244412
बनियाठेर थाना क्षेत्र में कार और टेम्पों की भिड़ंत में एक की मौत, 12 घायल
Chandausi, Uttar Pradesh:बनियाठेर के ग्राम अकरौली के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइकसवार को बचाने के प्रयास में ब्रेजा कार और टेम्पो टकरा गए। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुणवत के अनुसार घायलों को चंदौसी के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई। 8 लोगों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया और 2 लोगों को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने भी घटना की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दो भीषण सड़क हादसे,चाचा-भतीजे और सगे भाई-बहन की मौत, मासूम गंभीर
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं।पहले हादसे में कानपुर देहात के कैलई गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश चंद्र शर्मा अपने 16 वर्षीय भतीजे आदर्श के साथ इकदिल से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। सराय मिट्ठे के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। वहीं दूसरे हादसे में बहेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय शुभ तिवारी अपनी 28 वर्षीय बहन आशी और एक वर्षीय भांजी राधिका को बुआ के घर छोड़ने जा रहे थे। पंचशील ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शुभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल आशी ने सैफई पीजीआई में दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक साल की मासूम राधिका गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती है। लगातार हुए इन हादसों से बकेवर क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि पुलिस फरार वाहनों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
आबूराज में दीपावली पर्यटन सीजन के उत्साह के बीच नगरपालिका की तैयारियां तेज
Sirohi, Rajasthan:आबूराज में दीपावली फेस्टिवल सीजन के दौरान पर्यटकों की रिकॉर्ड आवक के बीच आबूराज नगर पालिका की व्यवस्थाएं भी सराहना बटोर रही हैं। पांच दिनों में दो लाख से अधिक पर्यटकों और 35 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही के बावजूद पार्किंग, यातायात नियंत्रण और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर नगर पालिका ने विशेष इंतजाम किए हैं। पोलो ग्राउंड और अरणा पार्किंग सहित निर्धारित स्थलों पर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित की गई है। दीपावली से लाभ पंचमी तक पर्यटन का बंपर सीजन माना जाता है, लेकिन दिसंबर माह भी पर्यटकों की भारी आवक के लिहाज से महत्वपूर्ण रहता है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन आगामी शीतकालीन पर्यटन सीजन को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुट गया है, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर की व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।0
0
Report
सरगुजा में आतंक का पर्याय बना 'कबरा' हाथी 6 दिन बाद ट्रैंकुलाइज, कॉलर आईडी लगाकर झुंड में छोड़ा गया
Durg, Chhattisgarh:अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में अब तक 17 लोगों की जान ले चुके आक्रामक 'कबरा' हाथी को वन विभाग ने 6 दिनों के लंबे अभियान के बाद उदयपुर वन परिक्षेत्र स्थित रामगढ़ पहाड़ के जंगल में ट्रैंकुलाइज कर लिया है। सीसीएफ वाइल्डलाइफ प्रणय मिश्रा के नेतृत्व में कुमकी हाथियों 'तीरथ' और 'दुर्योधन' तथा ड्रोन कैमरों की मदद से यह ऑपरेशन सफल हुआ। हाथी को रेस्क्यू सेंटर भेजने के बजाय कॉलर आईडी लगाकर वापस 17 हाथियों के झुंड में छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे दल की निगरानी हो सकेगी। Notorious 'Kabra' Elephant Tranquilized in Surguja After 6-Day Operation, Released into Herd with Collar ID0
0
Report
Advertisement
जेजेपी की दिसंबर रैली से हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की तैयारी: दुष्यंत चौटाला
