244412
रम्पुरा गांव में हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, DM हुए सम्मलित
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल के रम्पुरा गांव में हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने लोगों को बताया कि लोक भारती के सहयोग से संभल की सभी 670 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया है। जिसमें पूरव में पीपल, पश्चिम में पाखड़, और उत्तर में बरगद लगाते है। उनका मुख्य उद्देश्य है कि जब ये बडे़ होते है तो जमीन के अन्दर एक जल कलश बन जाता है, जोकि जीव जन्तुओं और लोगों के लिए एक प्रकृतिक सराहय का काम करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर के मचकुंड सरोवर में मछलियों की मौत, आस्था पर संकट
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: मचकुंड सरोवर में हजारों मछलियों की मौत से हड़कंप, आस्था के सरोवर में फैली दुर्गंध धौलपुर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मचकुंड धाम में आस्था के प्रतीक माने जाने वाले पवित्र मचकुंड सरोवर में हजारों मछलियों की मौत से सनसनी फैल गई है। सरोवर के किनारों पर जगह-जगह मृत मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई है और श्रद्धालुओं में भारी चिंता है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में आयोजित हुए देवछठ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचकुंड पहुंचे थे। इस दौरान सरोवर में अनाज, पूरी-सब्जी और रिफाइंड में तली पूरियां बड़ी मात्रा में डाली गईं। माना जा रहा है कि खाद्य सामग्री के सड़ने से पानी में संक्रमण फैल गया, जिससे पानी की गुणवत्ता बिगड़ गई और मछलियों की मौत हो गई। हालांकि सरोवर के महंत कृष्णदास का कहना है कि मछलियों की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। सबसे बड़ी परेशानी पितृपक्ष के चलते हो रही है। इन दिनों सैकड़ों श्रद्धालु पितरों के तर्पण और स्नान के लिए मचकुंड सरोवर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मृत मछलियों और दुर्गंध के बीच ही स्नान और पूजा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि पानी से इतनी बदबू आ रही है कि खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर की तत्काल सफाई, मृत मछलियों को बाहर निकालने और पानी की जांच कराने की मांग की है, ताकि मछलियों की मौत की असली वजह सामने आ सके और आस्था के इस पवित्र सरोवर को बचाया जा सके0
0
Report
जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती: एसआईटी बना दी गई, पांच अपराधियों पर इनाम
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई डकैती की जांच अब उच्चस्तरीय हो गई है. जिसको लेकर जोनल आईजी मनोज कौशिक और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर पहुंचे. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बैंक और आसपास के इलाके की भौगोलिक स्थिति, अपराधियों के संभावित प्रवेश और भागने के रास्तों सहित अब तक की जांच की जानकारी ली. इस दौरान जमशेदपुर एसएसपी, ग्रामीण एसपी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बैंक परिसर के साथ आसपास के मार्गों और सीसीटीवी कवरेज की जानकारी भी ली. जोनल आईजी ने डकैती कांड के उद्भेदन के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. एसआईटी को अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी, लूटी गई संपत्ति की बरामदगी और वारदात की पूरी साजिश का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है. जांच में बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ अपराधियों के संभावित रूट और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. पुलिस के सामने अहम सवाल यह भी है कि अपराधियों को बैंक की आंतरिक व्यवस्था और सोना- नकदी रखे जाने वाले स्थान की जानकारी पहले से थी या उन्होंने बैंक में प्रवेश करने के बाद कर्मचारियों से इसकी जानकारी हासिल की. इसके अलावा वारदात से पहले रेकी किए जाने की संभावना, बैंक की सुरक्षा एवं अलार्म व्यवस्था और घटना के बाद अपराधियों के भागने के पूरे रूट की भी जांच महत्वपूर्ण होगी. एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया है. कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही पुलिस अपराधियों के स्केच जारी करेगी. उन्होंने साफ कर दिया है कि पांच की संख्या में अपराधियों ने 42 लख रुपए नगद और करीब 23 किलो सोने की लूट की है. सभी पांचो अपराधियों पर इनाम की भी घोषणा की गई है0
0
Report
