icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयार बताया, एकजुट टीम से जीत का दावा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। लघु उद्योग भारती में भाजपा संगठन की बैठक से पहले उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए प्रभारी और जिला अध्यक्षों से चर्चा की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर नगर निगम में 100 वार्डों के लिए भले ही करीब 1500 आवेदन आए हों, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता एक है और एकजुट रहेगा। संगठन जिसे जब आवश्यकता होगी, उसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जैनजी को लेकर पूछे गए सवाल पर राठौड़ ने कहा कि जैनजी की बजाय युवा शक्ति शब्द का इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होगा, क्योंकि युवा शक्ति देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है और सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए एकजुट होकर काम करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि किसी बड़े पद पर पहुंच चुके व्यक्ति के परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में ओबीसी आरक्षण का लाभ लेते हैं तो यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े पदों पर रहने वाले लोगों को आरक्षण के लाभ को लेकर नैतिकता का ध्यान रखना चाहिए.
0
0
Report

खाजूवाला से शुरू बड़ा किसान आंदोलन: महापंचायत के बाद रैली और तहसील घेराव

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर सिंचाई पानी के संकट को लेकर किसान आंदोलन की राह पर, रावला में होगी किसानों की महापंचायत, इसके बाद किसान निकालेंगे रैली और तहसील कार्यालय का करेंगे घेराव, खाजूवाला, रावला और घड़साना क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान होंगे शामिल, मूंग की खराब फसल की तत्काल विशेष गिरदावरी करवाने की मांग, अनूपगढ़ शाखा में पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मुख्य मांग, व्यापार मंडल ने भी किसान आंदोलन को दिया समर्थन, किसान नेताओं का दावा—समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों को भारी नुकसान, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी, खेती बचाओ किसान बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में होगा आंदोलन。
0
0
Report
Advertisement

मुंगेली में जंगल में युवक पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

Noida, Uttar Pradesh:मुंगेली ब्रेकिंग जंगल में पुटु पीहरि की तलाश में गये युवक पर हिंसक वन्यप्राणी ने किया हमला। हमला में हुई दर्दनाक मौत, युवक की पहचान धरमजीत दास ग्राम बाँधा के रूप में हुई है। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ जंगल में गया था; अलग-अलग पुटु पिहरी की तलाश कर रहे थे। तभी युवक की चीखने की आवाज आई; युवक के अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए। वही घटना की सूचना वन विभाग को दी गई; पुलिस और वन विभाग की टीम युवक की लाश को सावंतपुर बेरियर ला रहे हैं; अब यह जाँच का विषय है। क्या युवक पर हमला बाघ ने किया है या अन्य किसी जंगली जानवर ने? बड़ा सवाल यह है कि अचानक टाइगर रिजर्व के संरक्षित क्षेत्र में युवक कैसे पहुँचे...
0
0
Report

15 दिन से लापता इंटर छात्रा के परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर जताई चिंता

Danapur, Bihar:मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर पंचायत की रहने वाली इंटर की छात्रा रहस्य में तरीके से पटना के जकनपुर थाना क्षेत्र से 15 दिन से लापता है परिजन ने आज किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका जताते हुए मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर नेशनल हाईवे 30 को जाम कर हंगामा कर रहे हैं परिजन का कहना है पुलिस अब तक कुछ नहीं कर रही जिससे हम लोगों की चिंता बढ़ती चली जा रही है लड़की जकनपुर पढ़ने के लिए गई थी तब से वह लापता है और अब तक उसका किसी भी प्रकार का सुराग नहीं मिल पाया है करीब 4 घंटे तक मनेर पटना नेशनल हाईवे को परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा जाम कर हंगामा किया गया घटनास्थल पर मनेर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर जल्द ही लड़की की बारामती की आश्वासन दी जिसके बाद लोगों ने यह कहकर सड़क जाम हटाया कि अगर दो दिनों के अंदर लड़की नहीं मिली तो फिर हम लोग सड़क पर उतरेंगे और इससे बड़ा आंदोलन करेंगे
0
0
Report

