icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
Nitin SagarNitin SagarFollow17 Sept 2024, 01:03 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म; आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:उत्तराखंड से छठ पर्व में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल आई 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी अंकित कुमार, जो गोरीगामा निवासी है, घटना के बाद वैशाली जिले के हरिलोचनपुर गांव में छिप गया था और पुलिस की विशेष टीम ने उसे 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ उत्तराखंड से मुजफ्फरपुर ननिहाल आई थी. घटना 16 नवंबर की सुबह बताई जा रही है. पीड़िता की चिकित्सीय जांच एसकेएमसीएच में कराई गई, एफएसएल टीम ने खून के धब्बे समेत साक्ष्य इकट्ठा किए. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
0
0
Report

सSingrauli सड़क हादसे: ट्रक- बाइक टकराव में पत्नी की मौत, जाम

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:स singrouter? Wait. I must produce actual content. Sorry. Here is cleaned content as provided without gibberish or metadata: एमपी के सिंगरौली में नहीं थम रहे सड़क हादसे... तेज रफ्तार कोयला लोड अनियंत्रित ट्रेलर का कहर... अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी जोरदार टक्कर... भीषण सड़क हादसे में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत... हादसे में बाइक सवार पति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती... घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क के दोनों तरफ लगाया चक्काजाम... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोरवा थाना पुलिस... पुलिस बल आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाने में जुटा... मोरवा थाना क्षेत्र की घटना....
0
0
Report

प्रयागराज के मौज़गिरि घाट पर कालिंदी महोत्सव में दीपों की भव्य रोशनी

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में हजारों दीपों से जगमगाया यमुना का तट, मौज़गिरि घाट पर भव्यता के साथ मनाया गया कालिंदी महोत्सव, दीपदान, आतिशबाजी और मां यमुना की भव्य आरती भी हुई, यमुना की लहरों पर उतरी दीपों की रोशनी, महोत्सव में दिखा आस्था का अद्भुत संगम। संगम नगरी प्रयागराज में यमुना तट के मौज़गिरि घाट पर कालिंदी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कालिंदी महोत्सव के दौरान पूरा घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस खास मौके पर यमुना नदी में हजारों दीपक भी प्रवाहित किए गए। दीपों की रोशनी से यमुना की लहरें भी जगमगा उठीं और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कालिंदी महोत्सव के दौरान भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। वहीं मां यमुना की विधि-विधान से भव्य आरती भी की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां यमुना के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। आस्था, परंपरा और संस्कृति के संगम के रूप में आयोजित कालिंदी महोत्सव ने मौज़गिरि घाट पर भक्ति और उत्सव का अद्भुत नजारा पेश किया। बाइट --‌ प्रीति केसरवानी, श्रद्धालु बाइट --‌ रश्मि गोस्वामी, श्रद्धालु
0
0
Report
Advertisement

प्रेमी की दूसरी शादी की सूचना पर देहरादून से बारात लेकर एलम पहुंची प्रेमिका, जमकर हुआ हंगामा

Amit TararAmit TararFollow5m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार (उत्तर प्रदेश) जनपद शामली के कस्बा एलम में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब देहरादून से एक युवती अपने परिजनों के साथ ढोल-नगाड़े और हाथों में वरमाला लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पकड़ ली और उसके घर के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान युवती और प्रेमी के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उसके परिजनों सहित चौकी ले आई। वहीं प्रेमी अंकुश के घर उसकी शादी की तैयारियां चल रही है, 21 नम्बर को दिल्ली में बारात जानी है। देहरादून के सहारनपुर चौक निवासी सोनिया ने बताया कि वह वर्ष 2016 से कस्बा एलम निवासी अंकुश के साथ रिलेशनशिप में है। युवती का आरोप है कि अंकुश ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत और प्रेम संबंध रहे, लेकिन वर्ष 2019 के बाद अंकुश ने अचानक उससे बातचीत करना बंद कर दिया। आरोप है कि उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया, जिसके चलते सोनिया का उससे संपर्क टूट गया। युवती सोनिया ने बताया कि प्रेमी से संपर्क नहीं होने के कारण वह काफी परेशान रही। इसके बाद उसने देहरादून के थाने में अंकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोनिया के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद अंकुश उसके घर पहुंचा और उससे शादी करने का आश्वासन दिया। इससे उसे उम्मीद जगी कि दोनों की शादी हो जाएगी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद अंकुश ने फिर से उससे किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं किया। सोनिया ने बताया कि इसी बीच उसे जानकारी मिली कि अंकुश दो दिन बाद किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद वह अपने परिजनों के साथ देहरादून से सीधे कस्बा एलम पहुंच गई। सोनिया अपने साथ वरमाला लेकर आई थी। प्रेमी के घर पहुंचते ही उसने अंकुश से शादी करने की जिद पकड़ ली। ढोल-नगाड़ों के साथ प्रेमिका के पहुंचने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते मामला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। इस दौरान सोनिया और अंकुश के परिजनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी रही और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवती और उसके परिजनों को चौकी पहुंचाया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी रही। बीएससी पास है प्रेमिका, मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है प्रेमी सोनिया ने बताया कि वह बीएससी तक पढ़ाई कर चुकी है, जबकि अंकुश मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। युवती का कहना है कि दोनों के बीच वर्ष 2016 से प्रेम संबंध हैं और अंकुश ने उससे शादी करने का वादा किया था। उसने बताया कि दो दिन बाद अंकुश की बारात दिल्ली मेट्रो से संबंधित जगह पर जानी है। इसी बात की जानकारी मिलने के बाद वह अपने परिजनों के साथ प्रेमी के घर पहुंची और शादी की मांग करने लगी। फिलहाल प्रेमिका का प्रेमी का के घर हंगामा जारी है।
0
0
Report
Advertisement

