Back
संभल में हिजाब हटाने के विवाद पर बड़ा बवाल, मुख्यमंत्री के आचरण पर सवाल
SSSUNIL SINGH
Dec 18, 2025 12:00:52
Sambhal, Uttar Pradesh
लोकेशन संभल
टॉपलाइन । बिहार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है । मुस्लिम महिला का हिजाब हटाए जाने को लेकर संभल में समाजपार्टी के सांसद जिया उर रहमान वर्क अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर मामले से कड़ी नाराजगी जताई है ..
वहीं इस मामले को लेकर संभल के मौलाना भी भड़के हुए है , मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना वसी अशरफ और मुफ्ती आलम रजा गुरु ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे महिला सम्मान और संविधान के खिलाफ बताया है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संभल के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को इस तरह का आचरण बिल्कुल भी शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि यह बेहद गिरे हुई और निंदनीय हरकत है, जिसे हिंदुस्तानी समाज कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। मौलाना वसी अशरफ ने दावा किया कि इस घटना से आहत होकर संबंधित महिला डॉक्टर बिहार छोड़कर चली गई थीं, हालांकि बाद में वह वापस लौट आई हैं। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री के लिए आत्ममंथन का विषय है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री की उम्र हो चुकी है और उन्हें यह तक समझ नहीं रह गया कि वे क्या कर रहे हैं, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। वहीं, इस मुद्दे पर मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में किसी महिला का हिजाब खींचा गया है तो यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना को हिंदू मुस्लिम के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे नारी के अपमान के रूप में देखा जाना चाहिए। मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने कहा कि भारत की संस्कृति में हिंदू समाज की महिलाएं घूंघट करती हैं और मुस्लिम समाज की महिलाएं हिजाब पहनती हैं, दोनों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना महिला की इज्जत से खिलवाड़ है और हमारे संविधान व सामाजिक मूल्यों के भी खिलाफ है। मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और कहा कि महिला आयोग को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी राजनीतिक व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर सत्ता में बैठे लोगों के आचरण, महिला सम्मान और संवैधानिक मर्यादाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाइट - मौलाना वसी अशरफ, धर्मगुरु
बाइट - मुफ्ती आलम रज़ा नूरी, धर्मगुरु
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 18, 2025 13:32:470
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 18, 2025 13:32:020
Report
SMSandeep Mishra
FollowDec 18, 2025 13:31:220
Report
ADArjun Devda
FollowDec 18, 2025 13:30:210
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 18, 2025 13:25:360
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 18, 2025 13:25:250
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 18, 2025 13:25:050
Report
Daranagar, Uttar Pradesh:स्कूल जा रही छात्रा को डम्पर ने रौंदा
हादसे मे छात्रा की दर्दनाक मौत
छात्रा की मौत से परिजनों मे कोहराम
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महेवा घाट थाना के बैरागीपुर की घटना
0
Report
OTOP TIWARI
FollowDec 18, 2025 13:24:530
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 18, 2025 13:24:330
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 18, 2025 13:23:050
Report
AAAteek Ahmed
FollowDec 18, 2025 13:22:550
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 18, 2025 13:22:460
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 13:22:33Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या विष्णु दास संत अयोध्या
0
Report