202412
डीएम राजेंद्र पेंसिया रात में अचानक पहुंचे जिला अस्पताल, निरीक्षण में अव्यस्था की खुली पोल
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सामने आ रही शिकायतों की जांच के लिए डीएम राजेंद्र पेंसिया बीते गुरुवार की रात 11 बजे औचक निरीक्षण के लिए अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए । डीएम को अचानक जिला अस्पताल में देखकर अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया । डीएम को निरीक्षण में बच्चो की दवाइयों के स्टॉक के रखरखाव में बड़ी लापरवाही मिली , स्टॉक रजिस्टर अपडेट नही मिले । जिला अस्पताल में साफ सफाई भी दुरस्त नही मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग पहली बार प्रभारी मंत्री बनने के बाद कन्नौज पहुँचे राकेश सचान। विश्वपर्यावरण दिवस के अवसर पर कन्नौज पहुँचे प्रभारी मंत्री ने किया वृक्षारोपण। तिर्वा तहसील के लाखबहोसी पक्षी विहार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारीयो और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी किया पौधरोपण। पौधरोपण कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री कैलास राजपूत भी रहे मौजूद। तिर्वा तहसील के लाखबहोसी पक्षी विहार में आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट - राकेश सचान, मंत्री0
0
Report
शिव मंदिर के पुजारी समेत अन्य नाम सामने आए
Noida, Uttar Pradesh:अजीज मुतवल्ली अंकित खंडेलवाल डीएम कृष्ण विश्नोई रमा गिरी पुजारी शिव Temple0
0
Report
प्रोपर्टी कारोबारी की गाड़ी पर हमला नागौरी पुलिया पर किया कुछ लोगों ने हमला सूचना पर पुलिस पहुंची मौ
Dausa, Rajasthan:प्रोपर्टी कारोबारी की गाड़ी पर हमला नागौरी पुलिया पर किया कुछ लोगों ने हमला सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर करीब आधा दर्जन बताए जा रहे हमलावर हमले की वजह क्या रही इसको लेकर पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना क्षेत्र का प्रकरण दौसा शहर में नागोरी पुलिया से अपनी कार से गुजर रहे प्रॉपर्टी कारोबारी पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया हमले में महिलाएं भी शामिल बताई जा रही है घटना कोतवाली थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई पीड़ित प्रॉपर्टी कारोबारी विनोद टापरिया के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट भी की जिसके चलते उनके कई गंभीर चोटे आई है जिन्हें उपचार के लिए दौसा जिला अस्पताल की आपात यूनिट में भर्ती करवाया गया है पीड़ित का कहना है वह प्रतिदिन की तरह अपनी कार से घर जा रहे थे उस दौरान अचानक हमलावरो ने उनकी गाड़ी के आगे लाकर दूसरी गाड़ी लगा दी और उतरकर अचानक लाठी डंडों से कार पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए कार के चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए उसके बाद पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की जिसके चलते उन्हें कई जगह चोटें आई है सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है फिलहाल पीड़ित द्वारा उपचार के चलते कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है लेकिन पुलिस अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश कर रही है मामला किसी जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में ऑपरेशन दहन के तहत 13 क्विंटल गांजे नष्ट
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में 6.50 करोड़ कीमत का 13 क्विंटल गांजा किया गया नष्ट, ऑपरेशन दहन के तहत प्रयागराज पुलिस ने बरामद गांजे को नष्ट किया, हंडिया थाने की पुलिस ने पिछले साल तस्करों के कब्जे से बरामद किया था, पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के बाद पुलिस ने बरामद गांजे को नष्ट किया है.0
0
Report
गाजीपुर एनकाउंटर के बाद बवाल: 6 नामजद, 60-70 पर FIR दर्ज
Ghazipur, Uttar Pradesh:कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद बवाल व पुलिस पर पथराव मामले में 6 के खिलाफ नामजद व 60 से 70 के खिलाफ FIR दर्ज-एसपी पथराव में सीओ समेत कई पुलिसकर्मी हुए थे घायल, अभी भी इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कमलेश बिंद का शव गांव पहुंचते ही उग्र हुए परिजन और ग्रामीण ने कल देर शाम पुलिस पर किया था पथराव एसपी डॉ. इरज राजा ने बताया कमलेश बिंद पर थे 7 आपराधिक मुकदमे मुख्य आरोपी शंकर पांडे पर हत्या, अपहरण और फिरौती समेत 10 से ज्यादा केस विनीत राय हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी मुठभेड़ में कमलेश ने पुलिस पर की थी जानलेवा फायरिंग—एसपी मुठभेड़ में करंडा एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, एक इंस्पेक्टर घायल एसपी का दावा—फरार शंकर पांडे पर जल्द होगी बड़ी कार्रवाई गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड अब और ज्यादा गरमा गया है। एक लाख के इनामी आरोपी कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसके गांव में जमकर बवाल हुआ। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जब मृतक कमलेश का शव अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट के लिए निकल तो फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बवाल हो गया और देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया और पुलिस टीम पर जमकर पथराव शुरू हो गया। इस हिंसक झड़प में सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद से ही एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के गांव को पुलिस द्वारा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में 60 से 70 अज्ञात और 6 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल मामले में एसपी डॉ. इरज राजा ने बताया कि मुख्य आरोपी शंकर पांडे के खिलाफ हत्या, फिरौती और अपहरण समेत कई गंभीर मुकदमो का खुलासा करते हुए जल्द बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। दरअसल 29/30 मई की रात गाजीपुर में होटल व्यवसायी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने शंकर पांडे, कमलेश चौधरी बिंद, आलोक दुबे और सोनू यादव समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस की कमलेश बिंद से मुठभेड़ हो गई। एसपी डॉ. इरज राजा के मुताबिक पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो कमलेश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक इंस्पेक्टर घायल हो गए, जबकि करंडा थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी और उनके हाथ में भी चोट आई। जवाबी कार्रवाई में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर के बाद जब कमलेश बिंद का शव गांव पहुंचा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस पथराव में सीओ समेत कई पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 60 से 70 अज्ञात लोगों और 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी शंकर पांडे की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं पूरे मामले पर गाजीपुर के एसपी डॉ. इरज राजा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्य आरोपी शंकर पांडे पर हत्या, अपहरण, रंगदारी और फिरौती समेत दस से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस जल्द उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।0
0
Report
जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवागंतुक प्राचार्य ने लिया कार्यभार, सुविधाओं पर जोर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में राजकीय मेडिकल कॉलेज के नवागन्तुक प्राचार्य ने संभाला कार्यभार, मेडिकल कॉलेज उरई का चार्ज लेते ही एक्शन मोड में दिखे प्राचार्य महेंद्र सिंह, प्राचार्य ने सभी विभागों और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लेकर मरीजों की सुविधाओं पर दिया जोर, डॉक्टरों और स्टाफ को बेहतर इलाज और मरीजों की सेवा के दिशा-निर्देश, विभिन्न विभागों के डॉक्टरों और स्टाफ से की मुलाकात कर परखी हकीकत, निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में प्राचार्य ने स्टाफ के साथ किया पौधरोपण, प्राचार्य, सीएमएस, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में लगाए पौधे, हरियाली और स्वच्छ वातावरण के लिए सभी ने लिया संकल्प, जालौन के उरई स्तिथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के हाट बाजार में फूड इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली के आरोप
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंटाली के साप्ताहिक हाट बाजार में एक बार फिर सरकारी कार्रवाई की आड़ में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस बार आरोप स्वास्थ्य विभाग से जुड़े फूड इंस्पेक्टर पर लगे हैं, जिन पर दुकानदारों से जांच, सैंपलिंग और लाइसेंस संबंधी कार्रवाई का डर दिखाकर नकद राशि वसूलने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि संबंधित अधिकारी पहले भी ऐसे विवादों और आरोपों को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। हर बार जांच और कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने तथा धन उगाही के आरोप सामने आते रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार का बोर्ड लगी वाहन संख्या RJ35 CA 5902 में पहुंचे अधिकारी हाट बाजार में खाद्य सामग्री की जांच