244412
चंदोसी में जमीन हड़पने वाले भू माफिया का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदोसी कोतवाली पुलिस ने भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर जमीनों का फर्जी बैनामा कराकर जमीनों को हड़पने वाले गैंग के भू माफिया को गिरफ्तार किया है। SP के विश्नोई ने बताया पीड़ित ग्रामीणों ने गैंग के 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, पूर्व में भी 2 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में निर्वाचन आयुक्त ने निकाय चुनाव की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैठक। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा। पंचाय+त समिति-जिला परिषद,निकाय सदस्य के लिए EVM से मतदान। पंच-सरपंच चुनाव मतपेटी से कराने की तैयारी। चुनाव में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की उपलब्धता पर चर्चा। नामांकन से नाम वापसी तक सुरक्षा व्यवस्था की होगी नियमित समीक्षा। आरक्षण संबंधी कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले 15 अगस्त तक करने के निर्देश पिछले चुनाव में लापरवाही पर कार्रवाई वाले कार्मिकों को जिम्मेदारी नहीं आयोग ने सभी विभागों को पूर्व निर्देशों की पालना के दिए निर्देश。0
0
Report
सिरसा ने आरोप लगाया: महिलाओं की योजनाओं में बजट नहीं मिला, दावा झूठ
Delhi, Delhi:मनजिंदर सिंह सिरसा- एक योजना महिलाओं के लिए सरकार नहीं लाई. दुर्गा योजना फिर लाड़ली योजना को आगे बढ़ाया, लक्ष्मी योजना, उसके बाद विद्या वाहन योजना जैसे कदम उठाकर सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया. हम चार विधायक थे लेकिन केजरीवाल सरकार में हम दस साल तक किसी भी योजना का लाभ नहीं ले पाए. लाड़ली योजना को लेकर पिछली सरकार को घेरा. सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा मंत्री परवेश साहिब सिंह ने शांत कराने की कोशिश की. विपक्ष के आरोपों पर लक्ष्मी योजना को लेकर कहा आप सरकार ने महिलाओं को एक हज़ार रुपए देने के लिए 2000 करोड़ का बजट तय किया लेकिन एक भी रुपया नहीं दिया. सिर्फ़ महिलाओं से झूठ बोला और ये हमपे आरोप लगा रहे. सिरसा ने कहा आज महिलाओं ने आ आ कर बताया की अब डर लगता है क्यो की आप ने तीन बात कहा पैसा देंगे लेकिन दिया नहीं. इसलिए अब डर लगता है. इसी लिए हम दौड़ दौड़ कर रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे ताकि समय न निकल जाए. पंजाब में आज तक महिलाओं को एक हज़ार नहीं दिया ये बात करते है0
0
Report
जमशेदपुर के परसुडीह में 510 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम गांजा के साथ शशि कुमार भगत गिरफ्तार भेजा गया जेल, खखरीपाड़ा-जादुगोड़ा मार्ग पर गांजा खरीद-बिक्री की सूचना पर हुई छापेमारी, सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में परसुडीह थाना पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 510 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले रास्ते में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई और सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि में शामिल एक व्यक्ति मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए आरोपी शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में आरोपी के गांजा की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। इसके अलावा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परसुडीह पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
किसान संगठनों का जेल भरो आंदोलन: रोहतक में डीसी ऑफिस के बाहर गिरफ्तारियां
