244412
रक्षाबंधन और सावन के आखिरी सोमवार पर यातायात पुलिस अलर्ट
Chandausi, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन और सावन के आखिरी सोमवार पर सड़कों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जनपद संभल में यातायात पुलिस अलर्ट है। यातायात पुलिस के प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देश पर रोडवेज बस स्टैंड और टेंपो स्टैंड पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है ताकि लोगों को किसी भी असुविधा से बचाया जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में कांग्रेस का धरना: MMDR बिल और राम मंदिर चंदे पर पारदर्शिता की मांग
Dhanbad, Jharkhand:अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले में पारदर्शी जांच और MMDR एक्ट के विरोध में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विभिन्न मांगों और केंद्र सरकार के विरोध में लिखी तख्तियां थीं। कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा मामले की जांच को सार्वजनिक करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि चंदे की जांच में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए और SIT जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक कर यह बताया जाना चाहिए कि आखिर कितनी राशि की कथित तौर पर गड़बड़ी हुई है। धरने को संबोधित करते हुए धनबाद की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार MMDR बिल लाकर झारखंड में चल रही मंईयां सम्मान योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करना चाहती है और इसी के जरिए झारखंड की सत्ता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की खनिज संपदा पर केंद्र की नजर है और राज्य के करीब 40 प्रतिशत खनिज संसाधनों को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
पंकज के लिए फोटो वायरल: तस्वीर से जुड़ी नई खबर जानिए
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के लिए फोटो0
0
Report
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा मध्य रात्रि तक चालू
Jhajjar, Haryana:रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस सेवा का मध्य रात्रि तक लाभ उठा सकेंगी महिलाएं : रोडवेज महाप्रबंधक अनित कुमार ने दी जानकारी : रोडवेज महाप्रबंधक बोले, किसी भी महिला व बहन, बेटी को नहीं होने दी जाएगी परेशानी : कहा: महिला के साथ 15 साल तक की आयु वाले बच्चे उठा सकेंगे निशुल्क बस सेवा का लाभ : जिला भर में 197 बसें, 75 बस बहादुरगढ़ के लिए : किसी भी महिला को ना हो असुविधा, सभी बस के हर रूट पर बढ़ाए जाएंगे फेरें एंकर रीड झज्जर, हरियाणा ======== rक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बहनों-बेटियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग ने निशुल्क बस सेवा की विशेष व्यवस्था की है। महिलाएं मध्य रात्रि तक निशुल्क बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी। रोडवेज महाप्रबंधक अनित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर किसी भी महिला, बहन या बेटी को आवागमन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। महिला के साथ 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चे भी निशुल्क बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। महाप्रबंधक ने बताया कि जिलेभर में कुल 197 बसें रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी, जिनमें से 75 बसें बहादुरगढ़ रूट पर चलाई जाएंगी। यात्रियों की भीड़ और आवश्यकता के अनुसार सभी प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि किसी भी महिला को बस के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। रोडवेज विभाग की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए बसों के संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। विभाग का प्रयास रहेगा कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले पात्र बच्चों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। बाइट: अनित कुमार, रोडवेज जीएम झज्जर। झज्जर सुमित कुमार0
0
Report
Advertisement
मोहाली कुँबड़ा में पति ने चाकू से हमला, साथी ने ईंट से पलटवार किया
