icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
Nitin SagarNitin SagarFollow23 Sept 2024, 09:09 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में Terrier Cyber Quest 3.0: युवाओं के साथ साइबर सुरक्षा पर बड़ा सम्मेलन

New Delhi, Delhi:दिल्ली में Terrier Cyber Quest 3.0 का आयोजन, साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर Indian Army Terrier Cyber Quest 3.0 Conclave का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम United Service Institution of India USI, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस कॉन्क्लेव का आयोजन Indian Army और CyberPeace की ओर से किया गया। कार्यक्रम में Vice Chief of the Army Staff की गरिमामयी उपस्थिति रही। तेजी से बदलते डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में साइबर क्षेत्र में बढ़ते खतरों, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और युवाओं में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर इस कार्यक्रम के दौरान चर्चा की गई। Terrier Cyber Quest के जरिए साइबर क्षेत्र में नई प्रतिभाओं और युवाओं को एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि देश की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत किया जा सके स्कूली बच्चों में साइबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि भविष्य में महत्वपूर्ण कदम है
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर में ऑटो-रिक्शाओं के पंजीयन और पहचान बोर्ड अनिवार्य

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में संचालित ऑटो-रिक्शा के पंजीयन और पहचान बोर्ड लगाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने ऑटो संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने वाहनों में आवश्यक पहचान बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 30 से 40 हजार ऑटो-रिक्शा संचालित होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सभी ऑटो का पंजीयन कर उनकी समग्र जानकारी उपलब्ध रखना जरूरी है। कई ऑटो चालक गाँवों और जिले के अलग-अलग हिस्सों में यात्रियों को लेकर जाते हैं। ऐसे में किसी यात्री की शिकायत या असुविधा और सुरक्षा की स्थिति में वाहन और चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी।
0
0
Report

गोरखपुर में डायवर्जन के कारण पेंटर की मौत, चालक की तलाश जारी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रूट डायवर्जन के चलते सड़क हादसे में पेंटर की दर्दनाक मौत हो गई। बेलीपार थाना क्षेत्र में एनएच-24 पर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे पेंटर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी 57 वर्षीय रामफल निषाद गोरखपुर में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई गुड्डू निषाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक गुड्डू चला रहे थे और रामफल पीछे बैठे थे। उचगांव पेट्रोल पंप के पास फोरलेन के डायवर्जन पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रामफल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गुड्डू निषाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है। बतायाजाता है कि एनएच-24 पर मरम्मत कार्य के चलते मरवड़िया कुआं चौकी से सेवई चौराहे तक करीब चार किलोमीटर की एक लेन बंद है। ऐसे में दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायवर्जन के चलते यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

बरका ग्राम में शराब के विवाद के बाद हत्या, शव दफन, तीन दोस्त फरार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव बरका में एक युवक की हत्या कर शव जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार देर शाम तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके साथ जंगल गए तीन दोस्तों से पूछताछ की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद तीनों युवक गांव से फरार हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जंगल में तलाश कराई तो एक गड्ढे से युवक का शव बरामद हो गया। बताया जाता है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 28 वर्षीय शौकीन अपने तीन दोस्तों विष्णु लक्ष्मण और आशीष के साथ जंगल की ओर गया था। तीनों दोस्त तो वापस गांव लौट आए लेकिन शौकीन घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन तीनों दोस्तों के घर पहुंचे और शौकीन के बारे में जानकारी मांगी लेकिन आरोप है कि उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद तीनों युवक अचानक गांव से गायब हो गए। इससे परिजनों का शक और गहरा गया। परिजनों ने शौकीन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू कराई। देर रात पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जंगल में तलाश कराई। पुलिस डॉग एक स्थान पर पहुंचकर रुक गया। वहां जमीन की जांच की गई तो गड्ढा मिला। खुदाई कराने पर शौकीन का शव बरामद हो गया। कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि चारों युवक जंगल में एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद शौकीन की हत्या कर उसके शव को गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर विष्णु, लक्ष्मण और आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में इस्तेमाल किए गए साधनों के बारे में भी जांच कर रही है。
0
0
Report

