चंदौसी में मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुईं राज्यमंत्री गुलाब देवी
Chandausi, Uttar Pradesh:आज चंदौसी के एफआर इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने दो महिला खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की और फिर मुकाबले का आनंद लिया। प्रतियोगिता के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
