244412
चंदौसी तहसील के नवादा गांव में बुखार का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल की चंदौसी तहसील के नवादा गांव में बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अब तक 100 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से कई मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तरन्नुम रजा ने बताया कि गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ हीं सीएमओ ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद-झरिया सड़क धंसना: आग प्रभावित क्षेत्र में मरम्मत पर खर्च मंजूर होने की संभावना
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में जी बिहार झारखंड की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क पर मोहरीबांध के समीप बीसीसीएल की खनन गतिविधियों और आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे ब्लास्टिंग के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कई जगह धंस गई थी। इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद रांची से PWD/RCD और संबंधित तकनीकी टीम झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ मौके पर पहुंची और धंसी सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान RCD के इंजीनियरों ने बताया कि यह इलाका अग्नि प्रभावित क्षेत्र है, जिसके कारण सड़क धंस गई है। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत में होने वाले खर्च का प्रस्ताव जनवरी माह में ही बीसीसीएल को भेज दिया गया था। जैसे ही राशि का आवंटन होगा, मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा।0
0
Report
चतरा में सर्पदंश: समय पर इलाज ने बचाए लोग, अंधविश्वास ने छीना जीवन
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में सर्पदंश का कहर : अस्पताल में बचीं 126 जानें, वहीं अंधविश्वास और लापरवाही में गई आधे दर्जन लोगों की जान मानसून् की दस्तक के साथ ही चतरा जिले में जहरीले सांपों का कहर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सदर अस्पताल में समय पर इलाज कराकर सौ से ज्यादा लोग मौत के मुंह से सुरक्षित लौट चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ झाड़-फूंक, अंधविश्वास और लापरवाही के कारण आधे दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई है। सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स के लिए सांपों के साथ जानलेवा स्टंट करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। चतरा सदर अस्पताल के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि सर्पदंश में समय पर मिला इलाज ही असली जीवनदान है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज के मुताबिक, मई, जून और जुलाई में अब तक सर्पदंश के 126 मामले सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि सही समय पर अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं और यहां डेथ रेट शून्य है। ताजा मामला रामटुंडा गांव की पूजा कुमारी का है। किचन में काम करते वक्त उसे सांप ने काटा। परिजनों ने समझदारी दिखाई और सांप को डिब्बे में बंद कर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे, जिससे पूजा की जान बच गई। परिजन के मुताबिक 8 वर्षीय मासूम मनीष को रात में सांप ने काटा था और परिवार ने उसे तांत्रिक के पास ले जाने के बजाय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बाद में वह दम तोड़ गया। इसके अलावा उरैली गांव के 39 वर्षीय रंजू कुमारी की मौत लापरवाही से हो गई। रात में सांप के काटने को उसने चींटी का काटना समझकर सो गईं, सुबह तक जहर पूरे शरीर में फैल गया। इन दर्दनाक मौतों के बावजूद जिले में कुछ लोग मूर्खतापूर्ण हरकतों से बाज नहीं आ रहे। कुंदा निवासी बुधन भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह जिंदा जहरीले सांप को गले में लपेटकर और मुंह से दांतों में दबाकर स्टंट करता दिख रहा है। प्रशासन और डॉक्टर लगातार अपील कर रहे हैं कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें। आपकी जरा सी सावधानी और सही समय पर डॉक्टरी इलाज किसी अपनों की जान बचा सकता है। बाइट 1: रोहित कुमार, पीड़िता का भाई बाइट 2 :पीड़िता की मां बाइट 3: डॉ. पंकज, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल0
0
Report
बोरी में निर्भया जैसी दरिंदगी, आरोपी अभी फरार; फांसी की मांग तेज
Jobat, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज़ बोरी में निर्भया जैसी दरिंदगी, आज 'बोरी बंद' का ऐलान! हथियारों के दम पर विधवा महिला के घर में डकैती और हैवानियत, 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार! गुस्से में जनता: कांग्रेस करेगी बोरी थाने का घेराव, फांसी की मांग! कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान आज पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात। हथियारों की नोंक पर एक बेबस महिला के साथ हुई इस हैवानियत ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता का एक ही नारा है—आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाए। आज होने वाला कांग्रेस का थाना घेराव और कैबिनेट मंत्री का दौरा इस बात का संकेत है कि यह मामला अब बेहद तूल पकड़ चुका है। पुलिस पर दबाव भारी है, लेकिन देखना यह होगा कि 24 घंटे से पुलिस को छका रहा आरोपी कब तक कानून की गिरफ्त में आता है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर: बार- क्लब- ढाबा संचालकों पर पुलिस की सख्त चेतावनी; कानूनन कार्रवाई की तैयारी
