244412
पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया
Chandausi, Uttar Pradesh:आगामी त्योहारों ईद मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। इस मार्च का उद्देश्य शांति और सुरक्षा का माहौल बनाना और अपराधियों को हतोत्साहित करना था। रविवार शाम को फ्लैग मार्च संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में किया गया, जहां त्योहारों के दौरान विशेष सावधानी बरती जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में भूजल संकट गहराया: बचा सिर्फ 5.4% भविष्य के लिए 0.93 BCM
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान में भूजल का महा संकट आ गया है. जितना वर्तमान में जमीन के पानी का उपयोग किया जा रहा है उसका सिर्फ 5 प्रतिशत ही पानी भविष्य के लिए बचा है. मरूभूमि के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है. भूजल की आखिरकार क्या है ग्राउंड रिपोर्ट... देखे इस एक्सलूसिव रिपोर्ट में! महज 5.40% भूजल बचा- राजस्थान में ग्राउंड वाटर के लिए महा संकट खड़ा हो गया है. भविष्य के लिए भूजल खत्म होने के कगार पर है. प्रदेश में भविष्य के लिए महज 5.40 प्रतिशत ही पानी बचा है. जितना भूजल वर्तमान में यूज हो रहा है उसका महज 5.40% भूजल बच पाया है. हालात ये हो चले कि है भूजल का दोहन 300 प्रतिशत के भी पार पहुंच गया है. राजस्थान के 33 जिलों में (पुराने) 27 जिले ऐसे हैं, जहां भूजल का दोहन हो रहा है. महज 4 जिले ऐसे हैं, जहां 100 प्रतिशत कम पानी का दोहन किया जा रहा. राजस्थान में सालाना वर्तमान में 17.1 बिलियन क्यूबिक मीटर BCM भूजल का उपयोग किया जा रहा है. जबकि भविष्य के लिए सिर्फ 0.93 बिलियन क्यूबिक मीटर ही पानी बच पाया है. भूजल विभाग की ताजा रिपोर्ट में भूजल को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है. बाइट-सूरजभान सिंह, चीफ इंजीनियर, भूजल. आसान शब्दों में समझे भूजल का पूरा विश्लेषण- अब आसान शब्दों में समझते है कि कितना लीटर भूजल का उपयोग राजस्थान वर्तमान में कर रहा है और कितना लीटर भूजल भविष्य के लिए बचा है. 1 BCM यानि बिलियन क्यूबिक मीटर में 1 लाख करोड लीटर पानी होता है. इस हिसाब से राजस्थान में उद्योग, घरेलू और सिंचाई के लिए भूजल का विश्लेषण ग्राफिक्स के जरिए समझते है. भूजल का गणित- भूजल का उपयोग........ बिलियन क्यूबिक मीटर.... लीटर में पानी की मात्रा राजस्थान में कुल उपयोग...... 17.1 BCM ..... 17,10,000 करोड लीटर सिंचाई उपयोग .............14.46 BCM..... 14,46,000 करोड लीटर औद्योगिक उपयोग............ 0.13BCM....... 1300 करोड लीटर घरेलू उपयोग .............. 2.51 BCM....... 2,51,000 करोड लीटर भविष्य के लिए पानी बचा...... 0.93BCM....... 9300 करोड लीटर मौजूदा उपयोग का % सिर्फ 5.40 प्रतिशत ही भूजल बचा बाइट-सूरजभान सिंह, चीफ इंजीनियर, भूजल सबसे ज्यादा भूजल का दोहन जैसलमेर में- राजस्थान में सबसे ज्यादा भूजल का दोहन जैसलमेर में 321% प्रतिशत तक हो रहा है. इसके बाद जोधपुर में 255%, दौसा में 232%, झुंझुनू में 228%, सीकर में 191% पानी का अति दोहन हो रहा है. इसीलिए इस बात की गंभीरता को समझे क्योंकि जल है तो कल है. कल है तो भविष्य है. नोट- इस खबर की फीड ओएफसी सेGROUND_WATER स्लग से भेजी गई है.0
0
Report
श्रीडूंगरगढ़ सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, कार-ट्रक टक्कर
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर बड़ा सड़क हादसा, हादसे में 6 की मौत, एक और व्यक्ति की हुई मौत, हेमासर फांटे के पास भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की हुई टक्कर, घायलों ओर मृतकों को ला रहे उपजिला अस्पताल0
0
Report
पार्थिव देह के साथ शहीद खेमाराम कुमावत का अंतिम संस्कार पाँचोता में