Nuh, Haryana:ताऊ देवीलाल की तर्ज पर दिसंबर में रैली कर हरियाणा में राजनीतिक बदलाव लाएगी जेजेपी : दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरों पर उठाए सवाल, बोले- आरटीआई से मिल सकती है जानकारी धान खरीद और भुगतान में देरी को लेकर सरकार को घेरा, हथीन और पुनहाना के विधायकों पर भी लगाए आरोप जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा बुधवार को नूंह पहुंचे। यहां अनाज मंडी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रैली की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जन-जन अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा से बाहर रहकर पंजाब में समय बिता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब जाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगार हैं और कमेरा वर्ग बदहाली का सामना कर रहा है। मनरेगा के तहत सरपंचों को श्मशान घाट और कब्रिस्तान में काम कराने का अधिकार भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेवात में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार अब तक जमीन तक अलॉट नहीं कर पाई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल ने दिसंबर महीने में न्याय युद्ध की शुरुआत कर हरियाणा में 85 सीटें हासिल की थीं। उसी इतिहास से प्रेरणा लेकर जेजेपी भी दिसंबर में रैली आयोजित कर किसान, युवा और कमेरा वर्ग को एकजुट करेगी तथा पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल का मेवात के लोगों के साथ हमेशा विशेष लगाव रहा है, लेकिन भाजपा नेता एसआईआर के नाम पर जातिगत आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मेवात में जेजेपी के कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने 180 एकड़ भूमि पर एटीएल कंपनी की स्थापना कराने की पहल की थी, जिससे करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी। इसके अलावा डेंटल कॉलेज तक सड़क बनवाई गई और लॉजिस्टिक हब की घोषणा भी कराई गई, लेकिन मौजूदा सरकार इन योजनाओं को आगे नहीं बढ़ा पाई। धान खरीद और भुगतान में देरी का उठाया मुद्दा दुष्यंत चौटाला ने मंडियों में धान की फसल के उठान और किसानों के भुगतान में देरी को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की धान की फसल पड़ी हुई है और उसका समय पर उठान नहीं हो रहा। किसानों को धान की फसल का भुगतान दो दिन में किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन 20 दिन बीतने के बावजूद कई किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार किसानों को अपनी धान की फसल 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बेचनी पड़ी है। हथीन और पुनहाना के विधायकों पर लगाए आरोप पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हथीन और पुनहाना के विधायकों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता होने के बावजूद दोनों विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाम पर वोट लेकर विधानसभा पहुंचे विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करना मेवात की जनता के साथ धोखा है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने NDPS मामले में मूल्यवान वाहन की अस्थायी सुपुर्दगी के निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त वाहनों को लेकर एक महत्वपूर्ण और राहत भरा निर्देश जारी किया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सजा के खिलाफ अपील लंबित रहने के दौरान पुलिस थाने में लावारिस खड़े रहने वाले मूल्यवान वाहनों को सड़ने के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए। जस्टिस फरजंद अली की एकल पीठ ने फिरोज शाह के मामले में फैसला सुनाते हुए अपीलार्थी की मोटरसाइकिल को अंतरिम हिरासत में सौंपने का आदेश दिया है। अधिवक्ता रवि पंवार ने याची का पक्ष रखते हुए कोर्ट कोर्ट को बताया कि 21 जुलाई 2020 को हथुनिया थाना पुलिस ने बाइक को पकड़ा था, जिसके चालक से कथित तौर पर 103 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ था। निचली कोर्ट ने 21 जनवरी 2023 को अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी मानते हुए 15 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अभियुक्त ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील दायर की, जिस पर 21 अक्टूबर 2024 को सजा के क्रियान्वयन को निलंबित कर दिया गया था। वाहन के मालिक ने दलील दी थी कि थाने के खुले प्रांगण में खड़े रहने से वाहन धूप और बारिश के कारण बर्बाद हो रहा है, जिससे उसका आर्थिक मूल्य खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि मूल्यवान संपत्तियों और वाहनों को नष्ट होने से बचाना न्यायहित में आवश्यक है। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ वाहन को अंतरिम सुपुर्दगी में देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अपीलार्थी को निचली अदालत के समक्ष 50,000 रुपये का सुपुर्दगीनामा और उतनी ही राशि की जमानत व सुरक्षा राशि पेश करनी होगी। अपील के दौरान वाहन को बेचा या अन्य किसी को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा। वाहन को सड़क के अनुकूल स्थिति में रखना होगा और कोर्ट द्वारा मांगे जाने पर पेश करना होगा। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया है कि इस आदेश की प्रति राज्य की सभी निचली अदालतों में भेजी जाए, ताकि भविष्य में हर फैसले के साथ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 452 के तहत संपत्ति के निपटान का स्पष्ट आदेश अनिवार्य रूप से पारित किया जा सके।0
