244412
बहजोई में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की तैयारी के लिए बैठक आयोजित
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल के बहजोई में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के आयोजन के लिए एक बैठक की गई। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा, और 2 अक्टूबर को एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में ग्राम विकास और नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने सुझाव लिए और विभिन्न एनजीओ, संगठनों और जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वच्छता के लिए तैयार किए गए कपड़े के बैग, टी-शर्ट और कैप का भी अनावरण किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर में NCB ने सिंथेटिक ड्रग्स के ऑपरेशन में 2.3 किलोग्राम गोलियां कब्जे किये
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर जोनल यूनिट ने ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग्स के तहत बुधवार को बालोतरा जिले में कार्रवाई کرتے हुए 8,400 प्रतिबंधित औषधीय गोलियां जब्त की। इनका कुल वजन 2.3 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 84 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 7,400 तथा ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन की 1,000 गोलियां बरामद हुईं। मामले में विशन लाल पुत्र हनुमाना राम, निवासी ढाको का गोलिया, काबुली, खारी, जिला बाड़मेर को पकड़ा गया। गुजरात नंबर की रेनॉल्ट क्विड RXT 1.0 कार (GJ08BF7666) भी जब्त की गई।0
0
Report
NGT रोक के बावजूद गढ़वा में बालू माफियाओं पर बड़ी छापेमारी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड के कनहर नदी किनारे माछपानी जंगल में जिला टास्क फोर्स ने छापेमारी कर एक हजार से अधिक टिपर बालू जब्त की है। जब्त बालू की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। एनजीटी की रोक के दौरान पिछले चार महीनों से इलाके के कई बालू घाटों पर अवैध खनन और भंडारण का खेल चल रहा है। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। कनहर नदी के एक ओर उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा है, जबकि दूसरी ओर झारखंड का गढ़वा जिला पड़ता है। जंगलों से घिरा यह इलाका दुर्गम होने के कारण अधिकारियों की आवाजाही कम होती है, जिसका फायदा अवैध बालू कारोबार में उठाते हैं। छापेमारी के दौरान टीम को बालू का बड़ा भंडार दिखाई दिया; आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई रोकने के लिए अवैध कारोबारियों ने जेसीबी से रास्ता काट दिया था, ताकि नदी और बालू के भंडार तक नहीं पहुंच सकें। इसके बावजूद अधिकारियों ने हार नहीं मानी और मोटरसाइकिल के सहारे दुर्गम रास्तों को पार कर मौके तक पहुंचे। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे एसडीएम प्रभाकर मिर्घा और जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण और परिवहन के खिलाफ छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने धुरकी थाना क्षेत्र के कनहर नदी किनारे माछपानी जंगल में अवैध रूप से भंडारित एक हजार से अधिक टिपर बालू जब्त की है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
रामलीला मैदान के रेंट-घटना पर कमेटी ने दी सफाई; मंच ढका, रेंट 11 हजार
Moradabad, Uttar Pradesh:हिंदू संगठनों द्वारा रामलीला मैदान को लेकर किए प्रदर्शन के बाद Zee मीडिया की टीम ने रामलीला कमेटी से बातचीत करने की कोशिश की, इस दौरान रामलीला कमेटी के महासचिव(महामंत्री) विनोद सक्सेना से Zee मीडिया ने बात की तो अपना बचाव करते हुए कहना है की रेंट पर तो रामलीला मैदान दिया जाता है लेकिन रामलीला के मंच को ढक दिया जाता है उसका मंच नहीं दिया जाता और ये अब से नहीं पहले से ही चला आ रहा है, रेंट को लेकर भी उन्होंने बताया की 11 हजार का रेंट की रसीद काटी जाती है, तो वहीँ हिंदू संगठनों के आरोपों पर नाराजगी भी जताते नजर आये। तो वहीँ Zee मीडिया की टीम ने रामलीला मैदान के आसपास रह रहे मुस्लिम आबादी से भी बातचीत करने की कोशिश की लेकिन कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं हुआ। फिलहाल जहाँ एक और रामलीला कमेटी का कहना है की 21 तारीख के बाद ही बैठ कर बातचीत कर रास्ता निकाला जायेगा।0
0
Report
Advertisement
IMPHAL VALLEY में 12-घंटे के बंद से जीवन अस्त-व्यस्त, सशस्त्र समूहों के विरोध के कारण
