icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
Nitin SagarNitin SagarFollow24 Aug 2024, 12:27 pm

चंदौसी में गणेश चतुर्थी मेले की तैयारियां शुरू, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल का निरीक्षण

Chandausi, Uttar Pradesh:

जनपद संभल की चंदौसी में उत्तर भारत का प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी मेला 5 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी के तहत आज जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने गणेश मंदिर और मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने मेला ग्राउंड में एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था, बिजली के तारों की ऊंचाई और सड़कों की मरम्मत को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली में बड़ा हादसा: गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक अजय चौहान की मौत

Chandauli, Uttar Pradesh:गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक अजय चौहान की मौत - पीछे से ट्रक की जोरदार टक्कर लगते ही पिकअप पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, ट्रक भी पिकअप के ऊपर पलटा. ट्रक और गिट्टी के मलबे में दबने से 28 वर्षीय अजय की मौके पर ही मौत. सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस, क्रेन की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक हटाकर शव बाहर निकाला. शव को बरहनी पीएचसी ले जाया गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. बलुआ थाना के महगाव गांव निवासी थे मृतक पिकअप स्वामी व चालक अजय चौहान. अजय सब्जियों की ढुलाई करते थे, शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं, मौत से परिवार में मचा कोहराम. कंदवा थाना के समीप सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर मंगलवार तड़के हुआ ये भीषण हादसा।
0
0
Report

बहराइच में स्कूटी सवार शिक्षिका से सोने की चेन लूट, सनसनीखेज वारदात

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, स्कूटी सवार महिला शिक्षिका से चैन स्नेचरों ने सोने की चेन लूटी, शहर के थाना दरगाह इलाके की घटना, राजकुमारी पत्नी वरुण अरोरा, निवासी प्रयागराज के रूप में हुई पीड़िता की पहचान, बच्चे के साथ स्कूटी से जाते समय हुई चैन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात, शहर के अति व्यस्ततम बाजार इलाके में अग्रसेन चौक के पास महिला शिक्षिका के साथ हुई दुस्साहसिक वारदात, मामला दर्ज पुलिस कर रही मामले की जांच, स्कूटी सवार महिला शिक्षिका से चैन स्नेचरों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटी, शहर के थाना दरगाह इलाके की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, खबर बहराइच से है, जहां दरगाह इलाके में स्कूटी सवार महिला शिक्षका से बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके गले में पड़ी लाखों की सोने की चेन लूट ली। पीड़िता राजकुमारी पत्नी वरुण अरोरा, निवासी प्रयागराज, हाल पता रायपुर राजा, के रूप में हुई है, देर शाम महिला अपने बच्चे के साथ स्कूटी से डिगिहा तिराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने महिला को स्कूटी का स्टैंड गिरा होने की बात कहकर रोक लिया। महिला जैसे ही स्टैंड देखने के लिए झुकी, आरोपी ने गले से करीब 7 ग्राम सोने की चेन पर झपट्टा मारकर फरार हो गये। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस-बीजेपी पार्षदों का सफाई सुधार के लिए प्रदर्शन – क्या गुल खुलेगा?

Bikaner, Rajasthan:सफाई व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस-बीजेपी के पार्षद डंपिंग yyard से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और सफाई वाहनों के साथ पहुंचे पार्षद शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन पहली बार सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस-बीजेपी पार्षद एक मंच पर आए उपमहापौर पंकज गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया सहित कई बीजेपी पार्षद मौजूद कांग्रेस की ओर से जावेद पड़िहार, नवरतन डागा, सुभाष स्वामी सहित कई पार्षद शामिल सफाई और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने जताई नाराजगी प्रदर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी पहुंचे कलेक्ट्रेट सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार और समाधान की पार्षदों ने रखी मांग
0
0
Report

आगरा के एकता थाना इलाके में छत से गिरकर पत्नी की मौत, पति पर आरोप

Agra, Uttar Pradesh:आगरा थाना एकता के कौलक्खा में पति-पत्नी के विवाद में दर्दनाक हादसा विवाद के दौरान छत से नीचे गिरने से पत्नी की मौत मृतका मनीषा की मौके पर ही मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा मायके पक्ष ने पति राजवीर सिंह पर छत से धक्का देने का लगाया आरोप पिता कप्तान सिंह ने एकता पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की मनीषा की शादी राजवीर से 12 वर्ष पहले हुई थी आरोप है कि मनीषा के बच्चे न होने पर नन्द भाई की दूसरी शादी करने की कहती थी बात बच्चे न होने पर तानें और प्रताड़نا का भी भाई ने लगाया आरोप पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस थाना एकता क्षेत्र के कौलक्खा का मामला
0
0
Report
Advertisement

साइबर ठगी के 75 हजार रुपये श्यामदेउरवा पुलिस ने कराए पीड़ित के खाते में वापस

Dipu RawatDipu RawatFollow3m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल / महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली टोला डुमरि निवासी सुनील पुत्र महेंद्र सिंह के साथ 6 जनवरी 2026 को साइबर ठगी कर 75 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 75 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी की रकम को होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके। पीड़ित द्वारा ठगी की रकम खाते में वापस पाकर श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया गया
0
0
Report

