202412
संभल में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर बिग्रेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर मुजबत्ता गांव में खाली प्लाट में लगे भूसे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया । ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया भूसे के ढेर में आग लगने की वजह की जानकारी की अभी पता नहीं चल पाई है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजेपी ने मुलाकात पर पलटवार; प्रतुल शाह देव बोले—नकल के लिए अकल चाहिए
Ranchi, Jharkhand:छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और हालिया छात्र आंदोलन को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा मुख्य सचिव से मुलाकात पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रतुल शाह देव ने कहा की नकल के लिए भी अकल चाहिए।0
0
Report
पटना साइबर थाने ने करोड़ों की साइबर ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Patna, Bihar:पटना साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, वित्तीय ठगी और साइबर अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 1174/26, दिनांक 2 सितंबर 2026 के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी गौरव कुमार (28), आदर्श कुमार (28) और अमन राज (26) के रूप में पहचाने गये। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी जांच से पता चला कि आरोपी अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी कई शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं। पुलिस जांच में आरोपियों के संगठित तरीके से साइबर ठगी करने की बात सामने आई है। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता के संकेत भी मिले हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, एक चार पहिया वाहन, 3 चेकबुक, एक मुहर, 5 एटीएम कार्ड, 2 पासबुक, एक स्टाम्प और 81 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है0
0
Report
जस्सी पेटवाड़ ने सरकार पर निशाना: कर्ज 12 साल में बढ़कर करोड़ों में
Hansi, Haryana:हांसी नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मानसून सत्र का लेखा-जोखा रखते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रोजगार, सफाई कर्मचारियों, गेस्ट टीचरों, खिलाड़ियों और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि माइक बंद करने से विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी। जस्सी पेटवाड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी करारा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में नाकाम नजर आ रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री पंजाब जाकर नशा मुक्त और अपराध मुक्त पंजाब बनाने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, बिना पानी पिए झूठ की रेल चला सकते हैं तो वह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हैं। झूठ बोलने में उन्होंने इतिहास बनाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री के पंजाब दौरों पर भी सवाल उठाए हुए कहा कि उन्हें लगा था कि मुख्यमंत्री विधानसभा स्तर पर भी उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में विधायक अपने सवाल किसके सामने रखेंगे। हालांकि, उन्होंने विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री की मौजूदगी के लिए उनका धन्यवाद भी किया। जस्सी पेटवाड़ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की बजाय पंजाब की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और ऐसा लगता है कि उन्होंने हरियाणा को छोड़ दिया है। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि 1966 से 2014 तक करीब 48 वर्षों में हरियाणा पर लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो पिछले 12 वर्षों में बढ़कर 5 लाख 56 हजार 623 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि करीब 4.86 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज आखिर कहां खर्च किया गया। हARYANA कौशल रोजगार निगम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1.24 लाख कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का दावा किया था, लेकिन दूसरी ओर विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को बाहर किया गया। उन्होंने युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के बजाय नौकरी जाने का डर पैदा किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के दावे पर भी सवाल उठाए और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मामलों का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा। विधायक ने सफाई कर्मचारियों और गेस्ट टीचरों की मांगों का समर्थन किया। खिलाड़ियों के मुद्दे पर कहा गया कि हरियाणा ने देश को बड़ी संख्या में पदक विजेता खिलाड़ी दिए हैं, 하지만 प्रदेश को अपेक्षित खेल बजट नहीं मिल रहा। उन्होंने 2030 के कॉमनवेल्थ Games और 2036 के संभावित ओलंपिक की मेजबानी का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने विपक्षी विधायकों के क्षेत्रीय विकास फंड रोकने से उनके क्षेत्रों के विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही और कहा कि सदन में विपक्ष के माइक बंद किए जाते हैं और बाहर प्रदर्शन करने पर रास्ता रोका जाता है। उन्होंने कहा, सरकार चाहे कितना भी दबाव बनाए, विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाता रहेगा और सरकार से उसके कार्यकाल का हिसाब मांगता रहेगा। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर तीखा जुबानी हमला भी बोला, कहा कि उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है और वह कभी-कभार ही जनता के बीच नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि 72 हजार वोट लूटकर ले जाने के बाद जनता को संभालने के लिए नहीं आए।0
