244412
संभल में बीजेपी मंत्री मृतकों के परिजनों से की मुलकात कर शोक संवेदना व्यक्त की
Chandausi, Uttar Pradesh:यूपी सरकार में बीजेपी मंत्री और संभल जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सोमवार को सड़क हादसे के मृतकों के गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रभारी मंत्री ने सड़क हादसे का शिकार हुए 5 मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद के चैक भी सौंपे। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने हादसे में घायल ग्रामीणों के समुचित इलाज के निर्देश भी जिला प्रशासन के अफसरों को दिए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
RAJD protests against Chief Election Commissioner in Giridih, burns effigy
Giridih, Jharkhand:एभीबी : राष्ट्रीय जनता दल, गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्या करने वाले ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो, संविधान के साथ छेड़छाड़ बंद करो, मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकदमा दर्ज करो और मोदी के इशारे पर काम करने वाला चुनाव आयोग होश में आओ सहित कई नारे लगाए। जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। युवा राजद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवान लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर जागरूक हो रहे हैं। प्रदेश सचिव गयासुद्दीन अंसारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। वहीं जिला महासचिव बलदेव नायक ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। राजद के प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न यादव ने कहा कि लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि हाल में निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर सार्वजनिक बहस तेज हुई है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में निर्वाचन आयुक्तों की ओर से कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई थी, जबकि निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए और आंतरिक मतभेद लोकतांत्रिक संस्थाओं में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं।0
0
Report
अजय राय ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव रोक की मांग की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग क congress के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे आगरा, भाजपा पर बोला जमकर हमला, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की करी मांग, ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हुए अबतक के सभी चुनाव किए जाये रद्द, चुनाव आयुक्त की बेटी और दामाद की पोस्टिंग पर भी उठाए सवाल, यूपी चुनाव को लेकर बोले अजय राय, कांग्रेस अपने दमखम पर लड़ती है चुनाव, केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा आगे की रणनीति अयोध्या चन्दा चोरी मामले में भी किया कटाक्ष, दूध की रखवाली दी बिल्ली को - अजय राय।0
0
Report
बद्रीनाथ महोत्सव पर प्रशासन की कड़कर पाबंदी, गरिमा सुरक्षित रखने की नई नीति
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर बद्रीनाथ धाम में बीते दिनों हुए सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर खड़े हो रहे सवालो को लेकर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने कहा कि जनपद के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने धार्मिक स्थलों के आसपास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग कर धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। बीओ 1 / बद्रीनाथ धाम में हुए सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर अनेक सवाल खड़े हो रहे है । यूकेडी इसी बात को लेकर सरकार के खिलाफ सड़को पर उतर गयी है । जिलाधिकारी चमोली के आदेश के अनुसार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व स्थानीय प्रशासन से विधिवत पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। संबंधित उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यक्रम की अनुमति देने से पूर्व सभी पहलुओं का गंभीरता से परीक्षण करते हुए स्वयं अनुमति जारी करेंगे। किसी अन्य विभाग अथवा अधिकारी को अनुमति प्रदान करने के लिए नामित नहीं किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले आयोजक मंडल/आयोजन समिति के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम के नए उपमहापौर विवेक राजवंशी ने निर्विरोध पदभार संभाला
Kota, Rajasthan:कोटा.. नगर निगम को आज नया उपमहापौर मिल गया। भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर निर्वाचित हुए। कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया और कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद विवेक राजवंशी ने जीत का सर्टिफिकेट लिया और उपमहापौर कक्ष पहुंचकर पदग्रहण किया। इस मौके पर उपमहापौर कक्ष को खास तौर पर सजाया गया था। पदग्रहण कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन और महापौर अनुसूया गोस्वामी मौजूद रहे। वहीं नए उपमहापौर के निगम परिसर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। माला पहनाई गई, ढोल-नगाड़े बजे और आतिशबाजी भी की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर निगम परिसर में पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। अब उपमहापौर की जिम्मेदारी संभालने के साथ विवेक राजवंशी के सामने शहर की व्यवस्थाओं और विकास से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने की चुनौती होगी。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के भामाशाहों को सम्मान, सरकारी स्कूलों के विकास के लिए सहयोग
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - राजकीय विद्यालयों के शैक्षिक उन्नयन और आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। समिति कक्ष में कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने बताया कि विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विकास के लिए भामाशाहों ने कुल 11 लाख 94 हजार 1 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है। जिला कलक्टर ने कहा कि भामाशाहों का सहयोग बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अन्य भामाशाहों से भी राजकीय विद्यालयों के विकास से जुड़कर सहयोग करने का आह्वान किया।0