GST परिषद के बाद व्यापारियों को राहत, गिरफ्तारी नहीं—प्रक्रिया सरल बनी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 57वीं GST काउंसिल की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "हम प्रधानमंत्री जी को और अपनी वित्त मंत्री निर्मला जी को धन्यवाद देते हैं कि पहले उन्होंने 3 सितंबर की बैठक में पूरे देश की जनता को राहत दिया...आज की मीटिंग में उन्होंने प्रक्रिया को सरल बना दिया है। रजिस्ट्रेशन से लेकर और रिफंड तक, व्यापारियों को जहां कहीं भी कोई असुविधा होती थी, उसके लिए उन्होंने प्रक्रिया को पूरा सरल किया है... पहले आम जनता को राहत दी और अब व्यापारियों के लिए दीपावली का एक बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने व्यापारियों को राहत दी है कि अब आपको GST कानून के अंतर्गत कोई गिरफ्तार नहीं करेगा। व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है क्योंकि इसका कभी-कभी गलत इस्तेमाल भी होता था..."
0
0
Report

EOU ने नारद कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामला

Danapur, Bihar:नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है मामला EOU ने पटना के रूपसपुर छापेमारी मुंगेर योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है मामला EOU ने पटना के रूपसपुर, मुंगेर, भागलपुर, और मुजफ्फरपुर सहित 5 ठिकानों पर एक साथ कर रही है छापेमारी, प्रथम दृश्या जांच में इंजीनियर की ज्ञात आय के स्रोतों से करीब 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का मिला है साक्ष्य मिला है, जो उनकी ज्ञात आय से 64.93 फीसदी अधिक बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी के हरिश गुलाब जामुन दुकान में उंदीर घूमता वीडियो, FDA ने की छापा

Thane, Maharashtra:भिवंडी ब्रेकिंग - गुलाबजामुनमध्ये घूमता दिसला उंदीर! गैबीनगरमधील हरिश गुलाब जामुन दुकानावर FDA की धाड... व्हिडिओ व्हायरल होताच कारवाई गुलाबजामुनच्या ट्रे मध्ये उंदीर फिरताना दिसल्याचा धक्कादायक प्रकार.. भिवंडीच्या गैबीनगर परिसरातून एक धक्कादायक आणि किळसवाणा प्रकार समोर आला आहे. गुलाबजामुनमध्ये उंदीर फिरत असल्याचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर अन्न व औषध प्रशासनाच्या - FDA च्या टीमने दुकानावर धाड टाकली आहे. VO - भिवंडीतील प्रसिद्ध हरीश गुलाब जामुन या मिठाईच्या दुकानाचा एक व्हिडिओ सोशल मीडियावर जोरदार व्हायरल होत आहे. या व्हिडिओमध्ये गुलाबजामुनने भरलेल्या ट्रे मध्ये एक उंदीर अक्षरशः फिरताना, गुलाबजामुनवरून चालताना स्पष्टपणे दिसत आहे. हा व्हिडिओ पाहून नागरिकांमध्ये संतापाची लाट उसळली आहे. मिठाई आणि खाद्यपदार्थांमध्ये अशा प्रकारे अस्वच्छता आणि निष्काळजीपणा असेल तर नागरिकांच्या आरोग्याचा प्रश्न गंभीर बनला आहे. हा व्हिडिओ व्हायरल होताच FDA ची टीम तातडीने गैबीनगर येथील हरीश गुलाब जामुन दुकानावर पोहोचली आणि त्यांनी दुकानाची झाडाझडती घेतली. दुकानात अन्न सुरक्षा आणि स्वच्छतेच्या नियमांचे पालन होत होते का, याची तपासणी सुरू करण्यात आली आहे. आता खरा प्रश्न हा आहे की, व्हायरल होत असलेला हा व्हिडिओ किती खरा आहे आणि या दुकानात प्रत्यक्षात किती स्वच्छता पाळली जाते. FDA च्या तपासणीनंतरच याचे सत्य समोर येणार आहे.
0
0
Report

