244302
संभल में बारिश से भरे ईंट भट्टे के गड्ढे में नहाते समय युवक की डूबकर गई जान
Sambhal, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के संभल जिले के वहजोई थाना क्षेत्र के अजीनाबाद गांव में एक युवक ईंट भट्टे पर मिट्टी की खुदाई से बने गहरे गड्ढे में बरसात के पानी में नहाते समय डूब गया। वहीं ग्रामीणों ने कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद युवक के शव को गड्ढे से निकाला। इस घटना से युवक के परिवार में शोक की लहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड से खगड़िया जा रही 297 लीटर शराब मुंगेर में गिरफ्तार शराब तस्कर
Munger, Bihar:झारखंड से खगड़िया जा रही 297 लीटर शराब मुंगेर में जब्त। मुंगेर: जिला उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर सघन वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को जब्त कर उससे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की पेटियों को लकड़ी के गुंडी के बीच बड़ी चालाकी से छिपा रखा था। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 297.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार पिकअप चालक की पहचान बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदान गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसने शराब की यह बड़ी खेप झारखंड से लोड की थी। इसे खगड़िया जिले के महेशखूंट स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंचाना था, जहां गाड़ी को अन्य स्थानीय शराब तस्करों के हवाले किया जाना था। मद्यनिषेध सहायक आयुक्त विकेश कुमार ने बताया कि एप्रोच पथ के रास्ते शराब की बड़ी खेप खगड़िया की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने एप्रोच पथ पर स्थित आईटीसी (ITC) दूध फैक्ट्री के समीप वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की, जहां भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई। बाइट :मद्यनिषेध सहायक आयुक्त विकेश कुमार इस सफल छापेमारी अभियान में मद्यनिषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सुजीत कुमार, स्मृति प्रिया, महेंद्र सिंह, विशाल कुमार और रविंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थेः0
0
Report
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में सीआईडी रिपोर्ट पर कोर्ट स्टे के बीच महतो ने विरोध किया
Ranchi, Jharkhand:राज्य सरकार द्वारा जेपीएससी जेएसएससी से जुड़े मामले में सीआईडी जांच की रिपोर्ट मजबूती से हाई कोर्ट में नहीं रखे जाने पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कड़ा एतराज जताया है। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा भारतीय प्रक्रिया में हो रही अनियमित भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का अब दूसरा चरण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 24 अगस्त से भारती व्यवस्था सुधर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से छात्रों और झारखंड की जनता के बीच जन जागरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत सीएम आवास का घेराव और आगे चलकर आर्थिक नाकेबंदी तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन में अब किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार से उन्हें इस बात की गारंटी चाहिए कि आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल मामले में झारखंड सरकार ने सीआईडी जांच रिपोर्ट को झारखण्ड उच्च न्यायालय में मजबूती के साथ नहीं रखा। यही वजह है कि न्यायालय ने इस मामले में स्टे आर्डर दे दिया है।0
0
Report
61वें डिग्गी लक्खी मेले में अवैध वसूली पर पुलिस एक्शन
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक 61वें डिग्गी लक्खी मेले में अवैध वसूली पर पुलिस का एक्शन मालपुरा में चल रहे 61वें डिग्गी लक्खी मेले के दौरान दोपहिया वाहनों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है। यात्रियों ने पुलिस को शिकायत दी कि 20 रुपये निर्धारित शुल्क के स्थान पर 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। शिकायात मिलने के बाद एएसपी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने मामले में तत्काल एक्शन लिया। एएसपी के निर्देश पर ठेकेदार के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। पुलिस कार्रवाई के बाद मेले में अवैध वसूली को लेकर हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग CP लक्ष्मी सिंह ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पर की कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग CP लक्ष्मी सिंह ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पर की कार्रवाई लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड बिसरख कोतवाली के साइबर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सस्पेंड सब इंस्पेक्टर मुनीद सिंह पर भी हुई कार्रवाई पीड़ित ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का लगाया था आरोप मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंचा था हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जांच के बाद की बड़ी कार्रवाई0
0
Report
बांसवाड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्जन भर घायल, दो लड़कियाँ उदयपुर रेफर
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा शहर के लियो सर्कल के पास दशा माता की प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। हादसे में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गईं, जिन्हें मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों का निजी Hospital में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लड़कियों को उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है सभी घायल सदर थाना क्षेत्र की रावा बस्ती पाचलवासा गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज जारी है。0
