202412
संभल में चौराहे पर रील वाज गैंग का डांस, एक गिरफ्तार
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल के शंकर चौराहे पर रील वाज गैंग ने अभद्र डांस किया। इससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर में वीकेंड लम्बी छुट्टियों के कारण कॉर्बेट क्षेत्र में भारी जाम, यातायात अवरुद्ध
Ramanagara, Karnataka:वीकेंड और लंबी छुट्टियों के चलते कॉर्बेट नगरी रामनगर में एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति बन गई है. रामनगर के शिवलालपुर चुंगी से लेकर कोसी बैराज, लखनपुर चुंगी और आमडंडा क्षेत्र तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, हालात यह है कि सड़क पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे हैं, और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है. वीक्सेंड और लंबी छुट्टियों का असर एक बार फिर कॉर्बेट नगरी रामनगर की सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है. शिवलालपुर चुंगी से कोसी बैराज, लखनपुर चुंगी और आमडंडा तक वाहनों की कतारें लगी हुई हैं, बताया जा रहा है कि छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक कॉर्बेट पार्क और आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं, पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने से रामनगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है. कई स्थानों पर वाहन काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं. जाम में फंसे पर्यटकों का कहना है कि वे छुट्टियां बिताने कॉर्बेट पार्क पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में जाम के कारण काफी देर से फंसे हुए हैं, पर्यटकों ने बताया कि कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड और छुट्टियों के दौरान रामनगर में अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, ऐसे में प्रमुख चौराहों और पर्यटन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना चुनौती बन जाता है. फिलहाल शिवलालपुर चुंगी से लेकर कोसी बैराज, लखनपुर चुंगी और आमडंडा क्षेत्र तक जाम का असर दिखाई दे रहा है। पर्यटक और स्थानीय लोग जल्द यातायात व्यवस्था सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं.0
0
Report
नागौर: दिव्यांगजनों को 16 स्कूटी वितरित, आत्मनिर्भरता की नई पहल
Nagaur, Rajasthan:नागौर जायल विधायक कोष से स्वीकृत 16 दिव्यांगजनों को स्कूटियों का वितरण राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने लाभार्थियों को दी बधाई नागौर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में टाउन हॉल में जायल विधायक कोष से स्वीकृत दिव्यांगजन स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास एवं बाल अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने 16 दिव्यांगजनों को स्कूटियों का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार दिव्यांगजनों को हौसला देने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य अंत्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उसे सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को स्कूटी मिलने से उनके दैनिक आवागमन में सुविधा होगी तथा वे शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अधिक सहजता से आवागमन कर सकेंगे। यह सुविधा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने सपनों को साकार करने में मजबूती प्रदान करेगी। राज्यमंत्री डॉ. बाघमार ने सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे स्कूटी का सुरक्षित उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें। कार्यक्रम में डेह के इमरान, श्यामसर के ओमप्रकाश, दुगोली के चेनाराम, धाननी के नन्दूसिंह, सोनेली के नीरसिंह, नेतड़ो का बास जायल के पवन कुमार, जायल के पूर्णाराम, खेतास के बाबूलाल, खाटू कलां के ब्रह्मानन्द, बोड़वा के भंवरलाल, खिंयाला के मनोज कुमार, सांडिला के मोतीराम, झाड़ेली के रामदेव, सोनेली के रामनिवास, ज्याणी के शिवराज टाक एवं श्यामसर के हेमाराम को स्कूटियां वितरित की गईं। इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जगदीश चांगल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे。 (bाइट) मंजू बाघमार राज्य मंत्री राजस्थान सरकार0
0
Report
Advertisement
संम्भल में वृद्धा पेंशन घोटाला: DM खंडेलवाल ने त्वरित लाभ के आदेश दिए
