Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal244412

जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए साइकिल रैली का आयोजन

Oct 07, 2024 01:36:23
Chandausi, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बहजोई कलेक्ट्रेट से महिला पुलिसकर्मियों की साइकिल रैली और नुक्कड़ नाटक "शक्ति रैली" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
Mar 21, 2026 11:24:01
Khunti, Jharkhand:ईद पर्व के मौके पर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी खुशियाँ हैं। लोग सुबह से ही ईद का नमाज पढ़कर एक दूसरे को ईद की बधाई दिये। इस दौरान खूँटी के बड़ी मस्जिद, जोहरा मस्जिद, जामा मस्जिद, मदरसा सहित सभी मस्जिदों में पुरुष पहुंचे। वहीं सादे लिबास में व नये वस्त्र धारण कर एक दूसरे को ईद की बधाई दिये। ईद में किसी प्रकार सौहार्द न बिगड़े इसलिए पुलिस बल भी वैसे जगहों पर तैनात रहे। मस्जिदों इमामों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हमारे देश की खुबसूरती हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों के मिलजुल कर रहने में है। ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की। और घरों में सेवईयाँ बनाई गयी। और एक दूसरे को सेवईयाँ बाँटी गयी।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 21, 2026 11:23:35
Farrukhabad, Uttar Pradesh:सिक्योरिटी गार्ड का आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका शव, इलाके सनसनी, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त फर्रुखाबाद : जनपद कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दोपहर को आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह बाग रेलवे स्टेशन की पूर्वी पितौरा क्रॉसिंग, कायमगंज-अचरा मार्ग के पश्चिम में स्थित संतोष गंगवार का है। मृतक की आयु लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है और पहनावे से वह निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत लग रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाग में छिड़काव के उपकरणों की जांच करने पहुंचे बागबान ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक ने नीले रंग की पैंट और हल्के नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में दो अंगूठियां, कलाई में कलावा और एक कड़ा मिला। कमर पर एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी की बेल्ट भी बंधी हुई थी। पेड़ के पास में एक पानी की बोतल और एक पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी व क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की समाप्त करने का प्रयास किया परंतु मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। _INSpector सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है और पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 21, 2026 11:21:13
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां सामाजिक बंदिशों को चुनौती देते हुए एक प्रेमी युगल ने अपने रिश्ते को विवाह के बंधन में बदल दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह मामला लोगों के बीच बहस का केंद्र बन गया है। जानकारी के मुताबिक, सिरसाकलार क्षेत्र के निवासी कीर्ति कठेरिया (20) और अमन कठेरिया (24) एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक ही गांव और एक ही समाज से संबंध रखते हैं। समय के साथ उनका रिश्ता गहराता गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों की असहमति के चलते दोनों ने घर छोड़ने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज की, ताकि उनके रिश्ते को वैधानिक मान्यता मिल सके。 इसके बाद 19 मार्च को एट क्षेत्र के ग्राम बिलायां स्थित एक शिव मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया गया। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को सात फेरे लेते और एक-दूसरे को वरमाला पहनाते देखा जा सकता है। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने इस विवाह के साक्षी बनकर रस्मों को पूरा कराया। प्रेमी युगल का कहना है कि वे एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे और समाज की मान्यता पाने के लिए उन्होंने विवाह का रास्ता चुना। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने कोई गलत कदम नहीं उठाया, बल्कि अपने रिश्ते को सम्मानजनक रूप देने की कोशिश की है。 घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। एक वर्ग इसे सच्चे प्रेम की जीत और साहसिक कदम बता रहा है, वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक परंपराओं और परिवारिक मूल्यों के खिलाफ मान रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर कोई औपचारिक शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन यह घटना एक बार फिर प्रेम विवाह बनाम पारंपरिक विवाह की बहस को हवा दे रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर खुलकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 21, 2026 11:18:06