0
Report
लक्खी पदयात्रा में लाखों श्रद्धालु जयपुर से मालपुरा पहुँचे; कल शोभायात्रा से मेला का समापन
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के तीर्थनगरी डिग्गी में जयपुर से रवाना हुई 61वीं लक्खी पदयात्रा के लाखों पदयात्री श्री कल्याण जी के दरबार में पहुंच रहे हैं। पदयात्री श्री जी की एक झलक पाने के लिए घंटों तक लाइनों में लगे हुए हैं पुलिस व प्रशासन सभी पदयात्रियों की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। मेले का समापन कल होगा। अब तक लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मेले के समापन पर कल सायंकाल पदयात्रा ध्वज के साथ मीणा धर्मशाला से कल्याण जी मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। पदयात्रियों की सेवा के लिए क्षेत्रवासी जुटे हुए हैं। श्री श्याम मित्र मंडल मालपुरा व श्री जी भंडारा परिवार मालपुरा की ओर से पदयात्रियों के भोजन के लिए भंडारे लगाए गए हैं। जिनमें पचास हजार से अधिक पदयात्रियों ने प्रसादी ग्रहण की। डिग्गी मोड से ही वाहनों का प्रवेश वर्जित है। पदयात्रियों की सेवाओं के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपनी अपनी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी भी लगातार मेले के दौरान गश्त करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर दुर्गा नर्सरी रोड पर थार तांडव: तीन युवक गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के दुर्गा नर्सरी रॉड पर आज थार गाड़ी में सवार युवकों ने जम कर उत्पात मचाया। युवको ने चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस को देखकर गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने एक गली से युवको ने रिवर्स में गाड़ी को निकालने का प्रयास किया। जिससे गली में खड़ी बाइक और स्कूटी सहित एक कार को नुकसान हो गया। थार के आगे गुजरात नंबर की नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट ही नहीं थी। अचानक हुए इस घटना क्रम से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने थार को घेर लिया और उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद काफी देर तक मौके पर हंगामे और गहमागहमी का माहौल बना रहा। युवको को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भूपालपुरा थाना पुलिस मामले में अग्रिम अनुसन्धान कर रही है。0
0
Report
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना से छात्राओं ड्रॉपआउट कम करने दावा; अवनीश त्यागी की बाइट
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश में उच्च शिक्षा में छात्राओं की ड्रॉपआउट दर कम करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू की जा रही है – इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता अवनीश त्यागी की बाइट0
0
Report
यू.पी. STF ने अफीम-अल्प्राजोलम तस्करों को गिरफ्तार, कीमत 13.5 लाख
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहाँपुर शाहजहांपुर। में यूपी STF और पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। टीमों ने 13 लाख 50 हजार कीमत की अफीम और अल्प्राजोलम नशीला मादक पदार्थ बरामद किया है। एसटीएफ और पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग झारखंड से सस्ते दामों पर रसीला पदार्थ लाकर यूपी में इसकी सप्लाई कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। दरअसल बरेली एसटीएफ इकाई को सूचना मिली थी कि तिलहर थाना क्षेत्र में दो मादक पदार्थ तस्कर एक बड़ी डिलीवरी करने की फिराक में है। इसके बाद एसटीएफ और तिलהר पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर सरयू पुलिया के पास से दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम बैजनाथ और भूपेंद्र बताए गए हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 790 ग्राम अफीम और 300 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद बरामद हुआ जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 13 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करों ने बताया कि यह लोग झारखंड से सस्ते दामों पर अफीम और दूसरे नशीले पदार्थ खरीद कर यूपी में फुटकर बिक्री कर रहे थे। इस बार को आगरा के एक व्यक्ति को मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहे थे। लेकिन इससे पहले ही एसटीएफ और लोकल पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। फिलहाल पुलिस और stf गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्करों से पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती है。0
0
Report
Advertisement
निहाल विहार में साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या: ससुराल पर आरोप
New Delhi, Delhi:लोकेशन - निहाल विहार निहाल विहार थाना इलाके में साफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीट कर हत्या ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों का आरोप बहु सहित 6-7 लोगों ने दिया घटना को अंजाम फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूतों को किया एकत्र मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस0
0
Report
संघ प्रिय बने सिंगरौली के नए जिला पंचायत CEO; जगदीश गोमे का तबादला
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिला पंचायत CEO जगदीश कुमार गोमे का तबादला। जगदीश कुमार गोमे को जिला पंचायत सागर का CEO बनाया गया। सिंगरौली की कमान अब संघ प्रिय को सौंपी गई। संघ प्रिय वर्तमान में नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त थे। ग्वालियर नगर निगम आयुक्त से बने सिंगरौली जिला पंचायत CEO। मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया प्रशासनिक तबादला आदेश। सिंगरौली में जिला पंचायत CEO का बदला नेतृत्व। जगदीश कुमार गोमे की जगह अब संघ प्रिय संभालेंगे सिंगरौली की जिम्मेदारी।0