0
Report
Advertisement
गौशाला की बदहाली वायरल, जिला प्रशासन ने जाँच टीम भेजी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- गौशाला की बदहाली का वीडियो वायरल. गौशाला के बदहाल वीडियो का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान. 3 सदस्यी जाँच टीम स्थिति देखने गौशाला पहुँची. जाँच टीम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र यादव और प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार और ADO पंचायत शामिल. जाँच टीम के अधिकारियों ने नंगे पैर कीचड़ में उतर कर गौशाला के हालातों का लिया जायजा. गौशाला की बदहाल स्थिति को देखते हुए गौवंश को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी. गौशाला में बंद छोटे और बड़े जानवरों को अलग अलग रखने के निर्देश. जाँच टीम ने मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कही बात. मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गहरौली गाँव की गौशाला का मामला0
0
Report
अतुल राय की मोहम्मदाबाद में सक्रियता बढ़ी, बाढ़ राहत तैयारियाँ मजबूत
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर बाढ़ के बीच मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सक्रियता पर बोले अतुल राय, जल्द ही पता चल जाएगा कि ऊंट जरूर बैठेगा किसी न किसी करवट。 राममंदिर ट्रस्ट के नए मेंबर्स के चुनाव पर कहा कि जो हुआ आगे वो न हो, चम्पक राय को सरकार ने बचा लिया - अतुल राय बाढ़ पर बोले अतुल राय, जिला प्रशासन राहत और बचाव की सभी व्यवस्थाएं पहले से चाक-चौबंद रखे, जरूरत पड़ने पर उनकी टीम भी पहुंचेगी। अतुल राय की मोहम्म्दाबाद में बढ़ी सक्रियता, चुनावी सवाल पर मुस्कुराकर बोले अतुल राय “आने वाले समय में सबको पता चल जाएगा।” 2027 विस की तैयारी की चर्चा तेज, मोहम्म्दाबाद विधानसभा से पत्नी या परिवार के किसी सदस्य को बसपा के टिकट पर उतारने की अटकलों ने पकड़ा जोर。 पूर्व सांसद ने गैंगस्टर एक्ट पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए बोले, इस एक्ट में कानून ऐसा हो कि दोषी बच न सके और निर्दोष न फंसे। बाइट : अतुल राय, पूर्व बसपा सांसद, घोसी0
0
Report
बांदा में मूसलाधार बारिश से दीवार गिरने पर बुजुर्ग महिलाएं और एक मवेशी की मौत
Banda, Uttar Pradesh:बांदा यूपी. बाँदा जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी, जहां अलग-अलग गांवों में कच्ची दीवारें ढहने से दो वृद्ध महिलाओं और एक मवेशी की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। बांदा जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिमौनी गांव में मूसलाधार बारिश के चलते पड़ोसी शारदा यादव की कच्ची दीवार गिर गई जहां सो रही 68 वर्षीय वृद्ध महिला प्यारी पत्नी रामरतन के ऊपर गिर गई दीवार। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना मरका थाना क्षेत्र के बैरफ गांव से सामने आई है दीवार गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध महदेईया पत्नी रामखेलावन की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस हादसे में पास बंधे एक मवेशी की भी मृत्यु हो गयी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण हुए इन हादसों से दोनों पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
चकिया में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि इस वारदात की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरजीत कुमार चकिया थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने अकेली मौजूद मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्ची को पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने और आसपास के लोगों के संज्ञान में बात आते ही मामला उजागर हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरजीत कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की। इस घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। प्राथमिक जांच के बाद आरोपी अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल पीड़िता की स्थिति और घटना से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं को लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश व्याप्त है। और वे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
INDIA गठबंधन की मुख्य सचिव से मुलाकात, अराजकता रोकने की मांग
