icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow3 Sept 2025, 10:00 am

संभल : ASP अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में सभासद की लगाई क्लास . बोले , प्रशासन की बैठकों में एकदम निकल पड़ती है नेतागिरी ..

Chandausi, Uttar Pradesh:संभल जिले के चंदौसी में बारावफात के जुलूस और गणपति विसर्जन पर प्रशासन की गाइड लाइन को लेकर कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक ने ASP अनुज चौधरी का एक बार फिर सिंघम स्टाइल दिखाई दिया है .. बारावफात और गणपति विसर्जन पर शासन की गाइड लाइन की जानकारी के लिए बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक में जुलूस रूट की सड़को में गड्ढों का मुद्दा उठाए जाने पर ASP अनुज चौधरी ने मुद्दा उठाने वाले सभासद की अपने सिंघम अंदाज में क्लास लगा दी ..…ASP अनुज चौधरी ने सभासद की क्लास लगाते हुए कहा ..प्रशासन की बैठकों में ही लोगों की नेतागिरी एक दम निकल पड़ती है ,त्यौहार या जुलूस से पहले समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से मिलकर कोई मुद्दा नहीं उठाया जाता ..
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दरोगा पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में लफ्फू उर्फ विजय सारथी ने दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 में धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए ऐसे मामलों में त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

मालदा के चाँचल में यात्री प्रतीक्षालय पर टीएमसी दफ्तर को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Malda, West Bengal:যাত্রী প্রতীক্ষালযে তৃণমূলের কার্যালয়। অস্থায়ী নয়। রীতিমত বছর দুয়েক ধরে রয়েছে এই কার্যালয়। যাত্রী প্রতীক্ষালয় দখল করে বিলাস বহুল দলীয় কার্যালয় নির্মাণের এমনই অভিযোগ উঠল তৃণমূল পরিচালিত পঞ্চায়েত সমিতির সভানেত্রী ছেলের বিরুদ্ধে।আর সরকার পরিবর্তন হতেই এই নির্মাণ ভেঙে পুনরায় যাত্রী প্রতীক্ষালয় গড়ে তোলার দাবিতে বিক্ষোভে সামিল হলেন গ্রামবাসীরা। এই ঘটনায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়ালো মালদার চাঁচলের মকদমপুর এলাকায়। মালদার চাঁচলের মকদমপুর এলাকায় রাজ্য সড়কের ধারে সাধারণ যাত্রীদের সুবিধার জন্য একটি যাত্রী প্রতীক্ষালয় নির্মাণ করা হয়েছিল। অভিযোগ, দুই বছর আগে সেই প্রতীক্ষালয় দখল করে সেখানে বিলাসবহুল তৃণমূলের দলীয় কার্যালয় তৈরি করা হয়েছে। গ্রামবাসীদের অভিযোগ, এই কার্যালয়টি চাঁচল ১ নং তৃণমূলের পঞ্চায়েত সমিতির সভানেত্রী অঞ্জনা সাহার ছেলে অশোক সাহার উদ্যোগেই তৈরি হয়েছে। বর্তমানে পার্টি অফিসে অধিকাংশ সময় তালা ঝুলে থাকলেও সন্ধ্যার পর সেখানে তৃণমূলের কর্মী-সমর্থকদের আনাগোনা শুরু হয় এবং সেখানে অসামাজিক কার্যকলাপ চলে। ফলে সাধারণ মানুষের মধ্যে আতঙ্কের পরিবেশ তৈরি হয়েছে। অবিলম্বে ওই অবৈধ নির্মাণ ভেঙে আগের মতো যাত্রী প্রতীক্ষালয় পুনর্নির্মণের দাবিতে বিক্ষোভ দেখালেন গ্রামবাসী। অন্যদিকে নিজের বিরুদ্ধে ওঠা সমস্ত রকম অভিযোগ অস্বীকার করেছেন তৃণমূলের চাঁচল ১ নং পঞ্চায়েত সমিতির সভানেত্রীর ছেলে অশোক সাহা। তার দাবি তৃণমূলের দলীয় কার্যালয় নয় এটি। এইটি একটি বিশ্রামাঘার। যার অবস্থা শোচনীয় হয়ে পড়েছিল। তাই পঞ্চায়েত সমিতি দখলের পর বিশ্রামাঘারটি সংস্কার করা হয়েছে । এটাকে আমি সিভিক ভলেন্টিয়ারদের বসার জন্যই বানিয়েছি।তবে বর্তমানে কোন সিভিক ভলেন্টিয়ার সেখানে থাকেন না এই কথা তিনি স্বীকার করে নিয়েছেন।যদিও বিজেপির মালদা উত্তরের সম্পাদক অভিষেক সিংহনীয়া বলেন তৃণমূলের আমলে সরকারি সম্পত্তি নিজের বাবার মনে করতেন তৃণমূলের ছোট বড় নেতারা। একেখেত্রেও তাই হয়েছে।
0
0
Report