रायबरेली में लगातार बारिश से किसान परेशान, धान-गन्ना फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में बीते दो दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। कई स्थानों पर तेज बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान की फसलें गिर गई हैं, जबकि खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।धान की फसल इस समय पकने की ओर है। ऐसे में लगातार बारिश से गिरी फसल में दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ खेत में अधिक पानी जमा रहने पर सड़न और अन्य रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। किसानों के मुताबिक बारिश का सिलसिला जारी रहा तो धान की फसल को और नुकसान हो सकता है। गन्ने की फसल पर भी लगातार बारिश का असर पड़ रहा है। जलभराव वाले खेतों में गन्ने की जड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने तथा फसल के गिरने की आशंका बनी हुई है। निचले इलाकों के खेतों में जलनिकासी की समस्या किसानों के लिए चिंता का विषय बनी है। लगातार बारिश के चलते किसान मौसम साफ होने और खेतों से पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने फसलों की स्थिति का जायजा लेकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
झारखंड में तूफान नहीं, डीप सरकुलेशन से बदला मौसम—मौसम वैज्ञानिक ने स्पष्ट किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर में मौसम के बदले मिजाज की वजह तूफान मानी जा रही थी। कहां यह जा रहा था कि अर्नब तूफान की चपेट में पूरा राज्य आ गया है। लेकिन मौसम विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि झारखंड में जो बारिश हुई उसकी वजह कोई तूफान नहीं बल्कि डीप सरकुलेशन था जो साइक्लोन के एक स्टेज नीचे होता है। उन्होंने कहा कि डिप्रेशन का कोई नाम नहीं होता है अगला जो तूफान होगा भले ही उसका नाम अर्नव पड़े। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि मीडिया में जो बातें चल रही है कि तूफान आया है जिसका नाम अर्नव है तो वैसा नहीं है क्योंकि साइक्लोन बना ही नहीं है तो तूफान के नाम का ही सवाल नहीं उठाता। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आज शाम से मौसम के साफ होने का अनुमान जताया है। हालांकि राज्य के वेस्टर्न पोर्शन जो पलामू लोहरदगा गढ़वा डाल्टेनगंज चतरा लातेहार के इलाके हैं वहां आज भी अच्छी बारिश रहेगी।0
0
Report
कटिहार बाढ़: 72 घंटे पानी रहने वाले परिवारों को GR राशि, चरण 1.33 लाख
Katihar, Bihar:कटिहार में बाढ़ राहत, छूटे हुए पात्र परिवारों को भी मिलेगी GR राशि, 72 घंटे जलजमाव बना मुख्य पैमाना राहत वितरण की स्थिति और प्रशासन की तैयारियां कटिहार जिला में राज्य का सर्वाधिक वितरण तकनीकी खामियों के सुधार के साथ समाधान व भुगतान दावों का सत्यापन व भुगतान कटिहार जिला में बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि वितरण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि पहले चरण में छूटे हुए सभी वास्तविक पीड़ितों का सत्यापन कर उन्हें राहत राशि भेजी जाएगी। पहले लॉट में मुख्यमंत्री द्वारा पूरे राज्य में सबसे अधिक कटिहार जिले के 1,33,000 से अधिक प्रभावित परिवारों के खातों में जीआर राशि भेजी जा चुकी है। कई लाभार्थियों पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम या बैंक संबंधी तकनीकी मुद्दों के कारण भुगतान रुका था, जिसे ठीक कराकर राशि हस्तांतरित की जा रही है। जिन लोगों का नाम पहली सूची में छूट गया है, उनके दावों की स्थलीय जांच कराई जा रही है। प्रशासन ने जलस्तर के उच्चतम स्तर पर रहने के दौरान फोटो और वीडियोग्राफी कराई थी, जिससे मौजूदा दावों का मिलान किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, जिन वार्डों या घरों में 72 घंटे या 3 दिन से अधिक समय तक बाढ़ का पानी ठहरा रहा है, वे परिवार जीआर राशि के हकदार हैं। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जमीनी स्तर के अधिकारियों की रिपोर्ट और डिजिटल रिकॉर्ड्स के आधार पर जो भी परिवार निर्धारित मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें शत-प्रतिशत सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बाइट -- आशुतोष द्विवेदी, डीएम, कटिहार -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
दरभंगा में परीक्षा के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला: तीन गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:दरभंगा बिग ब्रेकिंग बिरौल थाना अंतर्गत परीक्षा दे कर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी प्रवीण, सुमित सहित प्रवीण के पिता जामुन मांझी गिरफ्तार, नाबालिक छात्रा ने आरोप लगाया था बाइक से उठा ले जा कर दुष्कर्म किया, पुलिस ने आवेदन मिलते ही की कारवाई, SSP जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर देर रात छापेमारी कर SDPO प्रभाकर तिवारी ने दोनों युवक को किया गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल बाइक भी किया जब्त, गिरफ्तार युवक के बयान प्रेम प्रसंग सहित कई ऐंगल पर भी जांच करने में जुटी, पंरक पुलिस मामला