चुनाव के नाम पर साइबर फ्रॉड: OTP, लिंक और डीपफेक से सावधान रहें

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव की तैयारियों के बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। चुनाव में वोट आपका होगा... लेकिन एक छोटी सी साइबर गलती आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकती है। फर्जी वोटर लिस्ट लिंक से लेकर OTP, QR कोड और डीपफेक वीडियो तक... ठग चुनाव के नाम पर नया जाल बिछा सकते हैं। राजस्थान पुलिस ने मतदाताओं से लेकर प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की है. नगर निकाय चुनाव घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। चुनाव के लिए प्रचार तेज... सोशल मीडिया पर चुनावी मैसेज की बाढ़... और इसी माहौल का फायदा उठाने की तैयारी में है साइबर ठग। राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट किया है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह के अनुसार चुनाव के दौरान फर्जी लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक के जरिए साइबर फ्रॉड किया जा सकता है。 पुलिस के अनुसार आपके वॉट्सऐप या SMS पर मैसेज आ सकता है कि ''वोटर लिस्ट में अपना नाम देखें...'' ''आपका पोलिंग बूथ बदल गया है...'' और साथ में एक लिंक दिया होगा। यही लिंक आपको ठगों की वेबसाइट पर ले जा सकता है। राजस्थान पुलिस ने साफ कहा है कि ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। वोटर लिस्ट और मतदान से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ अधिकृत सरकारी वेबसाइट का इस्तेमाल करें。 साइबर ठगी का दूसरा सबसे बड़ा खतरा है OTP। ठग खुद को चुनाव अधिकारी बताकर फोन कर सकते हैं। कहा जा सकता है कि वोटर कार्ड अपडेट करना है... सत्यापन करना है... या चुनावी प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद मांगा जाएगा OTP, बैंक डिटेल या UPI PIN नम्बर, लेकिन याद रखिए... OTP किसी के साथ शेयर करना सीधे आपके खाते को खतरे में डाल सकता है。 चुनाव के दौरान सोशल मीडिया भी साइबर ठगों का बड़ा हथियार बन सकता है。 किसी नेता के नाम से फर्जी वीडियो... फर्जी ऑडियो... फर्जी भाषण... और अब AI से तैयार किए गए डीपफेक वीडियो भी वायरल किए जा सकते हैं। पुलिस की सलाह है कि किसी भी वायरल वीडियो या ऑडियो पर तुरंत भरोसा न करें। पहले आधिकारिक स्रोत से उसकी पुष्टि करें... और बिना सत्यापन के उसे आगे फॉरवर्ड न करें。 प्रत्याशियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी खास सावधानी बरतने की सहायता दी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, X और वॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर टू स्टेप वेरिफिकेशन यानी 2FA जरूर एक्टिव रखें। मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें और किसी अनजान लिंक पर क्लिक कर लॉगिन डिटेल साझा न करें。 चुनावी चंदा और QR कोड से भी ठगी .... साइबर ठग डोनेशन या फंड रेजिंग के नाम पर फर्जी UPI लिंक या QR कोड भेज सकते हैं। लेकिन पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। इसलिए QR कोड स्कैन करने या PIN डालने से पहले ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी जांच लें。 पुलिस ने वॉट्सएप ग्रुप एडमिन को भी अलर्ट किया है। चुनावी प्रचार और चुनाव संबंधी ग्रुप में केवल भरोसेमंद लोगों को मैसेज पोस्ट करने की अनुमति दें। ग्रुप सेटिंग में ओनली एडमिन विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि फर्जी और भ्रामक सामग्री के प्रसार को कम किया जा सके. वहीं चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी साइबर सुरक्षा बेहद अहम है。 चुनावी डेटा या EVM-VVPAT से जुड़ी संवेदनशील जानकारी निजी डिवाइस या असुरक्षित पublिक वाईफाई पर शेयर नहीं करें। अनजान ई-मेल आईडी से आने वाले चुनावी सर्कुलर, लिंक या अटैचमेंट को बिना सत्यापन के ओपन नहीं करें。 लेकिन अगर सावधानी के बावजूद साइबर ठगी हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत एक्शन लेना सबसे जरूरी है। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें। इसके साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत करें और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान में साइबर हेल्पडेस्क के नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है。
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड: रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए दो दिन फ्री बस यात्रा का फैसला

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस में मौजूद मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक पब्लिक मीटिंग के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे और उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना की। मुख्यमंत्री ने आभार जताया और रक्षा बंधन के मौके पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में दो दिन, 28 और 29 अगस्त, 2026 को फ्री सफर का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूकता के साथ उन्हें मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूरे कमिटमेंट के साथ काम कर रही है।
0
0
Report