Ranchi, Jharkhand:छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और हालिया छात्र आंदोलन को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, राजद, झामुमो और माले के नेता शामिल रहे।प्रतिनिधिन्डल ने मुख्य सचिव के समक्ष मांग रखी कि छात्र आंदोलन और छात्रों के नाम पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को अलग-अलग चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रतिनिधिन्डल में शामिल कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान गठबंधन के लोग छात्रों के साथ खड़े थे। छात्रों की मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार करते हुए कार्रवाई भी की है. उन्होंने कहा कि आंदोलन के बाद पूरे मामले को अलग दिशा में ले जाकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई। छात्रों के मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात कांग्रेस, JMM, RJD और माले के नेताओं ने मुख्य सचिव के सामने छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले को रखा गठबंधन ने कहा छात्रों के प्रति पूरी सहानुभूति है, लेकिन छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो प्रतिनिधिमंडल ने छात्र और अराजक तत्वों को अलग अलग कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग आंदोलन के दौरान शामिल लोगों की पहचान कर वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग प्रतिनिधिमंडल ने छात्र आंदोलन की आड़ में BJP के अलग-अलग विंग ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की....प्रतिनिधिमंडल INDIA गठबंधन ने आरोप लगाया कि बीजेपी छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाकर सरकार को बदनाम करना चाहती है गठबंधन ने साफ कहा अगर अराजकता में छात्र भी शामिल पाए जाते हैं, तो दोष साबित होने पर उन पर भी कार्रवाई हो नेताओं ने सीआईडी जांच की गति तेज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की प्रतिनिधिमंडळ का दावा आंदोलन से पहले ही CID ने कार्रवाई शुरू कर दी थी JPSC के अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया मामले में दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ जारी होने की बात कही गई CGL समेत परीक्षा से जुड़े मामलों की जांच में भी कार्रवाई तेज करने की मांग की गई कांग्रेस नेता ने कहा छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई हो राजेश ठाकुर ने सीआईडी जांच की गति तेज कराने की मांग की इंडिया गठबंधन ने चेताया अराजक तत्वों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनका मनोबल बढ़ेगा0
0
Report
अदालत ने JPSC अध्यक्ष समेत पदों पर नियुक्ति की जानकारी दस सितंबर तक मांगी
Ranchi, Jharkhand:गुरुवार को स्वत: संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राज्य सरकार को यह बताने का निर्देश दिया है कि JPSC के अध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्ति कब तक पूरी होगी। पिछले सुनवाई में अदालत ने मौखिक रूप से कहा था कि JPSC के अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने नियुक्ति के संबंध में दस सितंबर तक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत वन विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में सुनवाई कर रहा था. सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल ने पक्ष रखा।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: पुल से नाले में गिरा अज्ञात व्यक्ति, लापता; पुलिस-फायर टीम मौके पर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में पुल से नाले में कूदा अज्ञात व्यक्ति, बताया जा रहा है की पुल के पास मोबाइल और चप्पल उतारकर नाले में कूदा अज्ञात व्यक्ति, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर टीम, नाले में डूबे अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी टीम, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र ए दखिन गांव के पास का है मामला0
0
Report
प्रयागराज: वकीलों के साथ मारपीट का वीडियो सामने, एफआईआर दर्ज, कार्रवाई तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज बीती रात वकीलों के साथ की गई मारपीट, रेस्टोरेंट संचालक पर वकीलों के साथ मारपीट का आरोप, वकीलों के साथ मारपीट करने का वीडियो भी आया सामने, सिविल लाइंस के एजी ऑफिस के पास का मामला, वकीलों की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज, रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज。0
0
Report
आमेर के हांडीपुरा में दो लेपर्ड, देर रात आबादी में दहशत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- आमेर के हांडीपुरा क्षेत्र में देर रात आबादी के बीच दो लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत फैल गई। नाडिया कॉलोनी में पानी की टंकी के पास अलग-अलग समय पर दोनों लेपर्ड नजर आए। पूरा मूवमेंट CCTV कैमरों में कैद हुआ है। सुबह फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। पहले भी दिख चुके हैं लेपर्ड स्थानीय लोगों के मुताबिक हांडीपुरा और आसपास के इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट पहले भी कई बार सामने आ चुका है। