icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow26 Sept 2024, 11:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मां संकटा देवी दरबार में मंत्री ने मत्था टेका

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री का पूजन किया और मां संकटा देवी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और पूजन कर आशीर्वाद लिया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ मां संकटा देवी दरबार पहुंची। यहां पर उन्होंने माता रानी का पूजन अर्चन किया और माथा टेककर सभी देशवासियों की खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने कराए गए निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

अल्लाह पुर सैदीखेल में गलियों की हालत खराब, लोगों को हो रही परेशानी

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदीखेल में गलियों की हालत खराब होने की वजह से मोहल्ला वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियां चोक होने एवं पाइपलाइन बिछाने से सड़के टूटी होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और उसी गंदे पानी से गुजर कर लोग अपने घरों तक जा रहे हैं । सबसे ज्यादा परेशानी तो नवरात्रि के समय हो रही है। लोग पूजा पाठ करने के लिए घर से इसी गंदे पानी से गुजर कर मंदिरों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। हमारे दर्शक यह जो वीडियो देख रहे हैं यह रविवार को शाम 4:00 बजे हमारे प्रतिनिधि द्वारा शूट किया गये। वीडियो में देखिए किस तरह से गंदगी सड़कों पर पसरी हुई है और इस गंदगी से लोग गुजर कर अपने घरों तक पहुंच रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में अवैध रेत खनन से गहरे गड्ढे में डूबे तीन बच्चों की मौत

Alirajpur, Madhya Pradesh:Breaking news आलीराजपुर: जिले के तीखी इमली इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ गहरे पानी के गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। ​हाथ पकड़े मिले सगे भाई राहत और बचाव कार्य के दौरान दो सगे भाइयों के शव गड्ढे से आपस में हाथ पकड़े हुए बरामद किए गए, जिससे मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। ​अवैध उत्खनन का नतीजा: शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह गहरा गड्ढा अवैध रेत उत्खनन के कारण बना था। हादसे का शिकार हुए तीनों बच्चे नाबालिग बताए जा रहे हैं। ​प्रशासनिक अमला मौके पर: घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (NDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल स्पीड ज्योति उमठ बघेल और तहसीलदार सहित पूरा प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर मौजूद है। ​बाइट -एडिशनल एसपी ज्योति उमठ
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के देवीकूप भद्रकाली मंदिर में आश्विन नवरात्र शक्ति महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