Rohtak, Haryana:किसान संगठनों ने डीसी ऑफिस के बाहर दी गिरफ्तारियां रोहतक में जेल भरो आंदोलन, निजीकरण का विरोध; 10 बसों में गए प्रदर्शनकारी रोहतक में केंद्रीय ट्रेड यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जेल भरो आंदोलन के तहत डीसी ऑफिस के बाहर से गिरफ्तारियां दी। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को 10 बसों में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया प्रदर्शनों के दौरान जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान ने कहा कि आज देश छोड़ों आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ है। आज हर वर्ग ने अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाई है। श्रम कानून बदल दिए गए। महिला आरक्षण बिल को परीसिमन के साथ जोड़ा गया। बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है, जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन है जगमति सांगवान ने कहा कि आज जेल भरने का आह्वान है, जिसके चलते सभी गिरफ्तारी देंगे। अगर प्रशासन उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगा, तो डीसी ऑफिस के बाहर ही धरना देंगे। महिलाओं को कहीं प्लाट के नाम पर ठगा गया तो कहीं आशा वर्कर के साथ धोखा हुआ है। सरकार को सफाई कर्मचारी व बिजली कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान करना चाहिए。0
0
Report
मालपुरा में कावड़ यात्रा सुरक्षा: 1400 पुलिसकर्मी तैनात, मार्ग का सुरक्षा जायजा
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉ रवि पहुंचे मालपुरा मालपुरा में आज सायंकाल 5 बजे आने वाली कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बीसलपुर से कावड़ में जल भरकर दूदू -छान स्टेट हाईवे से निकलेगी कावड़ यात्रा मालपुरा के परंपरागत मार्ग से निकलते हुए डेयरी चौराहा, व्यास सर्किल होते हुए कृषि उपज मंडी स्थिति शिवालय में जलाभिषेक किया जाएगा सुरक्षा को लेकर कावड यात्रा में 11 एएसपी, 21 डीएसपी, 38 सीआई सहित लगभग 1400 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर है तैनात संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स, एसटीएफ के जवान भी जगह-जगह है तैनात एसपी रोशन मीणा भी ले रहे कावड़ यात्रा मार्ग का लगातार जायजा0
0
Report
लखनऊ बजट विवाद में मेयर के पक्ष-विपक्ष के संघर्ष, राजनाथ तक पहुंची शिकायत
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगर निगम में महापौर और कुछ पार्षदों के बीच घमासान मची हुई है यहां लड़ाई बजट को लेकर चल रही है। खास बात यह है की विरोध कर रहे पार्षदों में खुद बीजेपी के पार्षद भी शामिल हैं। लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने 15 वे वित्तीय बजट में 45 पार्षदों को जीरो बजट दिया जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। 11 पार्षद पूरी तरह से बागी हो गए हैं जिसमें बीजेपी के पार्षद भी शामिल हैं। मामला इतना बढ़ गया कि इसकी शिकायत देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह तक पहुंच गई जिसके कारण लखनऊ मेयर को दिल्ली जाकर उन्हें दस्तावेज दिखाने पड़े। मेयर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि मेरे पास पूरे दस्तावेज है जो पार्षद आरोप लगा रहे हैं उन सब को बराबर पैसा दिया गया है जिसकी रिपोर्ट मैं राजनाथ सिंह को सौंप दिए पार्षद के कोटे में 2 करोड़ 10 लख रुपए आता है फिर वह चाहे किसी भी पार्टी का हो मैंने कोई भेदभाव नहीं किया। कुछ पार्षद दबाव बनाकर बिना वजह अपने क्षेत्र में ज्यादा बजट लेना चाहते हैं लेकिन मेरी जिम्मेदारी है कि जहां पर काम का अभाव है पहले वहां बजट दिया जाए। मेयर ने दावा किया कि यह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है उन पार्षदों को बताना चाहिए कि इससे चुनाव में कितना नुकसान होगा। लखनऊ_goīti क्षेत्र की सड़क दिखाई और बताया कि पिछले 3 सालों से शहर के सबसे महंगे इलाके की सड़क जर्जर पड़ी हुई है जिसे नगर निगम को बनाना है लेकिन हमें कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा हम मेयर के खिलाफ नहीं है हमें काम से मतलब है जनता के बीच हमें वोट मांगने जाना है। इसी इलाके में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का घर भी मौजूद है। स्थानीय लोगों ने भी पिछले 3 सालों से सड़क न बनने की बात कही और अपनी नाराजगी जताई। हालांकाय इस पूरे मामले पर तमाम भाजपा के पार्षद मेयर सुषमा खर्कवाल के पक्ष में भी खड़े नजर आए लखनऊ के राजाजीपुरम वार्ड