Jaipur, Rajasthan:डीडवाना - कुछ ही देर में नावां पहुंचेगी शहीद खेमाराम कुमावत की पार्थिव देह, नावां से तिरंगा यात्रा के साथ पहुंचेगी पाँचोता गाँव, गाँव में शोक की लहर, बाइक सवार युवा तिरंगे हाथ में लिए लगा रहे शहीद अमर रहे के नारे, 13 जून को असम के जोरहाट में हुआ था विमान हादसा हादसे में शहीद हुए थे अग्निवीर वायुसैनिक खेमाराम कुमावत पाँचोता में सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार0
0
Report
Advertisement
पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर भाजपा का दावा: कानून काम कर रहा है
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और अगर कोई कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना बड़ा से बड़ा अधिकारी या नेता क्यों ना हो ।0
0
Report
रेड रोड पर योग दिवस बनाम ईद नमाज़: नागरिक समान अधिकार पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:CONTROVERSY OVER YOGA DAY BEING OBSERVED AT RED ROAD BUT EID NAMAZ NOT ALLOWED हाफिज मोहम्मद नईमुद्दीन गाजी - इमाम जलपाईगुड़ी मस्जिद मैं भारतीय नागरिक हूँ, आर्टिकल 15 में लिखा है हर नागरिक का समान अधिकार है नई सरकार ने आने के बाद रेड रोड में नमाज़ बंद कर दिया उसके जगह ब्रिगेड में कर दिया, ठीक है मैं मान लिया रोड ब्लॉक कर के नमाज़ पड़ने में दिक़त है मैं मान लिया, लेकिन योग दिवस जो 21 जून को हो रहा है उसका परमिशन क्यों दिया? क्या उससे नागरिक को दिक़त नहीं होगी? उसको भी दिक़त होगा, तो उसका विकल्प दीजिए, एक तंत्र एक जाति को एक धर्म को मना किया, ये संविधान के खिलाफ है, ये नहीं होना चाहिए बाइट - ख़ातिम मोहम्मद हम लोगों को रेड रोड में नमाज़ नहीं पढ़ने दिया ठीक है, हमने नहीं पढ़ा, नहीं पढ़ेगा, तो उन लोगों का ठीक कर रहे हैं क्या? योग डे ठीक करना ठीक कर रहा है क्या? अलग नियम देख रहे हैं, नियम सबका समान होना चाहिए, नमाज़ नहीं पढ़ने देता है, ज़ोर से अज़ान नहीं दे सकते... यहाँ सामने वाले घर में हिन्दू भी पूजा पाठ करता है तो आवाज आता है, तो हम लोग को बोलना चाहिए फिर उसका माइक बंद कर दो. हम सब मुस्लिम हिन्दू एक ही हैं0
0
Report
दिल्ली के रोहिल्ला क्षेत्र में खेतों पर कूड़ा जलाने से भारी धुआँ और बदबू
Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिल्ला क्षेत्र में खेतों पर कूड़ा जलाने से भारी धुआँ और बदबू; ग्रामवासियों का कहना है कि प्रशासन ने खाली जगहों में कूड़ा और नाले का घर निकाल कर डाल दिया है जिसमें प्लास्टिक है, कल रात से0
0
Report
Advertisement
HPPC-HPWPC कमेटी की बैठक हरियाणा निवास में; मंत्रियों की मौजूदगी में खरीद-टेंडर पर निर्णय
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रहे हाई पावर परचेज ( HPPC) और हाई पावर वर्क्स परचेज(HPWPC) कमेटी की बैठक हरियाणा निवास में होगी HPPC और HPWPC की बैठक बैठक में आज विभिन्न विभागों से जुड़ी सरकारी खरीद औऱ टेंडर को मिलेगी मंजूरी बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, उद्योग मंत्री राव नरबीर, और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मौजूद0
0
Report
BJP प्रवक्ता SN सिंह का SP सांसद जावेद पर ताजा हमला
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा प्रवक्ता SN सिंह बाइट on सपा सांसद जावेद0
0
Report
अभय चौटाला का आरोप: सरकार लोकतंत्र पर रोक, विरोध तेज
