244302
संभल में गांधी जयंती पर पुलिस लाइन्स बहजोई में हुआ विशेष कार्यक्रम
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल के पुलिस लाइन्स बहजोई में "गांधी जयंती" के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का लोकार्पण और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एसपी ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके यो
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस: दौड़, शपथ और नेताओं की मौजूदगी से संदेश का प्रदर्शन
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार ने इस दिन प्रदेशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रन फॉर यूनिटी यानी एकता दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। जहां संभव हो, वहां पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों की ओर से मार्च पास्ट भी आयोजित किया जा सकता है। इसके अलावा जेलों में भी राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में प्रदेश के सभी 22 जिलों के मुख्य अतिथियों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों के नाम निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, हिसार में स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा, रोहतक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और सिरसा में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर सिंह, फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पानीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और यमुनानगर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे।0
0
Report
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी; भाटी नेताओं ने किया वोट
Bikaner, Rajasthan:पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान जारी पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने किया मतदान दोनों नेताओं ने अपने पैतृक गांव बरसलपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर डाले वोट मतदान के बाद आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने की अपील देवी सिंह भाटी और अंशुमान सिंह भाटी ने कहा-लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का किया आह्वान0
0
Report
दिल्ली में रामलीला मैदान पर 1 नवंबर को कांग्रेस रैली, सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh:SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली की रामलीला ग्राउंड में रैली होनी है जिसके लिए तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं कांग्रेस की रैली के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा है। हर जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी ACP रैंक के अधिकारी को दी गई है। इसके अलावा रामलीला ग्राउंड के दो जोन की जिम्मेदारी एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान की सुरक्षा में 3500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। जबकि 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रामलीला मैदान में होने वाली रैली के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रैली के दौरान पूरे मैदान पर 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही रामलीला मैदान के आसपास भी सीसीटीवी लगाए गए हैं और निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस को बॉडी कैमरे भी दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रखर वैन, पीसीआर वैन और सीसीटीवी कैमरों से लैस वाहनों को भी तैनात किया जाएगा। मैदान के एंट्री और एग्जिट गेट के आसपास भी सुरक्षा काफी कड़ी की जाएगी । दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट भी सादे कपड़ों में रैली के दौरान तैनात रहेगी। ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी करेगी। ताकि हजारों गाड़ियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता जब आए तो उन्हें पार्किंग की जगह मिले लेकिन इसके बावजूद दिल्ली गेट, राजघाट ,बहादुर शाह जफर मार्ग ,मिंटो रोड, आईटीओ और मथुरा Road और नई दिल्ली के कई इलाकों में 1 नवंबर को जाम लग सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन रूट को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रामलीला मैदान के पास CCTV कैमरे लगने शुरू, सुरक्षा बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:जगह-जगह लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे. कैमरे की निगरानी में रहेगा रामलीला मैदान. सीसीटीवी कैमरे रामलीला मैदान के पास सभी पोलों पर लगाए जा रहे हैं.0
0
Report
युवाओं की पहल से जोधपुर की नीली दीवारें फिर से जीवित
Jodhpur, Rajasthan:युवाओं की अनूठी पहल: जोधपुर की भीतरी शहर की नीली दीवारों की वापसी। राजस्थान का जोधपुर दुनिया में सनसिटी और ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। समय के साथ शहर अपनी पारंपरिक पहचान खोने लगा था, लेकिन अब यहां के युवाओं ने इसे फिर से जीवंत करने की जिम्मेदारी उठाई है। भीतरी शहर की ऐतिहासिक गलियों को दोबारा नीले रंग में रंगने की मुहिम शुरू हुई है। इस मुहिम के तहत अब तक 70 से अधिक मकानों को नीले रंग से रंगा जा चुका है। युवाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ दीवारों को रंगना नहीं, बल्कि जोधपुर की कला, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। साथ ही इससे पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय व्यापार को आर्थिक लाभ मिलेगा। नीली दीवारों का आकर्षण इतनी दूर तक गया है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल से लेकर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, तुर्की और स्पेन तक के पर्यटक यहां तक पहुँचते हैं। पर्यटक इन गलियों में फोटो खिंचवाकर जोधपुर की यादें ले जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
बूंदी के पंचायत चुनाव: ईवीएम रेंडमाइजेशन शुरू, तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीसरे चरण में तालेड़ा पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन तथा तृतीय और चतुर्थ चरण में जिले के सभी जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीनों का द्वितीय मतदान केंद्रवार रेंडमाइजेशन शुक्रवार को किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन के जरिए मतदान केंद्रवार ईवीएम का आवंटन किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।0
0
Report
