244412
छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी में ट्यूशन से लौट रही एक छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी संभल श्रीशचंद ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ACB ने के/वेस्ट विभाग में रिश्वतखोरी पकड़ी, स्वप्नील म्हात्रे रंगे हाथ पकड़े गए
Mumbai, Maharashtra:के/पश्चिम विभागात पुन्हा लाचखोरीवर ACBचा छापा मुंबई महापालिकेच्या के/पश्चिम विभागात पुन्हा एकदा लाचखोरीचा प्रकार समोर आला असून, अँटी करप्शन ब्युरो अर्थात ACBने कारवाई केल्याची माहिती आहे. मॅरेज सर्टिफिकेट बनवून देण्यासाठी तीन हजार रुपयांची लाच स्वीकारताना महापालिकेचा अधिकारी स्वप्नील म्हात्रे याला ACBच्या पथकाने रंगेहाथ पकडल्याची माहिती समोर आली आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, मॅरेज सर्टिफिकेटच्या कामासाठी तक्रारदाराकडून संबंधित अधिकाऱ्याने तीन हजार रुपयांची लाच मागितल्याचा आरोप आहे. याबाबत तक्रार मिळाल्यानंतर ACBने सापळा रचला. तक्रारदाराकडून तीन हजार रुपये स्वीकारत असतानाच ACBच्या पथकाने स्वप्नील म्हात्रे याला रंगेहाथ पकडल्याची माहिती आहे. या कारवाईमुळे मुंबई महापालिकेच्या के/पश्चिम विभागातील कारभारावर पुन्हा एकदा प्रश्नचिन्ह उपस्थित झालं आहे. विशेष म्हणजे, याच विभागात यापूर्वीही लाचखोरीच्या प्रकरणांमध्ये ACBने कारवाई केली आहे. त्यामुळे महापालिका प्रशासनातील भ्रष्टाचाराचा मुद्दा पुन्हा ऐरणीवर आला आहे. सामान्य नागरिकांना आपल्या हक्काच्या शासकीय कामासाठी लाच देण्याची वेळ येऊ नये, अशी अपेक्षा व्यक्त होत आहे. तसेच लाचखोरीला आळा घालण्यासाठी प्रशासनाने कठोर कारवाई करण्याची गरज आहे. दरम्यान, या प्रकरणाचा पुढील तपास ACBकडून सुरू असून, तपासानंतर आणखी माहिती समोर येण्याची शक्यता आहे.0
0
Report
राजस्थान HC की नई व्यवस्था: जमानत याचिका 3-7 दिनों में फैक्चुअल रिपोर्ट से निस्तारण
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जेलों में बंद विचाराधीन बंदियों को राहत देने और जमानत याचिकाओं पर होने वाली देरी को खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। जस्टिस रवि चिरानिया की एकल पीठ ने आदेश दिया है कि जमानत अर्जी दाखिल होते ही सरकारी वकील कार्यालय 3 से 7 दिनों के भीतर संबंधित पुलिस स्टेशन से फैक्चुअल रिपोर्ट मंगाएगा, ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके। एक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पाया कि याचिका दायर होने के बाद केस डायरी मंगाने की पारंपारिक प्रक्रिया में 15 से 20 दिनों का समय बर्बाद हो जाता है। इस कारण छोटे अपराधों में बंद आरोपियों की याचिकाओं पर भी समय पर सुनवाई नहीं हो पाती। अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी और वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भंसाली के सुझावों पर विचार करते हुए कोर्ट ने माना कि केस डायरी کا इंतजार करने के बजाय फैक्चुअल रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई शुरू की जा सकती है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले (सनी चौहान बनाम हरियाणा राज्य) का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े जमानत के मामलों को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। त्वरित रिपोर्ट: राजकीय अधिवक्ता कार्यालय अर्जी मिलते ही 3 से 7 दिनों में थानाधिकारी या जांच अधिकारी से फैक्चुअल रिपोर्ट प्राप्त करेगा। छोटे मामलों का फैसला फैक्चुअल रिपोर्ट से ही होगा। केस डायरी केवल उन्हीं मामलों में मंगाई जाएगी जहाँ कोर्ट को गंभीर आरोपों के कारण इसकी आवश्यकता लगेगी। पुलिस थानों को भेजे जाने वाले नोटिस और संचार का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।0
0
Report
28 बच्चों की मौत वाले आदिवासी गांव में जिला सदस्य ने जन्मदिन मनाया
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– जिन आदिवासी गांवों में 28 बच्चों की मौत हुई वहां जिला पंचायत सदस्य ने मनाया जन्मदिन.... जिला पंचायत सदस्य अनुपमा नेताम ने कोरका और धर्मशाला गांव में जाकर मनाया जन्मदिन... अनुपमा नेताम वर्तमान में अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य की पत्नी भी है.... जन्मदिन के अवसर पर लोगों को मिठाई खिलाते और लोगों से गुलदस्ता लेकर स्वागत करते भी आ रही नजर... लोगो को मिठाई खिलाते और गुलदस्ते से स्वागत करते तस्वीर सोशल मीडिया में की शेयर... सोशल मीडिया वायरल तस्वीरें लोगों में चर्चा का विषय बनी... लोगो को एक साथ बैठकर खाद्य सामग्री का भी किया वितरण... इस तरह से संक्रमण फैले क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगो