244412
निपुण अभियान के तहत संभल के बनियाखेड़ा विकासखंड में DM ने शिक्षकों के साथ की बैठक
Chandausi, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार के निपुण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में इस अभियान को प्राथमिकता के साथ चलाया जा रहा है। संभल में भी जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया द्वारा इस अभियान की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने आज चंदौसी तहसील के बनियाखेड़ा विकासखंड का दौरा किया और शिक्षकों के साथ निपुण अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की। बैठक के बाद डीएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जनपद के 6 विकास खंडों में इस तरह की बैठकें हो चुकी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ईरान में खामनेई के विदाई समारोह में वैश्विक प्रतिनिधियों की भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:TEHRAN (IRAN): INTERNATIONAL DELEGATES PARTICIPATE IN A FAREWELL CEREMONY FOR KHAMENEI.0
0
Report
MEA प्रेस कॉन्फ्रेंस: Venezuela में Rakesh Chauhan के शव के अंगों के दुरुपयोग पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MEA PRESS CONFERENCE Delhi: On the desecration and removal of organs of the mortal remains of Seafarer late Rakesh Chauhan, who died while on duty on a ship in Venezuela, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have taken up the matter with Venezuelan authorities with a request to…0
0
Report
पाहलगाम के नूनवान बेस कैंप पहुंची श्रद्धालुओं की दूसरी खेप
Aram Pora, Ganderbal, The second batch of pilgrims has arrived at the Nunwan Base Camp in Pahalgam, Jammu & Kashmir.0
0
Report
Advertisement
शेखूपुरा फारूखाबाद गुरुद्वारे ध्वस्त के विरोध में रायसिंहनगर में भारी प्रदर्शन
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा फारूखाबाद में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को ध्वस्त किए जाने की घटना के विरोध में रायसिंहनगर में सर्व धर्म समाज के बैनर तले जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के खिलाफ बड़ी संख्या में नागरिक और विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि गुरुद्वारा रविदास में एकत्रित हुए, जहां से वे एकजुट होकर मिनी सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय के सामने पुतला जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सर्व धर्म समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल, भाजपा कार्यकर्ता और सर्व धर्म समाज के प्रबुद्ध नागरिक प्रमुख रूप से शामिल रहे। नागरिकों का कहना है कि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।0
0
Report
300 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल हिंदी माध्यम में कन्वर्ट होंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के 300 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय शिक्षा विभाग के रडार पर है, इन 300 महात्मा गांधी विद्यालयों को शिक्षा विभाग फिर से हिंदी मीडियम में करेगा कन्वर्ट, शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग आया हरकत में. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल शिक्षा मंत्री की रडार पर रहे हैं, अब शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। विभाग ने प्रदेश के करीब 300 ऐसे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा शुरू कर दी है, जहां विद्यार्थियों का नामांकन काफी कम है। इन विद्यालयों को दोबारा हिंदी माध्यम में संचालित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।0
0
Report
Hillalpur में दबंगों की मारपीट: युवक ICU, पुलिस पर कार्रवाई का आरोप
Nuh, Haryana:हिलालपुर में दबंगों की मारपीट में युवक पांच दिन से ICU में भर्ती है; पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव हिलालपुर में एक युवक के साथ कथित रूप से हुई मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 29 जून को गांव के कुछ दबंगों ने नवीन के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार नवीन पिछले पांच दिनों से अस्पताल के ICU में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित नवीन की पत्नी का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद वह शिकायत लेकर रोजका मेव थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। महिला का कहना है कि शिकायत लेने के बजाय उसे अपशब्द कहकर डराया-धमकाया गया और थाने से वापस भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि घटना को पांच दिन बीत जाने के बावजूद न तो उनकी शिकायत दर्ज की गई है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई है। इससे परिवार में भय और नाराजगी का माहौल बन गया है। पीड़िता का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है: लगभग दो वर्ष पहले भी उनके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें नवीन के ताऊ के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। उस समय भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि इसी कारण दबंगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने यह भी कहा कि आरोपी पक्ष आज भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है; सोशल मीडिया पर पिस्तौल की तस्वीरें लगाकर भी डराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार रात-दिन भय के साए में जीवन बिताने को मजबूर है। पीड़ित नवीन की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई, शिकायत दर्ज और परिवार को सुरक्षा देकर न्याय दिलाने की मांग की है। रोजका मेव थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है, आगामी कार्यवाही जारी है।0
