244302
संभल में भीम आर्मी का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल जिले में एक घटना के विरोध में भीम आर्मी की जिला इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर आज मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटना की सही तरीके से जांच होनी चाहिए ताकि न्याय मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सड़क हादसे में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत जसराना। पाढ़म से घर लौटकर आ रहे कक्षा के नौ के छात्र
Jasrana, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत जसराना। पाढ़म से घर लौटकर आ रहे कक्षा के नौ के छात्र एवं उसके ताऊ के बेटे को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। सड़क हादसे में छात्र की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। वहीं दूसरे घायल का गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है। थाना जसराना के गांव पटीकरा निवासी अरविंद का 17 वर्ष का पुत्र अंशिक कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार की सायं वह अपने ताऊ के बेटे गुलशन पुत्र राजेश के साथ कस्बा पाढ़म गया था। पाढ़म से लौटते समय अंशिक नवादा के अजब सिंह इंटर कालेज के पास लघुशंका कर रहा था। गुलशन पास में ही खडा था। इसी दोरान अचानक तेज एवं अनियंत्रित कार ने दोनों को रौंद दिया। कार के रौंदने से दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने जानकारी परिजन को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। उपचार के दौरान मंगलवार को अंशिक की मौत हो गई। अंशिक की मौत का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के अनुसार कार एक इंटर कालेज में बच्चों में लाने-जाने का कार्य करती है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
फिरोजाबाद में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मटर पनीर की सब्जी बनाने को लेकर पति से विवाद
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है थाना दक्षिण कर्बला में पति-पत्नी का विवाद मटर पनीर की सब्जी को बनाने को लेकर कहासुनी हो गई और पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पति का नाम अमित पत्नी देवकी अमित ने बताया कि वह कारखाने में मजदूरी करता है जब वह घर पर आया तो उसने मटर पनीर की सब्जी बनाने को कहा और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और अमित घर से चला गया मोमोज लेने जब वह घर वापस आया तो देखा पत्नी फंदे पर लटकी मिली तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच के महिला को फंदे से उतर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा वहीं पुलिस का कहना है यह मामला पारिवारिक विवाद का दिख रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पूछताछ जा रही है अमित और देवकी की शादी 4 साल पहले हुई थी जिनके दो बच्चे हैं0
0
Report
इंदौर महू: ताजा खबरें अभी जारी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर (महू)0
0
Report
Advertisement
राजस्थान सरकार ने 990 बुजुर्गों की तीर्थयात्रा के साथ की अंतिम ट्रेन रामेश्वरम रवाना
Jaipur, Rajasthan:Anchor-- उमर के इस पड़ाव पर जब कई सपने अधूरे रह जाते हैं, तब राजस्थान सरकार की पहल ने हजारों बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज एक खास पल देखने को मिला, जब मंत्री जोराराम कुमावत ने दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से साल की अंतिम ट्रेन को रामेश्वरम-मदुरई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के रवाना होते ही प्लेटफॉर्म पर भावनाओं का अनोखा दृश्य नजर आया। किसी की आंखों में आस्था थी, तो किसी के चेहरे पर वर्षों से संजोया तीर्थ यात्रा का सपना पूरा होने की खुशी। ट्रेन में बैठे वरिष्ठजन हाथ हिलाकर अपने परिजनों को विदा दे रहे थे, वहीं परिजन भी मुस्कुराते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे। करीब 990 बुजुर्ग इस यात्रा पर निकले हैं, जिनके लिए यह सिर्फ सफर नहीं, बल्कि जीवन की एक बड़ी इच्छा का पूरा होना है। रामेश्वरम और मदुरई जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन उनके लिए यादगार अनुभव बनने वाले हैं। खास बात यह है कि कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे चारधाम में से एक स्थल के दर्शन कर पाएंगे। देवस्थान मंत्री ने बताया कि यह योजना केवल यात्रा नहीं, बल्कि सम्मान और संवेदना का प्रतीक है। सरकार ने इस साल 56 ट्रेनों के जरिए 50 हजार वरिष्ठजनों को देशभर के तीर्थस्थलों की यात्रा करवाई है, वहीं फ्लाइट के जरिए भी हजारों बुजुर्गों को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ के दर्शन कराए गए हैं।0
0
Report
तरन तारन के सरपंच बलदेव सिंह पर दलित परिवार के घर जलाने का आरोप
Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन के गांव वेई पुईं के सरपंच बलदेव सिंह गोरा पर दलित परिवार के दो घरों में आग लगाने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आरोप है कि सरपंच बलदेव सिंह उर्फ गोरा की गांव में रहने वाले लाभजीत सिंह और सुखदेव सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई थी उसी को लेकर सरपंच अपने साथियों के साथ उनके घर में दाखिल हुआ और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी पुलिस मामले की जांच में जुटी सरपंच बलदेव सिंह विधानसभा खड़ूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के साला है शिअद नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने भी सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट0
0
Report
कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का हुआ भव्य आगाज़
Padrauna, Uttar Pradesh:🔵 प्रभारी मंत्री बोले-भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश कुशीनगर। बुद्धनगरी में तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पारंपरिक बौद्ध वंदना के साथ हुआ। देश-विदेश से आए भिक्षुओं, विद्वानों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को वैश्विक स्वरूप दे दिया। कार्यक्रम का श्रीगणेश प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध एवं पसांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। “भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश है,” कहते हुए उन्होंने शांति मार्ग के संदेश को विश्व तक पहुंचाने पर जोर दिया। महावीर जयंती के अवसर पर बौद्ध और जैन दर्शन के संगम को उन्होंने भारतीय संस्कृति की विशेषता बताया। साथ ही कहा कि इस कॉन्क्लेव से न केवल आध्यात्मिक विमर्श होगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बौद्ध दर्शन, शांति और वैश्विक सहयोग पर चर्चा करेंगे। यह आयोजन कुशीनगर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
