icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow15 Aug 2025, 05:04 am

संभल : चंदौसी में 100 वर्ष पुराने रेल प्रशिक्षण संस्थान में शान से लहराया तिरंगा , IRTS अधिकारी अंजू सिंह ने किया ध्वजारोहण ..

Chandausi, Uttar Pradesh:संभल जनपद के चंदौसी स्थित रेलवे के रेल प्रशिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस भव्य तरीके से मनाया गया ।RPF GRP की सलामी गारद की सलामी के बाद संस्थान की प्रधानाचार्य IRTS अधिकारी अंजू सिंह ने ध्वजारोहण किया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर IRTS अंजू सिंह ने रेल प्रशिक्षणार्थियों को देश के विकास के लिए कर्मयोगी बनने का दिया संदेश , कहा ,देश के विकास और उन्नति में रेल कर्मियों का बड़ा योगदान है , देश के विकास और उन्नति के लिए रेल कार्यों में निपुण और उच्च प्रशिक्षित रेल कर्मचारी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रशिक्षित करना रेल प्रशिक्षण संस्थान का दायित्व है ,जिसे संस्थान विगत 100 वर्षों से बखूबी निभा रहा है । चंदौसी स्थित रेल प्रशिक्षण संस्थान का मामला ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर में परिवार समेत 5 गिरफ्तार: जहरीली शराब बनाने में यूरिया का इस्तेमाल

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध और अपमिश्रित शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहरीली शराब बनाने और बेचने के इस धंधे में पिता, मां और उनके दो बेटों मिलकर काम कर रहे थे। इनके साथ गांव की एक अन्य महिला भी शामिल पाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़गांव पुलिस ने ग्राम सावंतखेड़ी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंकित, अमृत, शेरू उर्फ शेर सिंह, मीना तथा सनिता को उनके घर से गिरफ्तार किया। मौके पर चल रही अवैध शराब की भट्टी का भी भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 610 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 800 लीटर लहन, 5 किलोग्राम यूरिया तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़े पैमाने पर उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि शराब को अधिक मात्रा में तैयार करने और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के नाम पर यूरिया का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो लोगों की जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी शेरू उर्फ शेर सिंह के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

SC कमीशन के चेयरमैन को नोटिस, फेसबुक लाइव चर्चा पर कानूनी सवाल

Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ पंजाब SC कमिशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी को एडवोकेट वासु रंजन ने भेजा कानूनी नोटिस। सवाल उठाया गया कि SC कमिशन की कार्यवाही को फेसबुक पर लाइव और मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने का अधिकार किस कानून के तहत दिया गया है? नोटिस में 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है, अन्यथा हाईकोर्ट में कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि पंजाब में अनेक आयोग, ट्रिब्यूनल कार्य कर रहे हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मामलों की सुनवाई होती है, लेकिन किसी भी कमिशन द्वारा सुनवाई को राजनीतिक प्रचार और मीडिया इवेंट में परिवर्तित नहीं किया जाता। “आयोग न्याय का मंच है, राजनीतिक प्रचार का नहीं” — एडवोकेट वासु रंजन
0
0
Report
Advertisement

पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने कहा निजीकरण के विरोध में होगी आर पार की लड़ाई