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । Zee up uk की विधवा/ वृद्धा पेंशन में सिस्टम लापरवाही के खुलासे की खबर का एक बार फिर बढ़ा असर। DM अंकित खंडेलवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही प्रशासनिक बैठक छोड़ सभागार से बाहर आकर सुनी बुजुर्ग विधवा कैलाशो की पेंशन न मिलने की शिकायत। DM अंकित खंडेलवाल ने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बुजुर्ग महिला को विधवा पेंशन के साथ सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का शीघ्र लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिये। DM अंकित खंडेलवाल ने बुजुर्ग महिला को सरकारी वाहन से घर भी भेजवाया। बुजुर्ग विधवा कैलाशो विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत लेकर जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर चन्दौसी तहसील के नरौली कस्बे से अकेली डीएम दफ्तर पहुंची थी। DM अंकित खंडेलवाल की दरियादिली की जमकर तारीफ हो रही है। Zee UP/uk ने जीवित पात्र बुजुर्ग विधवाओं को 8 महीने से पेंशन न मिलने … 404 मृतक विधवा … 58 अपात्र के बैंक खातों में पेंशन की रकम जारी होने के मामले में सिस्टम की बड़ी लापरवाही का खुलासा किया था। विधवा पेंशन के मामले में लापरवाही के खुलासे की खबर का संज्ञान लेकर DM अंकित खंडेलवाल ने जीवित पात्र बुजुर्ग विधवाओं को 15 दिन में पेंशन की रकम बैंक खातों में जारी करने के आदेश दिये हैं। बहजोई स्थित कलक्ट्रेट का मामला।0
0
Report
दिल्ली में 94वें एयर फोर्स डे समारोह और एयर चीफ मार्शल AP सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: 94TH AIR FORCE DAY CELEBRATIONS / AIR CHIEF MARSHAL AP SINGH PRESS CONFERENCE0
0
Report
बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत; जांच जारी
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बैरपुरा गांव के पास की बताई जा रही है। मृतका की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी विपुल पासवान की पत्नी नीतू कुमारी के रूप में की गई है।मृतका के भाई के मुताबिक, नीतू कुमारी का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह काफी नाराज थी। भाई का आरोप है कि इसी गुस्से और आवेश में नीतू कुमारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।वहीं, इस मामले में मृतका के पति विपुल पासवान का कहना है कि नीतू कुमारी घर से ट्रेन पर सवार होकर किसी काम से रोसड़ा जा रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।एक ही घटना को लेकर सामने आए दोनों बयानों में अंतर है। ऐसे में महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।बाइट मृतका के भाई बाइट विपुल पासवान पति0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के मचकुंड सरोवर घाट पर वृद्ध महिला का शव, पहचान जारी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। तीर्थराज मचकुंड सरोवर में घाट नंबर 6 के पास वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सरोवर में सिक्के बीनने वाले बच्चों ने पानी में शव तैरता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना मचकुंड चौकी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने थाना प्रभारी रामकिशन यादव को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में सरोवर के महंत कृष्णदास ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से एक शॉल और लाठी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर नायब तहसीलदार हरिओम शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम की मदद से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे इस बुजुर्ग महिला को मचकुंड परिसर में घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव सरोवर में मिला। पुलिस ने पहचान के लिए महिला के फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों और गांवों में सर्कुलेट किए हैं। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला सरोवर तक कैसे पहुंची और मौत के क्या कारण रहे0
0
Report
आठ बार विधायक रहे पंडित श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में शामिल, मथुरा में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:Prominent political personalities join the Congress party at AICC Office, New Delhi आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस में वापसी! मथुरा। जिले की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए श्याम सुंदर शर्मा जी कई बार विधायक रह चुके हैं...वो आज कॉंग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं...0
0
Report
ग्वालियर थाने के सामने गोलीबारी: नाश्ता संचालक घायल, पुलिस ने चेकिंग बढ़ाई
Morena, Madhya Pradesh:Breaking Gwalior ग्वालियर से बड़ी खबर थाने के सामने दुस्साहसिक वारदात: पड़ाव थाना क्षेत्र में थाने के ठीक सामने नाश्ता संचालक पर बदमाशों ने चलाई गोली。 गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया ग्वालियर, इलाके में मची अफ़रा-तफ़री。 गोली लगने से घायल नाश्ता संचालक को गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, इलाज जारी。 वारदात की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस और सीएसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे घटना स्थल पर。 आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से हमलावरों और पूरे घटनाक्रम की की जा रही है पड़ताल。 पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई फायरिंग से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल。 अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शहर के मुख्य पॉइंटों पर बढ़ाई चेकिंग, नाकाबंदी जारी。 रंजिश या किसी आपसी विवाद, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
