244302
संभल में नकली नोटों से उधार चुकाने आए दो जालसाज पकड़े गए
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजबता में दो जालसाज नकली नोटों से उधार की रकम चुकाने पहुंचे, जिन्हें दुकानदार ने पकड़ लिया। परिजनों की मदद से दुकानदार ने दोनों जालसाजों को 7200 रुपए के नकली नोटों समेत पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने जालसाजों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर के 60-फिट रोड पर कुलदीप साहू के मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Alwar, Rajasthan:अलवर\n\n60 फिट रोड पर फोटोग्राफर कुलदीप साहू के मकान में लगी भीषण आग\n\nकुलदीप परिवार के साथ जोबनेर माता के दर्शन करने गए हुए थे पीछे से लगी आग\n\nआग से करीब 30 लाख से ज्यादा का नुकसान का अनुमान\n\nदो ड्रोन , दो लैपटॉप सहित छह डीएसएलआर कैमर और घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक\n\nरात करीब ढाई बजे के आसपास लगी आग , पुलिस और फायर ब्रिगेड के फोन नहीं उठाने के आरोप\n\nसुबह करीब छह बजे फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर\n\n60 फिट रोड़ स्थित सैनी धाम मंदिर के पास की घटना0
0
Report
1 अक्टूबर से BAA अनिवार्य: आधार बायोमेट्रिक से LPG कीमत तय
Jaipur, Rajasthan:अब गैस सिलेंडर लेने से पहले सिर्फ बुकिंग नंबर नहीं, आधार का बायोमेट्रिक भी मायने रखेगा। 1 अक्टूबर से रसोई का यह नया हिसाब लागू होने जा रहा है। बायोमेट्रिक पूरा है तो आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन बाकी है तो सामान्य घरेलू दर पर सिलेंडर लेने का रास्ता रुक जाएगा। बायोमेट्रिक नहीं कराना चाहते हैं तो LPG मिलेगी, मगर बिना सब्सिडी बाजार भाव पर 5 या 10 किलो के सिलेंडर में। देश के करीब 90% उपभोक्ता यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। राजस्थान में करीब 30 लाख कनेक्शन अभी बाकी बताए जा रहे हैं। यानी अब आधार का अंगूठा सिर्फ पहचान नहीं बताएगा...आपकी रसोई में गैस किस व्यवस्था और किस कीमत पर पहुंचेगी, यह भी तय करेगा. घर में LPG सिलेंडर खत्म होने पर अगर आप सामान्य घरेलू दर पर अगला रिफिल चाहते हैं तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपके गैस कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी हुआ है या नहीं....1 अक्टूबर 2026 से BAA पूरा नहीं होने पर रेगुलेटेड रिटेल प्राइस (RSP) और लागू सब्सिडी के साथ घरेलू LPG रिफिल बुक नहीं हो सकेगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। यानी आम उपभोक्ता के सामने अब दो रास्ते हैं। पहला बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी पूरा कराएं और पहले की तरह सामान्य व्यवस्था में घरेलू LPG लेते रहें। दूसरा अगर आधार बायोमेटिक नहीं कराना चाहते या नहीं करा सकते हैं तो LPG मिलना पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन उन्हें तेल कंपनी के डिजिटल चैनल पर इसका विकल्प दर्ज कराना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर बिना सब्सिडी बाजार मूल्य पर 5 किलो या 10 किलो सिलेंडर दिया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता BAA करा चुके हैं। यह कुल उपभोक्ताओं का 89.9% है। राजस्थान में करीब 30 लाख घरेलू कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी लंबित होने का आंकड़ा सामने आया है. आम आदमी समझे—1 अक्टूबर से क्या होगा? मान लीजिए आपके घर में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर आता है और आपने BAA करा रखा है। आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा। पहले की तरह रिफिल बुक करा सकेंगे। लेकिन BAA बाकी है तो RSP और लागू सब्सिडी के साथ रिफिल बुकिंग BAA पूरा होने के बाद ही शुरू होगी। इसका मतलब कनेक्शन हमेशा के लिए काटा नहीं जा रहा। प्रमाणीकरण पूरा करते ही सामान्य व्यवस्था बहाल हो सकेगी. घर बैठे भी हो सकता है BAA, डिलीवरी बॉय भी कर सकेगा। LPG उपभोक्ता को जरूरी नहीं कि गैस एजेंसी के चक्कर ही लगाने पड़ें। सरकार ने तीन प्रमुख तरीके दिए हैं। सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के जरिए, गैस एजेंसी/डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से घर बैठे। इंडेन उपभोक्ता IndianOil ONE, भारत गैस उपभोक्ता HelloBPCL और HP Gas उपभोक्ता HP PAY के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. सात बार बढ़ी डेडलाइन, अब 1 अक्टूबर से कीमत से जुड़ जाएगा BAA। BAA की प्रक्रिया अचानक लागू नहीं की गई है। उपभोक्ताओं को पहले 30 जून 2026 तक इसे पूरा करने को कहा गया था। इसके बाद समय सीमा क्रमशः 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और आखिर में 14 सितंबर तक बढ़ाई गई। अक्टूबर 2023 से तेल कंपनियां अभियान चला रही हैं और सरकार के मुताबिक अब तक 12 करोड़ से ज्यादा SMS और WhatsApp संदेश भी भेजे गए हैं. आपकी रसोई का सीधा हिसाब: BAA हो चुका है- कुछ नहीं करना, रिफिल पहले की तरह। BAA नहीं हुआ- 1 अक्टूबर से रेगुलेटेड रिटेल प्राइस+लागू सब्सिडी वाला रिफिल लेने के लिए पहले BAA। BAA नहीं कराना चाहते/नहीं करा सकते-तेल कंपनी के डिजिटल चैनल पर विकल्प दर्ज कराएं। स्थानीय उपलब्धता के अनुसार बाजार भाव पर 5 या 10 किलो LPG मिलेगी, सब Subsidy नहीं। कनेक्शन हमेशा के लिए बंद?