जिलाधिकारी हुए सख्त, सभी अधिकारी को जिला मुख्यालय पर रहने के दिए निर्देश
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर स्थायी रूप से रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ अधिकारी अप-डाउन करते हैं, जिससे उनकी ऊर्जा प्रभावित होती है और वे समय पर नहीं पहुंच पाते। सोमवार को देर से और शनिवार को जल्दी जाने की आदतों के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरक्षण पर भाजपा प्रवक्ता की चौंकाने वाली टिप्पणी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: प्रवक्ता भाजपा राकेश त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ पर कहा, "जो भी आरक्षण की बात करते हैं, उन्हें संविधान सभा की उस बहस को पढ़ना चाहिए कि भारत में संविधान में आरक्षण की व्यवस्था, आरक्षण का प्रावधान कैसे आया? इसका जो आधार था वो छुआछूत था। जब लोगों के साथ एक दुर्व्यवहार होता था, उसके आधार पर आरक्षण की व्यवस्था आई। जब आपने मजहब परिवर्तन कर लिया, तो इस प्रकार के दुर्व्यवहार और छुआछूत की बातें पूरी तरह से समाप्त हो जाती हैं। लेकिन कुछ लोग केवल वोट बैंक पॉलिटिक्स के आधार पर, जानबूझकर धर्मांतरण के बावजूद भी इस तरह के आरक्षण को जारी रखने के पक्षधर हैं..."धनगर समाज ने एसटी आरक्षण के लिए धुले में भव्य मोर्चा निकाला
Dhule, Maharashtra:धनगर समाजाला अनुसूचित जमाती (एसटी) प्रवर्गातून आरक्षण मिळावे, या मागणीसाठी आज धुळे शहरात धनगर समाजाच्या वतीने भव्य मोर्चा काढण्यात आला. आरक्षणाच्या मागणीसाठी वारंवार आंदोलने आणि उपोषणे करूनही सरकारकडून ठोस निर्णय घेतला जात नसल्याने समाजबांधवांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली. धनगर समाजाचे नेते दिपक बोराडे यांच्या नेतृत्वाखाली धुळे शहरातील छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या पुतळ्यापासून क्युमाईन क्लबपर्यंत हा मोर्चा काढण्यात आला. मोर्चात हजारोंच्या संख्येने धनगर समाजबांधव सहभागी झाले होते. महिला आणि तरुणींची लक्षणीय उपस्थिती हे मोर्चाचे विशेष आकर्षण ठरले.हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
