244412
संभल में जेल से छूटे युवक ने युवती पर गोली चलाकर ली गई जान
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल के कैला देवी थाना क्षेत्र में अपहरण के आरोप में जेल से हाल ही में छूटे दो युवकों ने एक युवती पर गोली चलाकर जान ले ली। युवती अपने परिवार के साथ बाइक पर यात्रा कर रही थी जब आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेवात की शान: दो भाइयों की अनोखी शादी हेलीकॉप्टर से
Alwar, Rajasthan:मेवात की शान बनी अनोखी शादी: एक ही हेलीकॉप्टर से दुल्हनों को लेने पहुंचे दो सगे भाई, 5 लाख रुपये में 4 घंटे के लिए बुक किया हेलीकॉप्टर अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के मेवात क्षेत्र में दो सगे भाइयों की अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। भुल्ला का बास गांव के दोनों भाई अपनी दुल्हनों को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सुबह हेलीकॉप्टर से बारात लेकर गए दोनों दूल्हे शाम को अपनी दुल्हनों को साथ लेकर लौटे। शाही अंदाज में हुई इस शादी को क्षेत्र में मेवात की शान के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भुल्ला का बास गांव निवासी रफी मोहम्मद खेती-किसानी से जुड़े हैं। उनके बेटे रोहिल खान और साहिर खान का रिश्ता बड़ौदा मेव के समीप स्थित शीतल गांव निवासी मुबीन खान की दो बेटियों से तय हुआ था। मुबीन खान प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। रविवार को दोनों भाइयों का निकाह हुआ। साहिर खान अपनी दुल्हन आइना और रोहिल खान अपनी दुल्हन मौसीना को ब्याहकर घर लाए। बताया जा रहा है कि दोनों दुल्हनों की इच्छा थी कि वे हेलीकॉप्टर से विदा होकर अपने ससुराल पहुंचें। परिवार ने उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव पहुंचा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस अनोखी शादी को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में काफी उत्साह नजर आया। चार घंटे की बुकिंग के लिए दिए पांच लाख रुपये दूल्हों के चाचा शहाबुद्दीन खान ने बताया कि दोनों भतीजों की शादी रविवार को थी। इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित पिनान रेस्ट हाउस से हेलीकॉप्टर किराये पर लिया गया। चार घंटे की बुकिंग के लिए पांच लाख रुपये खर्च किए गए। हेलीकॉप्टर दो घंटे भुल्ला का बास गांव और दो घंटे शीतल गांव में रहा। शहाबुद्दीन खान के अनुसार, हेलीकॉप्टर कंपनी ने संबंधित विभागों से आवश्यक स्वीकृतियां भी प्राप्त की थीं। दोनों भाइयों का एक साथ हेलीकॉप्टर से बारात लेकर जाना और फिर अपनी-अपनी दुल्हनों को लेकर लौटना इस शादी को खास बना गया। दुल्हनों की इच्छा पूरी करने के लिए परिवार की ओर से किए गए इस इंतजाम की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। मेवात की इस अनोखी शादी ने पारंपरिक विवाह समारोह को शाही अंदाज देकर इसे यादगार बना दिया।0
0
Report
अजमेर में UPI ठगी: बिना OTP PhonePe से 42 हजार रुपये निकल गए
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में ऑनलाइन ठगी का नया कारनामा सामने आया है... ठगी के शिकार धीरज सारस्वत ने बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक और साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर UPI फ्रॉड के जरिए खाते से 42 हजार रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया है... बगैर किसी ओटीपी या लिंक खोले उसके बैंक खाते से डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए अचानक रकम निकल गई.. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसने बैंक से प्राप्त मैसेज देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए.. आश्चर्य की बात तो यह रही कि बिना उसकी अनुमति के PhonePe के माध्यम से 42 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर दिया गया... जब बैंक पहुंचा तो उसे शिकायत सुनने की बजाए चलता कर दिया..0
0
Report
पंजाब में नशा रोकथाम में सरकार असफल, युवाओं की मौत पर विपक्ष का हल्ला
Mansa, Punjab:पंजाब में नशा रोकने में सरकार विफल, रोजाना मर रहे युवा: सुच्चा सिंह छोटेपुर मानसा, पूर्व मंत्री और अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में नशा लगातार बिक रहा है, लेकिन राज्य सरकार इसे रोकने में विफल साबित हुई है। नशे के कारण रोजाना युवा अपनी जान गंवा रहे हैं और दूसरी ओर गैंगस्टरों द्वारा भी युवाओं की हत्याएं की जा रही हैं。 परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा की डीसी तिकोनी में चल रहे धरने में पहुंचे सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने नशा खत्म करने और लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के वादे किए थे, लेकिन उन वादों पर खरा नहीं उतरने के कारण लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि पंजाब में विकास कार्य भी नहीं हो रहे हैं और लोगों को अपनी मांगों के लिए धरने लगाने पड़ रहे हैं। छोटेपुर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की मिलीभगत के बिना नशे का कारोबार चलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब ठेकों से मिलती है और नशा दुकानों पर बिक रहा है। नशे की पुड़ियां आसानी से उपलब्ध होने की स्थिति पंजाब के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में लाखों युवक-युवतियां नशे की चपेट में हैं। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब के लोग नशे के खिलाफ जागरूक होकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि झोटा की हत्या के आरोपी को हथियार का लाइसेंस ही नहीं मिलना चाहिए था। छोटेपुर ने पंजाब के हालात का जिक्र करते हुए कहा, ''रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था। उसी तरह पंजाब जल रहा है और मुख्यमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के खिलाफ लोगों का गुस्सा उबाल पर है।0
0
Report
Advertisement
पाकिस्तान की नापाक हरकतें: ड्रोन से भारतीय सीमा में 10 किग्रा हेरोइन पकड़ी गई
Firozpur, Punjab:पाकिस्तान की नापाक हरकतें एक बार फिर आई सामने। फिरोजपुर सरहदी इलाका गांव अली के में ड्रोन के रास्ते भारतीय सीमा में फेंकी गई करीब 10 किलो ग्राम हेरोइन, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। पाकिस्तान के नशा तस्करों ने ड्रोन को पाकिस्तान से उड़ाकर भारतीय सीमा के 10 किलोमीटर के करीब अंदर अली के गांव में खेतों में फेंकी 10 पैकेट 10 किलोग्राम के करीब हेरोइन को आज बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सांझा सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद वहां से 10 पैकेट हेरोइन पकड़ी गई है और बीएसएफ और पंजाब पुलिस के द्वारा अली के गांव में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है इस जगह से और भी नशा की खेप पकड़ी जाने की संभावना है बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ समय पहले भी सौ करोड़ से ऊपर की 20 किलोग्राम हेरोइन पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में इसी तरह से फेंकी गई थी। एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है पर भारतीय सीमा पर तैनात पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने इस नापाक हरकतों को नाकाम कर दिया है。0
0
Report
लुधियाणा दरैसी ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम: अमित शाह सहित नेता उपस्थित होंगे
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨਗੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ, ਦਰੇਸੀ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਉਂਡ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ,ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੀ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਚੈਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੁ ਪੁਖਤਾ ਕਰਨ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਦਰੇਸ਼ੀ ਗਰਾਊਂਡ ਦ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ 121 ਫੁੱਟ ਦੇ ਰਾਵਣ ਦਾ ਵਾਹਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਦਰੇਸੀ ਦੁਸਹਿਰਾ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਕੱਲ ਦੁਸਹਿਰੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਅਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣਗੇ ਇਹ ਮੌਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਡੀਸ਼ਨਲ ਸੀਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਦੇਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ。0
0
Report
ओवैसी का दावा: मुस्लिम युवाओं को नेतृत्व का मंच, नेहरू-गांधी-यादव से अलग रास्ता
Lucknow, Uttar Pradesh:हम नेहरू, गांधी या यादव में से किसी को अपना नेता नहीं बनाएंगे - असदुद्दीन ओवैसी रामपुर : हम नेहरू, गांधी या यादव में से किसी को अपना नेता नहीं बनाएंगे। ये युवा लड़के-लड़कियाँ हमारे सबसे आगे रहेंगे... युवा मुसलमानों में भी उतनी ही क्षमता है जितनी दूसरे समुदायों के लोगों में होती है... लेकिन उन्हें कोई मंच नहीं दिया जाता। AIMIM आपको वह मंच दे रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर के टांडा में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपना स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम युवा अब दूसरों के लिए दरी बिछाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि खुद नेतृत्व करेंगे और अपनी राजनीतिक पहचान बनाएंगे। उन्होंने RSS पर भी निशाना साधा और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के लिए दुआ की。