244412
संभल में लापता युवक का शव तालाब से बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल सदर कोतवाली पुलिस ने इलाके के लोगों की सूचना पर तालाब से एक युवक का शव बरामद किया है। तालाब से बरामद शव थाना इलाके के नई सराय मोहल्ले के सलीम का बताया जा रहा है। मृतक 11 दिन से लापता था, परिजन और पुलिस कई दिन से उसकी तलाश कर रहे थे, मृतक युवक को मार कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की पुष्टि के लिए शव को पोस्ट मार्टम जांच के लिए भेजा दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अवैध शराब पकड़ी: महिला के घर से 21.600 लीटर बरामद
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध शराब के खिलाफ गंडई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम रोड अतरिया में एक महिला के घर दबिश देकर पुलिस ने 120 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक कांती सोरी अपने घर में शराब बिक्री के लिए रखी थी। तलाशी के दौरान काले रंग के थैले में छिपाकर रखी शराब पुलिस के हाथ लगी। बरामद शराब की मात्रा 21.600 बल्क लीटर और कीमत करीब 9,600 रुपये बताई गई है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
उत्तर छत्तीसगढ़ में चार दिन बारिश, राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश
Raipur, Chhattisgarh:उत्तर छत्तीसगढ़ में चार दिन बारिश, राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश0
0
Report
रायपुर में 26 साल से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, माता-पिता की तलाश जारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में 26 साल से रह रहे एक बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है; पुलिस उनके माता-पिता की तलाश कर रही है0
0
Report
Advertisement
ED ने कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस के नेता राम गोपाल अग्रवाल को ed ने गिरफ्तार कर लिया है ...आज में कोर्ट में पेश किया गया, जहां रामगोपाल अग्रवाल को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है0
0
Report
मंत्री भरत गोगावले ने कार्यकर्ताओं को गटारी की शुभकामनाएं दीं, वीडियो वायरल
Chendhare, Maharashtra:मंत्री भरत गोगावले यांनी कार्यकर्त्यांना दिल्या गटारीबाबत सुचना वेगवेगळ्या सणांच्या शुभेच्छा देताना तुम्ही ऐकल्या असतील, पण मंत्री भरत गोगावले यांनी आपल्या कार्यकर्त्यांना चक्क गटारीच्या शुभेच्छा दिल्या आहेत. 12 तारखेला गटारी अमावस्या आहे, जास्त कोणी गटारा बिटारात लोळू नका,13 तारखेला श्रावण सुरु होतोय, 1 एक महिना पंधरा दिवस गणपती जाई पर्यंत, आता पर्यंत जे कोणी काही केलय, थोड पाळा, पोटाला शरीराला आराम द्या अशी सुचना वजा विनंती देखील गोगावले यांनी कार्यकर्त्यांनी केली आहे. गोगावले यांच्या भाषणाची क्लिप चांगलीच व्हायरल होत आहे。0
0
Report
जांजगीर में 28 लाख की ठगी: ईमेल स्पेलिंग बदले से मामला उजागर, आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:जांजगीर में 28 लाख की ठगी का मामला ईमेल एड्रेस में स्पेलिंग बदलकर करने का सामने आया है पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है0
0
Report
Advertisement
सुखदेव भगत ने विपक्षी सांसदों के वॉकआउट पर कांग्रेस का समर्थन दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUKHDEO BHAGAT (CONGRESS MP) ON OPPOSITION MPs' WALKOUT / TAMIL NADU GOVERNMENT'S RESOLUTION AGAINST FCRA / FCRA BILL NOT BEING LISTED IN GOVERNMENT AGENDA / KARNATAKA LEGISLATIVE COUNCIL LOP CHALAVADI NARAYANASWAMY'S REMARKS ON RAHUL GANDHI AND FCRA BILL दिल्ी: झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बीजेपी के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "राहूल गांधी ने कल प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की और कहा कि वह किसी भी लाठीचार्ज का विरोध करेंगे—चाहे सत्ता में कोई भी सरकार हो... जब इतना बड़ा NEET घोटाला हुआ, तो माफ़ी मांगने के बजाय बीजेपी अपनी तारीफ़ के नारे लगाने में लगी थी। तब 'भारत बंद' या 'दिल्ली बंद' की बात क्यों नहीं हुई? फिर भी, उन्होंने 'झारखंड बंद' का आह्वान किया... बीजेपी ने इस स्थिति का फ़ायदा उठाने की कोशिश की है... वे सीमावर्ती इलाकों से लोगों को लाए जिन्होंने जान-बूझकर पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए उकसाया और भड़काया। उन पर पत्थर, जूते और चप्पलें फेंकी गईं... मैं छात्रों से अपील करूंगा कि वे किसी के बहकावे में न आएं। हम आपकी मांगों के साथ खड़े हैं और आपकी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं...0