0
Report
जालोर जमीन के दाम में 70 गुना अंतर, हाईकोर्ट ने खंडपीठ को मामला भेजा
Jodhpur, Rajasthan:जालोर में जमीन के असल भाव और सरकारी डीएलसी दरों में 70 गुना तक अंतर, हाईकोर्ट ने जनहित का मुद्दा मान खंडपीठ को भेजा मामला जोधपुर। राजस्थान में सरकारी राजस्व की चोरी और प्रॉपर्टी बाजार में काले धन के बढ़ते चलन को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। जालोर जिला मुख्यालय पर जमीन की वास्तविक बाजार कीमत और सरकारी डीएलसी दरों के बीच जमीन-आसमान के अंतर को देखते हुए जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू ने इस मामले में स्वतः संज्ञान याचिका दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इसे व्यापक जनहित से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए प्रकरण को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष खंडपीठ में सुनवाई के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। पूरा मामला जालोर जिले से जुड़ी तीन जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान उजागर हुआ। जांच अधिकारी ने कोर्ट के समक्ष पक्षकारों के बीच हुए एक जमीन सौदे का इकरारनामा पेश किया। इस दस्तावेज के अनुसार, संबंधित भूमि का वास्तविक बाजार मूल्य 5 करोड़ 51 लाख रुपये तय हुआ था। लेकिन, जब इसकी रजिस्ट्री करवाई गई, तो दस्तावेज में जमीन की कीमत महज 8 लाख रुपये दिखाई गई, जो कि वहां की निर्धारित डीएलसी दर थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि डीएलसी दरें तय करने का मुख्य उद्देश्य संपत्ति का न्यूनतम बाजार मूल्य निर्धारित करना है, ताकि उचित स्टांप ड्यूटी वसूली जा सके और बेहिसाब नकदी के लेन-देन पर अंकुश लगे। कोर्ट ने चिंता जताई कि बाजार भाव से करीब 70 गुना कम डीएलसी दर होना सीधे तौर पर सरकारी खजाने के साथ एक बड़े धोखे जैसा है और इससे अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री में काले धन के प्रवाह को बढ़ावा मिलता है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 21 मई 2026 को ही इस गंभीर अनियमितता पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख शासन सचिव (राजस्व विभाग) को मामले की जांच कर जुलाई के दूसरे सप्ताह तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। लेकिन 28 अक्टूबर 2026 को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पाया कि राजस्व विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चूंकि डीएलसी दरों का निर्धारण और राजस्व हानि की जांच जमानत याचिकाओं के सीमित अधिकार क्षेत्र से बाहर है, इसलिए एकलपीठ ने जमानत अर्जियों का निस्तारण करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय को स्वतः संज्ञान याचिका दर्ज कर मामला खंडपीठ को सौंपने के आदेश दिए।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट: रिश्वत की मांग आगे बढ़ाने मात्र से नहीं लगा अपराध, आरोपी बरी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि बिना सक्रिय भूमिका और आपराधिक गठजोड़ के महज किसी अन्य व्यक्ति की रिश्वत की मांग को आगे संप्रेषित करना कानूनन अपराध की श्रेणी में नहीं आता। हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में यह व्यवस्था देते हुए बलविंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार और साजिश के आरोपों को रद्द कर उन्हें बड़ी राहत दी है। जस्टिस रेखा बोराना की एकलपीठ ने श्रीगंगानगर के विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण मामले) द्वारा 24 जून 2026 को तय किए गए आरोपों को चुनौती देने वाली आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार किया। निचली कोर्ट ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता के विरुद्ध पीसी एक्ट की धारा 7ए और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत आरोप तय किए थे। सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पेशे से वकील याचिकाकर्ता ने न तो स्वयं कोई रिश्वत मांगी, न ही रकम स्वीकार की और न ही लोक सेवक तक पैसा पहुंचाने में कोई भूमिका निभाई। कॉल रिकॉर्डिंग की ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, उन्होंने केवल सह-अभियुक्तों अमृतलाल और अनिल कुमार की मांग को आगे बताया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोप तय करते समय ट्रायल कोर्ट अभियोजन पक्ष के पोस्ट ऑफिस की तरह काम नहीं कर सकता। लोक सेवक के साथ मनों के मिलन (मीटिंग ऑफ माइंड्स) या सक्रिय साठगांठ के अभाव में आरोप टिक नहीं सकते। हाईकोर्ट ने निचली अदालत का आदेश अपास्त कर याचिकाकर्ता को बरी कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनीत जैन ने पैरवी की।0