Kurukshetra, Haryana:आज 11 अक्टूबर को विशाल शोभायात्रा से होगा आश्विन नवरात्रि शक्ति महोत्सव का भव्य शुभारंभ. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में आश्विन नवरात्रि शक्ति महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। पीठाध्यक्ष प० सतपाल शर्मा ने बताया कि मंदिर में 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक शक्ति महोत्सव श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर, रविवार, प्रथम नवरात्र को माँ भद्रकाली की पावन ज्योति के साथ निकलने वाली विशाल शोभायात्रा से होगा। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की उम्मीद है, जिसके लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने यह भी बताया कि आश्विन नवरात्रि माँ भगवती भद्रकाली की आराधना, शक्ति उपासना एवं आध्यात्मिक साधना का विशेष पर्व है। इस अवसर पर शक्तिपीठ में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन, सुरक्षा, पेयजल, कतार व्यवस्था एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सेवक मंडल के सदस्यों की विभिन्न सेवाओं में ड्यूटी निर्धारित की गई है। शोभायात्रा का मार्ग माँ भद्रकाली चौक, जनता स्कूल, रोटरी चौक, रेलवे अंडरपास, अंबेडकर चौक, आर्य समाज मार्केट, गोल बैंक चौक, न्यू कॉलोनी, अमीन रोड, गोल बैंक, छठी पातशाही गुरुद्वारा, अंबेडकर चौक, पालिका बाजार, सीकरी चौक, छोटा बाजार, रोटरी चौक, जनता स्कूल और माँ भद्रकाली चौक से होते हुए पुनः माँ भद्रकाली शक्तिपीठ तक रहेगा। शोभायात्रा के दौरान माँ की पावन ज्योति के रथ को भव्य रूप से सजाया जाएगा। सायं 6 बजे माँ की पावन ज्योति को मंदिर में पुनः स्थापित किया जाएगा। पीठाध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि ज्योति रथ के आगमन पर माँ के सम्मान में नंगे पाँव खड़े होकर श्रद्धा व्यक्त करें। शक्ति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं 7 बजे श्री नवदुर्गा शक्ति हवन का आयोजन किया जाएगा। 17 अक्तूबर, शनिवार को विशेष पूजा की जाएगी। प्रतिदिन भजन संध्या, मङ्गला आरती व संध्या आरती होगी। वहीं, 19 अक्टूबर, सोमवार को श्री दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर रात्रि 9 बजे भव्य जागरण होगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक सवाई भाट महामाई का गुणगान करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन नवरात्रि व्रत भंडारे एवं अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और माँ भद्रकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है। temple परिसर को भव्य रूप से सजाने का कार्य जारी है। इस बार भी देशी एवं विदेशी पुष्पों से माँ के दरबार को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। मंदिर के मुख्य द्वार, प्रांगण एवं गर्भगृह में रंग-बिरंगी रोशनी, तोरण द्वार तथा पारंपरिक एवं आधुनिक सजावट की जा रही है। शोभायात्रा के लिए माँ की पावन ज्योति के रथ को भी विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर में माँ भद्रकाली को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसमें मौसमी, संतरा, केला, सेब, अंगूर, पपीता, अनानास, टेंजरिन, अनार, ड्रैगन फ्रूट, अमरूद, वॉशिंगटन सेब सहित विभिन्न प्रकार के फल, सूखे मेवे, मिठाइयाँ तथा अन्य विशेष पकवान शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिंदल पार्क से मंदिर तक आने-जाने के लिए निःशुल्क बैटरी चालित रिक्शा सेवा उपलब्ध रहेगी। गर्भवती महिलाओं, गोद में दो वर्ष तक के बच्चों को लेकर आने वाली महिलाओं तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए सीधे दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। यह सुविधा निर्धारित श्रेणियों के श्रद्धालुओं के लिए ही सिर्फ उपलब्ध रहेगी। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने तथा सेवक मंडल का सहयोग करने की अपील की है। नवरात्रि महोत्सव में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शोभायात्रा के बाद मार्गों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सेवक मंडल एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नवरात्रि महोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंदिर के फेसबुक पृष्ठ पर भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के भक्त भी धार्मिक आयोजनों से जुड़ सकें। पीठाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर के नाम पर मंदिर परिसर से बाहर किसी भी प्रकार की दान पर्ची नहीं काटी जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा दान एकत्र किए जाने की जानकारी मिलने पर तुरंत मंदिर प्रबंधन को सूचित करने का आग्रह किया। पीठाध्यक्ष ने आगे बताया कि मंदिर में सुगम दर्शन या पूजा इत्यादि के लिए कोई भी पैसा नहीं लिया जाता। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से शारदीय नवरात्रि शक्ति महोत्सव में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित होने, धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने, मधुर स्वभाव रखने तथा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष ने की बड़ी घोषणा कुरुक्षेत्र पुराने बस स्टैंड वाले अंडरपास को मां भद्रकाली शक्तिपीठ नाम दिया जाएगा। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने की घोषणा।
0
0
Report

