चंदौसी में डीएम ने किया वृद्ध आश्रम का निरीक्षण, जताई संतुष्टि
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने रविवार को चंदौसी तहसील के कैथल गेट स्थित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रहने वाले वृद्धजनों से सुविधाओं के बारे में चर्चा की। डीएम ने बताया कि भोजन और चिकित्सा सुविधाएं संतोषजनक हैं। कुछ वृद्धों के चश्मे और ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया जाएगा। 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाएगा और हर महीने बैठक होगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालोद: सिकौसा में अवैध देशी शराब के धंधेबाज़ गिरफ्तार, डमी ग्राहक से पुष्टि
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम सिकौसा में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिकौसा निवासी परमानंद डहरे (52 वर्ष) अपने घर से अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एक डमी ग्राहक तैयार कर उसे पहचानयुक्त ₹100 का नोट देकर आरोपी के पास भेजा। डमी ग्राहक द्वारा शराब खरीदकर पुष्टि करते ही पुलिस ने मकान पर दबिश दी। तलाश के दौरान आरोपी के पास से 30 पौवा शोले देशी प्लेन शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत ₹2,400) और बिक्री की ₹300 नगद रकम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर, विधायक, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आम जनता की समस्याओं के तत्काल निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर लगाया गया। शिविर में सागर कमिश्नर दिलीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रदेशभर में हर शुक्रवार अलग-अलग स्थानों पर जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में 10 से 12 पंचायतों के समूह यानी क्लस्टर बनाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर से पहले अधिकारियों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं चिन्हित करती हैं, फिर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण किया जाता है। न्यायिक प्रकृति के मामलों को छोड़कर अधिकांश समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। कमिश्नर ने कहा कि अब शिविरों को पुराने स्वरूप से अलग हटकर छोटे-छोटे क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो रहा है।नीमच में अफीम नीति के खिलाफ किसान प्रदर्शन: मॉर्फिन मात्रा और MSP की मांग
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। केंद्र सरकार द्वारा घोषित अफीम नीति वर्ष 2026-27 को लेकर मालवा और मेवाड़ क्षेत्र के अफीम काश्तकारों में भारी असंतोष गहरा गया है। नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले के सैकड़ों किसानों ने मल्हारगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग के एएनसी को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि कड़े नियमों और खेती की बढ़ती लागत ने किसानों की कमर तोड़ दी है, इसलिए नई नीति में तत्काल जनहितैषी संशोधन किए जाएं। किसानों ने प्रमुखता से मांग उठाई कि नई नीति में मॉर्फिन की मात्रा 4.4 तय किए जाने से कई पुराने चीरे वाले पट्टे निरस्त होकर सीपीएस पद्धति के मात्र 5 आरी में बदल गए हैं, लिहाजा किसानों को राहत देने के लिए मॉर्फिन की अनिवार्यता घटाकर 3.7 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही 90 किलोग्राम से अधिक औसत डोडा उत्पादन देने वाले सीपीएस किसानों को 10 आरी का चीरा लगाने का पट्टा दिया जाए और सीपीएस व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए। बढ़ती महंगाई, खाद-दवाई, बिजली और भारी मजदूरी खर्च को रेखांकित करते हुए किसानों ने अफीम का सरकारी खरीद मूल्य बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम करने की पुरजोर मांग रखी। कानूनी जटिलताओं पर बात रखते हुए नेताओं ने कहा कि डोडाचूरा में मॉर्फिन की मात्रा नाममात्र 0.02 प्रतिशत से कम होती है, इसलिए इसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/29 के कड़े दायरे से बाहर किया जाए ताकि जेलों में बंद निर्दोष किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो सकें। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा या ओलावृष्टि से खराब हुई जिन फसलों को विभाग की देखरेख में नष्ट कराया गया था, उन्हें सीपीएस से हटाकर पुनः पारंपरिक चीरा पद्धति में बहाल किया जाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इन मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो पूरे अंचल में आंदोलन को और तेज किया जाएगा。नौगांव के शांति स्वीट मिष्ठान से 55 किग्रा नकली मावा बरामद; लैब में जांच शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव में प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के आदेश पर खाद्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने शांति स्वीट मिष्ठान की दुकान पर छापा मारकर 55 किलो नकली मावा जब्त किया है, नौगांव नगर में त्योहार और शादी सीजन को देखते हुए मावा और मिठाइयों की खपत बढ़ गई है। इसी को देखते हुए एसडीएम गोपाल शरण पटेल के आदेश पर नायब तहसीलदार और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के शांति स्वीट मिष्ठान पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम को दुकान में करीब 55 किलो नकली मावा मिला। मौके पर ही खाद्य विभाग की टीम ने नियमानुसार मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मिलावटी मावा आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगीधनबाद में छठ महापर्व की तैयारी तेज, जलस्तर बनाए रखने को रेलवे को पत्राचार
Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के समापन के बाद अब दीपावली के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आ चुका है। छठ महापर्व को लेकर धनबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक आस्था के इस महापर्व में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। ऐसे में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए धनबाद नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनबाद जिले के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। वहीं धनबाद के प्रमुख छठ घाटों में शामिल पंपू तालाब के घटते जलस्तर को लेकर भी नगर निगम गंभीर नजर आ रहा है। तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष पहल की जा रही है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि पंपू तालाब के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए रेलवे को पत्राचार किया गया है। रेलवे से भेल को बंद कर पानी की निकासी रोकने का अनुरोध किया गया है, ताकि तालाब में पानी का स्तर बना रहे और छठ के दौरान श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।जयपुर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव का दूसरा चरण जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में रामपुरा डाबड़ी, जालसू पंचायत समिति के गांवों में चल रहा मतदान जालसू गांव के मतदाताओं में भी दिखा उत्साह लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीर भी आई सामने मतदान जारी है। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में सक्रिय नजर आए। उन्होंने विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जालसू गांव में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, जहाँ मतदाता पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते नजर आए। ग्रामिण क्षेत्रों में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।'यूपी में अंगद का पैर है बीजेपी सरकार...इसे कोई नहीं उखाड़ सकता'- अमित शाह
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है उसे कोई नहीं हटा सकता है फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है।
बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ता को मेरा प्रणाम, मेरा राम राम।
यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलिया चलाई थी।
मै पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते है अपने राम भक्तों गोलियां चलाई हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया।
(यूपी से जी न्यूज रिपोर्टर विशाल की रिपोर्ट)