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: वर्षा सोमरा ने निर्दलीय नामांकन वापस लिया, वार्ड-35 में भाजपा को राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर - वर्षा सोमरा ने वापस लिया निर्दलीय नामांकन, भाजपा को वार्ड-35 में राहत - नामांकन वापसी के बाद 41 वार्डों में 158 उम्मीदवार मैदान में - भाजपा चुनाव प्रभारी रामगोपाल सुथार और मोतीलाल मीणा के साथ पहुंचीं वर्षा - वार्ड 28, 31 और 35 में सिर्फ 2—2 उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर - बसपा को लगा झटका, सुमन, सुमन देवी और कल्पना ने नामांकन वापस लिया - वार्ड 40 में सर्वाधिक सात प्रत्याशी, 17 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के बाद जिले के 41 वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अब कुल 158 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा के लिए राहत की खबर सामने आई। जब वार्ड नंबर 35 से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद इस वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। वर्षा सोमरा भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं। सोमवार को वह भाजपा के झुंझुनूं चुनाव प्रभारी एवं विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार और संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा सहित अन्य नेताओं के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद वर्षा सोमरा ने कहा कि वह पार्टी की कार्यकर्ता हैं और पार्टी के साथ रहेंगी। उन्होंने कहा, “पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के साथ रहेंगे। संगठन में रहकर काम करेंगे।” नामांकन वापसी के बाद वार्ड नंबर 28, 31 और 35 में केवल दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन तीनों वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, जिले के 17 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी है। सबसे अधिक 7 उम्मीदवार वार्ड नंबर 40 में चुनाव लड़ेंगे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी झटका लगा। पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इनमें वार्ड नंबर 22 से सुमन, वार्ड नंबर 23 से सुमन देवी और वार्ड नंबर 16 से कल्पना शामिल हैं। बसपा ने कुल 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया था, लेकिन तीन नामांकन वापस होने के बाद पार्टी के नौ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी की संख्या सबसे अधिक है। कुल 158 उम्मीदवारों में 48 निर्दलीय, भाजपा और कांग्रेस के 41-41, आरएलपी के 15, बसपा के 9 और सीपीआईएम के 4 प्रत्याशी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिला परिषद चुनाव के लिए कुल 174 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से अंतिम दिन 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इस प्रकार अब 41 वार्डों में कुल 158 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए है। इसके बाद वार्डवार प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिह्नों की सूची प्रकाशित की गई है। चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी और वे अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकेंगे।0
0
Report
आरपीएफ आईजी ने अलवर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए
Alwar, Rajasthan:अलवर रेलवे स्टेशन का आरपीएफ आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश अलवर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने सोमवार को अलवर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी ने अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों और जवानों को बदलती तकनीक के अनुरूप खुद को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को नई तकनीकों की जानकारी हासिल करने के साथ ही उनका प्रभावी ढंग से उपयोग करना भी जरूरी है। उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों और जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान आरपीएफ थाना प्रभारी बीपी सैनी सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।0
0
Report
जयपुर में शहनवाज़ हुसैन से मुलाकात, मदन राठौड़ ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर बीजेपी नेता शहनवाज़ हुसैन राजस्थान दौरे पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुँचे शहनवाज़ हुसैन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से की मुलाक़ात विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों को लेकर की चर्चा0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर डबरा महावीरपुरा में युवकों पर मारपीट वीडियो, AI फोटो वायरल, IT केस दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर डबरा के महावीरपुरा में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती, महिला और कुछ युवक दोनों युवकों को चप्पल और बेल्ट से पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है मामला युवती की AI से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने से जुड़ा है। इस मामले में 4 अक्टूबर को देहात थाने में IT एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मारपीट के बाद दोनों युवक सिटी थाने पहुंचे और वार्ड पार्षद कीर्ति पचौरिया के पति दिनेश पचौरिया पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
