Back
बेलहर में एक माह के बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज घटना, पुलिस जुटी
NTNeeraj Tripathi
Feb 10, 2026 07:35:35
Uska Khurd, Uttar Pradesh
संत कबीर नगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में एक माह के मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जाता है कि जंगल बेलहर गांव की रहने वाली एक महिला रविवार शाम बाजार से घर लौट रही थीं, तभी अज्ञात लोगों ने उनके बच्चे को छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। बेलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला रविवार को अपने एक माह के बच्चे के साथ नरायनपुर बाजार गई थीं। आरोप है कि शाम को बाजार से लौटते समय रास्ते में पीछे से एक महिला सहित दो लोग आए और उनकी गोद से बच्चे को छीनकर भाग निकले। निरमा देवी अपहर्ताओं को देख नहीं पाईं ।महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह और बेलहर एसओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं, जो जांच में जुटी हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 10, 2026 09:25:200
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 09:25:000
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 10, 2026 09:24:160
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 10, 2026 09:24:030
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 09:23:510
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 09:23:360
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 09:23:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 10, 2026 09:22:590
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 10, 2026 09:22:400
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 10, 2026 09:22:280
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 10, 2026 09:21:560
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 10, 2026 09:20:400
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 10, 2026 09:20:230
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 10, 2026 09:20:130
Report