धनखड़: कांग्रेस हार की जिम्मेदारी नहीं ले रही, ईवीएम-चुनाव आयोग पर आरोप

Hansi, Haryana:हाँसी\n\nकांग्रेस हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय कभी EVM तो कभी चुनाव आयोग पर लगाती है आरोप: ओमप्रकाश धनखड़\n\nहांसी पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- SIR से हुआ वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण, देश की संस्थाओं पर भरोसा करते हैं लोग; धान खरीद में हरियाणा को बताया देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य\n\nखुद मुख्यमंत्री बनने की उनकी अपनी कथित इच्छा को लेकर सवाल बोले मैं विधायक ही नहीं हूं, तो मुख्यमंत्री कैसे बनूंगा वही मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर दिया जवाब\n\nसीएम नायब सैनी की तारीफ में बोले धनखड़- शानदार काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री,देश के बेहतरीन मुख्यमंत्रियों में शामिल\n\nहांसी।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय बहाने बनाने का आरोप लगाया है। हांसी पहुंचे धनखड़ ने दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन और विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। जब तक कांग्रेस अपनी हार की जिम्मेदारी नहीं लेगी, तब तक उसकी नीतियों, गतिविधियों और कार्यक्रमों में सुधार नहीं हो सकता।\n\nधनखड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मंशा SIR प्रक्रिया के दौरान ऐसे वोटों को मतदाता सूची में बनाए रखने की थी, जिनकी वैधता पर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है और SIR के माध्यम से मृत व्यक्तियों के नाम, दोहरी प्रविष्टियों तथा अलग-अलग स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नामों की जांच की जाती है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची साफ हुई है और कांग्रेस के विरोध को देश में व्यापक समर्थन नहीं मिल रहा है।\n\nउन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर आपत्ति है, तो उसे संवैधानिक और संसदीय प्रक्रियाओं के माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए। धनखड़ ने कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के लिए महाभियोग जैसी संवैधानिक प्रक्रिया का रास्ता है, इसलिए सड़क पर उतरकर विरोध करने की जरूरत नहीं है।\n\nधनखड़ ने कांग्रेस पर राजनीतिक असफलताओं का ठीकरा दूसरे संस्थानों पर फोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत के लोग अपनी संवैधानिक संस्थाओं, सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।\n\nधान खरीद को लेकर पूछे गए सवाल पर ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा सरकार की नीतियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है, जहां किसानों की फसलों की खरीद और भावांतर भरपाई की व्यवस्था की गई है। उनके अनुसार, जब वे मंत्री थे, तब 14 फसलों की सरकारी खरीद शुरू करवाई गई थी, जबकि अब 24 फसलों की खरीद की जा रही है।\n\nधनखड़ ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसानों को कई बार इंतजार करना पड़ सकता है। किसी किसान की बारी पांच या दस दिन बाद आ सकती है और व्यावहारिक कठिनाइयां भी हो सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद हरियाणा की खरीद व्यवस्था देश में सबसे बेहतर है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह saini की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार किसानों की फसलों की खरीद के लिए काम कर रही है।\n\nहरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं और विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी मुख्यमंत्री बताए जाने के आरोपों पर धनखड़ ने इन अटकलों को खारिज करने वाला जवाब दिया। मुख्यमंत्री बनने की उनकी अपनी कथित इच्छा को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं विधायक ही नहीं हूं, तो मुख्यमंत्री कैसे बनूंगा?\n\nधनखड़ ने नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि वे शानदार काम कर रहे हैं और देश के बेहतरीन मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए काम करते हैं और प्रदेश को अच्छा नेतृत्व मिला है। वहीं बादली से कांग्रेस विधायक की ओर से विकास कार्यों में सरकार पर भेदभाव करने के आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर धनखड़ ने कहा, \"उसकी बात वहां कर लेंगे।\"
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़: दाताश्री होटल के विवाद के बाद प्रभुलाल कीर की हत्या, तीन गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया में जहां प्रभुलाल कीर की मौत के मामले में डीएसटी और चंदेरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात दाताश्री होटल पर खाना खाने के दौरान प्रेम प्रसंग से जुड़ी कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने लकड़ियों और फाचरियों से प्रभुलाल, दीवान सिंह और भरत मीणा पर हमला कर दिया। गंभीर घायल प्रभुलाल की उदयपुर के एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

पखांजूर में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, गिरफ्तार हुआ जनपद सदस्य