अमित शाह लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत, योगी के साथ भाजपा कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:संगठन के मार्गदर्शक का उत्तर प्रदेश की धरा पर अभिनंदन... उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करने के लिए लखनऊ पधारे यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। आपका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदेश के हर कार्यकर्ता के लिए एक नई शक्ति का स्रोत है।0
0
Report
खड़गे के आवास पर जन महाभियोग प्रस्ताव पर विपक्षी बैठक, राहुल गांधी समापन भाषण देंगे
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर जनता महाभियोग प्रस्ताव एवं आवेदन-पत्र (चार्जशीट) प्रस्तुत किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी के रूप में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भूमिका निभाएंगी। विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के नेता, सांसद और सिविल सोसायटी सदस्य महाभियोग प्रस्ताव, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर चर्चा करेंगे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम काटे जाने से प्रभावित लोगों की भागीदारी भी कार्यक्रम में होगी। समापन भाषण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देंगे, जिसके साथ प्रस्ताव को पारित किया जाएगा। Public Impeachment कार्यक्रम में सिग्नेचर इंडिया ब्लॉक के सभी दल शामिल होंगे: INC, TMC, SP, RJD, CPIML, CPM, JMM, IUML, NC, NCP, SHIV SENA (UBT), TVK, FORWARD BLOCK, KERALA CONGRESS M, KERALA CONGRESS J, RSP, और अन्य पार्टियां भी होंगी।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के टाटानगर प्लेटफॉर्म-1 पर शॉर्ट सर्किट से आग, यात्रियों में हड़कंप
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्लेटफार्म एक पर धुआं और आग देख यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया, देखते ही देखते पूरे प्लेटफार्म में धुआं भर गया, कुछ घंटे के लिए प्लेटफार्म को पूरी तरह से बंद किया गया, रेलवे विभाग के अधिकारी और अग्नि विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया, बताया गया की रेलवे प्लेटफार्म के सेट के वायरिंग में अचानक आग लग गई और देखते-देखते आग नें विकराल रूप लिया, शॉर्ट सर्किट से वायरिंग में आग लगी, फिलहाल रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे0
0
Report
भाजपा का तंज: कांग्रेस का दिल्ली चलो मॉडल पुराना
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस की वोट बचाओ देश बचाओ रैली पर भाजपा का तंज भाजपा ने पोस्ट कर कसा तंज, लिखा- कांग्रेस का दिल्ली चलो मॉडल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए पुराना0
0
Report
भूटान में ग्लेशियर फटा: अलीपुरद्वार से ग्राउंड रिपोर्ट में स्थिति सामान्य
Noida, Uttar Pradesh:भूटान में ग्लेशियर फटा- Update बंगाल के अलीपुरद्वार से ग्राउंड रिपोर्ट जिसमें नॉर्मल सिचुएशन नजर आ रही है.0
0
Report
Advertisement
सन्तकबीरनगर में कार-बाइक भिड़ंत, बाइक आग लगने से युवक की मौत
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, आग का गोला बनी बाइक, हादसे में युवक की हुई मौत। एंकर- संतकबीरनगर में खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुखलिसपुर रोड स्थित बनियाबारी के पास कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है। बताया जाता है कि युवक देर रात बाइक से महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर अपने घर जा रहा था । इसी दौरान रास्ते मे एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आग लग गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है ।0
0
Report
महराजगंज: PET परीक्षा सुरक्षित और पारदर्शी, 11 केंद्रों में 29 हजार छात्र
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में PET परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। महराजगंज में 11 परीक्षा केंद्रों पर करीब 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। खुद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सुगरवाल ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का दावा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एक नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए भी प्रशासन की पूरी तैयारी होने की बात कही है।0
0
Report
अनंत सिंह के सुप्रीम कोर्ट फैसले पर आरजेडी हमला; नीतीश कुमार पर आरोप तेज
Patna, Bihar:जेडयू से निकाले गये अंनत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है इसको लेकर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा सर्वोच्च न्यायालय के किसी भी निर्णय पर टिप्पणी नहीं की जाती है। रिलीफ मिला था अनंत सिंह जी को। उन पर गंभीर आरोप थे। दुलार चंद यादव की हत्या का। और किस तरह से हवा दी गई थी, वो बात बिहार ही नहीं बिहार के अगल-बगल के रहने वाले लोग भी जानते हैं। जीवनपर्यंत नीतीश कुमार जी के लिए काम किया। नौ-नौ हत्याएं नीतीश कुमार जी के कहने पे किए। तीन-तीन लाख वोट लूट करके नीतीश कुमार को देते रहे। जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे धक्के खा रहे थे, एक काबुलनामा है अनंत सिंह जी का। सरकार बचानी थी पच्चीस के पहले, पच्चीस के पहले, सरकार बचाने के, पच्चीस के पहले सरकार बचानी थी, तो नीतीश कुमार ने इस्तेमाल किया, इनका भी इस्तेमाल किया, आनंद मोहन जी का भी इस्तेमाल किया। नीतीश कुमार वो शख्स हैं, सत्ता प्राप्ति के लिए सारे जितने भी नटोरियस गैंग थे बिहार के, सब को साथ लिया था। और खुद ही अनंत सिंह जी ने कहा कि भाई क्या था हैसियत भाई। यहाँ पर सबने खड़े होते थे बढ़िया से। गंभीर आरोप तो था 302 वाला भी। हालाँकि अब नीतीश कुमार जी अचेत हैं, इस प्रश्न का जवाब वो नहीं दे सकते हैं। अब वो आदर के पात्र बन गए हैं। उन पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। लेकिन डंके की चोट पर मैं ये कहता हूँ कि नीतीश कुमार की फितरत रही है कि उनके साथ रहिएगा तो सारे अपराध कर जाओगे, बचा लेंगे वो। उनके खिलाफ जाओगे तो आप अपराध नहीं करोगे तो आपको अपराधी बनाके जेल में डाल दिए जाएंगे। ये बात तो चलती ही रहती है। अभी फ्री थे सत्ता के संरक्षण में। सत्ता को आपने चुनौती दी तो आपको जाना ही होगा। चूँकि अपराध तो आपने किया ही था। और उस अपराध से बचाने वाला, नीतीश ही कुमार थे। आपने अब सीना ठोका है तो आपको करना ही पड़ेगा。0
0
Report
Advertisement