Chandigarh, Chandigarh:अभय सिंह चौटाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस पीसी में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी रहे मौजूद अभय चौटाला ने कहा 10 जून को सरकार ने एक आदेश जारी किया है इस तरह से आदेश दिया गया जैसे राजा महाराजा देते है सरकार जब फैसला लेती है तो सोचना जरूरी होता है इसका आम लोगो को फायदा होगा या नुकसान सरकार के आदेश मुताबिक सितंबर तक प्रदेश में रैली , धरना प्रदर्शन नही कर पाएंगे यह प्रजातंत्र का गला घोंटने जैसी बात है , अगर सरकार कुछ गलर करती है तो लोग ज्ञापन भी देंगे धरना भी देंगे आम आदमी अपनी बात कहने के लिए प्रदर्शन भी करेगा और डीसी और गवर्नर तक भी जाएगा-- अभय चौटाला प्रजातंत्र का मतलब यह नही है लोगो पर आदेश थोपा जाए -- अभय चौटाला सरकार लोगों की बात सुनने की जगह उनके विरोध पर भी रोक लगा रही है हांसी के चैनत गांव के लोग धरने पर हैं वहां किसानों से पुछे बिना पाइप लाइन डाल दी एक गांव के लोग पानी से वंचित हो गए और लोग आमरण अनशन कर रहे हैं-- अभय चौटाला सोनीपत के एक गांव में हाईटेंशन तार निकाल रहे हैं किसान इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन उनकी बात सुनने की बजाय उनके विरोध को दबाया जा रहा है-- अभय चौटाला हम 25 सितंबर को ताऊ देवी लाल की जयंती प्रदेश स्तर पर आयोजित करेंगे सरकार रोककर दिखाएं अभय चौटाला ने कहा बीजेपी की नई अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के के स्वागत 12 से जून आख़री तक स्वागत कार्यक्रम हो रहे है इसके लिए जिले में अधिकरियो की ड्यूटियां लगाई जा रही है सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है -- अभय चौटाला सरकार ने 200 लीटर से अधिक पेट्रोल नही देने का फ़रमान जारी कर दिया है केंद्र सरकार कहा लोग सोना नही खरीदें अगर किसी के बच्चे की शादी है हर माता पिता अपने बच्चे को गहने देते हैं ये इस पर भी पाबंदी लगाते हैं-- अभय चौटाला अभय चौटाला ने कहा जनगणना में ओबीसी का कॉलम नही दिया गया अभय ने कहा सरकार के आदेश है लोग ज्यादा वाहन इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं अभय ने कहा हरियाणा में मंत्रियों पर लोगो को विश्वास नही है इनके मंत्रियों को यहां कोई बुलाता नहीं इसलिए यह बड़े बड़े काफिले लेकर पंजाब जाते हैं सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं आम लोगो का काम नही करवा सकते , जबकिं पंजाब में घूम रहे है हरियाणा के मंत्री सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे है हरियाणा के मंत्री पहले बिहार थे अब पँजाब में है कुछ दिनों में इन मंत्रियों को मोदी पाकिस्तान भी भेज देंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री फ़िल्म भारत भाग्य विधाता जो कंगना की फ़िल्म है को देखने गए थे कंगना रनौत जो सबसे ज्यादा विवादित बयान देती है मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है जबकी प्रदेश को इस टैक्स से अच्छी आय होती है कंगना रनौत है सबसे अधिक कॉन्ट्रवर्सी वाली सांसद है उनकी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया अभय चौटाला का आरोप सरकार में मंत्रियों से भी पैसा वसूला जाता है मंत्रियों को ड्राप करने और उनकी परफॉर्मेंस का रिपोर्ट कार्ड का डर दिखाया जाता है0
0
Report
Advertisement
खुईटी बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले की सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावणी माह की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड के खूँटी जिले के बाबा आम्रेश्वर धाम में झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़िसा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने और पूजा अर्चना करने आते हैं, जिन्हें बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति की अगुवाई में स्थानीय प्रशासन सुविधा देता है। इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित कराने के दृष्टिकोण से समिति के सदस्य यंत्रणा करना शुरू कर दिए हैं। आज बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति कार्यालय सभागार में बैठक की गई, जिसमें