सितंबर में आबकारी राजस्व ने रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की, 23% बढ़त
Jaipur, Rajasthan:आबकारी के राजस्व में 23 फीसदी ग्रोथ! - सितंबर माह में आबकारी विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले वर्ष की तुलना में 22.71 प्रतिशत की ग्रोथ, राजस्व लक्ष्य का 96.41 प्रतिशत राजस्व अर्जित - 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाएगा विभाग?, डूंगरपुर, सिरोही और करौली जिले टॉप पर जयपुर। आबकारी विभाग ने सितंबर माह में राजस्व अर्जन के लिहाज से रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। आबकारी विभाग ने पिछले साल सितंबर की तुलना में करीब 23 फीसदी की राजस्व ग्रोथ अर्जित की है। इसे सितंबर माह में विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ज्ञात हो कि राजस्थान में मयखानों और मधुशालाओं से जुड़े महकमे का प्रदर्शन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। आबकारी विभाग को राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष में 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया है। विभागीय अधिकारी राजस्व के इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में जुटे हुए हैं। सितंबर माह के आंकड़ों ने विभागीय अधिकारियों को राहत देने का कार्य किया है। दरअसल विभाग ने सितंबर माह के लक्ष्य के विपरीत 96 फीसदी से अधिक राजस्व प्राप्त किया है। राज्य सरकार ने सितंबर माह में आबकारी विभाग को 1665 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया था। इसके विपरीत आबकारी विभाग ने सितंबर माह में 1605.31 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यानी लक्ष्य की तुलना में आबकारी विभाग का प्रदर्शन 96.41 प्रतिशत रहा है। हालांकि विभाग के कुछ जिलों में परफॉर्मेंस चिंताजनक बनी हुई है। विभाग के 18 जिले ऐसे हैं, जिनका राजस्व प्रदर्शन विभागीय औसत से भी कम रहा है। सितंबर में यह رہی है राजस्व अर्जन की स्थिति - डूंगरपुर जिला अव्वल, 126.80 फीसदी राजस्व अर्जित - करौली दूसरे पर, 107.13 फीसदी राजस्व किया अर्जित - झुंझुनूं तीसरे नम्बर पर, 106.19 फीसदी राजस्व अर्जित - जैसलमेर चौथे पर, 105.96 फीसदी राजस्व अर्जित - नागौर 5वें पर 104.79 प्रतिशत राजस्व अर्जित - जयपुर शहर 24वें नम्बर पर, 92.63 प्रतिशत राजस्व किया अर्जित - झालावाड़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ बॉटम 3 में - प्रतापगढ़ जिले ने लक्ष्य का महज 71.12 प्रतिशत राजस्व किया अर्जित आयुक्त और वित्त सचिव राजस्व की अहम भूमिका आबकारी विभाग का राजस्व बढ़ने के पीछे उच्चाधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड अधिकारियों की कड़ी मेहनत रही है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता लगातार हर जिला और जोन की समीक्षा बैठक लेते रहे हैं। उनके साथ ही वित्त सचिव राजस्व कुमारपाल गौतम की भी अहम भूमिका मानी जा रही है। दरअसल गौतम करीब 3 साल पहले आबकारी आयुक्त रहे हैं। ऐसे में उनके अनुभव से विभाग को राजस्व बढ़ाने में मदद मिल पा रही है। पिछले साल से कैसे बढ़ा राजस्व - सितंबर 2025 में आबकारी विभाग का राजस्व 1308.19 करोड़ - सितंबर 2026 में विभाग ने राजस्व जुटाया 1605.31 करोड़ - पिछले साल सितंबर की तुलना में 297.12 करोड़ राजस्व अधिक - पिछले साल की तुलना में 22.71 फीसदी की ग्रोथ - डूंगरपुर, सिरोही और करौली रहे टॉप 3 जिले - बूंदी, झालावाड़ और बारां बॉटम 3 जिले - जयपुर शहर रहा 24वें नंबर पर, पिछले साल से 17.48 प्रतिशत ग्रोथ अभियान में जब्त की सवा 2 करोड़ की अवैध शराब आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभाग में आबकारी निरोधक दल की भूमिका को भी बढ़ाया है। विभाग ने सितंबर माह में विशेष निरोधात्मक अभियान चलाकर अवैध शराब को कम करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने अभियान के दौरान 2 करोड़ 22 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब को जब्त किया, जिससे विभाग के राजस्व को बढ़ाने में सफलता मिली है। अब विभाग को उम्मीद है कि अक्टूबर और नवंबर में त्यौहारी सीजन में राजस्व को और अधिक बढ़ाया जा सकेगा।0
0
Report