- नहीं। BAA पूरा होने के बाद RSP पर रिफिल बुकिंग फिर शुरू हो सकती है. सरकार का तर्क-फर्जी कनेक्शन,कमर्शियल इस्तेमाल रोकना। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि हर घरेलू कनेक्शन को आधार-प्रमाणित उपभोक्ता से जोड़ने से डुप्लीकेट व अपात्र कनेक्शन हटाने और घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर के व्यावसायिक या औद्योगिक इस्तेमाल की ओर डायवर्जन रोकने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि व्यवस्था का उद्देश्य वास्तविक परिवार को LPG से वंचित करना नहीं है. बहरहाल,अब गैस कनेक्शन में सिर्फ मोबाइल नंबर और पता अपडेट होना काफी नहीं होगा, आधार का बायोमेट्रिक भी तय करेगा कि आपकी रसोई तक सिलेंडर किस कीमत पर पहुंचेगा। 1 अक्टूबर से नियम बदल रहा है BAA है..तो घरेलू सिलेंडर की सामान्य व्यवस्था जारी रहेगी, नहीं है तो पहले प्रमाणीकरण कराना होगा। यानी महीने का कैलेंडर बदलने से पहले गैस कनेक्शन का स्टेटस देख लेना जरूरी है, वरना अगली बुकिंग के वक्त रसोई का बजट और इंतजार दोनों बढ़ सकते हैं.0
0
Report
अजमेर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या; जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:अजमेरआर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मालियान में हुआ दर्दनाक मामला पति-पत्नी और पुत्री ने एक साथ लगाया मौत को गले आर्थिक तंगी के चलते कर्ज में डूबा हुआ बताया जा रहा परिवार मौके पर लगी भारी भीड़ पुलिस ने तीनों शवों को लिया अपने कब्जे में पहुँचामा मोर्चरी शुरू हो रही है मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
खूँटी के ग्रामीणों में हाथियों का भय, 12 हाथी धान व फसल नुकसान
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - भ्रमणशील हाथियों का दल से ग्रामीणों में दहशत, फसलों को हो रहा नुकसान। एंकर - खूंटी जिले के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का समूह ग्रामीणों के लिए समस्या बनी हुई है। हाथियों का समूह फसलों को नुक़सान पहुंचा रहे है। जिसमें जरिया गढ़, घुसाट़ोली, नगड़ा, टिमड़ा, आदि क्षेत्र में हाथी भ्रमणशील रह रहा है। हाथियों के द्वारा धान की फसलों को रौंधकर किसानों को फाफी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। हाथी गाँव में न घुस जाए इसलिए रातभर ग्रामीण इलाकों घुमघुमकर भगाने के लिए लग जाते हैं। वहीं ग्रामीण बतलाते हैं कि क्षेत्र में 12 हाथियों का समूह भ्रमणशील है जिससे लोगों में हाथियों का दहशत है। जब हाथी जंगल से बाहर आ जाता है तो कोई भी देखा तुरंत ग्रामीण खबर को खबर कर देता है तो सभी खबर पाकर जमा हो जाते हैं और हाथियों को निकट पटाखा , उँची आवाज लाईट जलाकर खदेड़ देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर हाथी भगाने के लिए जागना पड़ता है इसे नींद खराब हो जाती है और परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने रात रातभर जागकर हाथियों को नगड़ा जंगल तक खदेड़ा और फिर हाथी जंगल में घुसा तभी लोग घर लौटे。0
0
Report
दिव्यांगों के आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र की पहल: 159 सहायक उपकरण वितरित
Darbhanga, Bihar:दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर केंद्र सरकार की पहल, सांसद गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में लाभुकों के बीच बांटे गए सहायक उपकरण,159 विभिन्न सहायक उपकरण दिए गए। दरभंगा के पोलो मैदान इंडोर स्टेडियम, लहेरियासराय में राष्ट्रीय बायो श्री एवं एडीपी योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में लाभुकों को मोटर ट्र Triसाइकिल, व्हीलचेयर, तीन पहिया साइकिल, ब्रेल किट, कान की मशीन, बैसाखी सहित 159 विभिन्न सहायक उपकरण दिए गए। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इन्हीं लाभुकों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया। बाइट 1,गोपाल जी ठाकुर ,सांसद दरभंगा0
0
Report
बेबी गेटर का खुशी भरा पल वायरल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
पुराने विवाद के बाद जमशेदपुर में दो पक्षों में भारी मारपीट, कई घायल
Jamshedpur, Jharkhand:पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेपाली बस्ती में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। इनमें शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी राहुल कर, उसका साथी धीरज कुमार तथा दूसरे पक्ष का मुन्ना थापा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राहुल कर और धीरज कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मारपीट में घायल अन्य लोगों में भोतू, छोटू रजक और विशेश्वर के नाम भी शामिल हैं। घटना के बाद कुछ समय तक बस्ती में तनाव और भय का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार को नेपाली बस्ती में निकाले गए विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी। जुलूस में नाचने को लेकर बस्ती के ही सुशील नामक युवक और कुछ लोगों के बीच कहासुनी एवं झड़प हो गई थी। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम सुशील अपने आठ-दस साथियों के साथ दोबारा बस्ती पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।0