0
Report
मुरैना में दीपावली मिलन: बच्चों ने रावण दहन के साथ खुशी मनाई
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में सामाजिक संस्था द्वारा दीपावली मिलन समारोह, बच्चों ने किया रावण दहन मुरैना में लायंस क्लब डायमंड द्वारा दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीराम और अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में नजर आए। बच्चों ने धनुष-बाण चलाकर रावण का वध किया। इसके बाद भगवान श्रीराम की आरती कर खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूरे आयोजन में दीपावली के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया。0
0
Report
गौरव वल्लभ ने PDA-परिवारवाद और गहलोत पर किया तीखा हमला
Jodhpur, Rajasthan:भारत की शिक्षा व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का किया बचाव, PDA को परिवारवाद बताया, 2022 के कांग्रेस संकट पर गहलोत को घेरा जोधपुर। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य गौरव वल्लभ ने बुधवार को जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के भारत की शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान, अखिलेश यादव के PDA की राजनीति और गहलोत के कांग्रेस के पुराने राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाए। गौरव वल्लभ ने विपक्ष पर देश की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान भारत की शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी को लेकर गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी को भारत की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत में पढ़े नहीं हैं, ऐसे में उन्हें देश की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी नहीं है। गौरव वल्लभ ने कहा कि भारत में शिक्षित होकर दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में शीर्ष पदों पर पहुंचे भारतीय देश की शिक्षा व्यवस्था की क्षमता का उदाहरण हैं। अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय मूल के और भारत में शिक्षित लोग हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी को देश की आर्थिक उपलब्धियां दिखाई नहीं देतीं और वे विदेशों में भारत की छवि पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की सार्वजनिक मंच पर अपनी मां सोनिया गांधी से जुड़ी टिप्पणी को लेकर भी आलोचना की। गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी मां का सम्मान करना चाहिए और इस तरह की टिप्पणी के लिए सोनिया गांधी तथा देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार نہیں कर रहे हैं। PDA को परिवारवाद का मॉडल बताया उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की राजनीति पर निशाना साधते हुए गौरव वल्लभ ने PDA की व्याख्या परिवार को आगे बढ़ाने के रूप में की। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के पास प्रदेश के विकास का कोई ठोस मॉडल नहीं है और उनकी राजनीति परिवारवाद के इर्द-गिर्द केंद्रित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में विकास, निवेश और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में बदलाव आया है। प्रदेश में बड़े उद्योग और निवेश स्थापित हो रहे हैं। गौरव वल्लभ ने दावा किया कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी को पहले की तुलना में कम सीटें मिलेंगी। 