0
Report
जिले में 48घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश के चलते जहां किसानों की फसलें चौपट होने की कगार पर हैं, वहीं जलभराव के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। इसी बीच कुरारा थाना क्षेत्र में बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। वीओ-1: जिले में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर किसानों की फसलों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी तिल, मूंग और मूंगफली की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। 48 घंटे बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहने से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर-सीकर में अवैध लकड़ी के गिरोह पर बड़ी कार्रवाई; 12-चक्का ट्रक जप्त
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर फतेहपुर, जिला स्तरीय गश्ती दल गठित एसीएफ की ओर से उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार के निर्देशानुसार वन मंडलाधीन रेंज सीकर व फतेहपुर में कार्यवाही करते हुए अवैध निर्गमन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए लकड़ियो से भरा हुआ एक 12 चक्का ट्रक जिसमें पचमेल जलाऊ लकड़ियों से भरी हुई जप्त की व 6 पिकअप गाड़ियाँ राज्य से बाहर खेजड़ी परिवहन पर जप्त की इन सातों वाहनो के चालकों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 41व 42 में FIR दर्ज कर की गई है। मामला का अनुसंधान संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा प्रारंभ किया गया। विभाग की ओर से की गई कार्यवाही में सहायक वन संरक्षक देवेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक वनपाल सुभाष सिंह वनरक्षक बजरंग व वनरक्षक दीपेंद्र सिंह शेखावत कार्यवाही में शामिल रहे। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप हो रहे अवैध लकड़ियों की कटान व अवैध निर्गमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही के लिए वन मंडल स्तर पर टीम गठन किया गया वन मंडल के अधीन जहां-जहां लकड़ियों का अवैध स्टॉक कर संगठित गिरोह के साथ जो लकड़ियों का परिवहन कर रहे हैं राजस्थान में परिवहन की जा रही हैं या राज्य से बाहर परिवहन की हो रहे हैं उन के खिलाफ एक सघन अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही अनुसंधान में जिन अवैध आरामशीनों से पेड़ काटकर लाए गए है उनको चिह्नित कर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण भोपाल के निर्णयानुसार विधिसम्मत कार्यवाही अमल में लाई जावेगी एव विभाग की ओर से लगातार कार्यवाही की जारी रही है।0
0
Report
रतिया में सरेआम गुंडागर्दी: दिनदहाड़े हमला, CCTV फुटेज सामने
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद। रतिया में सरेआम गुंडागर्दी, पीछाकर गाड़ी रुकवाई फिर किया हमला युवको के हाथों में दिखे लाठी डंडे और तेजधार हथियार आधा दर्जन युवकों ने किया हमला, लाठी डंडो से तोड़ी कार दिन दहाड़े हुई वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने मामले की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
गोरखपुर में भारी बारिश, तापमान 19 साल के निचले स्तर तक गिरा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सितंबर के मानसून की विदाई के पहले मौसम ने पलटा खा दिया है और दिन में ही काली रात हो गई है। पिछले 72 घंटों से हो रही भारी बारिश और ठंडी हवाओं नेPrevांचल में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। 26 सितंबर को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। सितंबर में आखिरी बार इतना कम अधिकतम तापमान 2007 में 23.5 डिग्री दर्ज हुआ था, यानी करीब 19 साल बाद यहाँ दिन का पारा इतने निचले स्तर पर पहुँचा है। 26 सितंबर के 24 घंटे में 53.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पहले 24 घंटे में 149 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड थी। लगातार बारिश और बादलों के कारण तापमान काफी नीचे चला गया है और बारिश का सिलसिला कब थमेगा, यह स्पष्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर तक भी गोरखपुर में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी और अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री तक पहुँच सकता है। south छत्तीसगढ़ और दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आ रहा है, जिससे पूर्वांचल में बारिश की गतिविधियाँ तेज होंगी। भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी है, जिससे जलभराव, यातायात प्रभावित और बारिश के बीच सुरक्षा के उपाय जरूरी हैं। तेज हवाओं के कारण नोसढ़ चौराहे पर एक यूनिपोल होर्डिंग गिर गया, जिससे आर्टिगा कार क्षतिग्रस्त हो गई;luckily कुछ लोग बच गए। गोरखपुर शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पानी भराव और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे वाहन धक्का लगाकर किनारे किए जा रहे हैं। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है, पर उमस बढ़ सकती है और लोगों को खुले स्थानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे रहने से बचना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
युवक सतीश पाल की हत्या: छत पर मिली लाश, परिवार इंसाफ की मांग कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज वजीर हसन रोड संत रविदास नगर युवक सतीश पाल उर्फ छोटू की मिली डेड बॉडी। 3 दिन से घर से लापता था सतीश पाल की डेड बॉडी अपने घर के तीन घर छोड़कर पीछे वाले घर की छत पर मिली। जिसके घर पर डेड बॉडी मिली है उसका अनिल सिंह नाम बताया जा रहा है। पत्नी का आरोप है की हत्या की गई है हत्या करके डेड बॉडी को छत पर फेंका गया है हमारी बेटियां हैं हम इनको लेकर कहां जाएं योगी जी हमें इंसाफ दिलाइये। मौके पर पुलिस बल व फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद।0
0
Report