अशोकनगर में NSUI-युवा कांग्रेस का डीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर NSUI और युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन... - खस्ताहाल स्कूलों को लेकर गुस्सा: जर्जर भवनों और शौचालयों की बदहाली पर डीईओ दफ्तर में बोला हल्ला... - गेट पर ताला देख भड़के कार्यकर्ता: गेट पर चढ़कर की उग्र नारेबाजी, जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग... - अधिकारियों से नोकझोंक: 1 घंटे तक चला धरना, लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला... एंकर - अशोकनगर में स्कूलों की बदहाली को लेकर छात्र संगठन NSUI और युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल, जिले के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों और खस्ताहाल शौचालयों का जायजा लेने के बाद NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी शिकायत लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन दफ्तर के मुख्य गेट पर ताला लटका देख कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और गेट पर चढ़कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गेट पर ही करीब 1 घंटे तक धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, डीईओ और डीपीसी के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता लापरवाह जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्रशासन द्वारा मिले लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया..!! बाइट-अभिषेक परमार, (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस)
0
0
Report
Advertisement

सुभाष पार्क में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में सुभाष पार्क चौराहे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और भारी छीनाझपटी शुरू हो गई। सुभाष पार्क चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। विरोध जताने के लिए जब कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की, तो सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी झूमाझटकी और खींचतान हुई। बाईट 01: सुनील जायसवाल (पूर्व विधायक, कांग्रेस) ​बाईट 02: धनीराम पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस)
0
0
Report

डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में लाखों भुगतान में घपला, क्लर्क निलंबित; अब क्या होगी कार्रवाई?

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के स्वास्थ्य विभाग में 60 लाख 65 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता ने हड़कंप मचा दिया है। वर्ष 2017 से 2024 के बीच हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को संदिग्ध भुगतानों की जांच में दोहरे और अधिक भुगतान करने का मामला सामने आया हैं। जांच रिपोर्ट में सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। IFMIS में भुगतान प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी का आरोप है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने इस मामले में क्लर्क गुलाब प्रसाद साहू को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग में लाखों के भुगतान में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हुई और जिम्मेदारों पर आगे क्या कार्रवाई होगी?
0
0
Report

बिहार के हितों से जुड़ा फरक्का जलसंधि फैसला: पुनर्विचार की मांग तेज

Samastipur, Bihar:नीतीश संवाद में उठी संधि पर पुनर्विचार की मांग, डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- तीन पीरियड में 1500 क्यूसेक पानी छोड़ने की बाध्यता खत्म हो ।फरक्का जलसंधि बिहार के हित में नहीं संजय झा बोले- बिहार अपने हिस्से का पानी बांग्लादेश को दे रहा । एंकर:समस्तीपुर में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई फरक्का जलसंधि देश, खासकर बिहार के हित में नहीं है। भविष्य में यदि इस संधि को लेकर कोई समझौता होता है तो उसमें वर्ष 2050 तक बिहार की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।संजय झा गुरुवार को समस्तीपुर में फरक्का जलसंधि को लेकर आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फरक्का जलसंधि के कारण बिहार का जल प्रबंधन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गर्मी के मौसम में सिर्फ गंगा ही नहीं, बल्कि बिहार की आंतरिक नदियों से भी पानी खींचकर बांग्लादेश को दिया जाता है। इससे राज्य में जल संकट की स्थिति पैदा होती है। संजय झा ने कहा कि संधि के समय बिहार के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। इसका असर किसानों की सिंचाई, लोगों के पेयजल और अन्य जल जरूरतों पर पड़ रहा है। लाखों लोगों की आजीविका और राज्य के युवाओं का भविष्य भी इससे प्रभावित हो सकता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि जदयू के अभियान का असर अब दिखाई दे रहा है। जो राजनीतिक दल फरक्का जलसंधि के समय इस मुद्दे पर चुप थे, वे भी अब इसके विरोध में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संधि की शर्तों को पूरा करने के लिए बिहार को तीन पीरियड में 1,500 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ता है। इससे राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि बिहार से तीन पीरियड में पानी छोड़ने की बाध्यता समाप्त की जानी चाहिए। इस पानी का उपयोग बिहार में औद्योगिक विकास और सिंचाई जैसी जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकता है। बाइट: विजय कुमार चौधरी,उप मुख्यमंत्री बिहार बाइट: संजय झा, राज्यसभा सांसद,जेडीयू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top