icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244302
SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow27 Sept 2024, 02:02 am

संभल में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

Sambhal, Uttar Pradesh:

संभल में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय बहजोई पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि देशभर के करीब एक करोड़ शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग कर रहे हैं। नई पेंशन योजना (NPS) के तहत उन्हें बेहद कम पेंशन मिल रही है, जिससे न तो उनका खुद का खर्च चल पा रहा है और न ही उनके परिवार का। इससे पूरे देश के कर्मचारी असंतुष्ट और चिंतित हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

फिरोजाबाद में चाय: मंडी और मंदिर सुविधाओं पर नाराज़गी उठी

Firozabad, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय के इस एपिसोड में हमने फिरोजाबाद पहुंचकर वहाँ के कृषि प्रधान जिलों की मंडी समिति और आढ़तियों–किसानों से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मनटटोलने की कोशिश की। फिरोजाबाद एक कृषि प्रधान जिला है जहाँ किसानों की फसल मक्का, बाजरा, गेहूं और आलू है। हमने आढ़तियों से बातचीत की और पाया कि लाइन ऑर्डर की स्थिति के बारे में वर्तमान सरकार ने अच्छा काम किया है, लेकिन मंडी समिति और मंदिरों को लेकर उनकी खासी नाराजगी है। 2027 में जिसकी भी सरकार आए उसे इन मंडियों की मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं पर सोचना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

शामली पुलिस ने तार चोरी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की आदर्श मंडी थाना पुलिस ने विद्युत खम्भो से तार चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी किया गया तार भी बरामद किया है। आरोपी गैंग का एक सदस्य अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। आपको बता दे, शामली जनपद के थाना आदर्शमंडी पुलिस ने जनपद शामली एवं मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्र में विद्युत खम्बो से तार चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के विद्युत तार एवं अल्युमिनियम तार के कटपीस बरामद की हैं। पकड़े गए गैंग का एक सदस्य अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए अभिव्यक्तिगण में शाहरुख पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला शेख जायदगान थाना कांधला, कसीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला आल खुर्द कस्बा व थाना कैराना, परवेज उर्फ सोनू पुत्र इनाम निवासी मोहल्ला अंसरियान कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली शामिल है। बाइट :--- नरेंद्र प्रताप सिंह (एसपी शामली )
0
0
Report

रुद्रप्रयाग में SBI-RSETI भवन के लोकार्पण से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का बढ़ेगा मौका

Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ के युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में रुद्रप्रयाग को नई सौगात मिली है। रैंतोली में 5.64 करोड़ रुपये की लागत से बने एसबीआई आरसेटी भवन का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह संस्थान ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा。 वीओ : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के इस नवनिर्मित भवन में कंप्यूटर लैब, वर्कशॉप, प्रशिक्षण कक्ष, दो डॉरमेट्री हॉल और किचन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस भवन के लिए राज्य सरकार ने भूमि उपलब्ध कराई, जबकि निर्माण में भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग रहा। संस्थान के माध्यम से ग्रामीण युवक-युवतियों और महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ व्यवसाय शुरू करने, बाजार की मांग समझने, विपणन और वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोकार्पण के अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के साथ उन्हें बड़े उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पूरी होने के बाद पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, ऐसे में स्थानीय युवाओं को अभी से प्रशिक्षित करना जरूरी है। कार्यक्रम में बेकरी, मशरूम उत्पादन, ट्रैक सूट निर्माण, पोल्ट्री, ब्यूटी पार्लर और डेयरी जैसे व्यवसायों में स्वरोजगार स्थापित करने वाले सफल उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे。 बाईट: भरत सिंह चौधरी, कैबिनट मंत्री, उत्तराखंड सरकार बाईट: रवि शंकर सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक, SBI बाईट: बबिता, कुशल उद्यमी बाईट: अरुण कुमार, निदेशक आरसेटी रुद्रप्रयाग
0
0
Report
Advertisement

आगरा पुलिस के मिशन शक्ति: बुजुर्ग महिलाओं को मिला सम्मान, सुरक्षा की नई पहल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के रामलाल वृद्ध आश्रम में मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मान समारोह आयोजित。 वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को किया गया सम्मानित。 कार्यक्रम में एसीपी हरिपर्वत और मिशन शक्ति प्रभारी रहीं मौजूद。 पुलिस अधिकारियों ने वृद्ध महिलाओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना。 एसीपी हरिपर्वत ने बुजुर्ग महिलाओं को शॉल पहनाकर किया सम्मान。 सम्मान पाकर वृद्ध महिलाओं के चेहरों पर दिखी खुशी。 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर जोर。 बुजुर्ग महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व का दिया संदेश。 बुजुर्ग महिलाओं ने एसीपी और थाना प्रभारियों को लगाया गले, छलके आसूं मेरे बच्चों के पास नहीं है मेरे लिए दो वक़्त की रोटी, 13 साल से यही सब लोग मेरे बच्चे/महिला पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया。 मिशन शक्ति के जरिए समाज में महिला सम्मान का संदेश दे रही आगरा पुलिस。 थाना सिकंदरा और हरीपर्वत प्रभारी रहे मौजूद。
0
0
Report

