icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
Nitin SagarNitin SagarFollow15 Sept 2024, 01:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी के बैंकों ने रविवार को खुले, 3 दिन की हड़ताल के बावजूद राहत

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में रविवार को खुले बैंक: शहर के छोटे-बड़े लगभग 480 बैंक रविवार को आम दिनों की तरह खुले रहे। • बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें: सुबह से ही काम निपटाने के लिए ग्राहकों और व्यापारियों की भारी भीड़ जमा रही。 • असुविधा से बचाने का फैसला: 5 दिनों की लगातार बंदी से बचाने के लिए RBI के निर्देश पर रविवार को बैंक खोले गए。 • कल से 3 दिन की हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे。 • UFBU का हड़ताल का आह्वान: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगों को लेकर इस हड़ताल का ऐलान किया है。 • मुख्य मांग '5-डे बैंकिंग': बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग और शनिवार की छुट्टी लागू करने की मांग कर रहे हैं。 • ग्राहकों को मिली बड़ी राहत: रविवार को बैंक खुलने से लोगों के चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट और ज़रूरी काम पूरे हुए。 • व्यापारियों ने जताई खुशी: वाराणसी के व्यापारियों ने कहा- "अगर आज बैंक नहीं खुलते, तो व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ता।" • ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी: हड़ताल के बावजूद यूपीआई , नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी。 • गुरु-बुध तक बंद रहेंगे बैंक: सोमवार से बुधवार तक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा, जिसके बाद गुरुवार को बैंक वापस खुलेंगे。
0
0
Report
Advertisement

तिरहुत नहर का तटबंध टूट, रaxa क्षेत्र में पानी से खतरा बढ़ा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में टूटा तिरहुत नहर का तटबंध तिरहुत नहर का तटबंध टूटने के कारण रक्सा गांव की तरफ तेजी से बढ़ रहा नहर का पानी मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड के रक्सा दक्षिणी के समीप टूटा तिरहhut नहर का तटबंध तिरहhut नहर का तटबंध टूटने से रक्सा दक्षिणी और रक्सा डीह के बीच लोगो का आवागमन बाधित मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ो लोग संबंधित अधिकारी को दिया गया मामले की सूचना प्रशासन की टीम पहुंची बांध मरम्मत के कार्य में जुटी स्थानीय निवासी चंदन कुमार ओझा ने बताया की यह बांध 1 साल में तीसरी बार टूटा है. अभी बांध टूटने के कारण खेतों में लगे फसल बर्बाद हो जाएगा अगर जल्द ही इसको नहीं रोका गया तो गांव में भी पानी पहुंच सकती है. फिलहाल यहां पर प्रशासन की टीम पहुंची है. बाइट - चंदन कुमार ओझा,स्थानीय इनपुट - मणितोष कुमार
0
0
Report

महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम और जनसुनवाई

Delhi, Delhi:वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी ने महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम किया। जनकपुरी और कीर्ति नगर थाने में लोगों के साथ हुई जनसुनवाई। लोगों ने एसएचओ के सामने अपनी समस्याएं रखीं। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने डीसीपी वेस्ट के ऑफिस में महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट, जनकपुरी के स्टूडेंट्स के साथ एक इंटरैक्टिव अवेयरनेस प्रोग्राम किया। वही पश्चिमी जिला जनकपुरी और कीर्ति नगर थाने में जनसुनवाई रखी जिसमें एसएचओ द्वारा लोगों की समस्या को सुन गया और साथ ही हल करने का वायदा भी किया। श्री हरेश्वर वी. स्वामी, और SHO/साइबर ने स्टूडेंट्स के साथ साइबर सिक्योरिटी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के ज़रिए शिकायतों की रिपोर्टिंग, और महिलाओं और लड़कियों की ऑनलाइन सेफ्टी पर बात की। स्टूडेंट्स ने साइबर अपराधों से जुड़ी अपनी चिंताएँ और शिकायतें शेयर कीं, साथ ही अपने-अपने इलाकों में क्राइम पैटर्न और दूसरे पब्लिक सेफ्टी मुद्दों पर भी बात की। अधिकारियों ने उनकी चिंताएँ सुनीं और ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करने की अहमियत समझाई। स्टूडेंट्स को ज़रूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया और उन्हें हिम्मत दी गई कि जब भी उन्हें पब्लिक सेफ्टी से जुड़ी कोई चिंता दिखे, तो वे समय पर जानकारी शेयर करके पुलिस की आँख और कान बनकर काम करें। सेशन के आखिर में साइबर अपराधों पर एक क्विज़ रखी गई। DCP/वेस्ट ने हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए।
0
0
Report