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर गहलोत पर निशाना राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगामी चुनावों में कांग्रेस सरकार बनने के दावे पर गौरव वल्लभ ने पलटवार किया। उन्होंने सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर गहलोत की हालिया टिप्पणी के संदर्भ में वर्ष 2022 के कांग्रेस राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय गहलोत समर्थक विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के विपरीत विधायक दल की बैठक नहीं होने दी थी। गौरव वल्लभ ने गहलोत की अंग्रेजी पुस्तक पढ़ने और उस पर टिप्पणी करने को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 900 पेज की अंग्रेजी पुस्तक को कुछ ही घंटों में पढ़कर टिप्पणी देना आश्चर्यजनक है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि राजस्थान के युवाओं को भी गहलोत का अंग्रेजी सीखने का क्रैश कोर्स जानना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 के घटनाक्रम पर सवाल उठाने की अपील करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ हुई बगावत और आज सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर दिखाई जाने वाली राजनीतिक सक्रियता के बीच अशोक गहलोत को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए。 जोधपुर में गौरव वल्लभ की मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेतृत्व, परिवारवाद, शिक्षा व्यवस्था और राजस्थान कांग्रेस के पुराने राजनीतिक विवाद प्रमुख मुद्दे रहे। उनके बयानों से प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है। बाइट गौरव वल्लभ सदस्य प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के गोगुंदा में अक्षय नवमी: श्रीनाथजी के 56 भोग से भक्तों में उत्साह
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर गोगुंदा हाईवे स्थित अति प्राचीन घसियार श्रीनाथजी मंदिर में अक्षय नवमी के अवसर पर बुधवार को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में गोगुंदा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही, वहीं शाम को श्रीनाथजी के 56 भोग के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के बाहर आयोजित मेले में भी ग्रामीणों ने खरीदारी का आनंद लिया। महोत्सव के तहत दोपहर में विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा की गई। मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत की स्थापना कर मथुरा से लाए गए शालिग्रामजी को पर्वत पर विराजित किया गया। इसके बाद दूध, दही, चंदन, कंकू, पुष्प, इत्र और पान-बीड़ा से विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही मंदिर की परंपरा के अनुसार ग्वालों एवं मंडली के सदस्यों का स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक हिरगीत गाकर बाल ग्वालों ने रिझाईं गायें गोवर्धन पूजा के दौरान बाल ग्वालों ने पारंपरिक हिरगीत गाकर करीब एक घंटे तक श्रीनाथजी की गायों को रिझाया। गायों को मोरपंख और पारंपरिक ग्वाल श्रृंगार से सजाया गया। इसके बाद विशेष गाय से गोवर्धन पर्वत को गचराने की परंपरा निभाई गई। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत के गोबर को प्रसाद स्वरूप प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर में पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों का अनूठा संगम देखने को मिला। 56 भोग के दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बाहर लगा मेला शाम को श्रीनाथजी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भोग के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। वहीं मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले में विभिन्न दुकानों पर ग्रामीणों की भीड़ नजर आई। बच्चों और परिवारों ने मेले का आनंद लिया तथा जमकर खरीदारी की। 15 वर्षों से अहमदाबाद का शाह परिवार करवा रहा मनोरथ इस पूरे धार्मिक मनोरथ का आयोजन अहमदाबाद निवासी श्रद्धालु किरण शाह एवं दीपक शाह की ओर से करवाया गया। शाह परिवार पिछले करीब 15 वर्षों से लगातार इस मनोरथ को करवाने की परंपरा निभा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के प्रेरक नाथद्वारा निवासी किशोर भाई हैं। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडे, मुख्य पुजारी कैलाश पुरोहित, गोगुंदा अतिरिक्त विकास अधिकारी देवेंद्र कंसल, भंडारी रामचंद्र सनाढ्य, दिनेश समाधानी, घसियार निगरा नवनीत खन्ना (गुर्जर), नंदकिशोर गौरवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़गांव थानाधिकारी हितेश यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर तैनात रहे.0
0
Report
उदयपुर के सूरजपोल पुलिस ने 80 लाख नकद बरामद किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, सूरजपोल थाना पुलिस की बड़ी करवाई, तीन युवकों के पास से 80 लाख रुपये की नगदी की बरामद, गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले बताए जा रहे तीनो युवक, युवको के पास नही था इतनी बड़ी नकदी का कोई वैध दस्तावेज और हिसाब, संभवतया हवाला की बताई जा थी नकदी, पुलिस कर रही मामले में अग्रिम अनुसन्धान,0
0
Report
गोरखपुर में JCB से टक्कर, 14 वर्षीय किशोर की मौत; मदद का ऐलान