अतरौली के स्कूल की छत गिरने से चार छात्राएं घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- अतरौली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से हादसा, छत के प्लास्टर मलवे से चार छात्राएं चोटिल, प्रधानाचार्य को नोटिस, चोटिल छात्राओं को सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, सभी छात्राओं की हालत सामान्य, उपचार के बाद परिजनों को सौंपा गया, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान एक कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं चोटिल हो गईं, सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने तत्काल निरीक्षण किया, भवन की सुरक्षा में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, अलीगढ़ के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अतरौली की घटना. बाइट - अनुष्का, प्रत्यक्षदर्शी छात्रा, अतरौली अलीगढ़. बाइट - आलिया, प्रत्यक्षदर्शी छात्रा, अतरौली, अलीगढ़. बाइट - डॉ. पूरन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, अलीगढ़.
0
0
Report

एशियाई खेलों की इतिहास रचने वाली गोल्डन गर्ल ने जींद में किया भव्य स्वागत

Jhanj Kalan, Haryana:जींद:।।एशियन गेम्स-2026 की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश और दुनिया में देश का मान बढ़ाने वाली नीरू ढांडा बुधवार को पहली बार अपने पैतृक गांव संगतपुरा पहुंचीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके बाद एक विशाल काफिले के साथ उन्हें उनके गांव संगतपुरा ले जाया गया, जहां जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा विशेष रूप से शामिल हुए। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नीरू ढांडा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अद्भुत खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आर्थिक तंगी और संघर्षों को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि मजबूती बनाते हुए उन्होंने एशियन गेम्स में यह ऐतिहासिक सफलता पाई है। वह एशिया की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने इस स्पर्धा में यह कारनामा किया है, और पूरे 48 साल बाद उनके इवेंट में देश के लिए गोल्ड मेडल आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए नीरू ढांडा ने कहा कि यह उनका बड़ा सौभाग्य है कि नवरात्रि के तीसरे दिन उन्हें जयंती देवी मंदिर में माथा टेकने का अवसर मिला। उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने गांव के सरपंच, पूरी पंचायत, आसपास के क्षेत्र के लोगों और अपने पूरे परिवार को दिया। उन्होंने युवाओं और बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता को अपनी बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने की पूरी आजादी देनी चाहिए, तभी बेटियां देश का नाम रोशन कर पाएंगी। माता सुदेश देवी ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सपनों में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी देश का इतना बड़ा नाम करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से नीरू को दिल्ली बुलाया है। मां-बेटी कल (गुरुवार को) प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगी, जहां माता जी प्रधानमंत्री के लिए अपने हाथों का बना खास चूरमा भी साथ लेकर जा रही हैं। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि एक साधारण परिवार की बेटी ने सीमित संसाधनों के बावजूद तीन-तीन पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि लगन पक्की हो तो कोई मंजिल दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की बेहतरीन खेल नीति के कारण आज प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे आगे हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री खुद फोन करके ऐसी मेधावी बेटियों को अपने आवास पर आमंत्रित कर रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी नीरू की इस उपलब्धि को पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक करार देते हुए अन्य युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा महिला आयोग ने संवाद से पारिवारिक विवाद हल कराने का दावा किया

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग केवल शिकायत सुनने और सजा दिलाने तक सीमित नहीं है। हमारा मुख्य उद्देश्य परिवारों को तोडऩा नहीं, बल्कि जोडऩा है। दोनों पक्षों की विस्तार से सुनवाई करके, उन्हें भारतीय संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को याद दिलाकर हम दो परिवारों को फिर से मिलाने का काम कर रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत, प्रेम और समझाइश के माध्यम से सुलझाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से पुराने और नए मामलों की सुनवाई की गई। आयोग की सदस्य ने बताया कि जनसुनवाई में करीब 20 पुराने मामले रखे गए थे, जिनमें से 8 मामलों की सुनवाई कर उन्हें निस्तारित किया गया, जबकि बाकी मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया है। इसके अलावा 5 नए मामलों की भी सुनवाई की गई, जिनमें आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया निर्धारित की गई है। उन्होंने जनसुनवाई के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आयोग की टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीसी, एसपी , चंद्रभान सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों, डीपीओ और प्रोटेक्शन ऑफिसर का सहयोग रहा। पारिवारिक विवादों को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार परिवारों को जोड़ने का काम करते हैं। कई बार परिवारों में छोटे-मोटे मनमुटाव और विवाद हो जाते हैं, लेकिन जब दोनों पक्षों को आपसी प्रेम, समझदारी और पारिवारिक मूल्यों की याद दिलाई जाती है, तो उनके भावनात्मक संबंध फिर से मजबूत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग का पहला प्रयास यही रहता है कि दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर प्यार और समझाइश के साथ विवाद का समाधान कराया जाए, ताकि परिवारों को टूटने से बचाया जा सके और आपसी रिश्तों में फिर से मधुरता लाई जा सके। आपसी समझौते और संवाद के माध्यम से कई विवादों का समाधान संभव है।आयोग इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहा है कि परिवारों के बीच पैदा हुई दूरियों को कम किया जाए और आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराया जा सके.
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में गलत रिपोर्ट बनाकर पैसे वसूलने पर सूरजपुर थाने में मुकदमा