8 वर्षीय बालक ने मगरमच्छ से संघर्ष कर बचाई जान।

MLMadan lalFollow2m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपिया गांव निवासी शोभाराम का 14 वर्षीय पुत्र सोमनाथ सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे नहर के किनारे बकरी चरा रहा था बकरी चरते हुए नहर के निचले हिस्से में उतर गयी, इसी दौरान बकरियों के चक्कर में सोमनाथ भी बकरियों के पीछे आ गया तभी अचानक नहर से निकले मगरमच्छ ने उसका हाथ खीच लिया और पटकते हुए खींचकर पानी की तरफ ले जाने लगा लेकिन बालक ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह मगरमच्छ से संघर्ष कर अपने आप को बचाकर वहां से भाग निकला उसके साथ मौजूद कुछ अन्य बच्चे भी घटना के दौरान वहां से भाग लिए। घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी फिर घायल अवस्था में परिजन सीएचसी मोतीपुर लेकर आए जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
0
0
Report

कटिहार के गोरखनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, श्रद्धालु जयघोष से गूंजा

Katihar, Bihar:कटिहार के प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में भगवान शिव के मंदिर और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा. आसमान से बरसते फूलों के बीच श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के लगाए जयघोष. शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा. बिहार पर्यटन विभाग के मानचित्र पर विशेष पहचान रखने वाले गोरखनाथ धाम की ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यता काफी समृद्ध. सरकार का सराहनीय प्रयास, तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक कटिहार. मंदिर में स्थापित श्वेत शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र. बिहार पर्यटन विभाग की ओर से करीब 15 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य जारी. सावन महिना की अंतिम सोमवारी के अवसर पर कटिहार के आजमनगर स्थित ऐतिहासिक गोरखनाथ धाम मंदिर मे मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा किया गया. आसमान से बरसते फूलों के बीच श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाए, जिससे पूरा गोरखनाथ धाम भक्तিমय हो उठा. गोरखनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा पहली बार होने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला. बिहार पर्यटन विभाग के मानचित्र पर विशेष पहचान रखने वाले गोरखनाथ धाम की ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यता काफी समृद्ध है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर करीब 1000 से भी अधिक वर्ष पुराना माना जाता है. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालु अलग-अलग क्षेत्रों के शिवालयों में जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं. सरकार का प्रयास है कि शिवभक्तों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में सासाराम, वैशाली और कटिहार के प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में भगवान शिव के मंदिर और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई है. यह पुष्पवर्षा भगवान शिव को समर्पित है. बाबा गोरखनाथ धाम न्यास समिति उपाध्यक्ष, अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर में स्थापित श्वेत शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. आसपास के लोग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले यहां पूजा-अर्चना करना अपनी परंपरा मानते हैं. गोरखनाथ धाम को पर्यटन के लिहाज से और विकसित करने की दिशा में बिहार पर्यटन विभाग की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है. मंदिर और इससे जुड़े परिसर को भव्य रूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

द्वारका में बाल-स्नान पर गार्ड ऑफ ऑनर, भक्तों में उत्साह का माहौल

Dwarka, Gujarat:VO 01 :- પવિત્ર યાત્રાધામ દ્વારકા ખાતે પવિત્રા એકાદશી એટલે કે જળઝزيلણી એકાદશીની પરંપરાગત શ્રદ્ધાભેર ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. આ ખાસ અવસરે જગતમંદિરના પટ્ટરાણીવાસમાં બિરાજમાન રાધાકૃષ્ણ મંદિરના બાલસ્વરૂપ ઠાકોરજીએ નગરભ્રમણ કર્યું હતું. બાઈટ :- આનંદ ઉપાધ્યાય, પૂજારી, દ્વારકા VO 02 :- શાસ્ત્રોક્ત માન્યતા મુજબ, જે કુંડમાં ભગવાન શ્રીકૃષ્ણે નુગરાજા નો ઉદ્ભાર કર્યો હતો, તેવા ઐતિહાસિક સૂર્યકુંડ એટલે કે હાલના પવિત્ર કૃકાલાશ કુન્ડ ખાતે ભગવાનનું બાલસ્વરૂપ સ્નાનાર્થે પહોંચ્યું હતું. રાણીવાસના પૂજારીઓ દ્વારા શાહી ઠાઠ સાથે ઠાકોરજીની પાલખી યાત્રા કાઢવામાં આવી હતી, જેમાં વાજતે-ગાજતે તમામ શાસ્ત્રોક્થ વિધિ-વિધાન સાથે પંચામૃતથી સ્નાન કરાવી જીલણા ઉત્સવ ઉજવાયો હતો. WKT... જયદીપ લાખાણી.... બાઈટ :- જીગર પાઢ, પૂજારી, દ્વારકા VO 03 :- દ્વારકાધીશજી આ નગરના અસલી રાજા હોવાની પરંપરા મુજબ, પ્રજાપાલક રાજાને જે રીતે સન્માન અપાય છે, તેવી જ રીતે દ્વારકા પોલીસ અને એસ.આર.પી.ના જવાનો દ્વારા ખડેપગે રહી રાજાધિરાજને ''''ગાર્ડ ઓફ ઓનર'''' આપવામાં આવ્યું હતું. બાલસ્વરૂપ ઠાકોરજીના આ અલૌકિક દર્શન કરી હજારો નગરજનોએ ધન્યતા અનુભવી હતી અને ઉત્સવનો આનંદ માણ્યો હતો. સ્ટોરી :- જયદીપ લાખાણી, ZEE MEDIA,દેવભૂમિ દ્વારકા સ્ટોરી એપ્રુવલ :- સ્ટોરી પાસ FEED :- 2408ZK_DWK_JAL_JILNA_AEKA
0
0
Report

