202412
संभल में DM ने महावा नदी के पुनरुद्धार के लिए की बड़ी पहल
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल जिले के DM राजेंद्र पेंसिया ने कई दशक पहले विलुप्त हो चुकी महावा नदी के पुनरुद्धार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 51 किलोमीटर लंबी इस नदी को फिर से जीवित करने के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। DM ने 5 हजार मजदूरों की मदद से 88,833 दिनों में महावा नदी को उसके पुराने रूप में लाने का संकल्प लिया है। उनकी इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोड्डा में 24 घंटे में तीन युवकों की मौत: दो फंदे पर, सड़क हादसे से
Godda, Jharkhand:पिछले 24 घंटे में गोड्डा में अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई है। दो की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली है तो एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। पहली घटना ललमटिया के डकैता मिशन के पीछे की है जहां सरफराज नाम का युवक का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों के मुताबिक वह अत्यधिक नशे का सेवन करता था। पेशे से वह ड्राइवर था। घटनास्थल के पास से कुछ नशे के सामान भी मिले हैं। दूसरा शव सुंदर पहाड़ी थाना के पीयाराम जंगल से मिला है। उसकी पहचान रामपुर निवासी 40 वर्षीय अमीन लोहार के रूप में हुई है ।तीसरी घटना बसंत राय थाना क्षेत्र में हुई है जहां सड़क हादसे में एक युवक मौत के मुंह में चला गया। मृतक की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के लीलातरी गांव के ताला हेंब्रम के रूप में हुई है। उसकी तेज रफ्तार बाइक पुल के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है0
0
Report
Two-gang clash at Jamshedpur's Double Down Club leaves man injured with a knife
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जिससे वह घायल हो गया. जबकि दूसरा युवक मारपीट में घायल हुआ है. उसके बाद दोनों को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. घायल युवकों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है. घटना रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन में पार्टी कर रहा था. इसी दौरान डांस फ्लोर पर दूसरे गुट के कुछ युवकों ने युवतियों के साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी., स्थिति बिगड़ती देख क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया. हालांकि, क्लब के बाहर भी विवाद थमा नहीं और दोनों गुटों के बीच दोबारा मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए टीएमएच भेजा. पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है.0
0
Report
तृणमुल कार्यकर्ता फजलू हक को रस्सी से बाँधकर घुमाने पर बवाल
Noida, Uttar Pradesh:कोचबिहार: तृणमूल कार्यकर्ता फजलू हक को कमर में रस्सी बांधकर घुघुमारी बाजार इलाके में घुमाया गया । आरोप है कि वोट से पहले उसने कहा था कि तृणमूल के जीतने के बाद वह गाय का मांस बाँटेगा। इसी वजह से गुस्साई भीड़ ने उसे कमर में रस्सी बांधकर, अंडे फेंककर यानी 'डिम थेरापी' देकर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के घुघुमारी इलाके में घुमाया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में घर के भीतर महिला की संदिग्ध मौत, शव मॉर्चरी में रखा गया
Jaipur, Rajasthan:Jaipur -घर के अंदर मिली महिला की लाश महिला की नाक से बह रहा था खून पति के काम से वापस लौटने पर महिला की संदिग्ध मौत का पता चला शिप्रापथ थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया मानसरोवर अग्रवाल फार्म की 32 वर्षीय बीना सैनी की हुई है मौत पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच0
0
Report
सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: पीछे से टक्कर से बाइक S.E.C.L. कर्मी की मौत
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार SECL कर्मी ने खड़ी ट्रक में पीछे से मारी टक्कर,, मौके पर मौत, अंबिकापुर से विश्रामपुर लौट रहा था मृतक, NH 43 के शशिपुर इलाके की घटना,, जयनगर पुलिस जांच में जुटी,,0
0
Report
झारखंड बीजेपी के प्रवास प्रोग्राम से संगठन मजबूत, कांग्रेस ने पलटवार किया
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में बीजेपी संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों को सभी जिलों में प्रवास का दायित्व सौंपा है। ये प्रवास बीजेपी के पदाधिकारी हर महीने करेगें और प्रवास के दौरान जिलों में संगठनात्मक बैठक होगी, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के घर रात्रि भोजन करेगें और रात्रि विश्राम में जिला कार्यकाल में करना है वहीं विरोधियों का कहना है, बीजेपी का अब झारखंड में कुछ नहीं होने वाला है। झारखंड में बीजेपी सांगठनिक तौर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं मोटिवेट कर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना चाहती है, ऐसे में बीजेपी की प्राथमिकता संगठन की मजबूती है, प्राधिकारियों का प्रवास हर जिले में सुनिश्चित किया गया है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया, पार्टी में प्रक्रिया के तहत जो सांगठनिक कार्यकर्ता काम में लगे रहते हैं, वैसे लोगों को समय समय पर जिलों के प्रवास करना होता है विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करना