को इकट्ठा करने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ने का खतरा है...0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर से 9 वर्षीय छात्र लापता, कुशीनगर में मिला सुराग; पुलिस तलाश तेज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित एचपी डिफेंस एकेडमी से छुट्टी के बाद निकला कक्षा 4 का 9 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र स्कूल से निकलने के बाद ऑटो में बैठा था, लेकिन ऑटो चालक जब करीब डेढ़ सौ गज दूर दूसरे स्कूल से दो बच्चियों को लेने गया और वापस लौटा तो यह छात्र ऑटो से गायब था। हैरानी की बात ये है कि छात्र का स्कूल बैग उसमें रखा गया टिफिन व पानी का बोतल ऑटो में ही पड़ा मिला। लापता छात्र की पहचान राप्तीनगर निवासी मनोज गिरी के 9 वर्षीय बेटे पद्मनाभ गिरी के रूप में हुई है। छात्र के पिता रोजगार के लिए विदेश में रहते हैं, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई और आसपास के रास्तों में लगी हुई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाने लगी। पुलिस छात्र के स्कूल से निकलने के बाद के संभावित रास्तों और ठिकानों की जानकारी जुटा ही रही थी। इसी बीच शाम करीब 7 बजे छात्र की मां के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर मां की बच्चे से बात भी कराई गई। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया। वहीं पुलिस और क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, बच्चे का सुराग कुशीनगर के तमकुही रोड में मिला है। सूत्रों का दावा है कि छात्र को एक युवक और महिला के साथ ट्रेन में ट्रेस किया गया है। बच्चे को बरामद करने के लिए पुलिस टीम उसकी माँ को साथ लेकर तमकुही रोड के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव! मायके वालों का आरोप—पति और ससुर करते थे मारपीट, पुलिस जांच में
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरीहां गांव में बुधवार को विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पिचरी गांव निवासी चंद्रकला कनौजिया के रूप में हुई है। चंद्रकला की शादी करीब तीन साल पहले घरीहां गांव के रहने वाले पवन कनौजिया से हुई थी। मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पति पवन कनौजिया आए दिन चंद्रकला के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। वहीं, ससुर पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। मृतका के भाई का आरोप है कि जब वह अपनी बहन को मायके ले जाने के लिए विदा कराने की बात करता था, तो ससुराल पक्ष के लोग उसे भेजने से मना कर देते थे। बुधवार को चंद्रकला के कमरे में फंदे से लटकने की खबर जैसे ही मायके वालों को मिली, वे आनन-फानन में घरीहां गांव पहुंचे। विवाहिता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, घरीहां गांव में बंद कमरे में एक महिला के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
गाजीपुर की मेधावी बेटी प्रियंका यादव शहीद, ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से चली गोली, पैतृक गांव में
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर की होनहार बेटी और उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका यादव का महज 27 साल की उम्र में असमय निधन हो गया। कौशांबी के महिला थाने में ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से अचानक गोली चलने से प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। प्रियंका 2025 बैच की महिला सिपाही थीं और महज तीन महीने पहले जून में उनकी पहली पोस्टिंग कौशांबी में हुई थी। घटना 8 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे पहरेदारी के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक, कुर्सी पर बैठते समय राइफल का ट्रिगर और लॉक दबने से गोली चल गई, जिससे जबड़े और गले में गंभीर चोट आई। घटना की वजह की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। CO सदर सौरभ सामंत के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। बुधवार सुबह प्रियंका का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सिखड़ी (खिलवा) पहुंचा तो पूरा गांव गम में डूब गया। पूर्व सैनिक पिता रविंद्र नाथ यादव, मां, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने राजकीय सम्मान के साथ प्रियंका को अंतिम विदाई दी। बीएड और डीएलएड क्वालीफाई कर चुकी प्रियंका के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पहुंचे और शहीद बेटी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
Advertisement
हथियाराम मठ में BJP का शक्ति-संकल्प! नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया महामंडलेश्वर का आशीर्वाद