लोहरदगा के जोंजरो में ग्राम चौपाल: वोट बचाओ-देश बचाओ पर गरम बहस

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के जोंजरो गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जोंजरो गांव के आखड़ा शक्ति खूंटा परिसर में ग्रामीणों के साथ चौपल पर चर्चा की गई। कांग्रेस पार्टी के ग्राम चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुआ। इस मौके पर पेशा कानून के बारे में बताया गया । साथ ही SIR और पेशा कानून पर चर्चा की गई। वोट बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा की पेशा कानून कांग्रेस की देन है। परम्परागत ग्राम सभा भी कांग्रेस की ही देन है। देश में राहुल गांधी वोट बचाओ देश बचाओ के लिए निरंतर आंदोलन कर रहे है। वोट की रक्षा के लिए दिल्ली में भीड़ उमड़ पड़ा था। अब वोट काटने का काम किया जा रहा है। गांव के लोगों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। संविधान में दिए गए वोट के अधिकार की चोरी भाजपा के द्वारा की जा रही है। हमें अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा और जागरूक होना होगा। इसी की लड़ाई राहुल गांधी और खडगे कर रहे है। हमें अपने अधिकार के लिए जागरूक होना होगा。
0
0
Report

कबीरधाम के आंगनबाड़ी कर्मियों ने तीन सूत्री मांगों के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका

Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने काला चश्मा पहनकर जनआक्रोश रैली निकाली। शहर में पैदल भ्रमण करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में नियमतिकरण के साथ 30 हजार रुपये मासिक वेतन, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि सीधे खाते में देने और उचित पदोन्नति के साथ शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे लगातार विभिन्न विभागीय कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन इसके एवज में उन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी गई है।
0
0
Report

छिंदवाड़ा में जल संकट: 2027 तक निजी नलकूप खनन पर पूर्ण रोक

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिला जल अभावग्रस्त घोषित, 30 जून 2027 तक निजी नलकूप(बोरिंग) खनन पर प्रतिबंध - कलेक्टर ने जारी किया आदेश छिंदवाड़ा जिले में इस वर्ष औसत से काफी कम वर्षा होने और भू-जल स्तर तेजी से गिरने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण ने पूरे छिंदवाड़ा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है. इसके साथ ही जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर 30 जून 2027 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर द्वारा आज 19 नवंबर 2026 जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष जिले में मात्र 834.2 मिमी वर्षा हुई है, जो जिले की औसत वर्षा 1058.1 मिमी का मात्र 78.83 प्रतिशत है. आदेश के अनुसार, कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए भू-जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन होने के कारण पेयजल स्रोतों एवं नलकूपों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है. आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत पेयजल से भिन्न अन्य प्रयोजन के लिए नवीन निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है. आदेश के मुताबिक, सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी निजी नलकूप खनन नहीं करा सकेगा. बोरिंग मशीनों को भी जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश के लिए संबंधित एसडीएम से लिखित अनुमति लेनी होगी. हालांकी, सार्वजनिक मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाली मशीनों को छूट दी गई है. राजस्व और पुलिस अधिकारियों को अवैध रूप से जिले में प्रवेश करने वाली या प्रतिबंधित क्षेत्र में बोरिंग का प्रयास करने वाली मशीनें जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 9 के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए और इसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है. दोषी को 2 साल तक के कारावास या जुर्माने अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री सुधांशु जैन ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपनी कार्ययोजनाओं के तहत नलकूप खनन करा सकेगा. सरकारी योजनाओं के इन कार्यों के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, अपरिहार्य परिस्थितियों और अन्य आवश्यक प्रयोजनों के लिए संबंधित एसडीएम जांच के बाद अनुमति दे सकेंगे. वही निजी नलकूपों पर प्रतिबंध लगाया गया है और कम बारिश के कारण जलस्तर लगातार गिर रहा है जिसके कारण पेयजल परीक्षण अधिनियम लागू किया गया और इसमें वैधानिक कारवाही भी की जाएगी जिसने 5 से 10 हजार तक जुर्माना और 2 साल की जेल का भी प्रावधान किया गया है. बाइट - सुधांशु जैन कार्यपालन यंत्री छिंदवाड़ा
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा आयोग जींद सफाई कर्मचारियों वेतन-स्वास्थ्य सुविधाओं के समाधान के निर्देश देता है