गम्भीरता के जांच में जुटी कि कैसे युवती बाइक पर बैठी, युवक के ननिहाल में रात बिताई और उस युवक के साथ दरभंगा स्टेशन क्यों पहुंची, बिरौल थाना क्षेत्र का है मामला, बतादे की बीते बुधवार को आवेदन के अनुसार नाबालिक छात्रा से बाइक से उठा कर दूसरे गांव ले जा कर किया दुष्कर्म, गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप, स्कूल से परीक्षा दे कर लौटने के क्रम में युवक लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाया, एक युवक को छात्रा पहचानती थी जिसके कारण छात्रा उसके बाइक पर बैठी, दोनों युवकों ने इसका फायदा उठा दूसरे गांव ले जा कर किया दुष्कर्म, छात्रा ने दिया थाने में आवेदन, बिरौल थाना क्षेत्र का है मामला0
0
Report
Advertisement
NDA सरकार लोकतंत्र की हत्या: अभय कुशवाहा के तीखे आरोप
Gaya, Bihar:बिहार में अपराध और चुनाव आयोग पर बोले राजद सांसद अभय कुशवाहा- "लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बना रही NDA बिहार में लगातार हो रहे छेड़खानी के मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष जब भी अपराध जिस भी प्रविष्ट का अपराध हुआ है। विपक्ष पूरी तरह से मुस्तैद है और विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी हमेशा सरकार को आईना देखने का काम किया है।चाहे जिस भी प्रकार की घटना दुर्घटना हो चाहे जमुई की हो हत्या हो लूट हो बलात्कार हो कंही पर कुछ भी हुआ है तो सरकार को आईना देखने का काम पूरी ईमानदारी से करता है। वंही यूट्यूब पर हुए मामला दर्ज और मुख्यमंत्री के पोस्ट को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर कानून सभी के लिए है और आप ही कानून बनाते हैं और उसे कानून को तोड़ते हैं तो बड़ा गंभीर सवाल है। तो फिर उन लोगों की क्या गलती है मैं तो कहता हूं कि अगर किसी न किसी रूप में वह चीज वायरल नहीं होती तो यह भी किसी कोने में दब जाता क्राइम और ऐसे बहुतों क्राइम है जिस पर विपक्ष अपनी आवाज को बुलंद करने की काम की है। वंही उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ बयान बाजी करने में मस्त है और सिर्फ अपना आप जो है यह 20 साल पहले वाली सरकार डाल करके जो घटना घट रही है उसे पर पर्दा डालना चाहती है। वंही मुख्य चुनाव आयोग को हटाने को लेकर इंडी गठबंधन की मांग पर कहा कि सवाल है कि इस देश में ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का अभिलंब मुकदमा होना चाहिए था। उसको हटा करके अब तक उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए थी यह कोई मामूली काम है जी लोकतंत्र संविधान को वह तार-तार कर दिए वहीं उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ज्ञानेश कुमार पर हाथ से नहीं बहुत पहले से आवाज उठा रही है मुख्य चुनाव आयोग के प्रति हमेशा बातों का रखने का काम किया लेकिन इस सरकार के कान में जू तक नहीं रेंगती और यह जो मांग है बहुत उसे जगह पर जो चुनाव हुए हैं उसको रद्द होना चाहिए दोबारा और सब जगह पर चुनाव होनी चाहिए यह पूरी तरह से संविधान को तार तार करने वाली लोकतंत्र की हत्या करते हुए आयोग का उपयोग करते हुए यह सरकार और सभी जगह सरकार बनाने की काम की यह कोई मामूली बात नहीं है बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है देश के लिए। बाइट: अभय कुशवाहा, औरंगाबाद सासंद, राजद0
0
Report
बिहार राजस्व विभाग का 45 दिवसीय कैंप: जमीन रिकॉर्ड त्रुटियाँ दूर करने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर जमाबंदी और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में हुई त्रुटियों को दूर किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से बातचीत हुई। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों की जमाबंदी या रैयत के नाम समेत जमीन के रिकॉर्ड में किसी भी तरह की त्रुटि है, वे अपने पंचायत में लगाए जा रहे कैंप में जाकर उसे ठीक करवा सकते हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को सही करना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। मंत्री के मुताबिक, लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी वजह से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं चुनाव आयोग को लेकर उठ रहे सवालों पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें चुनाव आयोग की प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी नजर नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर भारत में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि देश में स्थिर सरकार न रहे। उन्होंने विपक्ष पर भी सत्ता की चाह में मीडिया और न्यूज़ चैनलों के जरिए इस तरह के मुद्दे उठाने का आरोप लगाया। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में CJI की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि हर चीज की जिम्मेदारी CJI की हो, यह जरूरी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस विषय पर विचार किया जा सकता है और जरूरत के अनुसार प्रक्रिया में बदलाव पर भी चर्चा होगी। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध और हालिया समस्तीपुर मामले पर मंत्री ने कहा कि जिस तरह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसी तरह आगे भी अपराध करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में हाल ही में प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया ज्ञ है , और गिरफ्तारी भी हुई है आगे भी ऐसे एक्शन लिए जाएँगे0
