244412
गुमथल में कार सवारों ने युवकों को खींचकर चलती कार से फेंका
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में शुक्रवार की रात साइड देने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवारों ने दो युवकों को कार में खींच लिया और खिड़की पर लटकाकर काफी दूर ले जाकर चलती कार से फेंक दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार सवार लोगों ने निकलने के लिए रास्ता मांगा तो कहासुनी हो गई। इतने में कार सवार लोगों ने रूपकिशोर को कार में खींचकर खिड़की में फंसा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा ने जिला प्रभारी नियुक्ति का ऐलान किया
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने जिला प्रभारी घोषित किए0
0
Report
राजस्थान शिक्षक संघ के सम्मेलन में समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को प्रदेश मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समापन सत्र में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। संगठन ने तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों की पांच वर्षों से लंबित डीपीसी कराने, स्थायी और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने तथा पंचायत चुनाव के बाद शिक्षकों के स्थानांतरण करने की मांग की। साथ ही कार्यरत प्रधानाचार्यों और उपप्रधानाचार्यों का पदस्थापन, पदोन्नत व्याख्याताओं के स्थानांतरण और विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के रिक्त पद भरने की मांग रखी गई। सम्मेलन में सरकारी विद्यालयों में पर्याप्त कक्ष-कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, पेयजल, शौचालय और खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बाल वाटिका शुरू करने की मांग भी उठाई गई। शिक्षक संघ ने एनटीटी शिक्षकों को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के समान वेतनमान और सुविधाएं देने, उनकी पहली पदोन्नति संभाग स्तर पर करने तथा एनटीटी शिक्षक भर्ती-2018 की प्रक्रिया पूरी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। जिलाध्यक्ष कुलजीत सिंह, जिलामंत्री डॉ. अमित मीणा और प्रदेश पदाधिकारी रामस्वरूप वर्मा ने कहा कि इन मांगों के समाधान से सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।0
0
Report
बाड़ी में गणेश महोत्सव: छप्पन भोग, रात्रि जागरण और विसर्जन की तैयारी
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी में गणेश उत्सव पर सजी झांकियां:सत्यनारायण धर्मशाला छप्पन भोग, रात्रि जागरण में कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां बाड़ी। शहर में गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव में भक्ति का माहौल बना हुआ है। कई जगहों पर रात्रि जागरण के कार्यक्रम हो रहे हैं,तो कहीं भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया है। ज्यादातर आयोजनों में छप्पन भोग और भजन कार्यक्रम रखे गए हैं। शहर के कोट पाड़ा बाल गणेश मंडल के आयोजन में सुबह-शाम की आरती में सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं। यहां प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है। गणेश मंडल के धीरज बंसल ने बताया कि भक्तों के सहयोग से ग्यारस के दिन 56 भोग की प्रसादी लगाई जाएगी। शहर के होद मोहल्ले में कुल्ली वाले हनुमान मंदिर पर भी मोहल्ले के लोगों ने गणेश महोत्सव का आयोजन किया है। मंदिर के पुजारी बलराम तिवारी ने बताया कि यह आयोजन कॉलोनी के लोगों के सहयोग से हुआ। इसमें ग्यारस को छप्पन भोग की प्रसादी के साथ समापन पर भंडारा भी किया जाएगा। इस आयोजन में पिंका बंसल और अन्य मोहल्लेवासियों का खास सहयोग रहा। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में गणेश मंडल का 23वां आयोजन चल रहा है। यहां लगातार धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। रात्रि जागरण का कार्यक्रम हुआ और भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन वाले स्थानों से रविवार को गणेश प्रतिमाएं बैंड-बाजों के साथ बसेड़ी रोड स्थित पार्वती नदी ले जाई जाएंगी। वहां भोग प्रसादी और आरती के बाद भगवान गणेश का विसर्जन होगा।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग ने रसगुल्ला-गुलाब जामुन फर्म पर बड़ी कार्रवाई; 1132 किलो उत्पाद सीज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई रसगुल्ला और गुलाब जामुन बनाने वाली फर्म पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच मौके पर मिले 1132 किलो रसगुल्ला और गुलाब जामुन को किया सीज स्वास्थ्य विभाग ने रसगुल्ला और गुलाब जामुन के सैंपल भी लिए जांच के दौरान मिली कमियों को लेकर फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप0