0
Report
खुले तार से अधेड़ की मौत, दबंग होमगार्ड के खिलाफ FIR की मांग तेज
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- कटिया के खुले तार की चपेट में आए अधेड़ की तड़पकर मौत, दबंग होमगार्ड पर जबरन कटिया लगाने का aarop दबंग होमगार्ड के मकान निर्माण के लिए खंभे से जोड़कर रखे गए कटिया के खुले तार की चपेट में आकर अधेड़ की तड़प तड़पकर मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, वहीं प्रदर्शन करने जा रहे परिजनों व ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझपुरवा में मंगलवार की सुबह हुई। यहां रहने वाले व पुलिस विभाग में बतौर होमगार्ड तैनात अरविन्द तिवारी का मकान निर्माणाधीन है। बिजली से जुड़े कामों के लिए विद्युत पोल से एक केबिल कटिया के रूप में नीचे लटका दी गई थी। जिसमें जरूरत पड़ने पर तार जोड़ लिया जाता। स्थानीय लोगों की कई बार शिकायत के बावजूद यह खुली केबिल हटवाई नहीं गई। मंगलवार की सुबह गांव के ही शंभू यादव (55) फूल तोड़ने के लिए पेड़ तक गए थे, तभी वह खुले पड़े तार के संपर्क में आकर तड़पने लगे। कुछ ही पलों में गंभीर रूप से झुलसा शंभू बेसुध होकर गिर पड़ा। नजर पड़ते ही जुटे परिजन व ग्रामीण तत्काल झुलसे अधेड़ को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर डाक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक एक होटल में कारीगर था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीएम हाउस में जुटे परिजन व ग्रामीण खासे आक्रोशित रहे। देवा रोड पर शव रखकर प्रदर्शन की तैयारी थी पर पुलिस के समझाने पर परिजन शव के अंतिम संस्कार को राजी हो गए। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि कटिया लगाने वालों पर एफआईआर कराई गई है। वहीं मृतक के परिजनों को यथोचित सहायता के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
भीमलत जलप्रपात में बारिश के बाद तेज बहाव से पर्यटन रौनक बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के बाद प्रसिद्ध भीमलत जलप्रपात पूरे वेग से बह रहा है। तेज बहाव और प्राकृतिक सौंदर्य के चलते भीमलत पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जलप्रपात का मनमोहक नजारा देखने के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। वहीं देसी-विदेशी पर्यटकों का भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद भीमलत में पर्यटकों की रौनक बढ़ गई है। जलप्रपात का तेज बहाव और आसपास का प्राकृतिक नजारा लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस से पहले JK पुलिस ने नाका चेकिंग शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:JAMMU (J&K): J&K POLICE CONDUCT NAKA CHECKING AHEAD OF INDEPENDENCE DAY0
0
Report
अगस्त 17 को नागपंचमी पर उज्जैन में महाकाल की सवारी, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
Ujjain, Madhya Pradesh:17 अगस्त को नागपंचमी और श्रावण का तीसरा सोमवार, नागचंद्रेश्वर दर्शन के साथ निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी; पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उज्जैन। नागपंचमी पर्व को लेकर उज्जैन में तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 अगस्त को नागपंचमी के साथ श्रावण मास का तीसरा सोमवार भी है। ऐसे में भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। वहीं इसी दिन बाबा महाकाल की सवारी भी नगर भ्रमण पर निकलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन को लेकर मंगलवार को श्री महाकाल महालोक के त्रिनेत्र सभाकक्ष में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कलेक्टर ने बताया कि नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के पट 16 अगस्त की रात 12 बजे से 17 अगस्त की रात 12 बजे तक 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। नागचंद्रेश्वर दर्शन, महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था और बाबा महाकाल की सवारी—इन तीनों व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कलेक्टर ने बताया कि श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्ग से दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। श्रद्धालु सरकार वॉकिंग से चारधाम मंदिर, वहां से हरसिद्धि चौराहा होते हुए विश्रामधाम पहुंचेंगे। इसके बाद निर्धारित व्यवस्था के तहत मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं को वापस उसी मार्ग से बाहर निकाला जाएगा। भगवान महाकाल के दर्शन की व्यवस्था भी अलग से संचालित होगी। श्रद्धालुओं को निर्धारित प्रवेश मार्ग से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा और दर्शन के बाद आगे की व्यवस्था के अनुसार बाहर निकाला जाएगा। 