बहजोई में कुमारी शालू बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
Sambhal, Uttar Pradesh:आज जनपद संभल के बहजोई स्थित जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में "मिशन शक्ति" के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा कुमारी शालू को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कुमारी शालू का पुष्प देकर स्वागत किया। एक दिन की जिलाधिकारी बनने पर कुमारी शालू ने माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी का धन्यवाद किया और "मिशन शक्ति" के तहत किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