Deepak DixitDeepak DixitFollow7m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*निबंधन कार्यालय के निजीकरण के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन* पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला कहा होगी आर पार की लड़ाई पुलिस की सक्रियता से वकील नहीं फूंक सके मुख्यमंत्री का पुतला हरदोई के सवायजपुर तहसील में मंगलवार को तहसील अधिवक्ता संघ सवायजपुर ने निबंधन कार्यालय के निजीकरण का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ता सभागार में अध्यक्ष राम बिहारी मिश्रा ने बताया कि बैनामा और दाखिल खारिज जैसे कार्यों के निजीकरण से हजरो लोगों का रोजगार खतरे में है। इनमें स्टांप विक्रेता, अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और मुंशी शामिल हैं। महामंत्री संजय पांडेय ने कहा कि निजीकरण से आम जनता को अधिक मूल्य चुकाना पड़ेगा। इससे हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट आएगा। अधिवक्ताओं ने सरकार पर रेल, बिजली, स्कूल और अस्पताल जैसी सेवाओं के निजीकरण का भी आरोप लगाया। पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने कहा यह हजारों लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ी समस्या है उन्होंने निजीकरण न रुकने पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी का आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक के बाद अधिवक्ता जुलूस के रूप में कटरा उन्नाव से होते हुए मुख्य बाजार से ऊपर निबंध कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की वकील यहां मुख्यमंत्री का पुतला हुकने की योजना बनाई रहे थे कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वकीलों से पुतला छीन लिया जिसके चलते वकील मुख्यमंत्री का पुतला नहीं फूंक सके। प्रदर्शन में राज प्रकाश सिंह, दिनेश अस्थाना ,श्याम सिंह छाबड़ा ,शैलेंद्र सिंह, संजीव द्विवेदी देवेश बाजपेई ,रहस बिहारी, श्याम सिंह यादव, अनुपम दुबे आज मौजूद रहे।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में सुरक्षा उल्लंघन: चार संस्थान और दो बड़े मार्ट सील

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से बड़ी खबर। लखनऊ की भयावह आग के बाद जिले में सुरक्षा की होड़… और आज सुबह—कड़ी कार्रवाई की चिंगारी ने शहर को हिला कर रख दिया। 3 फीट की सकरी गलियों में कोचिंग सेंटर लोगों की मौत के मुहाने पर जनपद जिंदगी से खेल रहे कोचिंग चलने वाले जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को सघन जांच शुरू की। मामला गंभीर निकला—सुरक्षा मानकों की धज्जियाँ उड़ती मिलीं। परिणाम: चार संस्थान और दो बड़े मार्ट सील। स्वरूप क्लासेस—सील। आचार्य क्लासेस—सील। ए प्लस व आरआर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट—सील। विशाल मेगा मार्ट और V-Mart—सील, और ग्राहकों को निकाला बाहर। यहां विशाल मेगा मार्ट की रेजिस्टर लाइनें लंबी—लोग सामान थामे, भुगतान के लिए भागते दिख रहे हैं। दुकानदारों के चेहरे पर चिंता, ग्राहकों में असमंजस—किसी ने कहा, एक मिनट में सील कर दिया! अधिकारियों का कहना है—फायर सुरक्षा, इमरजेंसी निकास, अग्निशमन उपकरण और लाइसेंस संबंधी कई बड़े उल्लंघन मिले। जिलाधिकारी ने साफ कहा—जो नियमों की अनदेखी करेंगे, उनके खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। हड़बड़ी की इस कार्रवाई ने शहर के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी सनसनी फैला दी है। कोचिंग और शॉपिंग सेंटरों के मालिक अब अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार कर रहे हैं—क्या यह जागृति देर से आई, या समय रहते कदम उठाने से हजारों की जान बच सकती थी? फर्रुखाबाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है—जांच जारी रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी यह चेतावनी नहीं—सावधानी का अलार्म है।
0
0
Report

बहराइच में आग के बाद कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा चेकिंग, कई जगह खामियाँ

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, दूसरे दिन भी कोचिंग संस्थानों की जांच, बहराइच। लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बहराइच में प्रशासन अलर्ट मोड में है। व्यावसायिक संस्थानों और कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है。 इसी क्रम में दूसरे दिन भी दमकल विभाग के अधिकारियों और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में आधा दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व कोचिंग सेंटरों की औचक जांच की। टीम ने फायर एनओसी, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत वायरिंग और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की。 जांच के दौरान कई संस्थानों में खामियां मिली।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय गैंगरेप केस: विपक्ष कानून-व्यवस्था पर हमला, जल्द न्याय की मांग