17 अगस्त को बाबा महाकाल की सवारी भी निकलेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सवारी अपने निर्धारित मार्ग से ही निकलेगी। नागपंचमी पर मंदिर में आने वाली भारी भीड़ और सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन दोनों व्यवस्थाओं को समन्वय के साथ संचालित करेगा। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर के बाहरी क्षेत्र में पानी के टैंकर और पेयजल केंद्र लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार पानी की बोतल और नाद के माध्यम से भी पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं को सही मार्ग की जानकारी देने के लिए जगह-जगह संकेतक लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए मार्ग और व्यवस्थाओं का पालन करें, ताकि भीड़ का दबाव कम रहे और सभी को सुगम दर्शन मिल सकें। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें— - हरिफाटक पुल के समीप मघदूत पार्किंग - कर्कराज महादेव मंदिर के समीप पार्किंग - कार्तिक मेला मैदान - धन उपार्जन केंद्र, बड़नगर रोड शामिल हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बनाए जाएंगे। डॉक्टर, कंपाउंडर और पैरामेडिकल स्टाफ आवश्यक दवाइयों के साथ तैनात रहेगा। कर्कराज पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर के सामने, त्रिवेणी सरफेस पार्किंग और श्री महाकाल महालोक नियंत्रण कक्ष के पास एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। वहीं हरसिद्धि चौराहा, नृसिंह घाट तिराहा, भील समाज पार्किंग, कर्कराज पार्किंग, त्रिवेणी संग्रहालय क्षेत्र और महाकाल महालोक नियंत्रण कक्ष के पास अस्थायी अग्निशमन केंद्र बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्गम मार्ग पर चयनित स्थानों पर अस्थायी लड्डू प्रसाद काउंटर लगाए जाएंगे। हरसिद्धि पाल, भील समाज धर्मशाला और कर्कराज पार्किंग प्रमुख स्थान रहेंगे। इसके अलावा कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला पार्किंग, चारधाम मंदिर पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश मंदिर के सामने और प्री-पेड बूथ तिराहा पर पूछताछ और खोया-पाया केंद्र बनाए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि नागपंचमी पर उज्जैन आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो और सभी को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन मिल सकें।0
0
Report
गोंडा हत्या: श्वेता शुक्ला के मामले में पिता- सौतेली मां को आजीवन कारावास
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में 21 बेटी श्वेता शुक्ला गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में दोषी पिता राजेश शुक्ला और सौतेली मां किरन शुक्ला को 425 दिन बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग नारायन सिंह की अदालत ने आज मंगलवार देर शाम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मोतीगंज क्षेत्र के खिरई खिरवा निवासी ब्रज बिहारी मिश्र ने धानेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नीतू की शादी धानेपुर क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा निवासी राजेश शुक्ला के साथ हुई थी। आरोप था कि राजेश ने नीतू की हत्या कर दूसरी शादी कर ली थी। कुछ समय बाद इसकी जानकारी होने पर नीतू की बेटी श्वेता के भविष्य को देखते हुए उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। 11 जून 2024 को सूचना मिली कि श्वेता की राजेश, उसकी पत्नी किरन और बेटी खुशी ने हत्या कर दी है। सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की साक्ष्य मिलने पर राजेश शुक्ला और किरन शुक्ला के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य पेश किए। न्यायालय ने संदेह से परे साक्ष्यों के आधार पर राजेश शुक्ला और किरन शुक्ला को दोषी करार दिया। आज मंगलवार को दोनों को आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। दरअसल आरोपी कातिल पिता राजेश शुक्ला संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद के चलते अपने अपने भाई- भतीजे को फंसाना चाह रहा था और जहां मृतका श्वेता शुक्ला की शादी आरोपी पिता करना चाह रहे थे। वहां मृतक शादी करने को तैयार नहीं थी। जिसको लेकर के आरोपी कातिल पिता राजेश शुक्ला ने अपनी दूसरी बीवी किरन शुक्ला के साथ मिलकर श्वेता शुक्ला के हत्या करने का प्लान बनाया था और बीते 12 जून 2024 तड़के सुबह 2:00 बजे इन दोनों लोगों ने मिलकर श्वेता शुक्ला की सोते समय गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के पॉक्सो केस में आरोपी अली फैज को आजीवन कारावास