0
Report
प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:कई वर्षों से प्रेम संबंध बना कर रहने वाले प्रेमी ने प्रेमिका के सादी करने से इंकार करने पर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी सूचना मिलने पर पुलिस ने चार घंटे में हत्या आरोपी को हत्या से संबंधित आला क़त्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र की निवासी युवती के लापता होने के संबंध में उसकी माता द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गयी थी। तहरीर में युवती को उसकी माता द्वारा अयोध्या स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जाने हेतु जमुनियाबाग बाजार से बस द्वारा भेजा था,परन्तु वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर तलाश किये जाने के बावजूद युवती का पता नहीं चल सका। प्रकरण से संबंधित संदिग्ध अभियुक्त ’’भानु प्रताप निषाद’’अयोध्या के नया घाट पुल के पास मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल होना बताया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू, घटना के समय पहनी गयी टी-शर्ट एवं जींस पैंट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक ने बताया अभियुक्त की 2023 से जान-पहचान थी तथा दोनों के मध्य फोन पर बातचीत एवं मिलना-जुलना होता था।वह मृतका के साथ रहना चाहता था लेकिन मृतका उसके साथ रहने को राजी नही थी ।इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने उसकी हत्या की योजना बनाई। मृतका के अयोध्या आने की जानकारी मिलने पर वह मोटरसाइकिल से नया घाट बाईपास के पास पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर सुनसान स्थान पर गया। वहां साथ रहने और शादी करने की बात को लेकर वाद विवाद हुआ । मृतका शादी के लिए तैयार नहीं थी । इसके बाद अभियुक्त ने पूर्व से अपने पास रखी चाकू से उसकी हत्या कर दी। और शव को छिपाने के उद्देश्य से सड़क के नीचे स्थित सरयू नदी की सोती के पानी में डाल दिया तथा आलाकत्ल चाकू को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।0
0
Report
झाँसी में अग्निशमन विभाग की ताकत बढ़ी, 18 हजार लीटर क्षमता वाला वाटर बाउजर शामिल
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में आग और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को और मजबूत किया गया है। विभाग के दस्ते में 18 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला नया वाटर बाउजर शामिल किया गया है। पहले मौजूद दमकल वाहनों में करीब 4 हजार लीटर पानी ही स्टोर हो पाता था। वाटर बाउजर के साथ मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल समेत अब तीन प्रमुख वाहन दस्ते में शामिल हो गए हैं। इससे आग और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेजी से संचालित किया जा सकेगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि नए संसाधनों के शामिल होने से अग्निशमन दस्ता पहले की अपेक्षा करीब चार गुना अधिक मजबूत हुआ है।0
0
Report
Advertisement
केन-बेतवा लिंक की समीक्षा: छतरपुर-पन्ना में पुनर्वास तेज, भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर:-सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार आज छतरपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक ली और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी भी दी। कमिश्नर ने बताया कि यह एक सामान्य बैठक थी, लेकिन विशेष रूप से केन-बेतवा प्रोजेक्ट के चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए वन, सिंचाई और राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले में केन-बेतवा का काम काफी अच्छा हुआ है और जो थोड़ा बहुत काम बचे हैं उन्हें एक-दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों जिलों छतरपुर और पन्ना में प्रोजेक्ट की प्रगति संतोषप्रद है। पुनर्वास में जो छोटे-छोटे इश्यू आ रहे हैं उन्हें सॉर्ट आउट किया जा रहा है। पन्ना में शिफ्टिंग और पुनर्वास का काम थोड़ा धीमा है, जिसे तेज किया जा रहा है। पैसे वितरण के लिए बचे हुए भुगतान का डोर-टू-डोर सर्वे कर गांव में ही वितरण कराया जा रहा है। विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर कमिश्नर ने बताया कि छतरपुर में लगभग 70 प्रतिशत लोगों ने मकान बनाना शुरू कर दिया है। उन्हें जरूरत के हिसाब से जगह दिखाई गई है और ज्यादातर लोग मिले हुए पैसे से खुद जमीन खरीदकर मकान बना रहे हैं। पन्ना में भी कई जगह मकान बन रहे हैं और लोग धीरे-धीरे शिफ्ट हो रहे हैं। विस्थापितों को रोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन और स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने की योजना पर काम किया जा रहा है, वहीं पन्ना में पटवारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने के सवाल पर कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में भ्रष्टाचार को लेकर कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और कोई भी शिकायत आने पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए सचेत किया गया है।0