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੁੰਬੜਾ ਤੋਂ ਘਟਨਾ ਨਿਕਲ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਗਲੇ ਤੇ ਚਾਕੂਆਂ ਨਾਲ ਵਾਰ ਕਰਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐਸਪੀ ਹਰਸਿਮਰਨ ਬਲ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਮਹਿਲਾ ਆਪਣੇ ਮਿੱਤਰ ਨਾਲ ਸੜਕ ਤੋਂ ਲੰਘ ਰਹੀ ਸੀ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਵੇਖ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪਤਨੀ ਤੇ ਚਾਕੂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਮਿੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਇੱਟਾਂ ਨਾਲ ਵਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਤੇ ਕਰੋਸ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਤੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
संत सांई सैनिक स्कूल पनियरा की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा महराजगंज नगर पंचायत पनियरा में स्थित श्री संत साईं सैनिक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने 27 अगस्त बृहस्पतिवार को पनियरा थाना के पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और रक्षाबंधन के पर्व को धूमधाम से मनाया।इस दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह समेत सिपाही अभिनव यादव और मुकेश यादव और अंश राय के कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुरक्षा सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस कर्मियों ने भी छात्राओं की रक्षा का वचन दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्त संबंधों तक सीमित नहीं है। यह त्योहार दिल के रिश्तों को भी मजबूत करता है। यह एकता, विश्वास और प्रेम का संदेश देता है। साथ ही यह हमें दायित्व और जिम्मेदारी के महत्व के बारे में भी सिखाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राखी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। यह सिर्फ धागे का त्योहार नहीं है बल्कि समर्पण और इच्छा शक्ति के साथ अपनों के साथ खड़े होने का त्योहार है। इस कार्यक्रम के दौरान उदयभान निराला, कृष्णा कुमार गोंड, संदीप गुप्ता, प्रशांत राय,श्रीमती बिंदु पाल, श्वेता सिंह,अदिति यादव, अर्पिता पाण्डेय, काजल, रंजनी विश्वकर्मा दिव्या पासवान, गुलशन जहां, पूजा सिंह अमीषा गुप्ता, रिद्धि चौहान सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकायें, छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
पटियाला में चीनी महंगी, दुकानदारों ने स्टॉक बेचकर दरें बढ़ाईं
Patiala, Punjab:Patiala ਚੀਨੀ ਦੇ ਵੱਧੇ ਰੈਂਟ ,ਥੋਕ ਵਿਕਰੇਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜਦੋ ਰੇਂਟ ਵੱਧ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਚ ਚੀਨੀ ਦੇ ਸਟੋਕ ਜਮਾ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ ਹੁਣ ਮਹਿੰਗੇ ਰੇਂਟ ਚ ਚੀਨੀ ਵੇਚਣਗੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ਕਿਹਾ ਚੀਨੀ ਦੇ ਰੇਂਟ ਘਟਾਉਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਕਿਉਕਿ ਵੱਧੇ ਰੇਂਟ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਾਹਕ ਚੀਨੀ ਘੱਟ ਖਰੀਦ ਰਹੇ ਹਨ ਕਈ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਗ੍ਰਾਹਕ ਊਨੇ ਹੀ ਕਿਉਕਿ ਸਭ ਨੇ ਚੀਨੀ ਖਾਣੀ ਹੁundi ਹੈ ਰੇਂਟ ਘਟਣ ਜਾ ਵਧਣ ਊਨਾ ਨੂੰ ਕੋਈ ਫਰਕ ਨਹੀਂ ਪੈਂਦਾ ਬਾਇਟ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਬਾਇਟ ਚੀਨੀ ਦੇ ਥੋਕ ਵਿਕਰੇਤਾ ਬਾਇਟ ਦੁਕਾਨਦਾਰ0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध ने पैदा किया बड़ा आंदोलन का संकेत
Chanwal, Himachal Pradesh:स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे । उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी । बाइट सुरेश ठाकुर अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है । बाइट प्रकाश गौतम पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए। बाइट पुरषोत्तम प्रकाश0
0
Report
Hanumangarh में रक्षाबंधन पर बच्चों ने थाने में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh Town में रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के एक निजी स्कूल के स्कूली बच्चों ने गुरुवार को Town थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिसकर्मियों को राखियां बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। मासूम बच्चों के थाने पहुंचने और पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधने से माहौल खुशनुमा़ हो गया। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल से पहुंचे बच्चों ने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर राखियां बांधीं। पुलिसकर्मियों ने बच्चों के इस स्नेह को खुशी के साथ स्वीकार किया। रक्षाबंधन के मौके पर थाने में कुछ देर के लिए पुलिस और बच्चों के बीच आत्मीयता का माहौल नजर आया। स्कूल की प्रिंसिपल प्रेरणा ने बताया कि बच्चों को थाने का भ्रमण करवाने का उद्देश्य उनके मन में पुलिस के प्रति डर या झिझक नहीं रहने देना है। उन्होंने कहा कि बच्चे पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझें और यह जानें कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए काम करती है, इसी उद्देश्य से उन्हें थाने लाया गया।0