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दो नाबालिग बच्चियों से गंभीर लैंगिक अपराध के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने दोषी अली फैयाज उर्फ फैज को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अलग-अलग धाराओं में कुल 73 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। खास बात ये है कि आरोप तय होने के महज 4 महीने 4 दिन में सुनवाई पूरी कर अदालत ने दोषी को सजा सुना दी। मामला सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र का है, जहां दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ओमकार शुक्ला की अदालत ने अभियुक्त अली फैयाज उर्फ फैज को दोषी करार देते हुए उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन के मुताबिक अभियुक्त ने दोनों नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ लैंगिक अपराध किया था। सुनवाई के दौरान पीड़िताओं के बयान, चिकित्सकीय साक्ष्य, जन्मतिथि से जुड़े दस्तावेज और पुलिस विवेचना समेत अन्य साक्ष्य अदालत के सामने रखे गए। साक्ष्यों के समग्र परीक्षण के बाद अदालत ने अभियुक्त को दोषी पाया और पॉक्सो एक्स एक्ट की गंभीर धाराओं में कठोर सजा सुनाई। अदालत ने कुल 73 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया गया है। इस मामले में सबसे अहम बात ये रही कि आरोप विरचित होने के महज 4 महीने 4 दिन में सुनवाई पूरी कर दोषी को सजा सुना दी गई। अदालत ने अपराध की गंभीरता और पीड़िताओं पर पड़े प्रभाव को देखते हुए कठोर दंड को जरूरी माना। मामले में राज्य की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि और नीरज कुमार सिंह ने प्रभावी पैरवी की। मामला अनपरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।0
0
Report
बद्रीनाथ हाईवे पर मैक्स पलटा: चालक-स्वामी नशे में गिरफ्तार, 7 यात्री सुरक्षित
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर बद्रीनाथ हाइवे पर कर्णप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चटवापीपल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे, जो गोविंद घाट से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। सूचना मिलते ही 112 और गौचर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। केवल एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। बीओ 1 बद्रीनाथ हाइवे पर गौचर के समीप हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर सभी सवारियों को प्राथमिक उपचार के लिए गौचर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद 5 यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में वाहन चालक और वाहन स्वामी दोनों नशे की हालत में पाए गए हैं, जिनका पुलिस ने मेडिकल करवाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गौचर चौकी में खड़ा करवा दिया है और नशे में धुत चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
गोंडा: 17 टोटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार—सीसीटीवी से खुलासा
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के तरबगंज थाने के क्षेत्र के रघुनाथ गांव में एक मोटरसाइकिल एजेंसी से स्टील की 20 हजार रुपए कीमत की 17 टोटियाँ चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते 10 अगस्त दोपहर 12 बजे हुए चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद एजेंसी मालिक अनिल कुमार शुक्ला ने तरबगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी आशीष पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। तरबगंज थाने की पुलिस ने आज मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी ग्राहक बनाकर मोटरसाइकिल एजेंसी पर पहुंचा और घूसते समय उसने कई बाइक के रेट भी लिए और बाहर जाते समय एजेंसी के अंदर लगी 17 अलग-अलग टोटियाँ उठा ले गया। जब शाम को कर्मचारियों ने पानी के लिए बाथरूम और शौचालय देखने पर सभी टोटियाँ गायब पाईं तो सीसीटीवी चेक किया गया और आशीष पांडे नामक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखा. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाइट- अनिल शुक्ला- एजेंसी मालिक0
0
Report
Advertisement