कोटा कोर्ट रवाना: तीनों आरोपियों के साथ मुंबई पुलिस भी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:कोटा एसपी ऑफिस से तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस कोर्ट के लिए निकली मुंबई पुलिस भी है साथ0
0
Report
सिद्धार्थनगर में पटाखा फैक्ट्री धमाका, भैंस घायल; फैक्ट्री सील
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर पटाखें की फैक्ट्री के बाहर हुआ विस्फोट, वहां मौजूद एक भैंस बुरी तरह घायल। उसका बाजार थाना क्षेत्र के क़स्बा अशोक नगर(महुआ) के बाग स्थिति खुशी फायर हाउस में हुआ धमाका। खुशी फायर हाउस के प्रोपराइटर है मुबारक अली। गोदाम के बाहर बनाकर रखे पटाखे पर भैंस के चढ़ने की वजह से हुआ यह धमाका। मौके पर पहुंचे एसडीम निखिल चक्रवर्ती और उसका थाने की पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा और पटाखा फैक्ट्री को किया सील। संबंधित अधिकारी फैक्ट्री के लाइसेंस और घटना की जांच पड़ताल में जुटे। कुछ वर्ष पूर्व उसका बाजार में इसी तरह पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने और भीषण विस्फोट की हो चुकी है बड़ी घटना।0
0
Report
Advertisement
251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा से खरगोन में माताजी के दरबार में भक्तिमय माहौल
Khargone, Madhya Pradesh:251 मीटर की चुनरी लेकर मां के दरबार पहुंचा सर्वसमाज। खरगोन जिले के सेगांव नगर में जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में 12वें वर्ष निकली चुनरी यात्रा। सामूहिक महाआरती में उमड़े श्रद्धालु। शारदीय नवरात्रि को जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वाधान में 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ चुनरी थामकर माँ देवीश्री लालबाई फूलबाई माताजी के दरबार में पहुंचकर चुनरी अर्पित की। आयोजन में सर्वसमाज के 21 जोड़ों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मां के जयकारों के बीच निकली यात्रा में मातृशक्ति, युवाओं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। सर्वसमाज की सामूहिक सहभागिता यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही, जिससे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। Chunri arpan के बाद माताजी के दरबार में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती की। इसके पश्चात मां को 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।0
0
Report
सोनीपत में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, टाइगर श्रॉफ मामला
Noida, Uttar Pradesh:टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला मामले में सोनीपत जिले का दूसरा नाबालिक आरोपी के घर से ग्राउंड रिपोर्ट टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला मामले में नाबालिक आरोपी सोनीपत के बरोदा गांव का रहने वाला है घर पर पिता दादा दादी और आरोपी की बहन रहती है नाबालिक आरोपी 11वीं तक पढ़ाई किया है पिछले कुछ दिनों से वह चिनाई और मजदूरी का काम कर रहा था परिवार के मुताबिक पिछले 13 तारीख को नाबालिक के पिता ने फटकार लगाई मारपीट की उसके बाद वह घर छोड़कर चला गया इसी दौरान उसकी बूआ उसे घर लेकर आई उसके बाद फिर से वह घर छोड़कर सोनीपत के गोहाना में अपने दोस्त अमन के यहां रहने लगा और वही पिछले डेढ़ महीने से परिवार के संपर्क में नहीं था परिवार का कहना है कि वह मुंबई कैसे पहुंचा उसे पता नहीं आज जब पुलिस की टीम पहुंची है तो परिवार को पता चला कि उसने फायरिंग की है और उसे गिरफ्तार किया गया है नाबालिक आरोपी के दादी दादा की बाइट बहन की बाइट0
0
Report
पाली की ग्वार गम फैक्ट्री में आग: दो शव मिले, तीन घायल जोधपुर रेफर
Pali, Rajasthan:पाली शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक ग्वार गम की फैक्ट्री में लगी आग के बाद आग से झुलसे 3 घायलों को पाली से जोधपुर के लिए रेफर किया गया था तो वही आशंका जताई जा रही थी कि कुछ और श्रमिक अंदर फंसे हो सकते हैं ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन से चलना चलाए जाने पर दो श्रमिको के शव बरामद हुए है , पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है, वही बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से आग की घटना हुई थी,सीओ सिटी मंगलेशचुंडावत ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मॉनिटरिंग की वही मृतक श्रमिक बिहार के बताए जा रहे है।0
0
Report
Advertisement