सुल्तानपुर: संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश पर विवाद

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow6m ago
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर: अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश के बाद मामला चर्चा में है। सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई का वीडियो प्रसारित होने के बाद संजय यदुवंशी की ओर से कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष सामने रखा है। पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली नगर में जफरुल हसन ने अपने बेटे शबीब रजा के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में संजय यदुवंशी वांछित चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचनात्मक कार्रवाई के तहत उनकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम थाना धम्मौर क्षेत्र स्थित उनके घर पहुंची, लेकिन संजय यदुवंशी मौके पर नहीं मिले। कार्रवाई के दौरान पुलिस और परिवार के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वहीं संजय यदुवंशी की ओर से पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए। पुलिस ने अपने ऊपर लगाए जा रहे अन्य आरोपों को असत्य और निराधार बताया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बंद घर पर फिर चोरों की गिरफ्त: बगोदर में ताला तोड़ चोरी

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया है। घटना बगोदर-सरिया रोड स्थित नहर के पास की है। जानकारी के अनुसार, शंकर कुमार राय का घर पिछले कई दिनों से बंद था। गृहस्वामी शंकर कुमार राय काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं और घर की देखरेख की जिम्मेदारी उनके रिश्तेदारों पर थी। इसी का फायदा उठाकर अहले सुबह चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर की देखरेख कर रहे रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह जब वे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी बगोदर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
0
0
Report

झारखंड: शराबी के आचरण पर बिरनी पुलिस ने चाय-बिस्किट से स्वागत किया

Giridih, Jharkhand:एभीबी : पुलिस को देख के शराबी भागता है, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी. लेकिन गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के के भरकट्टा में कहावत फेल हो गई. यहां तो सीन ही पलट गया. शराबी भागा नहीं, सीधा थाने के मुंह पर आकर नाचा, और पुलिस... पुलिस उसे पकड़ने के बजाय चाय-बिस्किट का न्योता देती रही. जी हां, बिरनी के भरकट्टा ओपी का ये शर्मनाक वीडियो इस वक्त पूरे इलाके में आग की तरह फैल रहा है. बीती रात नशे में टल्ली एक आशिक नहीं, शराबी - लड़खड़ाते कदमों से भरकट्टा ओपी के गेट पर पहुंचता है. मुंह से बदबू, जुबान पर गालियां और पुलिस जवान के सामने फुल टशन. सोचा था, अब तो गया हवालात में, पड़ेगा दो-चार डंडा, अक्ल ठिकाने आएगी. लेकिन नहीं. यहां तो खाकी का 'ममता' वाला रूप दिखा. जवान ने डंडा नहीं, बिस्किट का पैकेट निकाला. बोला, ए भाई, ज्यादा हो गया है का, चल चाय पी ले, बिस्किट खा ले और निकल ले घर. ये सुनकर वहां खड़े लोग अपना माथा पीट लिए. स्थानीय लोगों का कहना है की, इस तरह की तस्वीर रोज का है. दिन में भरकट्टा बाजार में पी कर महिलाओं को छेड़ता है, दुकानदारों से उलझता है, गालियां देता है. औरतें-बेटियां शाम होते ही बाजार जाने से डरती हैं. जब शिकायत लेकर लोग ओपी जाते हैं तो मिलता है सिर्फ एक डायलॉग, जाओ-जाओ देख लेंगे. और आज जब वही व्यक्ति खुद ओपी के बाहर तांडव कर रहा था, तब पुलिस चाय पिला रही थी.
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, विपक्षी आक्रामक प्रदर्शन की चेतावनी

Patna, Bihar:लोकेशन —पटना नीरज और अनंत विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल का बड़ा बयान राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को आगाह कर दिया है कि नीतीश कुमार जी मैं आपको आगाह कर रहा हूं आप अपने आप को देखिए निशांत को आगाह किया है और कहा है कि नीतीश कुमारजी निशांत जी पार्टी को संभालिए जो दो व्यक्ति आपके हैं बड़े वह दोनों मिले हुए हैं और यह लोग पार्टी को बर्बाद कर देंगे क्योंकि किसी का मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन यह लोग सीधे तरीके से मिले हुए हैं और यह लोग पार्टी को बर्बाद करने में लगे हुए। कल से विपक्ष के द्वारा बिहार में एस आई आर और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन और 8 तारीख को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोग होने march पर भाई वीरेन्द्र ने कहा कि बिल्कुल हम लोग मार्च करने जा रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना होगा गिरफ्तारी करनी होगी और इसे फांसी पर चढ़ाना होगा क्योंकि इस व्यक्ति ने प्रजातंत्र को पूरी तरह से कुचलना का काम किया है और यह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा है आज मुख्यमंत्री के द्वारा युवा संवाद और नीतीश कुमार संवाद पर उन्होंने कहा कि यह सब ध्यान भटकने के लिए किया जा रहा है बिहार में बिल्कुल हालत खराब है रोजगार को लेकर युवा सड़क पर हैं बेरोजगारी है और इन लोगों का काम है कि इसी तरह का कार्यक्रम करते रहो और ध्यान भटकने रहो।
0
0
Report

स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति Parmelin का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निरीक्षण, कारोबार-तकनीकी सहयोग पर जोर

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- जेवर में स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन का नोएडा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट दौरा, कुछ ही देर में दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे स्विस राष्ट्रपति, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी की, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को कार्गो टर्मिनल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया जाएगा, भारत-स्विट्ज़रलैंड के बढ़ते कारोबार और टेक्नोलॉजी सहयोग के लिहाज से दौरा अहम माना जा रहा है, ज्यूरिख एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार की संभावनाओं पर भी नजर, भारी पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top