तिलकनगर में दो वाहन चोरी गिरोह गिरफ्तार, 3 बाइक-2 स्कूटी बरामद

Delhi, Delhi:मैकेनिक बन बैठे शातिर वाहन पलक झपकते ही देते थे वारदात को अंजाम चोरी की स्कूटी बेचने के दौरान तिलकनगर तिलकविहार चौकी पुलिस ने पकड़ लिए दो शातिर वाहन चोर चोरी की तीन बाईक और दो स्कूटी बरामद तिलकनगर रोहिणी नॉर्थ पश्चिम विहार ईस्ट के पॉच मामलों का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलक नगर तिलक विहार चौकी की पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोर को तब गिरफ्तार किया जब वह चोरी की स्कूटी को बेचने श्मशान भूमि तिलकविहार जा रहे थे ।पकड़े गए शातिर वाहन चोरों की पहचान इंद्रपाल सिंह और प्रिंस 42 गगनजोत सिंह उर्फ गोगी 25 दोनों ही तिलक विहार इलाके के रहने वाले हैं और मैकेनिक का काम करते थे उसके बाद शातिर वाहन चोर बन बैठे। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाईक और दो स्कूटी बरामद कर ली हैं ।इनके पकड़े जाने से तिलकनगर रोहिणी नॉर्थ पश्चिम विहार ईस्ट के पॉच मामलों का खुलासा हुआ है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार तिलक विहार चौकी पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि गाड़ी चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर शमशान घाट, B-ब्लॉक, तिलक विहार के पास चोरी का टू-व्हीलर बेचने आएंगे। जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने बताई गई जगह पर जाल बिछाया। सुबह करीब 04:15 पर, दो लोगों को एक टू-व्हीलर पर देखा गया और उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए कहने पर, वे नहीं दिखा पाए। वेरिफिकेशन से पता चला कि स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट तिलक नगर में दर्ज कराई गई थी। लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने PS तिलक नगर और दूसरे पुलिस स्टेशनों के इलाके से मोटरसाइकिल चोरी करने में अपना हाथ कबूल किया। आगे की जांच के दौरान, उनकी निशानदेही पर, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और एक और चोरी की स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद गाड़ियों को प्रोसीजर के मुताबिक ज़ब्त कर लिया गया。
0
0
Report
Advertisement

तीन दिनों की बारिश के बावजूद चाचा-भतीजे नदी पार करते समय बह गए; SDRF तलाशी में

Satna, Madhya Pradesh:सतना। तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद जैतवारा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम चाचा-भतीजे ने उफनती तुर्री नदी का पुल पार करने की कोशिश की। तेज बहाव में दोनों बाइक समेत फंस गए। ग्रामीणों ने भतीजे को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 50 वर्षीय रामचेरे वर्मा तेज बहाव में बह गए। रविवार सुबह से उनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6 बजे रामचेरे वर्मा अपने भतीजे के साथ बाइक से कस्बे से नयागांव-सभापुर की ओर जा रहे थे। तुर्री नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को नदी पार नहीं करने की समझाइश दी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। कुछ दूर जाते ही तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बहने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और भतीजे को किसी तरह बाहर निकाल लिया। इसी दौरान रामचेरे वर्मा पानी के तेज बहाव में बहते चले गए। घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना प्रभारी पंकज शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, लेकिन खराब मौसम और अंधेरा होने के कारण शनिवार रात सर्चिंग शुरू नहीं सकी। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने वोट के जरिए नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। मौके पर एसडीएम लोकेश कुमार जांगड़े, पुलिसकर्मी, परिजन और ग्रामीण मौजूद हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम सावधानी के साथ तलाश कर रही है।
0
0
Report