0
Report
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर विवादित बयान, मुस्लिम महिलाएं चेहरा बेनकाब बताईं
Begusarai, Bihar:एंकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज नें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। अपने बयान मे जहाँ उन्होंने राहुल गाँधी को आड़े हाथो लिया है बल्कि उनके पिता स्वर्गीय राजीव गाँधी पर भी वोट की राजनीति के लिए मुल्लों के सामने घटना टेकने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज बेगूसराय के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहाँ उन्होंने मीडिया के द्वारा राहुल गांधी आवास पर मुश्लिम महिलाओ के प्रदर्शन के संबंध मे पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहां की राहुल गांधी के चेहरे कई बार बेनकाव हो चुके है। मुस्लिम महिलाओं ने एक बार फिर राहुल गांधी के चेहरे को बेनकाब कर दिया है।राहुल गाँधी का चेहरा युवाओं से मिलने पर बेनकाव हुआ तो अब मुश्लिम महिलाओ नें उनका चेहरा बेनकाव कर दिया है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति करते हैं इसलिए वह झारखंड मे युवाओ के आंदोलन पर उनकी जुवान खुली ना पंजाब मे नौकरी पर पेपर लीक का मामला सामने आया तो उनकी जुबां चुप हो गई। आज मुस्लिम महिलाओं ने मुस्लिम महिलाओं की स्वतंत्रता और तीन तालाक जैसे मुद्दे पर उनको बेनकाव कर दिया है। आखिर उनकी जुबान खुले भी तो कैसे उनके पिता ने भी साह बानो केस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के निर्णय को को बदल दिया था। राहुल गाँधी आज ना सिर्फ मुल्लों के आगे घुटना टेक दिया है बल्कि सरपट लेट गए है।0
0
Report
Advertisement
पटना के सरकारी आवास का नामकरण मामला: विकास नहीं, राजनीति बदली
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना 10 सर्कुलर आवास को लेकर खूब राजनीति हो रही है। इन्सी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रहा करती थी। राबड़ी देवी के खाली करने के बाद भाजपा कोटे के मंत्री नन्द किशोर राम को दे दिया गया है। मंत्री ने इस आवास का नया नामकरण कर दिया इस आवास को मंत्री ने शबरी सेवा सदन नाम रखा है। कांग्रेस ने कहा नाम बदलने की राजनीति अब एक बड़ी पार्टी की पहचान बन चुकी है। काम-धाम और विकास के मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय सिर्फ नाम बदलकर वाहवाही लूटने की कोशिश हो रही है। जिस विभाग के मंत्री हैं, चर्चा तो इस बात पर होनी चाहिए कि उस विभाग के जरिए बिहार के विकास में उनका क्या योगदान रहा, जनता को क्या राहत मिली और आगे की क्या योजना है। लेकिन दुर्भाग्य देखिए, चर्चा उनके सरकारी आवास के नामकरण की हो रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर बताने के लिए कुछ खास नहीं है। जनता विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का हिसाब मांग रही है, लेकिन सरकार नाम बदलने की राजनीति में उलझी हुई है। यही उनके निकम्मेपन और नाकामी की असली झलक है। बाइट — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस. जिसे लेकर राजद के पूर्व विधायक ने कहा पुराने चीजों को रंग पेंट कर के नया नाम देना एनडीए सरकार की आदत है। माता शबरी के नाम से कोई हमें दिक्कत नहीं है लेकिन जिस तरह से सरकारी स्कूलों को भगवाकरण किया नया नाम बदला। सामाजिक न्याय के तहत गरीबों को जो हक और अधिकार मिला उसी आवास से मिला। नाम बदलना ही बीजेपी सरकार का विकास है। इन लोगों नाम बदलने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है। बाइट— राजेन्द्र राम, पूर्व विधायक, राजद वही जेडीयू एमएलसी ने कहा नाम कोई बड़ा इशू नहीं है नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें लगता है नाम के बदलने के बजाय काम करना चाहिए। बाइट — खालिद अनवर, MLC, जेडीयू बीजेपी ने कहा रजत को शबरी के नाम पर आपत्ति है राम के नाम पर पति है। रजत को ऐसे नाम पर आपत्ति है जो सनातन संस्कृति को जोड़ने का काम करती है। राजद अपने पूरे परिवार से आगे नहीं बढ़ पाया आज तक लेकिन भारतीय जनता پارٹی का संस्कृत है सबका साथ सबका विकास की बात करती है। शबरी सेवा सदन नाम प्रतीकात्मक रखा गया है । बाइट — प्रीति शेखर, प्रदेश महामंत्री भाजपा0
0
Report
चौमूं में छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली, शत प्रतिशत मतदान का संदेश