पलामू टाइगर रिजर्व में भालुओं का आतंक: जंगल जाना जोखिम बन गया

Latehar, Jharkhand:लातेहार बरसात के दिनों में जंगली इलाका ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. इस बार पलामू टाइगर रिजर्व में सबसे अधिक खतरा भालू का हो गया है. महुआडांड़ वन क्षेत्र के आसपास जंगली भालुओं द्वारा जमकर आतंक मचाया जा रहा है. इससे वन विभाग के लोग भी चिंतित हैं. विभाग ने सुरक्षा को लेकर प्रसिद्ध सुरकुई जलप्रपात को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है. बरसात के दिनों में जंगली जानवरों का प्रजनन काल होता है; इस दौरान जंगली जानवर ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं. हालांकि, इस मौसम में सबसे अधिक खतरा हाथियों का ही बढ़ जाता था. परंतु, इस बार जंगली भालुओं का आतंक पलामू टाइगर रिजर्व में चरम पर पहुंच गया है. पलामू टाइगर रिजर्व के महुआडांड़ वन क्षेत्र में जंगली भालू का आतंक सबसे अधिक छाया हुआ है. यहां जंगल अथवा उसके आसपास के इलाके में जंगली भालू प्रत्येक दिन किसी न किसी व्यक्ति को घायल कर रहे हैं. भालुओं के इस आक्रामक तेवर के कारण वन विभाग भी चिंतित है और लगातार ग्रामीणों को जागरुक किया जा रहा है कि जंगलों में जाने से बचे. इस संबंध में फॉरेस्टर गुरु दयाल सिंह ने बताया कि महुआडांड़ प्रखंड के जंगल के आसपास बसने वाले गांव में भालुओं के हमले से बचने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी लोगों को यह बताया जा रहा है कि किसी भी सूरत में जंगल में ना जाएं. विभाग द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से भी चलंत वाहन से गांव गांव में जाकर लोगों को जंगल में न जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. भालू का हमला काफी खतरनाक होता है पिछले कुछ दिनों में अभी तक 5 से अधिक लोगों पर भालुओं ने हमला किया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में IR-2026: 85% फॉर्म वितरण, डिजिटाइजेशन तेज़ी से आगे

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एसआईआर-2026 में लगभग 85 प्रतिशत से अधिक प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण पूर्ण, डिजिटाइजेशन कार्य भी तेज गति से जारी है। ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों में उत्साह दिखा, जहां 96 प्रतिशत प्रपत्र का वितरण हो गया है; गोमिया, बेरमो और चांदनकियारी विधानसभा क्षेत्रों में यह अधिक रहा, जबकि बोकारो विधानसभा क्षेत्र में सुस्ती दिखी और अब तक 67 प्रतिशत ही फॉर्म डिस्ट्रीब्यूट हो पाया है। बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत तक वोटरों की कमी आ सकती है, जिसकी वजह शिफ्टिंग, डुप्लीकेट वोटर या मृत वोटर बताई जा रही है। बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र में प्रमुख दिक्कत VO/visa कॉपरेशन BLO नहीं मिल पाने और कई वोटरों के शिफ्ट/डुप्लिकेट नाम/मृत होने के कारण है। 25 जुलाई तक AS SD सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और नागरिकों से बीएलओ का सहयोग माँगा गया है। 14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 बैठक एवं चुनाव पाठशाला होगी। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान की प्रगति की जानकारी दी। जिले में 85% से अधिक प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण पूर्ण हो चुका है, डिजिटाइजेशन प्रक्रिया 48 से 50 प्रतिशत तक पहुँची है। बोकारो सिटी और बोकारो विधानसभा क्षेत्र में AS SD चिन्हित किए गए हैं; एएसएसडी की विस्तृत सूची मंगलवार को उपलब्ध कराई जाएगी। सत्यापन कार्य 25 जुलाई तक पूर्ण करने का लक्ष्य है ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा सके और नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो। सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने-अपने बीएलओ का पूरा सहयोग दें और आवश्यक दस्तावेज समय पर दें ताकि अभियान सफल हो सके। 14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा ताकि प्रगति की समीक्षा और शुद्धिकरण प्रक्रिया पर चर्चा हो सके।
0
0
Report
Advertisement