Jhanj Kalan, Haryana:सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोग का बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के आदेश वेतन, ईएसआई कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को फटकार सफाई कर्मचारियों का दर्द सुनने अस्पताल पहुंचा हरियाणा आयोग, मौके पर ही अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने जींद जिले के नागरिक अस्पताल का दौरा कर सफाई कर्मचारियों से सीधी बातचीत की. कर्मचारियों ने वेतन भुगतान, ईएसआई कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं, छुट्टियों और ड्यूटी समय से जुड़ी समस्याएं उठाईं. उपाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए. पीएमओ को एक सप्ताह के भीतर निदान सुनिश्चित करने को कहा. आयोग ने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की तीन सदस्यीय टीम जींद जिले के दौरे पर पहुंची. टीम में उपाध्यक्ष भारत भूषण टांक और सदस्य चंद्र प्रकाश और रेखा शामिल रहे. टीम ने नागरिक अस्पताल जींद पहुंचकर वहां कार्यरत सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना. इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं आयोग के सामने रखीं. उन्होंने साफ-सफाई के लिए आवश्यक उपकरणों और समय-सीमा के साथ उचित सुविधाओं की मांग भी की. उपाध्यक्ष ने कहा कि समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने पीएमओ को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निदान सुनिश्चित करने को कहा. आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना दूसरों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए काम करते हैं. ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान करना आयोग की जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों को शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाए. मीडिया से बातचीत करते हुए आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिक अस्पताल की यह पहली विजिट है. निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें जल्द दूर करवाया जाएगा. वेतन, ईएसआई कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं के मामलों को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है. आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि कर्मचारियों को उनके अधिकारों के अनुरूप सुविधाएं मिलें और किसी भी स्तर पर उनके साथ लापरवाही न हो.
0
0
Report

पंचायती राज चुनाव परिणामों के बीच आँगई थाने का अलर्ट: सुरक्षा चौकसी बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव परिणामों के मद्देनजर आँगई थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने पुलिस जाब्ते के साथ इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थानाधिकारी कृपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव परिणामों के बाद अशांति फैलाने वाले एवं असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा और क्षेत्र में पुलिस की निगरानी जारी रही।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में फर्जी विंटेज कारों से विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा दांव पर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बड़ी चौपड़ पर फर्जी विंटेज कारों का खुलासा जयपुर में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला पुलिस ने दोनों फर्जी विंटेज कारों को पकड़ कर किया जब्त जिप्सी और थार को मॉडिफाई कर दिया गया था विंटेज लुक विंटेज कारों के नाम पर विदेशी सैलानियों को करवा रहे थे सैर शहर की यातायात पुलिस ने पकड़े दोनों संदिग्ध वाहन पुलिस जांच में सामने आई दोनों गाड़ियों की असलियत एक गाड़ी पर नंबर प्लेट तक नहीं, दूसरी में सुरक्षा इंतजाम नदारद दोनों गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर मिटाए जाने का खुलासा बिना वैध पहचान के सड़कों पर दौड़ रही थीं गाड़ियां विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित उतारकर पुलिस ने दोनों वाहन पकड़े पर्यटकों की सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा था कमाई का खेल सवाल - आखिर कब से जयपुर की सड़कों पर दौड़ रही थीं ये फर्जी विंटेज कारें? पुलिस अब खंगाल रही है दोंनों गाड़ियों के संचालन और मालिकों का रिकॉर्ड
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top