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से सटी आबादी होने के कारण लेपर्ड के आबादी में आने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले हांडीपुरा में एक दरगाह के गुंबद पर भी लेपर्ड दिखाई दे चुका है। क्षेत्र में लेपर्ड के पालतू और आवारा कुत्तों को शिकार बनाने की बात भी स्थानीय लोगों ने कही है। रात में आवाजाही को लेकर चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में आवाजाही के दौरान खतरा बना रहता है। नगर निगम पार्षदों के चुनाव के चलते क्षेत्र में देर रात तक लोगों की आवाजाही भी रहती है। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से तत्काल निगरानी बढ़ाने और जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर दिव्यांग मतदाताओं की रैली ने मतदान का संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में दिव्यांग मतदाताओं ने निकाली रैली, दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश धौलपुर, आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत स्वीप कैलेंडर 2026 के तीसरे दिन दिव्यांग मतदाता रैली निकाली गई। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला स्वीप प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में यह रैली आयोजित की गई। रैली भार्गव वाटिका से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान दिव्यांग जनों ने वोट की ताकत पहचानो भाई, मान सम्मान की है लड़ाई और छोड़ो अपने सारे काम, पहले करें मतदान जैसे नारों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सहायक निदेशक असफाक खान ने युवाओं से स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट देश की ताकत है और सभी को बूथ पर जाकर निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। अंत में सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरि राम मीना सहित स्वीप टीम मौजूद रही0
0
Report
Hanumangarh: गोलूवाला पुलिस ने 1 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में नशे के खिलाफ गोलूवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, गोलूवाला पुलिस ने 27 वर्षीय युवक से बरामद की अवैध अफीम, पकड़ाई गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए, जिला फलोदी निवासी सुभाष चंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, अफीम तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस, एसआई गुरदेव सिंह ने टीम सहित की कार्रवाई0
0
Report
400 ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने बरणी-डूबराज बांध के बजट स्वीकृति की मांग की
Baran, Rajasthan:अखिल भारतीय किसान संघ का नाहरगढ़ में शक्ति प्रदर्शन - 400 ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसानों ने बरणी-डूबराज बांध की मांग को लेकर हुंकार भरी एंकर बारां जिलें के नाहरगढ़ क्षेत्र की जीवनदायिनी बरणी और डूबराज नदी पर बांध निर्माण और मध्यम सिंचाई परियोजना को आगामी बजट में स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान संघ तहसील नाहरगढ़ ने आज विशाल प्रदर्शन किया। किसान संघ के इस प्रदर्शन में जिला पदाधिकारियों सहित प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रदर्शन में 400 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए, जिससे नाहरगढ़ कस्बे में किसानों की एकजुटता देखने को मिली। भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नाहरगढ़ उप तहसील क्षेत्र में बरणी-डूबराज नदी मध्यम सिंचाई परियोजना को आगामी बजट सत्र में आवश्यक बजट स्वीकृति प्रदान की जाए। किसान नेताओं ने बताया कि नाहरगढ़ उप तहसील क्षेत्र एवं आसपास के गांवों के किसान लंबे समय से सिंचाई सुविधा के अभाव में वर्षा आधारित कृषि पर निर्भर हैं। स्थायी सिंचाई साधन नहीं होने से हर साल किसानों को उत्पादन में कमी और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बरणी-डूबराज नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना प्रस्तावित है। राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नेपकोन कंपनी के माध्यम से सर्वे कार्य करवाया गया था। सर्वे पूरा होने के बाद 1850 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद गत बजट सत्र में इस महत्वपूर्ण परियोजना को बजट स्वीकृति नहीं मिली, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी निराशा और असंतोष है। किसान संघ का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन, किसान आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी बजट सत्र में परियोजना के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया, तो भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान चरणबद्ध और लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन के अगले चरण में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। यह आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। किसान संघ ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अहिंसक तरीके से और प्रशासन को नियमानुसार पूर्व सूचना देकर कानूनों का पालन करते हुए किया जाएगा। किसानों ने मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार से मांग की है कि उनकी दीर्घकालीन मांग पर गंभीरता से विचार कर बरणी-डूबराज परियोजना की डीपीआर पर कार्रवाई कर आगामी बजट में पर्याप्त बजट स्वीकृत कर परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए।0
0
Report
Advertisement