0
Report
देखिए: 2011 की जापान सुनामी से ठीक पहले का चौंकाने वाला क्षण
Noida, Uttar Pradesh:Seconds before the 2011 Japan tsunami struck0
0
Report
गुरुग्राम में थार की बार-बार टक्कर: कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त, नशे में ड्राइविंग
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरूग्राम में थार का आतंक, कैब को मारी कई बार टक्कर सेक्टर-89 में थार सवार युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे में धुत युवकों ने कैब को बनाया निशाना थार से कैब में बार-बार मारी टक्कर टक्कर से कैब का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गनीमत रही, हादसे में कोई घायल नहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खेड़कीदौला थाना पुलिस दिल्ली नंबर की थार के आधार पर आरोपियों की तलाश कैब चालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच0
0
Report
Advertisement
नवादा में अंधेरे में शराब तस्कर: बोलेरो पलटी, चालक फरार
Nawada, Uttar Pradesh:रात के अंधेरे में पुलिस से भाग रहा था शराब तस्कर बोलेरो पलटी, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद नवादा : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 160 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई रात थाली थाना क्षेत्र के हरला बेला गांव के समीप की गई। बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने संदिग्ध सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को पीछे आते देख चालक तेज गति से भागने लगा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बोलेरो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 160 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। जब्त बोलेरो को उत्पाद थाना लाया गया है। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान की जा रही है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।0
0
Report
भाजपा चैयरमेन अरविंद संगल सहित 6 पर हत्या करने के प्रयाश का मुकदमा,भाजपा नेता ने कराया मुकदमा
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ...., भाजपा चैयरमेन सहित 6 पर मुकदमा, एंकर.... शामल जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका में विकास कार्य को लेकर हो रही राजनीति के चलते एक सभासद को कुछ स्थानीय लोगों ने धुनाई कर दी थी। वहीं इस मामले में सभासद न्यू भाजपा अध्यक्ष अरविंद सिंगला सहित 6 लोगों पर हत्या का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ..... आपको बता दे। कि मामला शामली जनपद की शामली नगर पालिका का है। जहां शामली सिटी की नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के सदस्य अनिल उपाध्याय पर स्थानीय 6 लोगों ने विकास कार्य न करने का आरोप लगाया और जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष के ऑफिस में पहले तो कहासुनी हुई और फिर कहासुनी करते हुए जब वहां से नगर पालिका भाजपा सभासद व जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय जब वहां से भागने लगा,तो पीछे से उसके ऊपर हमला किया।और उसके साथ मारपीट की मारपीट करते हुए उसको कोतवाली तक ले गए, ओर वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।वहीं भाजपा जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय ने भाजपा नगर पालिका चैयरमेन अरविंद संगल सहित 6 लोगों के खिलाफ लेकर तारीफ देखकर हत्या करने का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने तत्काल पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो की जांच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है0
0
Report
बरवाडीह के खुरा में मधुमक्खी डंक: एक मौत, कई घायल, सुरक्षा उपायों की मांग
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के खुरा गांव में शनिवार को शिव मंदिर के समीप नदी की दूसरी ओर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के डंक से दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता और रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को मधुमक्खियों के झुंड से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह समेत एएनएम, ड्रेसर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का उपचार शुरू किया। बताया गया कि मधुमक्खियों के हमले में सुदेश्वर साव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुरा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.0
0
Report
Advertisement