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने आज जखनिया स्थित सुप्रसिद्ध हथियाराम मठ पहुंचकर बुढ़िया माता के दरबार में दर्शन-पूजन किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर और क्षेत्रीय मंत्री विजय यादव ने महामंडलेश्वर हथियाराम मठ भवानी नंदन यति से आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर ने नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने, राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि रखने और सनातन का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने नौजवानों को सही मार्गदर्शन देकर राष्ट्रपथ पर लाने की भी अपील की। भानु प्रताप सिंह को अनुसूचित जाति मोर्चा और राजेश राजभर को युवा मोर्चा का क्षेत्रीय प्रभार सौंपा गया है। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
झीरम कांड में फंसे जोगा मरकम, परिवार ने निष्पक्ष पुनर्जांच और रिहाई की मांग की
Dantewada, Chhattisgarh:झीरम घाटी कांड… छत्तीसगढ़ के इतिहास की वो दर्दनाक घटना, जिसे आज भी याद कर बस्तर सिहर उठता है। लेकिन अब इसी मामले में जेल में बंद एक पूर्व सरपंच के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। दंतेवाड़ा के चिकपाल गांव के पूर्व सरपंच जोगा मरकाम के परिजनों का दावा है कि उन्हें झीरम घाटी कांड में गलत तरीके से फंसाया गया है। परिजनों का कहना है कि जिस वक्त झीरम घाटी में नक्सली हमला हुआ था, उस समय जोगा मरकाम अपने घर में पारिवारिक शादी की तैयारियों में मौजूद थे। जोगा के बेटे हेमलाल मरकाम के मुताबिक, उनके पिता को पहले कंवरगांव के ठेकेदार तोमर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनका दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान जोगा के पास से कोई हथियार या नक्सली सामग्री बरामद नहीं हुई थी। परिवार का कहना है कि बाद में ठेकेदार हत्याकांड में जोगा मरकाम को अदालत से बरी कर दिया गया, लेकिन जेल में रहते हुए ही उन्हें झीरम घाटी मामले में भी आरोपी बना दिया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि पिता की कानूनी लड़ाई लड़ते-लड़ते उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई। खेत, गाय और बकरियां तक बेचनी पड़ीं। बेटे का दावा है कि मुकदमे में अब तक करीब दो से तीन लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और आर्थिक मजबूरी के चलते उसे अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। परिवार ने NIA जांच पर उठाए सवाल - परिजन और ग्रामीणों ने एनआईए (NIA) की जांच गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले असली दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, न कि निर्दोष ग्रामीणों को फर्जी मामलों में फंसाकर जेल में रखा जाए। परिवार अब शासन-प्रशासन और अदालत से मामले की निष्पक्ष पुनर्जाँच और जोगा मरकाम की रिहाई की गुहार लगा रहा है। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी जोगा मरकाम के समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि जांच में वास्तविक दोषियों तक पहुंचना जरूरी है और किसी निर्दोष ग्रामीण को लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जाना चाहिए। तो वही NIA ने पहले से जेल में बंद 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है उसको लेकर शहीद महेंद्र कर्मा की पुत्री तूलिका कर्मा ने कहा कि वाकई में झीरम कांड के मास्टरमाइंड आज बाहर घूम रहे हैं और सरकार के साथ नजर आ रहे हैं। कोर्ट ने जिन 10 लोगों को सजा सुनाई है, वे पिछले 10-13 साल से जेल में हैं और अपनी सजा काट रहे हैं। आधिकारिक जांच में असली दोषियों तक पहुँचने की मांग भी जारी है।0
0
Report
चित्रकूट में भयंकर बाढ़ के बाद मंत्री ने राहत सामग्री व चेक वितरित किए
Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट में बीते 29 अगस्त को मंदाकिनी नदी में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के तकरीबन 10 दिन बाद जिले के प्रभारी और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री सहित राहत राशि के चेकों का वितरण किया गया. इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा पीड़ित बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, साधू संतो के साथ बातचीत कर सरकार की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया गया. साथ ही बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये जा रहे रसोई स्थल पर जाकर भोजन का स्वाद चखा गया. इसके अलावा प्राचीन मुखारविंद मंदिर में जाकर भगवान् श्री कामता नाथ जी महाराज का दर्शन पूजन किया गया. और बाद भरतघाट में जाकर मंदाकिनी नदी के घाटों का निरीक्षण किया, गौर तलब है कि बीते 29 अगस्त को चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के चलते हजारों लोगों का सबकुछ नष्ट हो गया था. कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भी चित्रकूट आकर पीड़ितों राहत और मदद का भरोसा दिलाया गया था.0
