icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिंहस्थ 2028 के लिए ओंकारेश्वर में अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चला गया

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा सिंहस्थ की तैयारी- ओंकारेश्वर में चला बुलडोजर, शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण खंडवा, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में प्रशासन ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की और कई कब्जे हटाए गए। प्रशासन का कहना है कि आगामी विकास परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। ई-कार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए खाली कराई गई जमीन प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में प्रस्तावित ई-कार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए भूमि खाली कराई जा रही है। इस परियोजना का उद्देश्य ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। सिंहस्थ 2028 को लेकर तेज हुई तैयारियां आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें पुलिस हाउसिंग, कंट्रोल रूम, लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कें और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रशासन इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने में जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे वेटिंग हॉल प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रस्तावित वेटिंग हॉल्स हेतु चिन्हित स्थानों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा- खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि विकास परियोजनाओं के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को हटाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी और सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ईद पर उदयपुरवाटी पुलिस ने भाईचारे की अपील के साथ शांति बनाए रखने की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:ईद पर्व को लेकर उदयपुरवाटी थाने में शांति समिति की बैठक थानाधिकारी रामपाल मीणा ने सीएलजी सदस्यों साथ की चर्चा ईद पर भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भी हुई चर्चा आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उदयपुरवाटी पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी रामपाल मीणा ने की। बैठक में क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही ईदगाह और क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा कराने तथा त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ सामग्री से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कस्बे की यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर थानाधिकारी ने संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ईद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट में गौ-राष्ट्र यात्रा ने हिन्दू समाज में जागरूकता का संदेश दिया

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड-चित्रकूट की धर्मनगरी में उस वक्त माहौल पूरी तरह गौमय हो गया… जब जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो-राष्ट्र धर्मयुद्ध यात्रा शहर पहुंची। ढोल-नगाड़ों… पुष्प वर्षा… और जय श्रीराम के नारों के बीच श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। संतों, धर्माचार्यों और हिंदू संगठनों की भारी भीड़ ने पूरे चित्रकूट को भगवामय कर दिया। सत्संग भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान देते हुए कहा—“यह यात्रा सिर्फ गोरक्षा के लिए नहीं… बल्कि समाज को जागरूक करने का अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से हमें पता चल रहा है कि कौन असली हिंदू है… और कौन नकली हिंदू…” उन्होंने साफ कहा कि अब लड़ाई केवल आस्था की नहीं… बल्कि गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की है। शंकराचार्य ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा तक जाएगी… और इस बार चुनाव भी गौमाता के नाम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा—“एक-एक वोट गाय को बचाने के नाम पर पड़ेगा… जो गौमाता की बात करेगा… वही देश की बात करेगा…” शंकराचार्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है… और सरकार को देश की मूल समस्याओं पर गंभीरता से काम करना चाहिए। सभा में उस समय जोरदार जयघोष गूंज उठा… जब शंकराचार्य ने कहा—“जो कहे माई… वो है हमारा भाई… गईया जिसकी मइया… वो हमारा भैया… और गईया जिसकी गाय नहीं है… वो है कसाई…” उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज की भावनाओं को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहयोग और सम्मान का ऐलान किया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा समेत कई संत, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे। बाइट- जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महराज
0
0
Report

दिल्ली के मुस्तफाबाद में गर्भवती नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से मौत

New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया। थाना दयालपुर क्षेत्र की गली नंबर-19 में रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता ने कथित रूप से मकान की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। जानकरी के मुताबिक, मृतका ने तीन महीने पहले अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में सोना और नकदी की मांग की गई, जिसके कारण उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका गर्भवती भी थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और अधिक प्रभावित हो रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया। शव पीएम के लिए भेजा गया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर देहात में कबाड़ दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात आग लगने से लाखों का नुकसान डिलवल रोड स्थित समसुल की दुकान में रखा प्लास्टिक, गद्दे और लोहे का कबाड़ जलकर राख। आग की लपटें उठते ही इलाके में मचा हड़कंप, आसपास की दुकानें और कोचिंग सेंटर कराए गए बंद। सूचना पर पहुंची डेरापुर फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर पाया काबू। आग लगने से कुछ देर के लिए डिलवल रोड पर यातायात भी रहा बाधित। दुकान मालिक के भाई शाहिद ने दो युवकों और एक बालक की लापरवाही पर लगाया आग लगाने का आरोप। हादसे के बाद दुकान मालिक की मां मेहरून फूट-फूट कर रोईं, स्थानीय लोगों और पुलिस ने ढांढस बंधाया। मंगलपुर कस्बे में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top