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया, \"परिजनों की जो मांग थी उसके अनुरूप इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जो संबंधित JCB है उसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है... मालिक और चालकों के पीछे टीमों को लगाया जा रहा है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: बुलडोजर (JCB) की चपेट में आने से एक किशोर की मौत मामले पर गोरखपुर के DM दीपक मीणा ने बताया, \"एक 14 वर्षीय युवक आर्यवर्धन दुखद घटना की चपेट में आ गए। JCB से टक्कर होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवारजन और उनसे जुड़े सभी लोगों के द्वारा जिस तरह से ये घटना हुई है, उसमें कार्रवाई की मांग की गई है। वे सुसंगत धाराओं में अपनी तहरीर दे रहे हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में FIR दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भी इस बात का संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और तत्काल रूप से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जा रही है। परिवार की यथासंभव हर मदद की जाएगी। एक स्पीड ब्रेकर की भी मांग की गई है। इसे भी संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी..\"0
0
Report
Advertisement
दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने पकड़ा संदिग्ध
Noida, Uttar Pradesh:*दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने पकड़ा संदिग्ध* *IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर एक व्यक्ति ने बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन अंदर घुसने की कोशिश की* ड्यूटी पर तैनात CISF जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को पकड़ लिया। *क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की मदद से कुछ ही सेकंड में व्यक्ति को काबू कर लिया गया* CISF की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम हो गई। CISF ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर जवान पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद हैं।0
0
Report
तीन लाख की चोरी की झूठी सूचना, चार गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में तीन लाख रुपये चोरी की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया, लेकिन जांच में पूरा मामला ही झूठा निकला। 17 नवंबर को यूपी-112 पर कृष्ण मुरारी कश्यप के घर से तीन लाख रुपये चोरी होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी बताई गई तीन लाख रुपये की रकम कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता के पास ही सुरक्षित रखी थी। बताया गया कि शालू कुशवाहा और अंश कुमार के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के बीच पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से चोरी की झूठी सूचना दी गई। विवाद शांत कराने के प्रयास के बावजूद स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने कृष्ण मुरारी कश्यप, शिवदयाल, ललित यादव और अंश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
हरदोई: बिलग्राम नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में 50 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का वरिष्ठ लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार,जनरेटर के बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को बिलग्राम नगर पालिका परिषद में छापा मारकर टीम ने वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि लिपिक ने जनरेटर खरीद के बिल का भुगतान कराने के एवज में शिकायतकर्ता प्रशांत सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ मंडल की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता प्रशांत सिंह ने जेम पोर्टल के माध्यम से जनरेटर की खरीदारी की थी। इसके बाद बिल भुगतान कराने के बदले वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया। शिकायत मिलने पर टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। 18 नवंबर 2026 को नगर पालिका परिषद बिलग्राम में ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी लिपिक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी रूपेश खन्ना पुत्र स्वर्गीय सत्यानारायण खन्ना, निवासी मोहल्ला खताना, कस्बा एवं थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना बिलग्राम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के मामलों को लेकर एक बार फिर हलचल मच गई है।0
0
Report
Advertisement