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में शिव महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ बड़ी वारदात होने वाली थी लेकिन जयपुर पुलिस के AI कैमरों की मदद से पुलिस ने पहले ही गैंग को दबोच लिया। लगभग 50 हज़ार की भीड़ से पुलिस ने संदिग्ध चेहरों को ट्रैक किया और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। ये सभी भीड़ भाड़ के बीच चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी करने वाले थे। DCP साउथ राजर्षि राज के नेतृत्व में जयपुर पुलिस ने AI कैमरों का इस्तेमाल किया। AI कैमरों की मदद से संदिग्ध महिला चोर और अन्य चोरों को पुलिस ने पकड़ा। शिप्रा पथ में शिव महापुराण कथा चल रही है, कथा को सुनने के लिए हर दिन 50 हज़ार श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही है। इसी भीड़ में महिला और अन्य चोर सक्रिय थे मोबाइल स्नैचिंग और चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाले थे लेकिन वारदात होने से पहले ही पुलिस ने इस गैंग को पकड़ लिया। लगभग 20 संदिग्ध महिला और अन्य चोरों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने इस गैंग के कुल 20 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें 17 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. ये सभी भीड़ में घुसकर लोगों के पर्स, मोबाइल और चेन चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने वाले थे। बाईट - राजर्षि राज, डीसीपी साउथ, जयपुर इस बार पुलिस ने पहली बार कथा स्थल पर 5 एआई कैमरे लगाए थे. ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक पर काम करते हैं. कंट्रोल रूम में बैठी टीम ने इन कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों को पहचानकर आरोपियों तक पहुंच बनाई. AI कैमरा एक तरह से हाईटेक कैमरा होता है इसमें चेहरा एक दम साफ़ दिखाई देता है और कितनी भीड़ कार्यक्रम में आयी है ये भी इस कैमरे में पता चल जाता है.. संदिग्ध चेहरों को देखकर पुलिस ने पहचाना और पूछताछ में उन्होंने ख़ुलासा किया,, पॉकेटमारी और अन्य अपराधों पर नजर रखने के लिए सीएसटी और विभिन्न जिलों की डीएसटी टीमों को भी लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. बाईट - राजर्षि राज, डीसीपी साउथ, जयपुर जयपुर में यह धार्मिक कार्यक्रम 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 21, 2026 11:17:42
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा आसींद राजस्थान के इस गांव में नहीं LPG की कोई किल्लत 120 परिवारों का अपना गैस प्लांट, दावा- 4 साल से नहीं मंगवाया सिलेंडर आसींद देशभर में LPG सिलेंडर को लेकर जगह-जगह लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक ऐसा गांव है, जहां इस किल्लत का कोई असर नहीं है। ये है भीलवाड़ा की आसींद तहसील का गांव मोतीपुर। यहाँ के 120 परिवारों के पास घरेलू गैस के संकट से निपटने का एक नायाब बायोगैस मॉडल है। पूरे गांव वाले बिना किसी रोकटोक या कंजूसी के गैस इस्तेमाल कर रहे हैं। यहाँ न सिलेंडर खत्म होने का डर है न बुकिंग का कोई झंझट । आत्मनिर्भरता के इस मॉडल को जानने के लिए जी मीडिया रिपोर्टर मोतीपुर आसींद पहुंचा। ज्यादातर के पास पर्सनल बायोगैस प्लांट गांव में दाखिल होते ही रतन सिंह राठौड़ ने बताया- कि हमारी मोतीपुर पंचायत में करीब 200 परिवार हैं। लेकिन यहां घरों के बाहर बाड़ों में सबके पर्सनल बायोगैस प्लांट लगे हैं। घर में बायो गैस प्लांट लगाए हुए आज 4 साल से भी ज्यादा हो गए। इस दौरान एक भी एलपीजी सिलेंडर घर लाने की जरूरत नहीं पड़ी। वही परिवार में 8 सदस्य हैं सभी का खाना इसी से बनता है परिवार का खाना बनाना हो, पानी गर्म करना हो या दुधारू जानवरों के लिए पशु आहार बनाना हो, सारे काम इस प्लांट की मदद से हो जाते हैं। कभी-कभी इतनी गैस बनती हैं कि चाहें तो पड़ोसी को भी इसकी सप्लाई कर सकते हैं। मेहमान आ जाए या घर में कोई बड़ा फंक्शन हो, तब भी LPG सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती। गोपाल ने बताया-सरकार की मदद से ये गोबर गैस प्लांट लगाए हैं, ये हम किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। गैस के अलावा इससे खाद भी बनती है, जो खेतों में फसलों के लिए बहुत ही बेहतरीन और उत्पादन बढ़ाने वाली होती है। इस खाद से फसलों में कोई रोग भी नहीं लगता है। LPG सिलेंडर से तेज आंच, चुटकियों में बन गई चायदरअसल, एक बायो गैस प्लांट लगाने का खर्च 40 हजार रुपए था। इसमें 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिल गई, वहीं बाकी के 10 हजार रुपए भी हजार रुपए महीना किस्त से लिए गए। इस स्कीम में तब करीब 120 ग्रामीणों के यहां ये बायो गैस प्लांट लगे हैं। जैविक खाद के लिए आधुनिक प्लांट। बायो गैस प्लांट से निकलने वाले वेस्ट से जैविक खाद बनाने का प्लांट गांव की डेयरी सहकारी समिति ने सरकार से करीब दो हेक्टेयर जमीन को 99 साल की लीज पर लिया। इसके लिए सभी रकम सोसाइटी ने दी। इसके बाद भीलवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड से फंड के जरिए जैविक खाद प्लांट यहां लगाया गया। अब इस प्लांट से गांव के 5 लोगों को रोजगार भी मिला है। गांव का एक ट्रेक्टर भी कॉन्ट्रैक्ट पर लगा हुआ है। जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त ने भी यहां दो-तीन बार दौरा किया है। भीलवाड़ा डेयरी के वरिष्ठ सहायक संदीप दाधीच ने बताया कि बायो वेस्ट से जैविक खाद बनाने का प्लांट पूरी तरह से साइंटिफिक है। आधुनिक मशीनों से जैविक खाद तैयार पैकिंग की जाती है। मार्केट में इस जैविक खाद का 25 किलो का एक बैग 375 रुपए के हिसाब से बेचा जाता है। इस जैविक खाद की डिमांड भी अच्छी है।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 21, 2026 11:17:28