और सैंपल लेने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदारों ने आरोप लगाया कि छोटे व्यापारियों से एक हजार रुपये, मध्यम दुकानदारों से दो से तीन हजार रुपये तथा बड़े व्यापारियों से चार से पांच हजार रुपये तक की राशि ली जा रही थी। आरोप है कि खराब या मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले सामान पर कार्रवाई की चेतावनी देकर यह रकम वसूली जा रही थी। मामाले की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत घंटाली के सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरूलाल मीणा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूछताछ की। सरपंच का आरोप है कि जब उन्होंने वसूली के संबंध में जानकारी मांगी तो लाइसेंस बनाने की बात कही गई, लेकिन न तो कोई आवेदन प्रक्रिया बताई गई और न ही राशि लेने के बदले किसी प्रकार की रसीद या दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। जब अधिकारियों से यह पूछा गया कि लाइसेंस के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लिए जा रहे हैं और राशि किस मद में जमा की जा रही है, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संबंधित अधिकारी के साथ दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिससे दुकानदारों में भय का माहौल बना रहा। व्यापारियों का कहना है कि यदि यह वैधानिक प्रक्रिया थी तो मौके पर रसीद, आवेदन और सरकारी शुल्क की स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सरपंच कचरूलाल मीणा ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, कथित वसूली की सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाट बाजार में रोज कमाने-खाने वाले छोटे व्यापारियों से इस प्रकार धन वसूली की शिकायतें बेहद गंभीर हैं और प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। हालांकि संबंधित फूड इंस्पेक्टर या विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन हाट बाजार में सामने आए इस घटनाक्रम ने एक बार फिर विभागीय कार्यप्रणाली और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं.0
0
Report
कांग्रेस पर मुस्लिम नेताओं के साथ भेदभाव के आरोप, अजमेर दरगाह की नाराजगी
Ajmer, Rajasthan:मुल्क की सियासत में मुस्लिम लीडरान को नज़र अंदाज़ किए जाने पर कांग्रेस पार्टी पर भड़के अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद सरवर चिश्ती और राजस्थान भजनलाल हुकुमत की जमकर की तारीफ। अजमेर दरगाह अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के साबिक सैकेट्री सैय्यद सरवर चिश्ती ने एक वीडियो जारी किया है जिसमे उन्होंने राजस्थान राज्यसभा से किसी भी मुस्लिम को कांग्रेस से सीट नही दिए जाने पर कांग्रेस पार्टी पर दग़ाबाज़ी का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम को इस्तेमाल करती है और मुस्लिम लीडरान सिर्फ राहुल जी राहुल जी करते है। कांग्रेस हुकुमत में मुस्लिमो पर खूब ज़ुल्म हुआ दंगे हुए और बाबरी मस्जिद जैसे मामलात बने। मुल्क की कई रियासतों में ज़ुल्म सितम हुए। जैसा की मौजूदा वक़्त में बीजेपी हुकुमत में मुसलमानों पर जुल्म ढहाया जा रहा है। लेकिन सिर्फ एक राजस्थान की भजनलाल हुकुमत में ही पूरा सूबा अमन में है। सीएम भजनलाल सब का अहतराम करते है और अपनी रियासत को तरक़्क़ी की राह पर लेजा रहे है। चिश्ती ने कहा कि अब वक़्त आ गया है मुसलमानों को एनआरसी सीएए की तरह रोड़ पर आना होगा और कांग्रेस का मुँह काला करना होगा।0
0
Report
LG मनोज सिन्हा ने मता खीर भवानी मंदिर, तुल्मुल्ला में यात्री भवन का उद्घाटन किया
Aram Pora, Ganderbal, LG Manoj Sinha Today, inaugurated much awaited Yatri Bhawan at Mata Kheer Bhawani Temple, Tulmulla, Ganderbal. The Yatri Bhawan will substantially improve the pilgrimage experience at Mata Kheer Bhawani Temple by providing safe, hygienic and comfortable accommodation facilities.0
0
Report
Advertisement
वैशाली अग्निकांड: स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द जांच और कड़ी कार्रवाई की घोषणा की
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ जिले के प्रभारी मंत्री और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ा बयान दिया है. जिला बीस सूत्री की बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए निशांत ने जहाँ घटना पर दुख प्रकट किया वहीं उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी कि घटना कैसे हुई और उसके बाद जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि मृतको के परिजनों को भगवान दुख सहने की शक्ति दे. साथ ही कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार मृतक़ और घायलों के परिजनों के साथ है और घायलों का बेहतर ईलाज कराया जा रहा है. बता दे कि जिला बीस सूत्री की बैठक में प्रभारी मंत्री निशांत कुमार के अलावा राज्य के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे जहाँ जिले में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई.0