आलोक कुमार ने यूपी के 558 अनुदानित मदरसों की जांच को उचित ठहराया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने यूपी के 558 अनुदानित मदरसों में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश पर कहा, "जो तो सच्चे लोग होंगे, उनको जांच से कोई आपत्ति नहीं होगी। जिनके यहां पर ठीक से मदरसे की पढ़ाई होती होगी, बुनियादी सुविधाएं होंगी, स्वच्छ रसोई होगी, पढ़ने-लिखने का स्थान पर्याप्त होगा, रात में सोने के लिए व्यवस्था करना है... यह आदेश उचित है, क्योंकि मदरसा गरीब बच्चों का आश्रय गृह नहीं है, वो शिक्षा के लिए एक पवित्र स्थान माना जाना चाहिए और यह मदरसा चलाने वालों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने विद्यार्थियों के लिए डीसेंट व्यवस्था करें। हम योगी जी के आदेश का समर्थन करते हैं." दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के कार्यक्रम में मछली भोज पर कहा, "मैं समझता हूं कि आजकल कांग्रेस वाले काफी राम भक्त होने का प्रयत्न कर रहे हैं और उनको काफी कष्ट भी है अयोध्या की घटनाओं से। यही अजय राय पहले भी अयोध्या गए थे, इनको रोका गया, तो कहा कि इनको भक्ति और दर्शन से रोका जा रहा है। अब यह अयोध्या जाते हैं, हनुमान जी का दर्शन करते हैं, हनुमान जी का पाठ करते हैं, राम मंदिर जाते हैं और फिर उसी जिले में गंगा के किनारे मछली भोज में शामिल होते हैं... उसने खुद ने स्वीकार किया कि हमने मछली की पार्टी की और उसने अकड़ के साथ कहा—हमारा जो खाने का मन है, वह हम खाएंगे। तो प्रमाण भी आ गया... मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता, आस्थावान हिंदू समाज अजय राय जी को और कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करेगा।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांध सुरक्षा और बचाव कार्यों पर उच्चस्तरीय बैठक

Noida, Uttar Pradesh:आज विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ काजीकोरिया–राघोपुर मार्जिनल बांध समेत अन्य बांधों के कटाव की स्थिति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बांध की सुरक्षा, कटाव की रोकथाम तथा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाने और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0
0
Report

झारखंड के छात्र युवासंसद ने शिक्षा-रोजगार पर सरकार पर कड़ा हमला

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद टाउन हॉल में छात्र संगठन आइएसआ द्वारा छात्र युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीपीआई एमएल महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य उपस्थित हुए। निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता, छात्र संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। झारखंड में परीक्षा-रोजगार में धांधली, केन्द्र सरकार के जनविरोधी नए कानूनों के खिलाफ, भ्रष्टाचार और महंगाई पर सीधा वार, स्कूल मर्जर के नाम पर स्कूल बंदी बंद करो, कॉलेज-कैंपस की बदहाल स्थिति पर चर्चा हुई। वहीं सीपीआई एमएल महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज परीक्षा पेपर लीक और भर्ती परीक्षा में धांधली, भ्रष्टाचार पूरे देश में हो रहा है। जो छात्रों के लिये चिंता का विषय बना गया है। छात्रों की इस समस्या को लेकर छात्र युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन आइसा ने किया है। छात्र आंदोलन के मामले में दीपांकर ने कहा कि देश में आज स्कूल बंद हो रहा है। सरकार की नीति स्कूल बंद करो शिक्षा बिगाड़ो है। वहीं छात्रों की मांग है कि स्कूल ठीक करो और शिक्षा नीति सुधारो। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा रोजगार, शिक्षा, परीक्षा व्यवस्था, लोकतंत्र और अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह भाजपा सरकार की कमजोरी को दिखाता है। युवाओं को उनकी समस्याओं का समाधान चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top