Jaipur, Rajasthan:शिया समाज का बड़ा ऐलान: काली पट्टी बांध विरोध, इज़राइल-अमेरिका के खिलाफ नारे, ईद सादगी से मनाने का फैसला” जयपुर आज शहर में शिया समाज द्वारा एक बड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर खुलकर विरोध दर्ज कराया गया। जुलूस के दौरान लोगों ने इज़राइल मुर्दाबाद और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए और अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार की अपील की। जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात, खासकर मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव को देखते हुए, इस बार ईद को पारंपरिक तरीके से नहीं मनाया जाएगा। समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और इसे एक प्रतीकात्मक संदेश बताया कि वे अन्याय और हिंसा के खिलाफ खड़े हैं। इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खुमैनी को याद करते हुए कसीदे पढ़े गए और उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष और सिद्धांतों का प्रतीक रहा है, जिससे प्रेरणा लेकर समाज आज भी अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने अपील की कि लोग एकता और शांति बनाए रखें, लेकिन साथ ही अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज भी उठाते रहें। समाज के प्रतिनिधियों ने साफ किया कि यह कदम किसी त्योहार की खुशियों को कम करने के लिए नहीं, बल्कि एकजुटता और संवेदनशीलता दिखाने के लिए उठाया गया है—ताकि दुनिया को यह संदेश दिया जा सके कि इंसानियत सबसे ऊपर है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Mar 21, 2026 11:16:55
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की आत्महत्या, मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी अजमल व प्रेमिका सहराना 2 दिन पूर्व घर से फरार हो गए थे प्रेमी युगल ने साहरनपुर जनपद के नकुड में एक होटल में रहते हुए आत्महत्या कर ली थी आत्महत्या से पहले प्रेमी अजमल ने अपने परिजनों को वीडियो कॉल के माध्यम से पूरी जानकारी देते हुए जहर का सेवन कर लिया था और प्रेमिका शहराना ने भी जहर खाकर मौत को गले लगा लिया था. अजमल के परिजन जैसे ही होटल में पहुंचे तो यह बात आवास हालत में पड़े हुए थे इन्हें लेकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया अजमल के परिजन इसको लेकर शामली जनपद में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने इन दोनों प्रेमी युगल को मर्द घोषित कर दिया जहां से पुलिस ने इनका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दोनों के शवों को सुपर्दे खाक कर दिया गया है. आपको बता दे की अजमल व शहराना आपस में रिश्तेदार थे और दोनों का ही गांव आसपास ही है फिलहाल तीनों जनपदों की ही पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 21, 2026 11:16:17
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 21, 2026 11:16:03
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 21, 2026 11:15:28
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने की प्रेस वार्ता, मंत्री संदीप सिंह ने प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के कामकाज की तारीफ, प्रदेश सरकार के कार्यकाल में संकल्प से सिद्धि सुरक्षा सुशासन और समृद्धि की बात कही, मंत्री संदीप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के लिए चलाई विकास की योजनाएं, सरकार ने नववर्ष के कार्यकाल में स्थापित किया विकास के नए आयाम, सरकार की योजनाओं का हर वर्ग के लोगों को मिला लाभ, 2017 से संकल्प यात्रा शुरू हुई और 2026 तक 9 वर्ष पूरे होने पर हर वर्ग का योगी सरकार ने ख्याल रखा, 9 वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने पर काम किया गया, 2017 से पहले अराजक प्रदेश गुंडमाफियाओ का प्रदेश माना जाता था, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश एक जिला एक माफिया के नाम से जाना जाता था, 2017 से पहले प्रदेश में बच्चों के लिए तमंचे देखने को मिलते थे लेकिन आज किताब और कंप्यूटर देखने को मिलते हैं, सरकार ने 9 नव वर्ष के कार्यकाल में संगठित गैंग को खत्म करने का काम किया है,
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 11:07:48
771
comment0
Report
Advertisement
Back to top