icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नशा तस्करों के खिलाफ निहंगों की कार्रवाई से सूरतगढ़ में हलचल, पुलिस पर सवाल

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर सूरतगढ़ में कथित नशा तस्करों के खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे दो निहंग सिख युवकों की गतिविधियाँ चर्चा में हैं। आरोप है कि दोनों चरण सिंह चौक पर नशा बेचने से सम्बंधित संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ और मारपीट करते थे तथा नशीली सामग्री जब्त करने का दावा करते थे। एक कथित नशा सप्लायर से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सिटी थाना पुलिस ने सादा वर्दी में घेराबंदी कर निहंग सहित अन्य युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले गयी। हालांकि लोगों ने निहंगों की नशा सप्लायरों पर इस कार्रवाई को सही ठहराया, मगर पुलिस ने इसे गैरकानूनी बताया। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि चरण सिंह चौक पर शराब के दो ठेके और ग्रामीण बस स्टैंड होने से नशे की गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की स्थायी तैनाती की मांग की है, ताकि नशा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
0
0
Report

मोबाइल टॉर्च से पैदल मार्च, कांग्रेस ने जनहित मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया

Jaipur, Rajasthan:मोबाइल टॉर्च जलाकर पैदल मार्च, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च, आम जनता ने पैदल मार्च को दिया समर्थन, पानी की टंकी से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाला, जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया, दामोदर प्रसाद आमेर/जयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मोबाइल टॉर्च जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला, आमेर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन और विधायक प्रशांत शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष तेजराज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विशाल मोबाइल टॉर्च पैदल मार्च का आयोजन किया गया, पैदल मार्च आमेर पानी की टंकी से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाला गया, मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए, आयोजन के दौरान आम जनता में भी विभिन्न मुद्दों को लेकर रोष देखने को मिला और लोगों ने मार्च में शामिल होकर अपना समर्थन व्यक्त किया, इस अवसर पर राधेश्याम मीणा, फातिमा बेगम, अफजल खान, राजेश बुनकर, राजेश शर्मा, सोहेल मंसूरी, प्रभु सैनी, संगीता महावर, कांति प्रसाद तिवारी, हनुमान गुर्जर, अंजलि ब्रह्मभट्ट सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया
0
0
Report

पाकुड़ SDPO के घर में घुसा स्पेक्टेकल्ड कोबरा, कुत्ते की सतर्कता से सुरक्षा बनी

Pakur, Jharkhand:एरिया – पाकुड़ घर के मुख्य दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था...सांप को सबसे पहले SDPO के पालतू कुत्ते ने देख लिया...कुत्ते ने तुरंत भौंककर संकेत देना शुरू किया...कुमार और सभी को खतरे से आगाह कर दिया...कुत्ते की इस वफादारी के कारण समय रहते घर के सभी लोग अलर्ट हो गए... वहीं इसकी सूचना वन विभाग के कर्मी असराफुल शेख को दी गई...सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर असराफुल शेख मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ से अत्यधिक जहरीले ‘स्पेक्टेकल्ड कोबरा’ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया... और सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है वनकर्मी असराफुल शेख ने बताया कि रेस्क्यू किया गया 5.5 फिट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा है, जो काफी खतरनाक और जहरीला है...और सांप की उम्र लगभग 30 साल है और इसे चश्माधारी नाग के नाम से भी जाना जाता है...कोबरा की जान बचाने के लिए समय पर वन विभाग को सूचना देने के लिए आभार व्यक्त किया...साथ ही मौजूद लोगों से वन्यजीवों को सुरक्षित रखने की अपील की...
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में पहली पत्नी ने रोकी दूसरी शादी, दूल्हे के खिलाफ जांच शुरू

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक मैरिज लॉन एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया जब दूल्हे की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई और दूसरी शादी रुकवा दी। महिला का आरोप है कि पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित एक मैरिज लॉन का है जहाँ चमनगंज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में जूही लाल कॉलोनी निवासी एक इंटीरियर कारोबारी से हुई थी। वर्ष 2024 में दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि कानूनी विवाद लंबित होने के बावजूद उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा था। महिला के मुताबिक उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी पड़ोसी के जरिए मिली। इसके बाद उसने पति और ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। तब वह अपनी बहन के साथ सीधे मैरिज लॉन पहुंच गई और शादी का विरोध शुरू कर दिया। अचानक हुए हंगामे से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलने पर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों को चौकी ले गई जहां देर रात तक पूछताछ और बातचीत का दौर चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

Ballabhgarh के एलिवेटेड पुल: 2026 तक गुणवत्ता के साथ पूरा करने का स्पष्ट निर्देश

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य समय पर पूरा न होना शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ठेकेदार की देरी के चलते काम कई बार ठंडा पड़ जाता है, जिससे मुख्य मोहन मार्ग Rural क्षेत्र को बल्लभगढ़ शहर के बाजार से जोड़ता है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसई मनोज ओला ने मौके पर ठेकेदार को मैटेरियल गुणवत्ता और कार्य गति 강화 के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने 31 दिसंबर 2026 तक पुल के निर्माण को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात बाधित न हो। विजिलेंस विभाग भी इस पुल की सामग्री की गुणवत्ता की जाँच कर रहा है। नगर के अधिकारी और नेता पुल के जल्द से जल्द पूरा होने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं, ताकि बारिश के मौसम में भी लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।
0
0
Report
Advertisement

