना पाठक, ऋत्विक बहुगुणा, अनुकृति शर्मा, अदिति यादव, सहज गुल, कशिश यादव, आस्था शाह, अनुष्का लखेड़ा समेत 57 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इनके साथ ही प्रदीप रावत, अक्षत भट्ट, आकृति शर्मा, अक्षय सैनी, आंशिक बहुखंडी, जिज्ञासा खन्ना, फिज़ा फातिमा, पूर्वा सक्सेना समेत 58 को रजत पदक प्रदान किया गया। कांस्य पदक पाने वालों में मोहित सिंह, प्रियांशु परमार, अंकिता चंदोला, रुचि शर्मा, दीक्षांत शर्मा, दीक्षा गुरुंग, हुजैफा मेहमूद के साथ 46 प्रतिभाशाली शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2025 बैच के कुल मिलाकर 3691 छात्र छात्राओं को स्नातक से पीएचडी तक उपाधियां दी गईं। इनमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स, इंगलिश, गणित, होटल मैनेजमेंट आदि के स्कॉलर और छात्र छात्राएं शामिल हैं। आज 917 छात्र छात्राओं को पोस्ट ग्रेजुएट और 2740 को ग्रेजुएट की उपाधि दी गई।0
0
Report
Advertisement
बालोद में ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम किया; पुलिस-ग्रामीण विवाद गरम
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग ग्राम माहुद के ग्रामीणों ने जाम किया स्टेट हाईवे बालोद से दुर्ग मार्ग जाम, पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति पुलिस वालों ने ग्रामीणों की गाड़ी का कांट दिया चालान चालन काटने से थे नारा, बच्ची का सर गायब होने पर शिकायत लेकर पहुंचे थे ग्रामीण0
0
Report
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का समापन; उप मुख्यमंत्री ने मिशन-केन्द्रित संदेश दिया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को मैहर बाईपास स्थित निजी मैरिज गार्डन में संपन्न हो गया। इसमें करीब 205 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन सत्र में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक मिशन है। भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने और विश्वगुरु के स्थान पर पहुंचाने का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं में आपसी लगाव, संस्कार और सक्रियता बढ़ती है, जो लक्ष्य प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायकों व जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ。0
0
Report
रीवा के डायल 112 के पास शराब मंगवाने वाला वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी निलंबित
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गंगेव क्षेत्र से पुलिस व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डायल 112 वाहन के पास शराब दुकान से एक युवक बियर और शराब लेकर पहुंचता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ही शराब मंगवा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आखिर देशभक्ति और जन सेवा का दावा करने वाली पुलिस अगर ड्यूटी के समय शराबखोरी करती नजर आए तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सायरन बजते ही शराब दुकान से युवक शराब लेकर सीधे डायल 112 वाहन तक पहुंचा रहा था। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP गुरुकरण सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच एसडीओपी से कराई, जिसके बाद प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोग सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