से भाजपा पार्षद अजय दीक्षित और जानकीपुरम द्वितीय से पार्षद राजकुमार मौर्य ने मेयर का समर्थन किया और कहा कि आरोप लगाना गलत है जिन पिछड़े क्षेत्रों में ज्यादा विकास की जरूरत है वहां पर मेयर ने प्राथमिकता से बजट दिया है अगर इसी तरह से अपने ही पार्षद आरोप लगाते रहे तो कहीं ना कहीं पार्टी को नुकसान हो सकता है कुछ लोगों ने राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है हालांकि यह हमारे परिवार की लड़ाई है आपस में ही जल्द सुलझ जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर के थप्पड़बाज पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक थप्पड़बाज पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद इस खबर को जी यूपी यूके द्वारा प्रमुखता के साथ चलाया गया था, जिस खबर का संज्ञान लेकर SP के निर्देश पर CO सदर द्वारा जांच कर पुलिस कर्मी के अनुशासन हीनता को लेकर उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं। एक शराबी युवक को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर से गिरफ्तार करने के बाद जब उसे मेडिकल कराने के लिये मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, तो वहां युवक द्वारा उत्पात मचाया गया। जिसे देखकर पुलिस कर्मी ने अपना आपा खो दिया और युवक को 9 सेकेंड में लगातार 6 थप्पड़ जड़ दिये। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जब इस वीडियो को जी मीडिया द्वारा प्रमुखता के साथ चलाया गया तो SP ने मामले को संज्ञान में लेकर CO को जांचबकर कार्यवाही के निर्देश दिये गए थे।0
0
Report
खबर की सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
IGMC शिमला में सुरक्षा गार्ड से मारपीट, रॉन्ग साइड आने वाले युवकों पर जांच
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में रविवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर IGMC के मेन गेट पर रॉन्ग साइड से पहुंचे और गाड़ी वहीं पार्क कर दी। सिक्योरिटी गार्ड ने जब युवकों को ऐसा करने से रोका, तो कथित तौर पर उन्होंने गार्ड के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घटना रविवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को शिकायट दी। शिकायत मिलने पर सदार थाना पुलिस रात में IGMC पहुंची और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड का मेडिकल भी करवाया है। शिकायतकर्ता ने युवकों पर मारपीट, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, इस मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी में अस्पताल भवन निर्माण की मांग पर छह दिन से धरना, अलोदा तिराहे पर चक्काजाम
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी में सांवलपुरा रोड पर अस्पताल भवन बनाने की मांग को लेकर दो घंटे तक रहा चक्काजाम। अलोदा तिराहे पर चक्काजाम। SDM अमृता खंडेलवाल, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कुमावत, ईओ सहदेव दान चारण और डीवाईएसपी राजेश जांगिड़ ने समझाइश दी। प्रदर्शनकारियों ने श्रद्धालुओं के हित में जाम खोला। धरनार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन SDM को सौंपा। सांवलपुरा रोड पर लगातार धरना छह दिन से जारी है। उपजिला अस्पताल भवन निर्माण की मांग को लेकर धरना छठे दिन भी जारी रहा। अलोदा तिराहे पर दो घंटे का चक्काजाम कर रास्ते बाधित किए गए, जिसके चलते यातायात प्रभावित रहा, इसके बाद अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम खोला गया। धरनार्थियों ने अस्पताल भवन निर्माण के साथ अन्य मांगों को लेकर भी ज्ञापन सौंपा।0
0
Report
बंदिपोरा: सात दिन का उर्स समाप्त, हजारों भक्त दरबार-e-Aaliya पहुंचे