0
Report
अजय राय का तावड़े-निषाद मुलाकात पर हमला, निषाद समाज पर बदनाम करने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर, यूपी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और मंत्री संजय निषाद की मुलाकात पर कहा, "अब तावड़े जाएं चाहे योगी जाएं। संजय निषाद खुद निषाद समाज के अंदर बदनाम हो चुके हैं। निषाद समाज उनके मन से उतार चुका है..."0
0
Report
नंदीग्राम कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की रिहाई के लिए कृष्णनगर कोतवाली के सामने प्रदर्शन
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার কৃষ্ণনগর কোতোয়ালি থানার সামনে কংগ্রেসের বিক্ষোভ নন্দীগ্রামের কংগ্রেস দলের প্রার্থী মিলন প্রধান কে মুক্তির দাবিতে। আজ সন্ধ্যে বেলায় বিক্ষোভ দেখানো হয়,এবং ডেপুটেশন ও জমা জমা দেওয়া হয়।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में शिअद की प्रदेश बैठक: संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति उजागर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में शिअद की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल की हरियाणा प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिअद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हरकेश सिंह मोहड़ी ने की, जबकि पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भुंदड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रदेशभर से पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इससे पहले पार्टी की ओर से 19 सितंबर को कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय बैठक और 101 सदस्यीय कार्यसमिति के गठन की घोषणा की गई थी। बलविंदर सिंह भुंदड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का संगठन केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी की इकाइयां लंबे समय से काम करती रही हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ कुछ राज्यों में पार्टी की गतिविधियां कमजोर हुईं, लेकिन अब हरियाणा समेत अन्य राज्यों में संगठन को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और जमीनी स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान किया। भुंदड़ ने कहा कि अकाली दल को केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं समझना चाहिए। पार्टी सामाजिक और जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगी तथा विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख बंदियों की रिहाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कुछ मामलों में घोषणाएं और अधिसूचनाएं जारी होने के बावजूद उनके अमल का इंतजार है। पार्टी इन मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाती रहेगी। बैठक में हरियाणा में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। हाल में शिअद ने हरियाणा के लिए सात सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया है और जिला व सर्कल स्तर तक संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही है।0
0
Report
अंबाणा रेलवे स्टेशन पर 3 किलो अफीम के साथ अमन गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया
Ambala, Haryana:GRP CIA Ambala Station पर routine checking के दौरान Amn नामक व्यक्ति के पास से लगभग 3 किलो 11 ग्राम अफीम बरामद होने के बाद उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया। CIA इंचार्ज श्याम सिंह ने बताया कि अमन को आज कोर्ट में पेश कर 6 दिन का डिमांड लिया गया है। पुछताछ में पता चलेगा कि नशीला पदार्थ कहां से आया था और किसे सप्लाई किया जाना था, साथ ही इसका एक साथी भी संपर्क में था जिसे पकड़ा जाएगा। आरोपी मजदूरी का काम करता है और Ambala पहुंचने के लिए उसे 15000 रुपए दिए गए थे।0
0
Report
रंजय सिंह हत्याकांड के फैसले के बाद रघुकुल परिवार में खुशी, न्याय की उम्मीद