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इसके बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। आपको बताते चले कि बुधवार देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे और गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिजनों से भी बातचीत की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की घटना राज्य में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने केवल खानापूर्ति की है।तेजस्वी यादव ने सरकार पर फर्जी एनकाउंटर कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने भोजपुर के भरत तिवारी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार आवाज़ उठाने वालों को निशाना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष विधानसभा से लेकर सड़क तक जनता की आवाज़ उठाता रहेगा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गैंगरेप जैसी घटनाएं और उसके बाद पीड़िता के साथ हुई बर्बरता राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़िता को शीघ्र न्याय एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की。
0
0
Report

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर नेतृत्व चर्चा, गोदियाल ने वेणुगोपाल से मुलाकात

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात को केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने और संगठनात्मक चर्चा के रूप में बताया गया, लेकिन पार्टी के भीतर इसे नई कार्यकारिणी के नामों पर अंतिम मंथन से जोड़कर देखा जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात महज शिष्टाचार तक सीमित नहीं थी। उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर पिछले कई सप्ताह से संगठन में गहन विचार-विमर्श चल रहा है। संभावित पदाधिकारियों के नामों की सूची पहले ही केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ अंतिम स्तर पर नामों को लेकर चर्चा हुई है और जल्द अंतिम सहमति बन सकती है।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो नावाडीह में हाईवा के सामने युवक की मौत, परिवार खोज में

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नावाडीह में हाईवा के आगे कूदा युवक। इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच में जुटी। युवक लातेहार से पहुंचा था बोकारो। काफी खोजबीन और थाना के अथक प्रयास के बाद मृतक के परिजनों का पता चला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव को बोकारो जेनरल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। कल परिजन बोकारो पहुंचेंगे। पुलिस पता लगाने में जुटी कि वो हाईवा के चपेट में कैसे आया क्या हाईवा के चपेट में आया या फिर हाईवा के आगे कूद गया। नवाडीह थाना प्रभारी की माने तो प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार कूदने की बात बताई जा रही है। क्या वो मानसिक तनाव में था इस बात का तभी पता चल पाएगा जब परिजन बोकारो पहुंचेंगे। बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के चिरूडीह मोड़ के पास आज बुधवार को एक युवक हाईवा के आगे कूद गया। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरदाग गांव निवासी पूरन उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद नावाडीह पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। घटना की सूचना पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो उर्फ पारो, कांग्रेस जिला महासचिव इमरान अंसारी, आजसू नेता सुरेश कुमार महतो, पंसस निर्मल महतो, झामुमो नेता जयलाल महतो समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

मधुबनी में शहीद भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ कैंडिल मार्च प्रदर्शन

Madhubani, Bihar:मधुबनी में शहीद भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ सैकड़ों युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। गंगा सागर चौक से थाना चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया, कार्यक्रम में सैकड़ों परशुराम सेनानी ने भाग लिया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मैथिल परशुराम सेना के संरक्षक इन्द्रशेखर झा, मनोज मिश्रा, राजू झा, नलिनी रंजन झा ने दोषी पुलिस को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 10 करोड़ मुआवजा, परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की! जिला महासचिव राजू झा ने कहा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूर्ण रूप से समाप्त हो गई है, सरकार तानाशाही रूप से काम कर रही है, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाना अत्यावश्यक है! संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश झा, बीपिन झा, अमित झा, सुमन झा ने कहा भरत तिवारी अपने इलाके का मसीहा था, समाज के हर वर्ग के लिए काम करता था, सरकार उसके लोकप्रियता से डर गई थी! बाईट नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन झा कांग्रेस नेता।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी: तनुज पुनिया ने भाजपा पर जमीन घोटाले और फंडिंग के प्रयास का आरोप लगाया