0
Report
मुरादाबाद में रामगंगा-ढेला नदी के जलस्तर से किसानों को भारी नुकसान
Moradabad, Uttar Pradesh:लगातार बढ़ रहा मुरादाबाद मे रामगंगा और ढेला नदी का जलस्तर, रामगंगा और ढेला नदी के जलस्तर बढ़ने से किसानो कों हो रहीं समस्या, गांवो मे खेतो से होते सड़को पर आने लगा नदियों का जल, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले खइया खद्दर सहित आसपास के गांवो के खेतो मे भरा पानी, सड़क पर एक साथ आ रहा रामगंगा और ढेला नदी का जल, लोग जान जोखिम मे डालकर सड़क पर बह रहे तेज पानी से निकलने कों मजबूर, ट्रेक्टर मे बाइक रखकर निकल रहे ग्रामीण, ग्रामीणों के खेतो मे लगी फसल पानी भरने से हो रही बर्बाद.0
0
Report
Advertisement
आईजी बिलासपुर रेंज ने डभरा थाने को गोदनामा देकर सुधार के निर्देश दिए
Sakti, एंकर डीजपी आई जी पी कांफ्रेस के बाद राज्य के थानों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अब राज पत्रित अधिकारियों को सौंपी गई है जिसके तहत बिलासपुर रेंज के आई जी रामगोपाल गर्ग को डभरा थाने को गोदनामा दिया गया है इस कड़ी में आज आई जी का दौरा डभरा थाने में हुआ जहां उन्होंने सभी निरीक्षण बिंदुओं में आवश्यक दिशा निर्देश देकर मानकों को पूरा कराने का प्रयास किया है सोशल पुलिसिंग, सीसीटीएनएस, रजिस्टर संधारण, ई नोटिस, मामले का निपटान बिंदुओं पर एक माह का टारगेट कार्य देकर सुधार हेतु दिशा निर्देश दिया गया है माना जा रहा है कि उच्चाधिकारियो के इस तरह से थाना गोदनामा लिए जाने से बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा बाइट रामगोपाल गर्ग, आई जी, बिलासपुर रेंज0
0
Report
सोनभद्र में 86 किलो गांजा तस्करी: उड़ीसा से वाराणसी तक का बड़ा नेटवर्क पर्दाफाश
Obra, Uttar Pradesh: Sonभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा से वाराणसी ले जाया जा रहा 86 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। गांजे की कीमत करीब 43 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की किआ कार समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि तस्कर गांजे की इस बड़ी खेप को कार में छिपाकर ले जा रहे थे, लेकिन सोनभद्र पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान उनकी पूरी योजना धरी की धरी रह गई। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस, चौकी लोंढी, चौकी चुर्क और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर प्लेट की किआ कार संदिग्ध नजर आई। पुलिस टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक कार से चार प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 35 बंडल बनाकर 86 किलो अवैध गांजा रखा गया था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की किआ कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 680 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। इस तरह बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से भोजपुर बिहार के रहने वाले राजकुमार पासवान, विकास कुमार राय और विनोद साव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी पहुंचाने की योजना थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि गांजे की खेप पहुंचाने के एवज में आरोपियों को अलग-अलग रकम दी जाती थी और पूरे नेटवर्क में वाहन तथा रास्ते की जानकारी साझा करने के साथ ऑनलाइन माध्यम से पैसों के लेनदेन की बात भी सामने आई है। पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तार तस्करों तक कार्रवाई सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यानी सोनभद्र में पकड़ी गई 86 किलो गांजे की यह खेप महज एक बरामदगी नहीं, बल्कि उड़ीसा से वाराणसी तक फैले अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का अहम सुराग मानी जा रही है।0
0
Report
BJP और AAP के बीच शाहदरा नॉर्थ में सफाई-अतिक्रमण-अवैध पार्किंग पर तीखी नोंकझोंक
New Delhi, Delhi:सफाई और पार्किंग के मुद्दे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद की हुई तीखी नोकझोंक。 शाहदरा नॉर्थ जोन की बैठक में सफाई और अतिक्रमण के मुद्दे छाए, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश नई दिल्ली। एमसीडी के शाहदरा नॉर्थ ईस्ट जोन की बैठक में शुक्रवार को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और पार्कों से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों के सामने मुद्दे उठाए। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में लोगों को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया गया। कुछ पार्षदों ने पार्कों के रखरखाव, साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं की कमी की ओर भी अधिकारियों का ध्यान दिलाया। पार्षदों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती है। बैठक में अधिकारियों से शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने और पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की मांग की गई। शाहदरा नॉर्थ ईस्ट जोन के चेयरमैन पंकज लूथरा ने पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और अवैध पार्किंग पर प्रभावी कदम उठाने को कहा। चेयरमैन ने अधिकारियोंसे कहा कि वार्ड स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं की नियमित निगरानी की जाए और पार्षदों द्वारा बताई गई जनसमस्याओं पर कार्रवाई के बाद उसकी जानकारी भी दी जाए। बैठक में अधिकारियों और पार्षदों के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। "बाइट - छाया शर्मा निगम पार्षद ब्रह्मपुरी "बाइट - शगुफ्ता चौधरी निगम पार्षद चौहान बांगर "बाइट - पंकज लूथरा जॉन अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