और आगामी कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार करना , साथ ही साथ युवा , पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बैठाने का काम होता है साथ ही आगे की रणनीति भी बनाने का काम होता है। बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष , बीजेपी जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने बीजेपी के प्रवास पर पलटवार करते हुए कहा,जिस पार्टी को राज्य सभा में एक उम्मीदवार नहीं मिला उस पार्टी का प्रवास और आवास दोनों बनाने से कुछ नहीं होने वाला। झारखंड में बीजेपी नीचले स्तर पर पहुंच गई है। प्रवास करें, वहां आवास बना लें या पूरा जीवन वहीं बिता लें , जनता ने झारखंड में बीजेपी को नकार दिया है। जिस दल को जनता नकार देती है, जिस राज्य में आप अनर्गल पर्लव करते हैं वहां इनको जनता नकारती है। राजनीतिक तौर पर झारखंड में बीजेपी चूक गई है। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म के विरोध में शांतिपूर्ण मार्च, न्याय की मांग
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने मौन मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च में भाग लिया। हाथों में तख्तियां लेकर लोगों ने पीड़िता को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
सतना के रामपुर बघेलान में बोलेरो हादसे, चार घायल, एक मौत; चालक फरार
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत देउरी गांव में शनिवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान की बाड़ी तोड़ती हुई सीधे घर के अंदर घुस गई। इस हादसे में घर के आंगन में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 61 वर्षीय प्रेमवती कोरी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अन्य घायलों में प्रेमवती के पति भोला कोरी, 42 वर्षीय सीमा कोल, 45 वर्षीय माया साकेत और मात्र 4 वर्षीय मासूम उदय मान शामिल हैं। तीनों का इलाज जारी है। परिवार के सदस्य पानी भरने के बाद आंगन में आराम कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने अचानक नियंत्रण खो दिया। वाहन की चपेट में आने से चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से मैहर जिले के अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर स्थिति में सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन प्रेमवती रास्ते में ही दम तोड़ गई। चालक ने वाहन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो जाने से पूरे मामले की जांच चल रही है.0
0
Report
ग्वालियर के सिंहपुर रोड पर 1.74 करोड़ की सड़क की गुणवत्ता पर हंगामा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के सिंहपुर रोड पर 1.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सड़क की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का ठेकेदार पक्ष के कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि ठेकेदार फर्म के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगो ने दौड़ाकर मारपीट की। हंगामे की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क की जांच शुरू कराई, शुरुआती जांच में कई स्थानों पर सड़क की मोटाई निर्धारित मानकों से कम मिलने की बात सामने आई है। दरअसल मामला ग्वालियर के सिंहपुर रोड का है, जहां करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और रहवासी सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान ठेकेदार फर्म के कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि ठेकेदार पक्ष के कर्मचारियों की स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर मारपीट की। नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुँचे और सड़क की कोर कटिंग कर मोटाई की जांच कराई। शुरुआती जांच में कई स्थानों पर सड़क की मोटाई तय मानकों से कम पाई गई, जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया और सैंपल लैब जांच के लिए भेज दिए गए। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि गुणवत्ता में कमी की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
सीशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय सेना की भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:INDIAN ARMY MARCHING CONTINGENT TO PARTICIPATE IN SEYCHELLES’ 50TH NATIONAL DAY CELEBRATIONS The Indian Army marching contingent is set to participate in the 50th National Day celebrations of Seychelles on 29 June 2026, commemorating the Golden Jubilee of Seychelles’ Independence. The celebrations will be attended by Prime Minister Shri Narendra Modi as the Guest of Honour. India and Seychelles share longstanding historical ties. Over the years, the relationship has evolved into a strong strategic partnership encompassing defence cooperation, development, culture and trade. The Indian Army contingent comprises 32 personnel from the Assam Regiment and is led by Captain Aryan H. Deolekar. An Indian Navy marching contingent accompanied by a military band is also participating in the celebrations, reflecting the close and enduring defence partnership between the two countries. Participation of Indian Armed Forces