धरियावद के मुनिया में 8 फीट मगरमच्छ का रेस्क्यू, पांच घंटे बाद छोड़ा गया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुनिया में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से नांगलिया बांध में छोड़ दिया गया। प्रादेशिक रेंज धरियावद के अंतर्गत ग्राम मुनिया में मगरमच्छ आने की सूचना वन नाका धरियावद पर तैनात वन रक्षक रामलाल मीणा को ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी हर्षद पाटीदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए करीब पाँच घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद जांच में मगरमच्छ मादा पाया गया, जिसकी लंबाई करीब 8 फीट आंकी गई। वन विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मादा मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से नांगलिया बांध में छोड़ दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया सके。
0
0
Report
Advertisement

प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए महिला थाना में पुलिस-कार्यशैली और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिला पुलिस थाना परिसर में स्कूली विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। उदयपुर रेंज के आईजी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के तहत महिला पुलिस थाना प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान थानाधिकारी छबीलाल ने बच्चों को महिला थाना की विभिन्न शाखाओं, पुलिस के दैनिक कार्य, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और महिलाओं व बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। उन्हें किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, कानून के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।
0
0
Report

पीपलखूंट थाना में सीएलजी बैठक, कानून-व्यवस्था और जनसहयोग पर नई पहल

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : पीपलखूंट हेडर/हेडलाईन : पीपलखूंट थाना में सीएलजी बैठक, कानून-व्यवस्था और जनसहयोग को लेकर हुई चर्चा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना परिसर में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार एवं थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने सीएलजी सदस्यों के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं सहभागिता से अपराधों की रोकथाम अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। वहीं थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सीएलजी सदस्यों ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए और पुलिस को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
0
0
Report

STF-Kewda crackdown in Masaurhi uncovers mini gun factory; multiple arrests

Masaurhi, Bihar:एसटीएफ व केवड़ा पुलिस की संयुक्त कारवाई, हथियार निर्माण सहित आरोपी गिरफ्तार। पिस्तौल व कारतूस के साथ दर्जनों पिस्टल का बैरल व अन्य सामग्री बरामद। मसौढ़ी। एसटीएफ पटना व पुनपुन के केवड़ा ओपी पुलिस की संयुक्त कारवाई में एक व्यक्ति को पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद में उसके निशानदेही पर पुलिस एक मिनी गन फैक्ट्री तक पहुंची। जहां राइफल और पिस्टल का बैरल समेत अन्य सामान जप्त किया गया। निर्माण में लगे एक युवक को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ व केवड़ा पुलिस ने ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव के पास पिस्तौल व बारह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इसे केवड़ा ओपी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से खरीदा है। पुलिस तुरंत बताई गई जगह पर पहुंची। छापामारी के दौरान पुलिस को उसके घर से एक दर्जन से ऊपर राइफल का बैरल और पिस्तौल बनाने की सामग्री के साथ अन्य सामान मिले। आरोपी की लोहे के हार्डवेयर की दुकान थी। लेकिन उसके पीछे इसका मुख्य धंधा अवैध हथियार का निर्माण करना व इसकी सप्लाई नालंदा, पटना व जहानाबाद जिला के अलावे आसपास में करता था। पुलिस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

मोदी की मन की बात के साथ BJP किसान मैदान में नई रणनीति दिखाएगी

Noida, Uttar Pradesh:मोदी की मन की बात और टिफिन चौपाल से किसान को साधने की तैयारी एंकर----विधान सभा चुनाव में किसानों की सबसे अहम भूमिका होगी, जिन्हें साधने के लिए भाजपा नई रणनीति के साथ बढ़ रही है। रविवार को मोदी के मन की बात को सुनने के लिए पहली बार किसान मोर्चा हर जिले में एक बड़ी स्क्रीन लगाएगा, जहां एक हजार लोग एकत्रित होेंगे。 वीओ--विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में किसानों को साधने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। भाजपा किसान मोर्चा नए सिरे से ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार मजबूत करने में जुटा है। मन की बात के बाद किसानों के बीच टिफिन चौपाल आयोजित होगी। किसान अपने-अपने घर से टिफिन लेकर आएंगे, जहां सामूहिक रूप से भोजन करते हुए यह संदेश देने का प्रयास होगा कि पार्टी भेदभावरहित समाज के लिए प्रयासरत है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से किसान आंदोलन की चिंगारी उठती रही है, जहां गांवों में चौपालों का क्रम लंबा चलेगा。 किसान मोर्चा के माध्यम से सभी जातियों को साधने का प्रयास है। शहरी सीटों पर पार्टी हमेशा मजबूत रही है लेकिन 2022 विधान सभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार खिसका है। तब सपा के पीडीए की छतरी के नीचे किसानों की बड़ी संख्या आ गई थी। ऐसे में अब भाजपा नए सिरे से किसानों में पैठ बनाने में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top