बैंक हड़ताल से पहले देशभर के बैंकों में छुट्टी के दिन भी कामकाज जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- 3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले आज छुट्टी के दिन देशभर के बैंक खुले हैं. कल 30 सितंबर तक बैंकों की पूरे देश में हड़ताल है. राजस्थान में करीब 9 हजार बैंक शाखाएं प्रभावित होंगी. हड़ताल से पहले लोग अपने जरूरी काम के लिए बैंक पहुंच रहे हैं. इस हड़ताल से करीब 1.25 लाख बैंक कर्मी शामिल होंगे. 90 फीसदी बैंक स्टाफ के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया गया है. SBI, PNB, BOB, केनरा, यूको समेत सार्वजनिक बैंक प्रभावित होंगे. RRB और सहकारी बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं. पे-स्केल 1 से 5 तक के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. बैंकिंग लेनदेन और कारोबार पर बड़ा असर पड़ेगा. करीब 50 हजार करोड़ के कारोबार पर असर का दावा किया गया. आखिरकार छुट्टी के दिन कैसे बैंकों में काम हो रहा, ग्राउंड जीरो से जाना संवाददाता
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

8 क्विंटल गांजे के साथ दो पिकअप पकड़े गए; चार आरोपी हिरासत में

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजे से भरे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। दोनों पिकअप ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया लगभग 8 क्विंटल गांजा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों और बरामद गांजे को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस की कार्रवाई से गांजा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

160 साल की कंस वध परंपरा: मुड़िया गांव में युद्ध-सी महक

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-​हाथों में बांस की लाठियां, गूंजते जयकारे और युद्ध के मैदान सा नजारा... यह दृश्य नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के पास स्थित मुड़िया गांव का है। जहाँ 160 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा 'कंस वध' का भव्य आयोजन किया गया। ​इस अनूठी परंपरा के लिए ग्रामीणों ने अपने खेतों और घरों की पवित्र मिट्टी से गांव के बाहर कंस की विशाल प्रतिमा बनाई और उसके मुकुट पर कांस के सफेद फूलों की कलगी सजाई। इसके बाद गांव के बच्चे और बड़े दो दलों में बंट गए—एक तरफ भगवान कृष्ण की सेना, तो दूसरी तरफ राक्षस रूपी कंस की सेना। ​ युद्ध के अंत में भगवान कृष्ण के स्वरूप ने कंस के मुकुट से कांस की कलगी उखाड़कर उसका सांकेतिक वध किया, जिसके बाद पूरा गांव जश्न में डूब गया। लोक मान्यता है कि डेढ़ सदी पहले गांव में फैली भीषण महामारी को रोकने के लिए इस प्रथा की शुरुआत हुई थी। ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि जब से यहां कंस वध की परंपरा शुरू हुई है, तब से गांव में कभी कोई महामारी या बड़ी आपदा नहीं आई। यही वजह है कि आज भी नई पीढ़ी पूरे उत्साह के साथ इस विरासत को जिंदा रखे हुए है। बाइट- ग्रामीण
0
0
Report

जयपुर आबकारी विभाग की तीन कार्रवाइयों में 12 शराब बॉटल्स जब्त, गिरफ्तारियाँ

Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में आबकारी विभाग की तीन अलग-अलग कार्रवाई। आगरा रोड-घाट की घूणी पर 12 बोतल शराब जब्त। ईपीएफ ईस्ट टीम ने वाहन सहित शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया। ईपीएफ नॉर्थ ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 12 बोतल शराब पकड़ी। कार्रवाई में आरोपी राजू पुत्र छोटूपुरी, निवासी पचेवर गिरफ्तार। ईपीएफ वेस्ट की कार्रवाई में 288 निप्स देसी शराब जब्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर हुई कार्रवाई। अतिरिक्त आयुक्त व उपायुक्त जोन जयपुर के निर्देश पर कार्रवाई। आबकारी अधिकारी लखन व्यास के सुपरविजन में की गई कार्रवाई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top