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में बच्चों के इलाज के नाम पर गलत रिपोर्ट तैयार कर पैसे वसूलने और जान जोखिम में डालने के मामले में थाना सूरजपुर पर अस्पताल के प्रबंधक/डायरेक्टर, डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में अस्पताल में ब्लड सैंपल लिया गया था और रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को ICU की जरूरत है, जांच के लिए दूसरी लैब में भी सैंपल भेजा गया पर वही रिपोर्ट आई। इसके बाद इलाज के लिए सहमति के हस्ताक्षर और पैसे मांगने की बातें सामने आईं। मरीज के परिवार को डराकर इलाज करवाने के लिए कहा गया और उसे दूसरी अस्पताल ले जाया गया, जहां रिपोर्ट के मुताबिक प्यारे हालत Typoid बुखार निकला और ग्रीन सिटी की रिपोर्ट गलत बताई गई। चिकित्सकों ने कहा कि अगर पुराने आधार पर इलाज चलता तो समस्या हो सकती थी। घटना की जानकारी सूरजपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने दी है, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की पूरी जांच करेगी और आगे की कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

स्कूल शिकायत पेटी से बच्चों की परेशानियाँ दूर, पुलिस का नया संवाद अभियान

Ghaziabad, Uttar Pradesh:स्कूल में एसी नहीं चलता, गेम पीरियड में खेलने को नहीं मिलता, कभी गेम पीरियड ही नहीं लगता तो कभी स्कूल बैग का वजन परेशान करता है... बच्चों की ऐसी ही मासूम शिकायतें अब सीधे पुलिस तक पहुंच रही हैं। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की मिशन शक्ति के तहत शुरू की गई अनूठी पहल में स्कूलों में शिकायत पेटियां लगाई गई हैं, जहां बच्चे बेझिझक अपनी परेशानी लिखकर डाल सकते हैं। खास बात यह है कि इन शिकायत पेटियों को केवल एसीपी स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में ही खोला जाएगा, ताकि बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जा सके और उनका जल्द से जल्द समाधान कराया जा सके। इस पहल का मकसद बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर करना और उन्हें अपनी बात खुलकर रखने का भरोसा देना है। पुलिस को महज एक दिन के भीतर बड़ी संख्या में शिकायतें मिलीं। एसीपी कोतवाली ने बताया कि इनमें कुछ शिकायतें गंभीर श्रेणी की भी थीं। 20 शिकायतों को सही पाए जाने के बाद उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, कुछ शिकायतें गोपनीय प्रकृति की हैं, जिन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, शिकायतों के बीच बच्चों की मासूमियत भी खूब नजर आई। किसी को स्कूल का एसी नहीं चलने से परेशानी है तो किसी को गेम पीरियड में खेलने का मौका नहीं मिलता। कुछ बच्चों की शिकायत है कि गेम पीरियड होता ही नहीं, जबकि कुछ ने भारी स्कूल बैग को अपनी परेशानी बताया है। बच्चों की इन शिकायतों ने स्कूल की रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों को सामने ला दिया है। पुलिस की इस पहल से जहां बच्चों को अपनी बात कहने का मंच मिल रहा है, वहीं उन्हें यह समझने का मौका भी मिल रहा है कि कानून और पुलिस सिर्फ कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और मदद के लिए भी हैं。
0
0
Report

अख्तियारपुर पुल पर बस-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, चालक फरार

Danapur, Bihar:पालीगंज थाने से तकरीबन तीन किमी की दूरी पर अख्तियारपुर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई।घटना में बाइक सवार युवक मिल्की टोला कुरकुरी गांव निवासी रविन्द्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसएच-2 को घंटों जाम कर दिया।इससे पटना- aurangabad,पाली सड़क पर वाहनों की लंबे कतारे लग गई।तकरीबन तीन घंटे तक सड़क जाम रहा ।। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे ।बाद में पहुंचे बीडीओ सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए मृतक के परिजनों को दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और सड़क से सभी को हटाया गया।। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक पालीगंज से अपने घर मिल्की टोला लौट रहा था। तभी वह कुरकुरी पुल के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सहित युवक को खींचते हुए अख्तियारपुर पुल तक ले आई। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को जप्त कर लिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल रामपुर-नगवां भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top