बुरहानपुर में गणेश विसर्जन आज धूम, सुरक्षा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में आज गणेश विसर्जन की दिन भर धूम रही , चल समारोह में 300 से अधिक बड़ी बड़ी प्रतिमाएं शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ताप्ती नदी के हतरून घाट पर पहुंची। ढोल तासे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु ने बप्पा को विदाई दी। महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई के बाद मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला गणेश उत्सव के लिए जाना जाता है।आज यानि अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन भगवान श्री गणेश जी की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। गणेश मंडलों ने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया वही जिला प्रशासन ने भी ताप्ती नदी के हतरून घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चलेगा।0
0
Report
लखनऊ में BJP की बड़ी चुनावी बैठक: बूथ स्तर तक मतदान प्रबंधन मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊलखनऊ में BJP की बड़ी चुनावी बैठक शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर मंथन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ली बैठक बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन मजबूत करने के निर्देश मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क और संवाद पर जोर पन्ना प्रमुख व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश हर जिले में चुनाव कार्यालय और कॉल सेंटर सक्रिय करने को कहा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक और विधानसभा स्तर पर सम्मेलन के निर्देश मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर फोकस बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश नामांकन से एक दिन पहले तक मतदाता फॉर्म जमा कराने की अपील बैठक में अवध क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
पिपरिया में पिटाई वीडियो वायरल: चार के खिलाफ केस, थाना प्रभारी निलंबित
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के पिपरिया से एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वहीं युवक के पास मिली शराब की बोतलों को लेकर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। वीडियो में युवक सफाई देते हुए कह रहा है कि वह शराब बेचने के लिए नहीं, बल्कि पीने के लिए लेकर जा रहा था। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जबकि स्टेशन रोड थाना पिपरिया के थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। वीओ01- मामला 23 सितंबर की शाम पिपरिया के तरौन रोड पर महेश दुधानी के वेयरहाउस के पास का बताया जा रहा है। रामनगर कॉलोनी निवासी बृजेश कहार के मुताबिक, वह शोभापुर कलारी से शराब की बोतलें लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सफेद बोलेरो वाहन में सवार चार लोगों ने उसका रास्ता रोका और बैग की तलाशी ली। बृजेश का आरोप है कि इसके बाद उसे कथित तौर पर जबरन बोलेरो में बैठाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीओ02- मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन रोड पिपरिया थाना पुलिस ने बृजेश की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरे घटनाक्रम की जांच एसडीओपी को सौंपी गई है। वहीं, मामले में स्टेशन रोड पिपरिया थाना प्रभारी मदन पवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट- अभिषेक राजन ( एएसपी नर्मदापुरम )0
0
Report
रायगढ़ पुलिस ने 1.21 करोड़ रुपये के स्क्रैप के साथ 5 ट्रक और एक माजदा जब्त किया
Darogapara, Chhattisgarh:चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ के परिवहन पर रोक लगाने रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 5 ट्रक और 1 माजदा वाहन से 129.840 टन स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की कीमत करीब 53.60 लाख रुपये, जबकि 6 वाहनों की कीमत करीब 68 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 1.21 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पहली कार्रवाई में स्केनिया प्लांट के पास UP63AT2054 नंबर के 14 चक्का ट्रक को रोककर जांच की गई। ट्रक से 23.990 टन टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहन पार्ट्स का स्क्रैप मिला, जिसकी कीमत करीब 8.49 लाख रुपये है। चालक राकेश गिरी स्क्रैप से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पूंजीपथरा-तमनार चौक पर नाकेबंदी कर पुलिस ने पांच और वाहनों को पकड़ा। इनमें CG14MF0223, OD05R7085, CG22U3873, OD29D4325 और OD19C4666 शामिल हैं। इन वाहनों से कुल 105.850 टन स्क्रैप, जिसकी कीमत करीब 44.11 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार वाहन चालकों से स्क्रैप के स्रोत, परिवहन और प्लांट में खपत से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। चोरी के माल होने की आशंका और दस्तावेजों के अभाव में स्क्रैप व वाहनों को जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अब जब्त कबाड़ के स्रोत, परिवहन और संभावित खपत की जांच कर रही है, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी के माल की खपत, अवैध कबाड़ के परिवहन और बिना वैध दस्तावेजों के संदिग्ध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की नजर है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक, परिवहनकर्ता और माल की खपत से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी。0
0
Report
होस्टल की अनियमितताओं पर छात्राओं ने कलेक्टर से मिलने की मांग के साथ धरना
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-हॉस्टल में अनियमितताओं के खिलाफ छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़ी रहीं। SDM और सहायक आयुक्त ने उनकी समस्याएं सुनीं; कलेक्टर से मोबाइल पर बात के बाद छात्राओं ने धरना समाप्त किया। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सीनियर संयुक्त कन्या छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल की समस्याओं के खिलाफ मोर्चा खोला और आज अपनी मांगों के लिए सीधे कलेक्टर से बात करने पर अड़ी rहीं। VIP रोड के साइड में धरना शुरू हुआ; अधिकारियों से बातचीत नहीं बैठने पर वहीं धरना जारी रहा। मौके पर SDM और जनजातीय कार्य विभाग की सहायक ने कलेक्टर से मोबाइल फोन पर छात्राओं की सीधी बात करवाई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।0
0
Report
Advertisement