Begun, Rajasthan:रायपुर बार-क्लब और ढाबा संचालकों को पुलिस की कड़ी चेतावनी समय पर प्रतिष्ठान बंद नहीं करने पर होगी कानूनी कार्रवाई नाबालिगों के क्लब में प्रवेश पर पूरी तरह रोक के निर्देश पार्किंग में नशाखोरी रोकने और वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के आदेश होटलों में मेहमानों की पूरी एंट्री और विदेशी नागरिकों की सूचना देना अनिवार्य0
0
Report
भोपाल में पार्किंग विवाद से खूनी संघर्ष, 3 राउंड फायरिंग, किसान गोली लगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष 3 राउंड फायरिंग भी हुई भोपाल में रिवॉल्वर छीनकर किसान को मारी गोली पैर को चीरते निकली बुलेट थार हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर भड़के 3 युवक तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
गांधी नगर चोरी: बदमाश SUV से पहुंचे, 90 हजार नकद सहित फरार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के गांधी नगर में चोरों का आतंक SUV कार से पहुंचे बदमाशों ने दो दुकानों को बनाया निशाना देर रात हाईटेक तरीके से बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप और एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाय पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद पुलिस अब आरोपियों की. तलाश मे जुटी आरोपी दुकान के मुख्य शटर का ताला कटर से काटते हुए दिखाई दे रहे हैं काफी कोशिशों के बावजूद वे मोबाइल शॉप में चोरी करने में सफल नहीं हो सके मोबाइल दुकान में नाकाम रहने के बाद बदमाश रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर पहुंचे यहां शटर का ताला तोड़कर 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए0
0
Report
Advertisement
कतर पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी निधन पर भारत ने शोक
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वीडियो नई दिल्ली में कतर दूतावास में आधे झुके झंडे की है। वीडियो एयर फ़ोर्स, नॉर्थ एवेन्यू साउथ एवेन्यू, नए संसद भवन, पुराने संसद भवन और सेवा तीर्थ बिल्डिंग की है。0
0
Report
फॉलोअर्स के लिए सोशल मीडिया विवाद: दो युवक पुलिस से अभद्रता कर गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में पुलिस से अभद्रता एंकर- ऊधम सिंह नगर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने और अधिक व्यूज बटोरने की होड़ अब युवाओं को कानून से टकराने तक ले जा रही है। लाइक, शेयर और फॉलोअर्स बढ़ाने की इस अंधी दौड़ का ताजा मामला जिले के रुद्रपुर से सामने आया है, जहां नैनीताल रोड पर पुलिस से जानबूझकर विवाद करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। वीओ- यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पंहुचा बाइक सवार चालान की कार्रवाई की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने के चक्कर में युवक पुलिस टीम से भीड़ गया और मौके पर अपने भाई दीपक यादव को भी बुला लिया दोनों भाई पुलिस से अभद्रता की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ का प्रयास किया। घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और लगभग एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।टीएसआई राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चंदन यादव और दीपक यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक के साथ अभद्रता, धमकी देने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने बाद में अपने व्यवहार पर माफी मांगी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। जानकारी के अनुसार, चंदन यादव ने स्वीकार किया कि उसने यह हंगामा सोशल मीडिया पर अधिक व्यूज और फॉलोअर्स पाने के उद्देश्य से किया था। उसने बताया कि कुछ महीने पहले डीडी चौक पर चालान के दौरान दीपक यादव का विवाद हो गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा था। उस वीडियो के वायरल होने के बाद दीपक के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में काफी बढ़ोत्तरी हुई थी। इसी अनुभव के आधार पर उसने पुलिस के साथ विवाद किया। पूछताछ में चंदन ने बताया कि उसका मानना था कि यदि चालान कट भी जाएगा तो अधिकतम एक हजार रुपये का नुकसान होगा, लेकिन यदि विवाद का वीडियो वायरल हो गया तो उसे मिलियन व्यू मिल सकते हैं और उसके सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ जाएंगे। इसी सोच के चलते उसने इस बार भी हंगामा किया, लेकिन इस बार मामला उसे उल्टा पड़ गया।0
0
Report