0
Report
Advertisement
फाजिल्का में CIA टीम ने नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी गिरफ्तारी, कैप्सूल बरामद
Fazilka, Punjab:फाजिल्का में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 36 हजार प्रतिबंधित प्रिगाबलिन कैप्सूल, 20 नशीली गोलیاں और एक कार बरामद की है। आरोपियों को उस समय पकड़ा गया, जब वे कथित तौर पर नशीले पदार्थों की खेप का लेनदेन करने पहुंचे थे। एसपी सतिंदर कुमार ने बताया कि एसएसपी गगन अजीत सिंह के निर्देशों पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ ने फाजिल्का की अनाज मंडी क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक कार को रोका, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल रखे हुए थे । पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय उर्फ सनी निवासी ओडांवाली बस्ती, फाजिल्का और मनप्रीत उर्फ मनू निवासी गांव घटियावाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कार की पिछली सीट पर कैप्सूल के बॉक्स रखे गए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय टैक्सी चालक है और वह यह खेप लेकर आया था, जिसे आगे हैंडओवर किया जाना था। हालांकि इससे पहले ही सीआईए टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल कहां से लाए गए और इन्हें किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। एसपी ने कहा कि इतनी बड़ी खेप का बरामद होना पुलिस की सतर्कता का परिणाम है और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके。0
0
Report
पखांजूर मारपीट केस में राजनीति गर्माई, पुतला दहन के बाद प्रदर्शन तेज
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर के पुराने बाजार चौक पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बस चालक द्वारा अमन मंडावी पर मारपीट के आरोप लगाए जाने का मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। आरोपों के बाद जहाँ अमन मंडावी ने इसे सिरे से खारिज किया है, वहीं भाजपा युवा मोर्चा ने मामले को लेकर कांग्रेस और विधायक सावित्री मंडावी पर निशाना साधा है। पखांजूर के पुराना बाजार चौक पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और विधायक सावित्री मंडावी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है। अब वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला स्थानीय राजनीति में भी तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।0
0
Report
नर्मदापुरम में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में सफाई व्यवस्था पर लगा ब्रेक मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सफाई कर्मचारी 15 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। नर्मदापुरम में करीब 300 सफाई कर्मचारी पीपल चौक पर धरने पर बैठे हैं। हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को न सफाई हुई और न ही कचरा कलेक्शन वाहन वार्डों में पहुंचे। लिहाजा शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। साफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कर्मचारी वेतन नियमितीकरण, नगर पालिका के स्थाई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पीपल चौक पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन लिखित आदेश जारी नहीं करता, तब तक जिले का کوئی भी सफाई कर्मचारी झाड़ू नहीं उठाएगा। वेतन में देरी और विसंगति को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वेतन मिलने में 55 दिन तक का समय लग जाता है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर सिर्फ नर्मदापुरम तक सीमित नहीं है। सिवनी मालवा, सुहागपुर, बाबई सहित जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे कई जगह सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और कचरा उठाव का काम भी रुक गया है। कर्मचारियों के अनुसार स्थानीय स्तर पर पूरी की जा सकने वाली आठ मांगों को लेकर प्रशासन से चर्चा हुई है। वहीं, शासन स्तर की मांगों के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही गई है। लेकिन कर्मचारी मौखिक आश्वासन मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर की आठ मांगों को प्रशासन लिखित में स्वीकार करता है, तभी हड़ताल खत्म करने पर विचार किया जाएगा। जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