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki: चुनावी फंड के लिए भगवान की धरती पर भी भ्रष्टाचार कर रही भाजपा: कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का तीखा हमला बाराबंकी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर उज्जैन में मास्टर प्लान और सरकारी प्रोजेक्ट वाले इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर करीब 168 एकड़ जमीन खरीदने के आरोप लगे हैं। विपक्ष का दावा है कि सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए करीबियों के नाम पर यह खेल किया गया। बुधवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में चपरासी से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिनका मकसद सिर्फ आगामी चुनावों के लिए फंड इकट्ठा करना है। दरअसल उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से आसपास की जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में विपक्ष सीधे आम जनता की आस्था से जुड़े इन शहरों में हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त को उठाकर यह संदेश देने की कोशिश में जुटा है कि विकास की आड़ में बड़ा खेल चल रहा है। सांसद तनुज पुनिया का यह ताजा हमला भी इसी सियासी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद तनुज पुनिया ने कड़े लहजे में कहा कि भाजपा के लोग मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की धरती उज्जैन को लूट रहे हैं और उत्तर प्रदेश में प्रभु श्रीराम की धरती अयोध्या को भी नहीं छोड़ रहे। इससे साफ है कि ये लोग भगवान को भी कुछ नहीं मानते। अयोध्या में जमीन खरीद और चंदे में गड़बड़ी के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने पर सांसद ने आगे कहा कि विपक्ष भूमि अधिग्रहण के समय से ही इस फ्रॉड के खिलाफ बोल रहा है, जहां सुबह सस्ते में ली गई जमीन शाम तक ट्रस्ट को 10 गुना दाम पर बेची गई। आज चंदे में भी घपला हो रहा है, लेकिन सरकार जांच कराने के बजाय अपने लोगों को संरक्षण दे रही है।
0
0
Report

गोहद हादसे के बाद हत्या का आरोप, चक्का जाम से हाईवे पर हंगामा

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में एक सड़क हादसे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। गोहद थाना क्षेत्र के 31 वर्षीय युवक सचिन तोमर की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हादसे को हत्या करार देते हुए नेशनल हाईवे 729 पर गोहद चौराहा थाने के सामने चक्का जाम कर दिया, परिजनों का आरोप है यह महज दुर्घटना नहीं बल्कि पुरानी रंजिश के चलते रची गई साजिश थी। मृतक के शब को गोहद पहुंचे ही गुस्सा सड़कों पर उतर आया और भिंड ग्वालियर हाईवे पर देर शाम से जाम लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को राय पाली गांव के पास नेशनल हाईवे 719 पर इलेक्ट्रॉनिक बाइक से जा रहे सचिन तोमर की बोलेरो वाहन से भिड़ंत हो गई थी, गंभीर रूप से घायल सचिन को गोहद अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शब जैसे ही गोहद पहुंचा परिजनों और समर्थकों का आक्रोश फूट पड़ा प्रदर्शनकारियों ने गोहद चौराहे पर थाने के सामने नेशनल हाईवे 719 पर शब रखकर जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की उनका आरोप है की बोलेरो में सवार लोग सचिन परिचित और कारोबारी साझेदार थे, उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था ऐसे में परिजन सड़क हादसा मानने को तैयार नहीं है। और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। मृतक सचिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था, पिता कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। ऐसे में बेटे की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी देखने को मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे काफी देर तक चली समझाएं और बातचीत के बाद भी परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़े हुए हैं।ौर जाम खोलने को तैयार नहीं है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज है और जांच के बाद अगर तथ्य सामने आते हैं तो हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। लेकिन परिजनों का आरोप है मामले को गंभीरता से नहीं दिया जा रहा है। हालांकि इस घटना में परिजन अथवा पुलिस कोई भी पक्ष बोलने को तैयार नहीं है। एहतियातन पुलिस ने भिण्ड और इटावा से आने बाले ट्रैफिक को मेहगांव से डाइवर्ट करते हुए मौ होते हुए ग्वालियर की ओर मोड़ा है और ग्वालियर से आने बाले वाहनों को मौ से भिंड की ओर डाइवर्ट किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top