contingents in national celebrations of friendly foreign countries serves as a symbol of mutual trust, military camaraderie and shared commitment towards strengthening bilateral relations. Such engagements reinforce defence cooperation and underscore India’s role as a reliable partner in promoting peace, stability and security in the Indian Ocean Region. Indian Armed Forces contingents have previously represented the nation at prominent international ceremonial events, including the 237th Bastille Day Parade in France in 2023, the Victory Day Parade in Bangladesh in 2021, and the Victory Day Parade in Russia in 2015 and 2020. India’s participation in Seychelles’ Golden Jubilee celebrations reaffirms the special partnership between the two countries and highlights the growing depth of bilateral engagement across diverse sectors.0
0
Report
यमुनोत्री हाईवे के वैली ब्रिज एबटमेंट में मिट्टी भराव से सुरक्षा सवाल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज एबटमेंट में उड़ेली जा रही मिट्टी, पुल की सुरक्षा पर सवाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी में निर्माणाधीन वैली ब्रिज जो यमुनोत्री धाम की लाइफ लाइन है। वैली ब्रिज निर्माण सुरक्षा कार्यों पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैली ब्रिज के दोनों किनारों के एबटमेंट में कार्यदाई विभाग और ठेकेदार मिट्टी और रेता भर रहा है और मानकों को ताक पर रखकर विभाग पुल सुरक्षा निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही कर रहा है। हम तस्वीरों में भी साफ देख सकते है कि किस प्रकार से वैली ब्रिज एबटमेंट में मिट्टी और रेता भरा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वैली ब्रिज तैयार होने पर पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के वाहनों का आवागमन होगा और यदि पुल की सुरक्षा सही नहीं होगी तो आने वाले समय में खतरा उत्पन्न हो सकता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से अपील की है कि पुल निर्माण सुरक्षा कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए। इसके लिए विभाग को सख्त निर्देश दिए जाएं।0
0
Report
नीता बूचरा FLO संस्थापक ने पैकेज से जुड़ी जानकारी दी
Jaipur, Rajasthan:नीता बूचरा, संस्थापक,FLO कल के पैकेज से संबधित बाइट दामोदर जी ने दी है...0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर गैंसड़ी में ट्रांसफार्मर खराब, दो दिन से सैकड़ों घरों में अंधेरा
Gainsari, Uttar Pradesh:नगर पंचायत गैंसड़ी में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से सैकड़ों घरों में पिछले दो दिनों से अंधेरा छाया है। भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अवर अभियंता जेई फोन तक नहीं उठा रहे हैं। नगर की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। आक्रोशित व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि बिजली न होने से दुकानदारी चौपट हो गई है और फ्रिज का सामान खराब हो रहा है। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की खराबी की सूचना मिली है। कर्मचारियों को भेज दिया गया है और जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।0
0
Report
नवादा में केंद्रीय विद्यालय खुलेगा; भूमि रजिस्ट्री पूरी, शिक्षा की दिशा बदलेगी
Nawada, Bihar:नवादा में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, चिन्हित जमीन की रजिस्ट्री पूरी सांसद विवेक ठाकुर के प्रयास लाए रंग, छात्रों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा नवादा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सांसद विवेक ठाकुर के सतत प्रयासों से केंद्रीय विद्यालय हेतु चिन्हित भूमि की रजिस्ट्री केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम हो गई है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सांसद विवेक ठाकुर ने इसे नवादा के छात्रों और अभिभावकों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भूमि रजिस्ट्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब बाकी बची औपचारिकताएं भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। सांसद ने इस कार्य में सहयोग के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नवादा के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के विस्तार के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। केंद्रीय विद्यालय खुलने से न केवल नवादा, बल्कि आसपास के जिलों के बच्चे भी लाभान्वित होंगे। क्या है केंद्रीय विद्यालय KV भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन चलने वाले स्कूल हैं। यहां CBSE पैटर्न पर शिक्षा, बेहतर लैब, लाइब्रेरी और खेल सुविधाएं मिलती हैं。0
0
Report
लखनऊ के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगी। रविवार सुबह लगी आग ने विकराल रूप धारण किया। तीन घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। आसपास के मकानों को एहतियातन खाली कराया गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राहत-बचाव अभियान जारी, स्थिति पर प्रशासन की नजर। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में लगी आग।0
0
Report
Advertisement