0
Report
Advertisement
द्वारका: 10–12 साल से फरार दंपति गिरफ्तार, एनआई एक्ट के उद्घोषित अपराधी घोषित
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, स्टोरी :-- करीब 10 से 12 वर्षों से अदालत की कार्रवाई से बचकर फरार चल रहे पति-पत्नी को द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं उद्घोषित अपराधी (P.O.) सेल ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ चेक बाउंस (एनआई एक्ट) के मामलों में अदालत ने उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। लंबे समय तक ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने वाले इस दंपति को आखिरकार गाजियाबाद से दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रमेश चंद तंवर को वर्ष 2014 में और उसकी पत्नी कामिनी को वर्ष 2015 में द्वारका कोर्ट ने एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद दोनों लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे, जिससे पुलिस की पकड़ से बाहर रहे।0
0
Report
जहानाबाद में हाइवा से भिड़ंत, बाइक सवार की मौत के बाद सड़क जाम
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां बेकाबू हाइवा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के क्रम में मौत हो गयी। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया, हाइवा में तोड़फोड़ की और मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम रखा। घटना ओकरी थाना क्षेत्र के चंदहरिया पुल के समीप की है। मृतक की पहचान बांछिली गांव निवासी कासी मिस्त्री के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल गयाजी के भुसुंडा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चंदहरिया पुल के पास एक तेज रफ्तार और बेकाबू हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हाद्से के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल चंदन को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओकरी में भर्ती कराया गया। लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के क्रम में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही चंदन की मौत की खबर परिजनों तक पहुंची, कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ चंदहरिया पुल के पास सड़क को घंटो जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान गुस्से में आए कुछ लोगों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले हाइवा में जमकर तोड़फोड़ भी की, जिससे सड़क पर काफी देर तक परिचालन ठप रहा। इधर सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही ओकरी थाने की पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को ढाढस बंधाया और सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत और समझा-बुझाकर पुलिस ने आखिरकार जाम को समाप्त कराया और यातायात बहाल करवाया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम और गाड़ी में तोड़फोड़ की थी, जिसे अब शांत करा लिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी एवं आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
नासरीगंज में पिकअप पलटने से 55 वर्षीय सुरेश चौधरी की मौत, ड्राइवर घायल
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के नासरीगंज से है। जहां नासरीगंज थाना क्षेत्र के सबदला में एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलट गई। वहीं पिकअप वैन पलटने से सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति पिकअप के नीचे दब गया, जिससे 55 साल के सुरेश चौधरी की मौत हो गई। वह छो छोटकी सबदला गांव के रहने वाले थे। वहीं पिकअप वैन के ड्राइवर को भी चोट लगी है। सूचना पर नासरीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक सुरेश चौधरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बता दे कि सुरेश चौधरी सड़क के किनारे से जा रहे थे। इसी बीच एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके अंदर दबने से उनकी मौत हो गई।0
0
Report
Advertisement
72 घंटे में गिरफ्तार: माताबसैया अड़ीबाजी के मुख्य आरोपी अनुज खान