0
Report
धौलपुर के बसेड़ी में आंधड़ से टीनशेड गिरा, दो चरवाहों की मौत, तीन घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के बसेड़ी क्षेत्र में तेज अंधड़ बना काल, टीनशेड की दीवार गिरने से दो चरवाहों की मौत बकरी चराने आए भरतपुर के दो युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव नहने का पुरा में तेज अंधड़ के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के चलते एक टीनशेड की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। हादसे में समय सिंह पुत्र जौहरी और रामफूल पुत्र रुग्गी, दोनों निवासी गांव तरसूमा, बयाना जिला भरतपुर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जयसिंह पुत्र विजेंद्र, रामरूप पुत्र रुग्गी तथा नहने का पुरा निवासी दिलीप पुत्र अखैसिंह कुशवाह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी लोग हर वर्ष गर्मियों के मौसम में अपनी बकरियां चराने के लिए बसेड़ी क्षेत्र में आते हैं। इस वर्ष भी वे करीब दो माह पहले गांव नहने का पुरा पहुंचे थे और अखैसिंह पुत्र तेज सिंह के यहां ठहरे हुए थे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी पहुंचाया। जहां तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान समय सिंह और रामफूल की मौत हो गई, जबकि एक घायल का भरतपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। तेज अंधड़ के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन मामला की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है。0
0
Report
हापुड - विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने किया वृक्षारोपण।
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय प्रांगण में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया वृक्षारोपण के उपरांत मीडिया और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि "पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक साझा सामाजिक उत्तरदायित्व है। आज हम जो पौधा लगा रहे हैं, वही हमारे आने वाले कल को एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य प्रदान करेगा पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त नागरिकों और आमजनमानस का आह्वान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों (जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ) पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल पौधा लगाएं, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी उचित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएं, ताकि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो सके इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्राधिकारी,अनीता चौहान ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी, राहुल यादव सहित पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पर्यावरण मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।0
0
Report
Advertisement
नवादा में साइबर ठगी: 4 गिरफ्तार, 6 मोबाइल और 39,300 रुपये बरामद
Nawada, Bihar:नवादा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाले 4 गिरफ्तार, 6 मोबाइल-39300 कैश बरामद मुद्रा योजना और बजाज फाइनेंस का झांसा देकर करते थे फ्रॉड. SP अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज पुलिस ने दायनगर नहर के पास मारी छापेमारी नवादा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. कैसे करते थे ठगी गिरफ्तार आरोपी मुद्रा योजना, बजाज फाइनेंस और अन्य लोन कंपनियों का झांसा देकर लोगों को ठगते थे. इनके पास कस्टमर का पूरा डेटा होता था - मोबाइल नंबर, नाम, पता. इसी डेटा के नंबरों पर कॉल कर ये खुद को बैंक/फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते थे. लोन पास कराने के प्रोसेसिंग फीस, GST, इंश्योरेंस के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे मंगवा लेते थे. पैसा लेते ही नंबर बंद कर देते थे. दायनगर के नहर के पास छापेमारी गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने टीम बनाई. टीम में वारिसलीगंज थाना के पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे. टीम ने ग्राम दायनगर स्थित नहर के पास ठगी करते 4 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. क्या-क्या बरामद हुआ पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 39,300 रुपये नकद, बरामद किया है. मोबाइल में हजारों लोगों का कस्टमर डेटा मिला है. 