अरवल उत्पाद थाना हाजत में 60 वर्षीय की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में उत्पाद थाना की हाजत में बंद एक 60 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान हैबतपुर निवासी अनिल कुमार सिंह उर्फ टुनटुन कुशवाहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीने के आरोप में अनिल कुमार सिंह समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था और सभी को उत्पाद थाना लाया गया था। इसी दौरान अनिल कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उत्पाद पुलिस उनसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्पाद थाना पहुंच गए और हंगामा किया। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वहीं, पूर्व विधायक महानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि धान की रोपनी के बाद तीन लोग ताड़ी पीने गए थे, जिन्हें उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया था और हिरासत में ही व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौत के कारणों ka पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

समस्तीपुर में वृद्ध के खाते में अरबों रुपये दिखे, तकनीकी गड़बड़ी से हड़कंप

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पीएम आवास में रहने वाले वृद्ध के खाते में 7 अरब 40 करोड़ रुपये से अधिक दिखने से हड़कंप मच गया। वृद्ध महज 1100 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन निकालने सीएसपी पहुंचे थे, लेकिन balance देखकर सीएसपी संचालक और वृद्ध के होश उड़ गए। बैंक ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया। घटना समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत के गावपुर मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय भरत ईश्शर के साथ हुई। आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) के जरिए उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से 1100 रुपये निकाले। पर ट्रांजेक्शन रसीद पर खाते का बैलेंस 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये 78 पैसे दिख रहा था। शाखा प्रबंधक ने बताया कि असल शेष राशि लगभग 500 रुपये है; balance गलत दिख रहा था। यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण है। भरत ईश्शर ने कहा कि हम 1100 रुपये पेंशन निकालने गए थे; सीएसपी संचालक ने कहा कि तोहरे खाता में अरबों रुपये हैं, सुनकर डर गए। बैंक गए तो पता चला खाता में बस पांच सौ रुपये है, तकनीकी खराबी से ऐसी गलती दिखी।
0
0
Report

नाबालिग प्रेमिका के चाकू से डरे पुलिस: गरागड़गी में हाईवोल्टेज ड्रामा

Koderma, Jharkhand:नोट:- लड़की नाबालिग है। कृपया चेहरा ब्लर कर दे。 प्रेम की आग कुछ ऐसी होती है, इसमें कोई भी हद से गुजर सकता है। कुछ ऐसा ही माजरा बीती रात कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव में देखने को मिला, जब प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पुलिस पहुंची तो नाबालिग प्रेमिका ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हालांकि नाबालिग के हाथ से चाकू छीनने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई घंटे तक गरागरगी गांव में सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और काफी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे। देर रात घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल जयनगर थानाक्षेत्र से एक नाबालिग बीते 6 जुलाई को अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। इसको लेकर नाबालिग के पिता ने जयनगर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री को चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी के रहने वाले राहुल दास नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस उक्त जोड़े को ढूंढने में लगी हुई थी, इसी दौरान सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त नाबालिग लड़की और उसका प्रेमी गरागड़गी अपने गांव आया हुआ है। पुलिस लड़की की बरामदगी व लड़के की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी, जहां पुलिस को देखते ही नाबालिक प्रेमिका ने हाथ में चाकू लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। पुलिस वालों के अलावा अपने परिजनों को भी अपने प्रेमी से अलग करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। काफी समझाने बुझाने के बाद नाबालिक को फिलहाल सखी सेंटर में रखा गया है。
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में पुलिस-गौतस्कर मुठभेड़, दो गिरफ्तार; तलाशी में हथियार बरामद

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में सुबह तड़के पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए 2 गौतस्कर। दोनों ने एक दिन पूर्व भी दिया था गौ तस्करी की घटना को अंजाम। पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने की पुलिस पर फायरिंग। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों गौतस्करों के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार गौतस्करों के नाम सकलेन और नाजिम। दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक, 2 तमंचे, 2 जिंदा व 3 खोखा कारतूस बरामद। मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report

रावतभाटा के अय्यप्पा मंदिर में तीन दिनी वार्षिक उत्सव का भव्य समापन

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में मानव मंदिर स्थित भगवान अय्यप्पा स्वामी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक प्रतिष्ठा दिवस उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन, भगवान अय्यप्पा का विशेष अभिषेक और पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंजता रहा। अब उत्सव का समापन भव्य महाआरती के साथ होगा। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top