मुरैना के राठी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के राठी हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मुरैना के राठी हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं。 परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले डिलीवरी के लिए एक महिला को राठी हॉस्पिटल लाया गया था, जहाँ डॉक्टर रितु राठी ने उसका ऑपरेशन किया。 परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की एक नस कट गई, जिसके बाद लगातार ब्लीडिंग होती रही। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को इलाज के लिए ग्वालियर के सरकारी और निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई。 महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने आज मुरैना के राठी हॉस्पिटल पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है。 वहीं, पूरे मामले में वास्तविकता क्या है और महिला की मौत का कारण क्या रहा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
खंडवा में अवैध शराब बनवाने के गढ़ पर आबकारी-action: 195 लीटर जब्त
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी का अभियान... जंगल में पैदल पहुंचीं टीम को मिला जखीरा... गड्ढे खोदकर निकाली शराब... कहीं हाथ भट्ठियां चलती मिलीं!खंडवा में आज नर्मदा नदी के किनारे बसे बाघनगर के दुर्गम जंगलों में आबकारी टीम ने दबिश देकर गुपचुप तरीके से महुआ गला कर बनाई जा रही अवैध देशी शराब का जखीरा पकड़ा। आबकारी विभाग ने लगभग 12 लाख रुपए इसकी अनुमानित कीमत निकली है। शराब माफिया इसी देसी शराब को गुपचुप तरीके से गांव में सप्लाई करता था।आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी के किनारे घने जंगलों के बीच शराब माफिया महुआ गला कर शराब बनाने का काम कर रहा है। पुलिस में जंगल की झाड़ियां के बीच तो कहीं गड्ढे खोदकर शराब ढूंढ निकाली और उसे मौके पर ही खत्म कर दिया। कई ठिकानों पर हाथ भट्ठी से शराब बनाने का काम भी चलता मिला।आबकारी पुलिस ने कुल 195 लीटर हाथभट्टी शराब और 11 हजार 350 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। आबकारी विभाग ने जिले में 8 जगह दबिश दी और आबकारी अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज किए गए।0
0
Report
गढ़वा में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पर देवेंद्र महतो का जोरदार स्वागत
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में जेकेएलएम के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे। रंका मोड़ पहुंचते ही छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। छात्रों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर करीब आधा किलोमीटर तक यात्रा कराई और प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर पहुंचाया, जहां देवेंद्र नाथ महतो ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के गढ़वा पहुंचने पर छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया। भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो इन दिनों झारखंड के 24 जिलों की यात्रा पर हैं। इसी क्रम में उनकी यात्रा गढ़वा जिले में पहुंची। सबसे पहले यात्रा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। इसके बाद जिला मुख्यालय गढ़वा पहुंचने पर रंका मोड़ पर पहले से मौजूद छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने देवेंद्र नाथ महतो को कंधे पर बैठाकर करीब आधा किलोमीटर तक यात्रा कराई। इसके बाद वे प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के छात्रों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि सभी परीक्षाएं रद्द होंगी। उन्होंने कहा कि सीआईडी की कार्रवाई पर भी उनकी नजर बनी हुई है। उनके मुताबिक, फिलहाल अभय तिवारी के आसपास के लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि कई अन्य लोगों पर कार्रवाई होना अभी बाकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में विधायक, मंत्री, आईएएस, आईपीएस और कई सफेदपोश लोग अभी बचे हुए हैं। साथ ही जेएमएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा छात्रों पर हाथ उठाया गया तो झारखंड में बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन के बावजूद छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो झारखंड में चक्का जाम किया जाएगा। गढ़वा में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का यह पड़ाव पूरा हुआ, जबकि यात्रा का समापन रांची में होगा।0
0
Report
Advertisement