फर्रुखाबाद: शराबी पति ने पत्नी से मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद पत्नी ने पति पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार फर्रुखाबाद : कायमगंज क्षेत्र की महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने, आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला करने की कोशिश का लगाया आरोप。 कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है तथा गाली-गलौज करता है और लगातार मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार महिला की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि पति शराब पीने का आदी है और आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है。 महिला का कहना है कि 11 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा और बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से हमला करने का भी प्रयास किया, जिससे वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल सकी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद मामला शांत हुआ。 पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति का व्यवहार लगातार हिंसक होता जा रहा है और उसे भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका है। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके。 बाइट :-- पीड़िता की बहन0
0
Report
Advertisement
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया GNDU 51वीं कॉन्वोकेशन समारोह में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): PUNJAB GOVERNOR GULAB CHAND KATARIA ATTENDS GNDU 51ST CONVOCATION CEREMONY0
0
Report
फर्रुखाबाद में शराब के नशे में युवक की पिटाई, किसानों ने दिया जवाब
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में शराब के नशे में हंगामा करना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब के ठेके के सामने गाली-गलौज और दबंगई दिखाने वाले युवक की किसानों ने ऐसी खबर ली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो भी अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के कतरौली पट्टी का है। यहां शराब के ठेके के सामने एक युवक शराब के नशे में धुत होकर लोगों से गाली-गलौज करने लगा। उसी समय पास के खेतों में किसान धान की रोपाई कर रहे थे। युवक की अभद्र भाषा और हंगामे से नाराज़ किसानों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। शराब के ठेके के सामने मारपीट होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। शराब के नशे में की गई अभद्रता इस युवक पर भारी पड़ गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है。0
0
Report
सुल्तानपुर के गोदाम में भीषण आग; दमकलों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर नगर के प्यारेपट्टी रोड स्थित गोदाम में बीती रात अज्ञात कर्म से आग लग गई। आग लगने से इलाके में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। मोहम्मद अहमद के गोदाम में लगभग 11:00 बजे आग लगी। रात्रि के समय घटना की सूचना प्राप्त हुई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों मौके पर पहुँचीं और आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी रहे; आग लगभग काबू में है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है; मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
Advertisement
ऊटी में वीकेंड पर भारी पर्यटक भीड़, नीलगिरिस क्षेत्र में भीड़
Noida, Uttar Pradesh:OOTY, NILGRIS: HEAVY TOURIST RUSH IN OOTY DURING WEEKEND VISUALS0
0
Report
मैनपुरी-थाना करहल परिवार परामर्श केंद्र में दंपतियों का हुआ समझौता,टूटने से बचे दो रिश्ते।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी-करहल के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को आयोजित काउंसलिंग में दो दंपतियों के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया। काउंसलर नितिन चतुर्वेदी ने दोनों पक्षों की विस्तार से काउंसलिंग की और उन्हें आपसी संवाद और पारिवारिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया। काउंसलिंग के बाद दोनों दंपतियों के बीच समझौता हो गया,उन्होंने भविष्य में साथ रहने और रिश्ते को बनाए रखने पर सहमति जताई। परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य कविता,रजनी सिंह,संतोष कुमारी और प्रीति चौहान ने दंपतियों को आपसी विश्वास और सामंजस्य के साथ जीवन बिताने की सलाह दी।0
0
Report
नवादा में सर्पदंश: नौ मरीजों को 14-14 डोज एंटी-वेनम, डॉक्टर बोले- समय पर अस्पताल पहुँचें
Nawada, Bihar:नवादा में गर्मी बढ़ते ही सांपों का आतंक, 4 घंटे में 9 लोग हुए शिकार सदर अस्पताल में देर रात तक लगी रही भीड़, सभी मरीजों को दी गईं 14-14 डोज एंटी-वेनम | डॉक्टर बोले- झाड़फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल आएं नवादा में शाम होते ही जिले में सांप काटने के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई। सदर अस्पताल में भीड़ जुट गई, जहां विभिन्न इलाकों से कुल नौ लोग सांप के डंसने की शिकायत लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विक्रम कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण सांप सक्रिय हो गए हैं। सभी मरीजों को जहरीले सांप ने काटा था। चिकित्सकों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और प्रत्येक मरीज को 14-14 डोज एंटी-वेनम इंजेक्शन दी गई। एक मरीज ने सांप को मारकर अस्पताल लाया और डॉक्टरों को दिखाकर इलाज कराया। शाम 8 बजे से 12 बजे के बीच सभी नौ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. विक्रम कुमार ने आमजन से अपील की है कि सांप काटने पर किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या घरेलू उपाय में समय नष्ट न करें। तुरंत निकटतम अस्पताल पहुंचें, क्योंकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। खासकर शाम के समय खेत-खलिहान या घने इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