Jaipur, Rajasthan:चौमूं छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश स्वीप कार्यक्रम के तहत रा. बालिका उच्च मा. विद्यालय ने निकाली रैली नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र देवत ने दिखाई हरि झंडी स्लोगन,नारे लिखी तख्तियों से दिया मतदान का संदेश एंकर-चौमूं में मतदाताओं को जागरूक करने और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं की छात्राओं ने रैली में भाग लिया।नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र देवत ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर चौपड़, नया बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची।रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां लेकर विभिन्न प्रेरक नारे और स्लोगन लगाए। छात्राओं ने आमजन को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता से मतदान करने की अपील की।0
0
Report
राखी के मौके पर दूनी में जाम, यातायात व्यवस्था अस्त-व्यवस्थित
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक राखी के त्योहार पर दूनी कस्बे में जाम, आड़े-तिरछे वाहनों से बिगड़ी यातायात व्यवस्था राखी के त्योहार पर दूनी कस्बे में बढ़ी भीड़ के बीच आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सरोली रोड, आवा रोड और घाड़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान वाहन चालक एक-दूसरे से उलझते नजर आए। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। त्योहार के चलते बाजार में भीड़ बढ़ने के बावजूद मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस प्रशासन का कोई कर्मचारी नजर नहीं आया। आमजन ने त्योहार को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके.0
0
Report
Advertisement
पाली पुलिस के रक्षाबंधन कार्यक्रम में सुरक्षा का वचन, SP मोनिका सेन ने भरोसा दिलाया
Pali, Rajasthan:पाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर 'सुरक्षा का वचन' कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एसपी मोनिका सेन सहित पुलिस अधिकारियों को बेटियों ने राखी बांधकर त्यौहार को मनाया तो वही SP मोनिका सेन ने भी आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा आप लोगों की रक्षा कवच के रूप में मुस्तैद रहेगी तो वही इस दौरान एसपी मोनिका सेन ने जी मीडिया से भी खास बातचीत की.0
0
Report
रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त बस सेवा
Hisar, Haryana:हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 27 अगस्त 2026 दोपहर 12:00 बजे से 28 अगस्त रात 12:00 बजे तक (36 घंटे) राज्य परिवहन, दिल्ली और चंडीगढ़ की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। हिसार डिपो के अधिकारियों ने इस व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए समीक्षा की और अधिक भीड़ वाले रूटों पर विशेष तथा अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में और सरकार की इस फ्री बस सेवा के चलते आज बस स्टैंडों पर दोपहर 12:00 बजे से ही अच्छी खासी भीड़ नज़र आई। इसके कारण कई यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन अपने भाइयों से मिलने जा रही महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिलाओं ने सरकार से भविष्य में ऑनलाइन टिकट बुकिंग और एसी बसों का प्रबंध करने की मांग भी की है।0
0
Report
पेड न्यूज पर सख्ती: MMC हर जिले में निगरानी से चुनाव खर्च पर रोक
Jaipur, Rajasthan:जयपुरनिकाय चुनाव में पेड न्यूज पर राज्य निर्वाचन आयोग सख्त। पेड न्यूज पर आयोग की पैनी नजर, जिलों में बनेगी मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी। लोकसूचना जारी होने से मतदान तक हर खबर की होगी निगरानी। खबर के रूप में छपे विज्ञापन पर आयोग की नजर। पेड न्यूज मिली तो प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जुड़ेगी रकम। विज्ञापन दर के हिसाब से पेड न्यूज की लागत होगी तय। अखबार में पेड न्यूज का पेज भी तय करेगा खर्च। प्राइम टाइम में पेड न्यूज तो लागत भी ज्यादा। प्रिंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी निगरानी। हर जिले में मीडिया प्रकोष्ठ करेगा अखबारों की कटिंग और टीवी की रिकॉर्डिंग। संदिग्ध खबर पहले मीडिया प्रकोष्ठ चिन्हित करेगा। MMC करेगी संदिग्ध पेड न्यूज की जांच। पेड न्यूज के शक पर प्रत्याशी को मिलेगा नोटिस। नोटिस का 48 घंटे में देना होगा जवाब। पेड न्यूज कबूल की तो खर्च सीधे चुनावी खाते में जुड़ेगा। इनकार किया तो MMC करेगी अंतिम फैसला। MMC के फैसले के खिलाफ 48 घंटे में अपील का मौका। राज्य स्तर पर भी बनेगी मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी। पेड न्यूज के लिए अलग रजिस्टर भी संधारित होगा。0
0
Report
Advertisement