पुरानी रंजिश के तार: रोहित की हत्या से कुशीनगर में आक्रोश
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में पुरानी रंजिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं... चाकू से हमला... अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग... और फिर मौत... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई... शव गांव पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा... अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया गया... परिजनों का आरोप है कि हत्या से ठीक एक दिन पहले पुलिस को तहरीर दी गई थी... अगर समय रहते कार्रवाई होती,तो शायद आज रोहित जिंदा होता... यहां तक की मृतक रोहित खरवार पर दो दिन पहले तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा में चाकू से हमला किया गया था... इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया... पुलिस के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है... बताया गया कि लगभग छह-सात महीने पहले एक कृषि फर्म के गार्ड के साथ मारपीट हुई थी... इस मामले में नीरज पटेल चश्मदीद गवाह था... आरोपियों को शक था कि नीरज ने ही गार्ड को उनके बारे में जानकारी दी थी... इसी रंजिश में पहले भी विवाद और मारपीट की बात सामने आई... लेकिन इस कहानी में अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहा है... परिजनों का आरोप है कि हत्या से एक दिन पहले ही सेवरही पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी... परिवार का दावा है कि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई... और अगले ही दिन चाकू से हमला हो गया... हमला में रोहित के साथ नीरज पटेल भी घायल हुआ था... नीरज का इलाज अभी चल रहा है... मृतक रोहित के शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया... लोग आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं... मौके पर एसडीएम और सीओ ने परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा दिया, तीन दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया गया... पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है... और परिवार इंसाफ की मांग पर अड़ा है...0
0
Report
चित्रकूट की बेड़ी पुलिया टायर एजेंसी में भीषण आग, दमकल ने तीन घंटे में पाया नियंत्रण
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट जिला मुख्यालय के बेड़ी पुलिया इलाके में लगी टायर एजेंसी में आग बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. चित्रकूट के बेड़ी पुलिया इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक टायर एजेंसी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे बड़ी संख्या में टायर धू-धूकर जलने लगे। आग की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बेड़ी पुलिया के पास स्थित श्री विनायक टायर एजेंसी का है। शनिवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर टेंडर भी घटनास्थल पर पहुंचा और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर रखे बड़ी संख्या में टायर इसकी चपेट में आ गए। टायरों के जलने से आग लगातार भड़कती रही। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जेसीबी की मदद से जले हुए टायरों को दुकान से बाहर निकाला गया, ताकि अंदर सुलग रही आग तक दमकल कर्मी आसानी से पहुंच सकें। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। प्रारम्भिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दुकान संचालक शुभम जैन पुत्र नरेंद्र कुमार जैन हैं, जो अमानपुर, थाना कोतवाली कर्वी के निवासी बताए गए हैं। राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का वास्तविक आकलन जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।0
0
Report
शहर में 16 फुट लंबे अजगर ने मचाई अफरा-तफरी, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित छोड़ा गया
Haridwar, Uttarakhand:शहर में शनिवार सुबह करीब 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। अजगर पहले एक दीवार पर रेंगता हुआ दिखाई दिया और इसके बाद करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। पेड़ पर अजगर को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब दस बजे निर्मल बाग कॉलोनी के पास दीवार पर चल रहे लोगों की नजर एक अजगर पर पड़ी। पास ही जंगल से निकलकर विशालकाय अजगर दीवार पर चढ़ गया था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर दीवार से होते हुए करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। इतनी ऊंचाई पर पेड़ की शाखाओं के बीच बैठे अजगर को देखकर लोगों और वनकर्मियों की चिंता बढ़ गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को दूर किया और रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। अजगर काफी ऊंचाई पर होने के कारण उसे नीचे उतारना आसान नहीं था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। पेड़ की कई डालियाँ काटी गई और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