श्रद्धालु भक्तों को पूजा अर्चना में सुविधा और सहयोग देने पर चर्चा की गई। श्रावणी मेले को लेकर खूँटी जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। झारखंड के दूसरे स्थान पर आने वाले बाबा धाम जिला के पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां प्रशासन श्रावणी मेले में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेगा। इस दृष्टिकोण से व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक स्वयं इसकी देखरेख कर रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि आगामी श्रावणी समागम के लिए जिला प्रशासन तैयारी करेगा। यहाँ मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा, लाइट और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि यहां पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात किया जाएगा ताकि सभी लोग सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में पूजा अर्चना कर सकें।0
0
Report
बिहार दरोगा परीक्षा पेपर लीक के विरोध में पटना में अभ्यर्थियों का महा आंदोलन
Patna, Bihar:बिहार दरोगा मुख्य परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों का महाआंदोलन आज पटना में देखने को मिला। छात्र नेता अमन के नेतृत्व में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पटना कॉलेज से मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले, प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी जेपी गोलंबर पहुंचने के बाद प्रशासन ने आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद अभ्यर्थियों और प्रशासन के बीच बातचीत हुई। आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों की पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल टीम को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के सचिव से मिलने भेजा गया, ताकि उनकी मांगों को आयोग के समक्ष रखा जा सके। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने दरोगा मुख्य परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा परीक्षा रद्द कर पुनः आयोजित करने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा。 ELEMENTS - VISUAL0
0
Report
शाहदरा साइबर पुलिस ने ₹1.56 करोड़ के ऑनलाइन निवेश फ्रॉड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Delhi, Delhi:शाहदरा साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹1.56 करोड़ के ऑनलाइन निवेश ठगी रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार। नई दिल्ली, 15 जून। शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह करीब ₹1.56 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी साइबर अपराधियों को फर्जी लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने में मदद करते थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में ई-एफआईआर संख्या 90/26 दिनांक 9 अप्रैल 2026 को साइबर थाना शाहदरा में दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता जीटीबी एन्क्लेव निवासी एक महिला हैं, जिन्होंने आरोप लगाया था कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर उनसे ₹21 लाख की ठगी की गई। शिकायत के अनुसार अप्रैल 2026 में महिला को टेलीग्राम पर शेयर बाजार में निवेश से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां खुद को निवेश विशेषज्ञ बताने वाले लोगों ने भारी मुनाफे का लालच दिया। उनके झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग किस्तों में कुल ₹21 लाख निवेश कर दिए। जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से ब्लॉक कर दिया। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा और मुरादाबाद में छापेमारी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सादिक (32 वर्ष), निवासी मुरादाबाद और जावेद अंसारी (34 वर्ष), निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे जानबूझकर साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और उन्हीं खातों के माध्यम से ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराया जाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप के जरिए अपने सहयोगियों के संपर्क में रहते थे और ऑनलाइन निवेश ठगी सहित कई साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों का संचालन करते थे। इन खातों का उपयोग "म्यूल अकाउंट" के रूप में किया जाता था, जिससे ठगी की रकम के स्रोत को छिपाया जा सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा (आईपीएस) ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस पूरी मनी ट्रेल को खंगल रही है और ठगी की रकम की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कई राज्यों में फैले एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
नजफगढ़ रोड पर दो जगह आग: मेडिकल स्टोर-फिजियोथेरैपी सेंटर और टेंट हाउस भारी नुकसान
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर आग का तांडव। एक मेडिकल स्टोर और फिजियोथैरेपी सेंटर में लगी आग। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू। नजफगढ़ रोड पर स्थित चांद मेडिकल स्टोर और शिवम फिजियोथैरपी सेंटर में लगी आग। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख। अचानक लगी आग से बाजार में अफरातफरी का माहौल। रात के समय बालौर गांव में भी एक टेंट हाउस में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी दोनों जगह आग।0
0
Report
चरखी दादरी में आंधी-तूफान के बाद बारिश, तापमान में 10°C गिरावट
Charkhi, Haryana:जिला चरखी दादरी में दोपहर बाद बदला अचानक मौसम आंधी और तूफान शुरू 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है हवाएं आसमान में छाया धूल का गुबार तेज आंधी के बाद बारिश शुरू दोपहर 1:00 तक बनी रही उमस भरी गर्मी तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस दोपहर बाद अचानक से मौसम में आया बदलाव मौसम विभाग का था अलर्ट आंधी तूफान या हो सकती है तेज बारिश तेज आंधी के बाद जिला चरखी दादरी में शुरू हुई बारिश तापमान में हुई गिरावट अचानक तापमान गिरा 10 डिग्री सेल्सियस0
0
Report
भात्सा डैम का जलभंडार सिर्फ 31.78% बचा, जल संकट बढ़ने की आशंका
Thane, Maharashtra:यंदा पाऊस लांबणीवर गेल्याने व त्यातच उष्णतेच्या लाटेत अधिकच भर पडली आहे. सध्या भिवंडी व शहापूर तालुक्यात उष्णतेचा पारा सध्या ४० अंशाच्या वर पोहचला आहे. राज्यात वाढत्या उष्णतेच्या लाटेमुळे जनजीवन विस्कळित झाले असून याचा परिणाम सर्वसामान्य नागरिकांसह राज्यातील धरणातील पाणीसाठ्यावर देखील झाला आहे. शहापूर तालुक्यातील भातसा, माणसा, वैतरणा व मोडकसागर या धरणात वाढत्या तापमानामुळे धरणातील पाण्याचे मोठ्या प्रमाणात बाष्पीभवन होत आहे. त्यामुळे धरणाच्या पाण्याची पातळी झपाट्याने कमी होत आहे. भात्सा हे भिवंडी, ठाणे व मुंबई सह इतर उपनगरा पाणीपुरवठा करणारे एकमेव धरण आहे. वाढत्या तापमानामुळे धरणातील पाण्याचे मोठ्या प्रमाणात बाष्पीभवन होऊन पाणी पातळी कमी होत असुन चिंता व्यक्त करण्यात येत आहे. सध्या भातसा धरणात एकुण पाणीसाठा 333.484 द.ल.घ.मी. आहे . म्हणजेच 31.78 टक्केच पाणी साठा शिल्लक आहे. यामुळे पुढे आणखीन पाणी टंचाईच सावट उभं रहाण्याची भिती व्यक्त केली जात आहे. यामुळे प्रशासनाकडून उपाय योजना म्हणून काही ठिकाणी पाणी कपात केली जात आहे तर काही ठिकाणी कमी दाबाने पाणीपुरवठा केला जा रहा आहे. पाऊस असाचा लांबणीवर गेला तर हे पाणी संकट अधिकच वाढणार आहे.0
0
Report
Advertisement