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम के शासकीय कार्य में बाधा डाली गई और धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने एक जनपद पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है। जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला कांकेर जिले के गोंडाहूर थाना क्षेत्र का है, जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद होने की शिकायत पुलिस तक पहुंची। वन विभाग के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप लगे हैं। मामले में पुलिस ने पीवी-52 जयपुर निवासी जनपद पंचायत सदस्य हरिमोहन दास को गिरफ्तार किया है। अब सवाल यह है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद की स्थिति क्यों बनी? वन विभाग की टीम के साथ आखिर क्या हुआ और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह क्या है? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे. फिलहाल जनपद पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी के बाद मामला सुर्खियों में है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और आरोपी को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदतर, डॉक्टर-कमी व दवाइयों का भारी अभाव

Mandi, Himachal Pradesh:हिमाचल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी करना पड़ रहा संघर्ष : राकेश जम्वाल मशीनें खरीदना ही उपचार नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर, स्टाफ और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाना भी सरकार की जिम्मेदारी : राकेश जम्वाल निहरी में आस्था हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के बीच प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, डॉक्टरों की कमी और दवाइयों की अनुपलब्धता पर सरकार को घेरा मंडी /सुंदरनगर । सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के निहरी में आज आस्था हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत मरहड़ा बदैहण में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आस्था हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अरुण चंदेल और उनकी टीम के सहयोग से आयोजित उस शिविर में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। सुंदरनगर विधायक एवं भाजपा नेता राकेश जम्वाल ने इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. अरुण चंदेल और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। राकेश जम्वाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, यह भी विचारणीय है कि प्रदेश के लोगों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी निभाने वाली सरकारी व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अनेक क्षेत्रों में लोगों को समय पर उपचार, पर्याप्त चिकित्सक और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चरमराई हुई है और स्वास्थ्य मंत्री को इन समस्याओं का जवाब देना चाहिए। जब मरीजों को बेहतर उपचार के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर होना पड़ता है, तो इसका सीधा असर मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ता है। पहाड़ी प्रदेश होने के कारण हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत होना और भी आवश्यक है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी लंबी दूरी तय न करनी पड़े। जम्वाल ने कहा कि मात्र मशीनें खरीद लेना ही उपचार नहीं है। अस्पतालों में आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाना तभी सार्थक है, जब उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी और मरीजों का उपचार करने के लिए पर्याप्त डॉक्टर, नर्सें तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद हों। यदि मशीनें अस्पतालों में रखी हों, लेकिन उनका संचालन करने के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध न हों, तो आम जनता को उनका लाभ कैसे मिलेगा? सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा केवल उपकरणों और भवनों के आधार पर नहीं, बल्कि मरीजों को मिल रहे वास्तविक उपचार के आधार पर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी गंभीर सवाल उठते हैं। ग्लव्स और पैरासिटामोल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी यदि मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल के बाहर जाना पड़े, तो यह व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को दर्शाता है। सरकारी अस्पतालों में उपचार के साथ जरूरी दवाइयां और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी अस्पतालों में राहत मिलनी चाहिए, न कि दवाइयों और जरूरी सामान के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी को दूर करना समय की मांग है। सरकार को रिक्त पद भरने, आवश्यक दवाइयों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मशीनों का प्रभावी उपयोग करने और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। राकेश जम्वाल ने बंदली और पौड़ाकोठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों का बंद होना लोगों के लिए चिंता का विषय है। सरकार को इन केंद्रों की स्थिति स्पष्ट करते हुए इन्हें सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि ग्रामीण जनता को प्राथमिक उपचार के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए, डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों के रिक्त पद भरे जाएं, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुचारु रूप से चलाया जाए। राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश की जनता को केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि अस्पतालों में डॉक्टर, जरूरी दवाइयां और समय पर उपचार चाहिए। स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल हैं। सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी नागरिक को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top