The seven days long annual urs of revered Sufi Saint Syed Ghulam Rasool Shah concluded today, thousands of devotees across J and K paid homage. The 69th annual Urs of the revered Sufi saint Hazrat Syed Ghulam Rasool Shah (RA), popularly known as Nanga Baji Sahib, is set to commence from August 4 concluded today. On August 10, 2026. The week-long spiritual gathering was held at his holy shrine, Darbar-e-Aaliya Chishtia, located in Malangam village of district Bandipora. Devotees and followers from various regions participated in the events, seeking spiritual blessings and paying homage to the saint’s legacy. The Urs commemorates the saint’s spiritual contributions and his enduring influence on the Sufi tradition. The local administration has made elaborate arrangements to facilitate the pilgrims, ensuring the smooth conduct of the festivities. Devotees are expected to arrive in large numbers, highlighting the significance of the occasion in promoting peace and spiritual harmony.0
0
Report
त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर एक्शन: सागर में घी के जार जब्त
Sagar, Madhya Pradesh:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर एक्शन, सागर में घी की हुई सेंपलिंग. नकली खाद्य सामग्री को लेकर सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश भर में खाध सुरक्षा विभाग सक्रिय है और प्रदेश भर से कार्यवाही की खबरें आ रही हैं. प्रदेश के सागर में भी लगातार कार्यवाहियों का दौर चल रहा है तो इस बीच एक और बड़ी कार्यवाही सामने आई है जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सागर की मशहूर कृष्णा एंटरप्राइजेज पर छापेमार कार्यवाही की, यहाँ ब्रांडेड देशी घी में मिलावट की शिकायतें आ रही थी जिसके बाद टीम ने जांच पड़ताल की और बड़ी मात्रा में घी के जार जब्त किए है जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक ये छापेमारी लगातार जारी रहेगी.0
0
Report
Advertisement
बस्तर दशहरे का आगाज: पाट जात्रा से शुरू होगी रस्में, 600 साल पुरानी परंपरा
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में हर वर्ष की तरह इस साल भी दशहरे का आगाज हरेली अमावस को पाट जात्रा की रस्म से होगा, बुधवार 12 अगस्त को पहली रस्म के तौर पर पाट जात्रा का विधान पूरा किया जाएगा, बस्तर दशहरा रथ निर्माण की पहली लकड़ी जगदलपुर पहुंच चुकी है, इसे स्थानीय बोली में ठुरलु खोटला कहा जाता है, बस्तर दशहरे के लिए तैयार किए जाने वाली रथ निर्माण की पहली लकड़ी ग्राम बिलौरी से जगदलपुर लाई गई, रथ निर्माण करने वाले कारीगरों एवं ग्रामीणों मांझी चालाकी, मेंबरीन के साथ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बुधवार को रस्म की अदायगी की जाएगी इस दौरान परंपरागत तरीके से पूजा विधान एवं बकरे की बलि के साथ पाट जात्रा की रस्म संपन्न होगी, बता दें कि बस्तर में दशहरा पर्व मनाने का इतिहास 600 साल पुराना है।0
0
Report
बीकानेर: अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जसवंत गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर जामसर थाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई आर्म्स एक्ट के तहत एक आरोपी जसवंत गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक टोपीदार बंदूक की गई जब्त पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने की कार्रवाई गश्त के दौरान आरोपी को दबोचा, आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी SP मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई0
0
Report
बेगूं में जनसुनवाई और 513 पट्टा वितरण, प्रतिमाओं की स्थापना की घोषणा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में कुल 513 पट्टे लाभार्थियों को वितरित किए गए। लंबे समय से पट्टे मिलने का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस दौरान विधायक धाकड़ ने नगरवासियों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने नगर पालिका क्षेत्र में महाराणा प्रताप, भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में एसडीएम अंकित सामरिया, बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी, तहसीलदार गोपाल जीनगर सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