Dhanbad, Jharkhand:चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में करीब नौ वर्ष बाद अदालत के फैसले के बाद रघुकुल परिवार में खुशी का माहौल है। मामले में पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति एवं पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या से जुड़े आरोपों के बीच परिवार ने इस फैसले को न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।वही फैसले के बाद पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि उनके परिवार को लगातार टारगेट कर झूठे मुकदमे और झूठे आरोप लगाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि रंजय सिंह हत्याकांड में न्यायालय के फैसले से कहीं न कहीं उन लोगों को जवाब मिला है, जो उनके परिवार के खिलाफ षडयंत्र रचने का काम करते रहे हैं। पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि उनके पति और पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में भी परिवार को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए परिवार की न्यायिक लड़ाई जारी रहेगी।रंजय सिंह हत्याकांड में आरोपों से बरी हुए हर्ष सिंह ने कहा रघुकुल परिवार ने इसे न्याय की जीत के तौर पर देखा है। वहीं, परिवार को अब नीरज सिंह हत्याकांड में अदालत के फैसले का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
मातृ वंदना योजना की रकम खाते में भेजने के नाम पर साइबर ठगी
Deoria, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा गौरीबाजार क्षेत्र कालाबान गांव की दो महिलाओं से करीब 32 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।एक ही दिन कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फोन कर खुद को लखनऊ से विभागीय अधिकारी बताते हुए लाभार्थियों के मोबाइल नंबर और डिटेल मांगी गई। गौरीबाजार क्षेत्र के कालाबन निवासी रवीश कुमार यादव की पत्नी प्रीति को 14 सितंबर को फोन कर योजना की सहायता राशि खाते में भेजने का झांसा दिया गया। इसके बाद उनके पति से संपर्क कर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया गया। ऐप डाउनलोड होते ही उनके खाते से 19,999 रुपये की रकम कट गई। उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ साइबर सेल में भी प्रार्थना पत्र दिया। इसी गांव की चमेली पत्नी दिनेश के खाते से भी इसी तरीके से 12 हजार रुपये निकाल लिए गए। अन्य लाभार्थियों के साथ भी ठगी की जानकारी सामने आ रही है। ठगों ने कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से लाभार्थियों का डाटा मांगा और जानकारी देने से इनकार करने पर कार्रवाई की धमकी तक दी। सीडीपीओ केके सिंह ने लाभार्थियों को सावधान करते हुए कहा कि किसी को ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी न दें और अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें। योजना से संबंधित जानकारी के लिए सीधे कार्यालय से संपर्क करें।0
0
Report
फतेहपुर: SC/ST एक्ट केस में दो दोषियों को उम्रकैद
Fatehpur, Uttar Pradesh:हत्या और एससी/एसटी एक्ट के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद विशेष एससी/एसटी कोर्ट ने सीताराम मौर्या और राधेश्याम मौर्या को दोषी ठहराया दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दोनों पर 31-31 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया साल 1997 में थाना असोथर में दर्ज गया था हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा0
0
Report
शुद्ध ही शुभ है अभियान: लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा में 10 लाइसेंस निलंबित
Noida, Uttar Pradesh:‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी, लखनऊ-गोरखपुर-नोएडा में 10 और प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित फास्ट फूड रिटेल चेन और रेस्टोरेंट में जांच के दौरान कॉकरोच, रोडेंट इंफेस्टेशन, खराब हाइजीन, क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन समेत मिलीं गंभीर अनियमितताएं लखनऊ में 8, गोरखपुर और नोएडा में एक-एक प्रतिष्ठान पर हुई कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई शुरू विभाग की ओर से सभी 10 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान कराए गए बंद अधिकांश इकाइयों में मिली कमियों के दृष्टिगत सुधार नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश अभियान के तहत स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, कच्चे-पके एवं वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के पृथक्करण की हो रही जांच खाद्य-उपयुक्त पैकेजिंग, तापमान नियंत्रण, स्वच्छ पानी और किचन की साफ-सफाई जैसे मानकों का भी हो रहा मुआयना बड़े रेस्टोरेंट एवं फूड चेन से लेकर छोटे खाद्य कारोबारियों तक सुरक्षित खाद्य व्यवहार को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना है अभियान का उद्देश्य लखनऊ, 19 सितंबर। उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को भी लखनऊ, गोरखपुर और नोएडा में फास्ट फूड रिटेल चेन एवं