झुंझुनूं के राज अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, धरना शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सिंघाना से बड़ी खबर सिंघाना के राज अस्पताल के बाहर हंगामा युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा अस्पताल के बाद ही शव रखकर शुरू किया धरना अस्पताल पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप दो दिन पहले ही युवक का हुआ था आॅपरेशन हर्निया के आॅपरेशन के बाद बिगड़ी तबियत परिजनों का आरोप, मौत के बाद भी रखा दो दिन युवक को अस्पताल में मृतक है सिंघाना के वार्ड नं. 30 का रहने वाला राजेश नायक हंगामे के बाद पहुंची सिंघाना पुलिस, अस्पताल के बाहर जाब्ता तैनात झुंझुनूं के सिंघाना से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के सिंघाना के राज अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिंघाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार सिंघाना के वार्ड नंबर 30 निवासी राजेश नायक का दो दिन पहले निजी राज अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ती चली गई। इसके बावजूद उसे दो दिन तक अस्पताल में रखा गया और परिजनों को स्थिति के बारे में गुमराह किया गया। हालात अधिक बिगड़ने पर चिकित्सकों ने युवक को जयपुर रेफर किया। परिजनों के अनुसार जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव को लेकर वापस सिंघाना पहुंचे और अस्पताल के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक राजेश नायक के आठ और तीन वर्ष के दो छोटे बेटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता का भी पहले ही निधन हो चुका है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और राजेश ही परिवार की देखभाल करने वाला एकमात्र सदस्य था। युवक की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल ग्रामीणों का धरना जारी है。 बाइट 01 : नौरंग डांगी, धरनार्थी बाइट 02 : चंद्रकला, मृतक की पत्नी बाइट 03 : परिजन महिला बाइट 04 : परिजन महिला0
0
Report
मैहर में नेशनल हाईवे 30 पर भिड़ंत, दो भाइयों की मौत, ड्राइवर गंभीर
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर। नेशनल हाईवे 30 पर पोड़ी के पास आज शनिवार सुबह करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सुधीर पिता वीरेंद्र गंगेले उम्र 61 वर्ष और संजय पिता वीरेंद्र गंगेले उम्र 59 वर्ष निवासी दमोह, अपने ड्राइवर राजा रैकवार पिता हल्लू रैकवार उम्र 27 वर्ष के साथ बिहार के गया जी में पिता का पितृ तर्पण करने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी इनोवा कार क्रमांक MP 20 BA 5139 से दमोह लौट रहे थे। मैहर कोतवाली थाना अंतर्गत पोड़ी के पास पहुंचते ही ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे चलते कार बीच सड़क पर छोटी नदी में बने सुरक्षा डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही NHAI की एंबुलेंस और मैहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया। रास्ते में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल ड्राइवर का सिविल अस्पताल मैहर में इलाज जारी है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में बड़े भाई सुधीर गंगेले दमोह के एक कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे, वहीं छोटे भाई संजय गंगेले दमोह के सिविल अस्पताल में डॉक्टर थे। पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी केंद्र में रखवा कर पोस्टमार्टम कर दिया है। दमोह से मैहर आ रहे परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
गोण्डा में आज व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री कीर्तवर्धन सिंह को ज्ञापन देकर upi पर टैक्स का विरोध कि
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा में आज व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री कीर्तवर्धन सिंह को ज्ञापन देकर upi पर टैक्स का विरोध किया,संशोधन की मांग की0
0
Report
जालौन में लेखपाल संघ का धरना: वेतन-ग्रेड पे और पदोन्नति की मांग तेज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे लेखपाल, लंबित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने पर बैठा लेखपाल संघ, लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम अभिनव कुमार को सौंपा ज्ञापन, वेतन विसंगति दूर करने, 2800 ग्रेड पे और लंबित पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग, भत्तों में वृद्धि और लैपटॉप-मोबाइल उपलब्ध कराने समेत उठाई अन्य मांगे, ज्ञापन सौंपकर लेखपाल संघ ने लंबित मांगों का जल्द सामाधन की मांग की, मांगे जल्द पूरी न होने पर लेखपालों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।0
0
Report
स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस में विलय के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से की मुलाकात 10 जनपथ पर हुई मुलाकात इस मुलाकात के दौरान यूपी प्रभारी राजेन्द्रपाल गौतम भी मौजूद हैं स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी पार्टी का कांग्रेस में कर सकते हैं विलय आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य दोनों नेता कांग्रेस ऑफिस पहुंचे0
0
Report
Advertisement