0
Report
गांदरबल की ज़ज़ना फ्रूट मंडी में पानी और शौचालय की कमी से ड्राइवर परेशान
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal: Drivers and local residents visiting the Zazna Fruit Mandi in Ganderbal are facing difficulties due to inadequate water supply and poorly maintained washroom facilities. The washrooms constructed at the mandi are reportedly not fully functional, while the overall sanitation and cleanliness conditions are also poor. The lack of adequate water supply has further added to the problems faced by drivers and locals. Drivers arriving from different parts of the country, along with local residents, said that despite paying an entry fee of ₹130, they are unable to properly access basic facilities such as clean washrooms and water. One driver said that they pay the entry fee before entering the mandi, but once inside, neither adequate water nor properly functional washroom facilities are available. The drivers and locals have urged the administration to take immediate steps to make the washrooms fully functional, ensure a regular water supply, and improve cleanliness and sanitation at the mandi, so that visitors and drivers do not face inconvenience.0
0
Report
Advertisement
16 दिवसीय पितृपक्ष आज से: नर्मदा किनारे तर्पण व पिंड दान का महत्त्व
Narmadapuram, Madhya Pradesh:आज भाद्रपद पूर्णिमा से 16 दिवसीय पितृपक्ष शुरू हो रहा है। वैदिक परंपराओं के अनुसार पितृपक्ष पूर्वजों की पूजा का विशेष समय है जिसमें तर्पण व पिंड दान किया जाता है, जिसे श्राद्ध कर्म कहा जाता है। श्राद्ध का मतलब श्रद्धा पूर्वक किया गया कर्म है। पितृ पक्ष में श्रद्धालु अपने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं और श्राद्ध पूजा खास तीर्थ स्थलों पर की जाती है। पुण्य सलिला मां नर्मदा के किनारे श्राद्धकर्म या पितृ पूजा का विशेष महत्त्व माना गया है, क्योंकि नर्मदा स्नान से दान का प्रभाव कई गुना हो जाता है। नर्मदा घाट पर श्रद्धालु तर्पण और पिंड दान कर पूर्वजों के लिए पुण्य कमा रहे हैं, सेठानी घाट सहित अन्य घाटों पर भीड़ दिख रही है。0
0
Report
बालोद के खरखरा जलाशय के प्रतिबंधित लकड़ियों के बड़े जखीरे का पर्दाफाश
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के खरखरा जलाशय किनारे ग्राम घोरदा स्थित बैना रिसॉर्ट में महंगे शौक के लिए महंगी प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल उजागर हुआ है। रिसॉर्ट की आड़ में लकड़ी की वर्कशॉप संचालित होने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी। जांच के दौरान मौके पर भारी मात्रा में लाखों रुपये मूल्य की बीजा समेत अन्य प्रतिबंधित व मिश्रित प्रजातियों के चिरान, दरवाजे, चौखट, बेड और तैयार फर्नीचर बरामद किए गए और वन विभाग अभी आसपास जंगलों को खंगाल रही है कि कहीं जंगल से लकड़ी कांटी गई होगी तो और कार्रवाई की जा सके。 अब वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में परिसर में मौजूद सभी लकड़ियों व फर्नीचर की विस्तृत गणना की जा रही है। वन विभाग इस बात की गहन जांच में जुटा है कि प्रतिबंधित लकड़ियों की यह बड़ी खेप कहां से और किसके माध्यम से पहुंचाई गई थी। जांच के बाद मामले में वन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
कर्वर्धा में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नालों में पानी बढ़ा
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। कबीरधाम जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते जिले के नदी-नालों और बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कवर्धा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। निचले क्षेत्रों और सड़कों पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कतें हुईं। वहीं नदी-नालों में पानी बढ़ने के साथ कई जगह बहाव भी तेज हो गया है। लगातार बारिश से किसानों के खेतों में भी पानी जमा हो रहा है। पर्याप्त बारिश खेती के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन लगातार बारिश जारी रहने पर फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी-नालों, पुल-पुलियों और निचले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से तेज बहाव वाले पानी में जाने और जलभराव वाले रास्तों को पार करने से बचने की अपील की जा रही है। फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है और लोगों की नजर नदी-नालों के जलस्तर तथा मौसम की आगामी स्थिति पर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