मिर्जापुर में गाजीपुर की एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:यूपी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गाजीपुर जिले की एएनटीएफ यानी एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम ने मिर्जापुर पुलिस के साथ मिलकर दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरकछा कलां मीलस्टोन-135, जिला मिर्जापुर के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा गया। तलाशी के दौरान इनके पास से 528 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रवि सोनकर पुत्र झुरी सोनकर निवासी शाहपुर चौसा और इमरान पुत्र अब्दुल हसन उर्फ खेतल निवासी जसोवर, थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बाइक और 2400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।0
0
Report
41 साल 5 महीने की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र दुबे
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के बरही स्थित शांति निकेतन इंटर कॉलेज में आज भावुक माहौल देखने को मिला, जहां विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र दुबे 41 वर्ष 5 माह की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकाश चंद्र दुबे भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के जीवन में विदाई का क्षण बेहद संवेदनशील होता है। अपने लंबे कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि प्रकाश चंद्र दुबे के नेतृत्व में विद्यालय में अनुशासन और शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित परंपराओं को आगे भी बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।विद्यालय के प्रबंधक कपूर चंद्र गुप्ता ने भी दुबे के कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छात्रों के बीच अनुशासन और पढ़ाई की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा कि आज विदाई के इस अवसर पर पूरा स्टाफ और क्षेत्रवासी भावुक हैं और उनके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिसर भावनात्मक माहौल से भर गया।0
0
Report
पटना में अज्ञात बदमाशों ने शिवपुरी नाला के पास गोलीबारी की; दिलीप सिंह घायल
Noida, Uttar Pradesh:पटना में बैखोफ अपराधियों का तांडव जारी। अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक व्यक्ति को मारी 5 से 6 गोली गोली लगने से व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला के पास की घटना आनन फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया रुबान अस्पताल इलाज जारी दिलीप Singh के रूप में हुई घायल व्यक्ति की पहचान घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची शास्त्री नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
भोपाल: सचिन सिन्हा IAS पदोन्नत, प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बने
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीनियर IAS सचिन सिन्हा पदोन्नत मुख्यसचिव वेतनमान में पदोन्नत पदोन्नति के बाद प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बने सचिन सिन्हा0
0
Report
हाईटेंशन लाइन बनी काल, युवक की करंट से मौत
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-बढ़पुरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। मामला गांव एस्बा का है, जहां 28 वर्षीय संदीप, पुत्र नवमी लाल, अपने खेतों की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आते ही संदीप बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
रेनबो स्कूल में वार्षिकोत्सव की मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने की शुरुआत, बच्चों की शानदार प्रस्तुति
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के नन्दगंज स्थित रेनबो मॉडर्न स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जहां बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि विश्वामित्र राजकीय स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ आनंद मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। बता दें कि गाजीपुर के नन्दगंज स्थित रेनबो मॉडर्न स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ आनंद मिश्रा और विद्यालय प्रबंधन द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका उत्साह बढ़ाया। वार्षिकोत्सव के दौरान शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ आनंद मिश्रा और विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ आनंद मिश्रा ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर बच्चे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की, ताकि वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य जुनैद खान ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा चार की छात्रा माही और कक्षा ग्यारह के विद्यार्थी फ़ायका व आशुतोष ने किया।0
0
Report
Advertisement
NIT कुरुक्षेत्र में छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका शव मिला
Kurukshetra, Haryana:NIT कुरुक्षेत्र में एक विद्यार्थी का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक छात्र की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो मेवात का रहने वाला है, और कुरुक्षेत्र NIT में बीटेक इलेक्ट्रिकल्स के 5th सेमेस्टर में पढ़ता था। पवन का शव कुरुक्षेत्र NIT के हॉस्टल नंबर 8 ब्लॉक C के कमरे नंबर 452 से बरामद हुआ है। पवन का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।0
0
Report
सीतापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, दुकानदारों से हाथापाई
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर।ब्रेक प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान।आधी अधूरी तैयारी के चलते शुरू हुआ अभियान।अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदार और नायब तहसीलदार से हुई हाथापाई।बुधवार से शुरू होना था अतिक्रमण हटाओ अभियान।कैप्टन मनोज पांडे चौक का होना है सुंदरीकरण।0
0
Report
भोजपुरी स्टार सांसद मनोज तिवारी ने औरंगाबाद में वास्तु विहार चौथा फेज का शुभारंभ किया
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:बीजेपी के लोकप्रिय सांसद भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी आज औरंगाबाद पहुंचे जहां उन्होंने पोइवां इलाके में वास्तु विहार के चौथे फेज का शुभारंभ किया । मनोज तिवारी ज्यों ही वहां पहुंचे , उनकी एक झलक पाने को लोग उत्साहित दिखे और बड़े ही गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया । सबसे पहले मनोज तिवारी ने मुख्य द्वार का पर्दा हटाकर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया बाद में नारियल फोड़ कर पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया । इनके बाद वे सांस्कृतिक मंच पर पहुचे जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की । अपनी गायकी से उन्होंने वहां जुटी बड़ी संख्या में लोगो का मन मोह लिया और लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया । जी मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वास्तु विहार सेवा भाव से सबसे कम फायदे पर लोगो को मकान दिलाने के लिये कृतसंकल्पित है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा ।0
0
Report
Advertisement