रेस्टोरेंट के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और गंभीर स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर 10 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए। इनमें लखनऊ के 8 और नोएडा व गोरखपुर का एक-एक प्रतिष्ठान शामिल हैं। विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए हैं। अधिकांश इकाइयों में मिली कमियों के दृष्टिगत सुधार नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग ने गुरुवार को भी इन तीनों जनपदों में बड़ी कार्रवाई की थी। लखनऊ में 8 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई लखनऊ में जांच के दौरान मोती महल रेस्त्रां, लुलु मॉल में कॉकरोच की मौजूदगी, कच्चे-पके तथा वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के पृथक्करण की उचित व्यवस्था का अभाव और अत्यंत खराब हाइजीन एवं सेनेटरी कंडीशन पाई गई। पिज्जा हट, ठाकुरगंज में एक ही ओवन में वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थ पकाए जाने के कारण क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना सामने आई। इसी तरह, चंपारण मीट, वास्तु खंड, गोमती नगर में कच्चे एवं सेमी-कुक्ड मांस का साथ में भंडारण, दुर्गंध, पुराने/गंदे तेल का संग्रहण और अत्यंत खराब हाइजीन पाई गई। वहीं क्लब जलवा, विभूति खंड, गोमती नगर में पुराने सेमी-कुक्ड खाद्य पदार्थों के साथ चिकन, फिश, मोमोज और सब्जियों का अस्वच्छ भंडारण पाया गया। यहां पुरानी पत्तागोभी एवं ग्रेवी तथा खराब स्वच्छता व्यवस्था भी सामने आई。 इन प्रतिष्ठानों पर भी हुई कार्रवाई इसके अतिरिक्त मद्रास डोसा, फन मॉल में अत्यंत खराब हाइजीन, कीट संक्रमण और अपर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना पाई गई। बिंदास बार, समिट बिल्डिंग की रसोई में अत्यंत अस्वच्छ स्थिति, नाली में गंदगी, खुला डस्टबिन तथा डीप क्लीनिंग की आवश्यकता सामने आई। विंडीज बर्गर, अलीगंज में प्री-कुक्ड खाद्य पदार्थों में प्रिजर्वेटिव का प्रयोग कर उन्हें तैयार भोजन के रूप में बेचा जा रहा था, लेकिन उपभोक्ताओं को इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। वहीं एमआर ईटिंग पॉइंट, लुलु मॉल में रिपेयरिंग/इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के साथ खाद्य प्रसंस्करण किए जाने के कारण क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना पाई गई। यहां कार्य पूर्ण होने तक खाद्य प्रसंस्करण बंद कराया गया。 गोरखपुर में किचन में मिले कॉकरोच, ड्रेनेज भी अवरुद्ध, नोएडा में रोडेंट एवं पेस्ट इंफेस्टेशन गोरखपुर के फूड केज में किचन एवं प्रोसेसिंग एरिया में कॉकरोच की मौजूदगी, पूर्णतः अवरुद्ध ड्रेनेज तथा अत्यंत खराब हाइजीन एवं सेनेटरी कंडीशन पाई गई। इन परिस्थितियों के कारण खाद्य पदार्थों के क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना को देखते हुए कार्रवाई की गई है। दूसरी तरफ नोएडा के एफ बार एंड लाउंज में रोडेंट एवं पेस्ट इंफेस्टेशन के साथ अत्यंत खराब हाइजीन एवं सेनेटरी कंडीशन पाई गई। इससे खाद्य पदार्थों के क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना को देखते हुए संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कार्रवाई की गई। विभाग की जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के दृष्टिगत सभी 10 संबंधित प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए। खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के माध्यम से खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, कच्चे और पके खाद्य पदार्थों के उचित पृथक्करण तथा उपभोक्ताओं को सही खाद्य जानकारी उपलब्ध कराने के मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। मानकों के अनुपालन पर जोर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग का फोकस केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद्य कारोबारियों (एफबीओ) को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, कच्चे-पके एवं वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के पृथक्करण, खाद्य-उपयुक्त पैकेजिंग, तापमान नियंत्रण, स्वच्छ पानी और किचन की साफ-सफाई जैसे मानकों की जांच की जा रही है। जहां गंभीर अनियमितताएं या उपभोक्ता स्वास्थ्य के लिए जोखिम की स्थिति सामने आएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि बड़े रेस्टोरेंट एवं फूड चेन से लेकर छोटे खाद्य कारोबारियों तक सुरक्षित खाद्य व्यवहार को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाए, ताकि प्रदेश में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य वातावरण सुनिश्चित हो सके。0
0
Report
Advertisement