जमुई में राजद का चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विरोध, पुतला दहन और इस्तीफा मांग
Jamui, Bihar:जमुई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जमुई के कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन राजद की ओर से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित विरोध कार्यक्रम के तहत किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर पदाधिकारियों पर दबाव बनाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिस तरह के सवाल सामने आ रहे हैं, उससे धीरे-धीरे कई बातें उजागर हो रही हैं। इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। मौके पर मौजूद शमशाद आलम ने कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है तो भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप क्यों उठ रहे हैं। राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कथित तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजद नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान वोटरों के नाम सूची से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार को झाझा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अन्य सदस्यों की आपत्तियों को दरकिनार कर मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं।0
0
Report
यमुनानगर शराब धोखाधड़ी मामला: 21.3 करोड़ का घोटाला, ठेकों और गोदाम फिर सील
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में शराब कारोबार से जुड़ा 21 करोड़ 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बड़ी शराब फर्मों ने एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग के सरकारी सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। शिकायत के बाद अब पूरे हरियाणा में इस तरह के मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, विभाग ने यमुनानगर में 6 शराब ठेकों और एल-13 गोदाम को दोबारा सील कर दिया है। शिकायतकर्ता अभिनव कोहली के मुताबिक, इस मामले में 100 से ज्यादा फर्जी ई-जीआरएन नंबर जनरेट किए गए, जिनके जरिए कथित तौर पर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। कुल धोखाधड़ी की राशि 21.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि अब तक करीब 5 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि गोदाम सील होने के महज दो दिन बाद उन्हें दोबारा खोल दिया गया। उन्होंने दोनों फर्मों के लाइसेंस रद्द करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जितेंद्र कुमार, DETC में यह कह रहे हैं कि पूरी रकम की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार करीब 31 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज विभाग के पास हैं। गोदाम खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि इसका असर शराब ठेकों पर पड़ता है और विभाग का उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि बाजार में अवैध, जहरीली या घटिया शराब न पहुंचे। अब विभाग ने यमुनानगर-जगाधरी के 6 शराब ठेके और एल-13 गोदाम दोबारा सील कर दिए हैं। अधिकारियों की सख्ती के बाद करीब 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी विभाग के पास जमा कराई गई है। पूरे प्रदेश में जांच शुरू होने के बाद अन्य जिलों में भी इसी तरह की अनियमितताओं की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
राजसमंद नगर परिषद के सभापति के मुद्दे पर धरना—FIR दर्ज
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद नगर परिषद में कुमावत समाज के सभापति बनाने की मांग और 12 पार्षदों को बाड़ेबंदी से मुक्त करने से जुड़े धरना-प्रदर्शन पर पुलिस की FIR राजसमंद जिला मुख्यालय पर 19 सितंबर के प्रदर्शन मामले में 19 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की राजसमंद जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ था धरना-प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन में 500 से 700 लोग हुए थे शामिल पुलिस की ओर से दर्ज FIR में शाम 4 बजे से रात 10:30 बजे तक धरना प्रदर्शन और नारेबाजी का आरोप 24 सितंबर की जांच रिपोर्ट के आधार पर राजनगर पुलिस थाने में दर्ज हुई FIR0
0
Report
Advertisement