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना पुलिस ने माताबसैया थाना क्षेत्र में हुई अड़ीबाजी की वारदात का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 जून को फरियादी शिवप्रताप सिंह तोमर ने माताबसैया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा जीवन सिंह तोमर गांव के शिवजी मंदिर के पास मौजूद था। तभी आरोपी अनुज खान ने उसे रोककर गाली-गलौज की और अवैध हथियार अड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए रुपए की मांग की। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अड़ीबाजी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना पर 2 जुलाई को आरोपी अनुज खान, निवासी जीवनी का पुरा, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
शामगढ़ के पास नदी में डूबे युवक की मौत, जीआरपी में कार्यरत होने की सूचना
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर के शामगढ़ के पास नदी में नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक शामगढ़ का रहने वाला है और बताया जा रहा है कि जीआरपी में कार्य करता है, अपने चार दोस्तों के साथ वह नदी में नहाने गया था. इसी दौरान डूबने लगा. ग्रामीणों ने उसे तुरंत निकाला और गरोठ चिकित्सालय इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में CPR देकर उसकी जान बचाने की कोशिश की गई लेकिन कामयाब नहीं हो पाए.0
0
Report
छत्तीसगढ़ सरकार मदरसा बोर्ड खत्म करने की तैयारी, अल्पसंख्यक शिक्षा कानून पर विचार
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- उत्तराखंड के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार भी मदरसा बोर्ड को खत्म करने की तैयारी में है. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मदरसा बोर्ड खत्म करने की मांग की है. खबर ये भी है कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम का ड्राफ्ट मांगा है. जानकारी के मुताबिक सरकार अब इस मसले पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पर विचार कर रही है. बता दें कि उत्तराखंड में लागू अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के तहत मदरसों सहित अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में नई शिक्षा नीति का परिपालन करते हुए सामान्य स्कूलों की तरह कक्षाएं लगाए जाने की व्यवस्था है.....0
0
Report
Advertisement
सासाराम में वित्त रहित शिक्षा नीति विरोध धरना; कांग्रेस सांसद ने समायोजन की मांग
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में कांग्रेस सेवा दल के द्वारा वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने एवं वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत सासाराम में भी एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि आज सरकार बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने जा रही है। लेकिन उसके पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। ऐसे में जब बिहार के लगभग सभी प्रखंडों में वित्त रहित डिग्री कॉलेज काम कर रहा है, तो क्यों नहीं सरकार पुराने वित्त रहित कॉलेजों का इसमें समायोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे के अनुरूप वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करें। तमाम वित्त रहित डिग्री कॉलेज इंटर कॉलेज एवं अन्य वित्त रहित शिक्षण संस्थाओं का समायोजन करें। सेवानिवृृत शिक्षक को पेंशन एवं सेवा निवृत्ति का लाभ भी दिया जाए। प्रखंड स्तरीय डिग्री कॉलेज योजना में पहले से संचालित वित्त रहित महाविद्यालय को प्राथमिकता दी जाए। सांसद ने कहा कि बिहार सरकार अपने वादे से मुकर रही है। ऐसे में कांग्रेस सेवा दल 24 अगस्त को पटना विधानसभा के निकट साथ मूर्ति शहीद स्थल पर प्रदर्शन भी करेगी।0
0
Report
अलवर में आशा सहयोगिनियों का आंदोलन तेज, मिनी सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
Alwar, Rajasthan:अलवर में आशा सहयोगिनियों का आंदोलन तेज, मिनी सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन अलवर में लंबित मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का आंदोलन अब तेज होता नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां शहीद स्मारक से रैली निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचीं, जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक आशा सहयोगिनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह मिनी सचिवालय गेट पर चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने तुरंत उसे संभाला, पानी पिलाया और अलग बैठाकर हवा कर राहत पहुंचाई。 आशा सहयोगिनियों का कहना है कि वे लंबे समय से कम मानदेय, नियमितीकरण, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है。 प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान आशा सहयोगिनियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी आवाज बुलंद की。 बाइट:आशा सहयोगिनी कार्यकर्ता0
0
Report
पटना: रामकृपाल यादव की हालत पर मेदांता अस्पताल में नेताओं की मुलाकात
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव बीते दिनों से अस्वस्थ हैं बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार उनसे मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। आज मोकामा के विधायक अनंत सिंह राम कृपाल यादव से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे। मंत्री रामकृपाल यादव का हाल-चाल लिया。0
0
Report
Advertisement