4 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: 1. विकास कुमार- 30 साल, पिता अर्जुन प्रसाद, निवासी भवानी बिगहा 2. अक्षय कुमार - 21 साल, पिता मनोज कुमार, निवासी बेलदरिया 3. टिंकू शर्मा - 22 साल, पिता विनोद कुमार शर्मा, निवासी मंजौर 4. 1 नाबालिग - नाम गोपनीय रखा गया सभी के खिलाफ वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 398/26 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है और डेटा के आधार पर अन्य पीड़ितों को चिन्हित कर रही है. पुलिस की अपील SP अभिनव धीमान ने लोगों से अपील की है कि लोन के नाम पर कोई भी कॉल आए तो तुरंत वेरिफाई करें. किसी भी बैंक/फाइनेंस कंपनी को प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन न भेजें. धोखाधड़ी होने पर 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं.0
0
Report
बोकारो पुलिस ने कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर उर्फ भिमन को गिरफ्तार कर लिया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर गिरफ्तार बोकारो: बोकारो पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मन्नू ठाकुर उर्फ भिमन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मन्नू ठाकुर उर्फ भिमन, पिता सुरेश ठाकुर उर्फ सुरेश शर्मा, निवासी गोल मार्केट, कुरमीडीह, थाना बालीडीह, जिला बोकारो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 11 मई 2025 को कुरमीडीह निवासी भोला यादव ने बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि मन्नू ठाकुर और उसके सहयोगियों ने फेब्रिकेशन प्लांट में काम करने के दौरान रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में बालीडीह थाना कांड संख्या 50/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के पास मौजूद है। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मन्नू ठाकुर पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं के कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे वह क्षेत्र का एक कुख्यात अपराधी माना जाता है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अधिकारियों और जवानों की विशेष टीम शामिल रही, जिसने सफलतापूर्वक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया। बोकारो पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
जेल परिसर शिव मंदिर में कोर्ट मैरेज रोक, दूल्हा-दुल्हन ने वैकल्पिक मंदिर तय किया
Dhanbad, Jharkhand:महंगी शादियों और दिखावे से दूर एक अनोखी शादी शुक्रवार को चर्चा का विषय बन गई। परिवार की सहमति से कोर्ट मैरेज करने के बाद प्रेमी जोड़ा धनबाद के मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में पूरी करने पहुंचा, लेकिन बीच में ही जेल पुलिस के हस्तक्षेप के कारण शादी अधूरी रह गई। जानकारी के अनुसार, बिहार के आरा निवासी दिलीप यादव और धनबाद जिले के पाथरडीह की रहने वाली कंचन की शादी शुक्रवार को जेल परिसर स्थित शिव मंदिर में संपन्न होनी थी। दोपहर में दोनों पक्षों के परिजन मंदिर में विवाह की रस्में निभा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर जेल पुलिस मौके पर पहुंची और समारोह को रोक दिया। पुलिस के हस्तक्षेप से दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन असमंजस की स्थिति में पड़ गए। बाद में सभी लोगों को वहां से वापस लौटना पड़ा। जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल परिसर में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विवाह समारोह आयोजित करना जेल मैनुअल के नियमों के विरुद्ध है। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की और नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए विवाह प्रक्रिया रुकवा दी। मौके पर मौजूद पुरोहित को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही परिजनों को भविष्य में निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। दूल्हा दिलीप यादव ने बताया कि कोर्ट मैरेज के बाद वे अपने वकील की सलाह पर धनबाद मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह करने पहुंचे थे। हालांकि, अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने विवाह की रस्में पूरी करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि अब वे किसी अन्य मंदिर में जाकर विवाह की शेष रस्में पूरी करेंगे।0
0
Report
Advertisement