Noida, Uttar Pradesh:IMPHAL (MANIPUR): NORMAL LIFE DISRUPTED ACROSS IMPHAL VALLEY DURING 12-HOUR SHUTDOWN CALLED BY ARMED REBEL GROUPS OVER MANIPUR’S 1949 MERGER WITH THE INDIAN UNION; MARKETS, EDUCATIONAL INSTITUTIONS AND PUBLIC TRANSPORT AFFECTED, SECURITY TIGHTENED / VISUALS0
0
Report
वाराणसी में भाजपा का दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण, पूर्वांचल में 133 सीटों पर मजबूत प्रचार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में भाजपा का दो दिवसीय उच्चस्तरीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम समाप्त हुआ। • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दलों को मात देने के लिए भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारी पूरी तरह कस ली है। • पूर्वांचल, काशी और गोरक्ष क्षेत्र की कुल 133 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के लिए यह विशेष चुनावी मंथन आयोजित किया गया। • प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। • दो दिनों तक चले इस शिविर में 133 विधानसभाओं के कुल 266 विस्तारकों, प्रभारियों और पालकों ने हिस्सा लिया। • बूथों का 'A, B, C, D' कैटेगराइजेशन, जमीनी स्थिति के सटीक आकलन के लिए पार्टी ने बूथों को चार श्रेणियों (A, B, C, D) में बांटकर खास चुनावी रणनीति तैयार की है। • कमजोर बूथों पर विशेष फोकस, 'C' और 'D' कैटेगरी में चिन्हित कमजोर बूथों को मजबूत करने तथा विपक्षी प्रभाव वाले क्षेत्रों में पैठ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। • बैठक में विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों और पालकों को बूथ स्तर तक पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। • दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल 6 अलग-अलग सत्र आयोजित कर चुनावी प्रबंधन, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की ट्रेनिंग दी गई। • भाजपा ने पूर्वांचल की अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। WKT - प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम स्थल से जानकारी देते हुए एवं शामिल हुए प्रशिक्षकों से बातचीत करते हुए.0
0
Report
अयोध्या में दुर्गा पूजा-दीपोत्सव की तैयारियाँ तेज, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर निगम की ओर से दुर्गा पूजा पंडालों में साफ-सफाई और आवश्यक सिविल कार्य पूरे करा लिया गए हैं। वहीं, दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सजावट समेत अन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से तेल, दीया-बाती, टेंट, पंडालों की सजावट और खान-पान की सामग्री समेत पांच टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद संबंधित कार्य कराए जाएंगे। नगर आयुक्त के मुताबिक, इस वर्ष भी दीपोत्सव पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि दीपोत्सव और अन्य त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाएं।0
0
Report
Advertisement
102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी,,नवरात्र के मौके पर जागा धर्म सम्मान,,
Dabhara, Chhattisgarh:प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का आह्वान नवरात्रि के पावन चतुर्थ दिवस पर सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित गलगलाडीह में श्रीमद् देवी भागवत कथा के मंच से 102 परिवारों की विधि-विधानपूर्वक सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। धर्म जागरण समन्वय, धर्म सेना, सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन एवं दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं परिवारों के चरण पखारकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।0
0
Report
ललितपुर में लंगड़ा ऑपरेशन से दहशत, आसिफ ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की पुलिस का अपराधियों में किस तरह का खौफ व्याप्त है इसकी एक बानगी ललितपुर जिले में उस समय देखने को मिली जब सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुरा मोहल्ले में 11 अक्टूबर की सुबह नवरात्रि पर्व के पहले दिन मंदिर जा रही एक महिला से मंगलसूत्र के छीनेती की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी । इसी दौरान आज जल्दी सुबह घटना को अंजाम देने वाला आसिफ नाम का आरोपी खुद ही कोतवाली में हाथ ऊपर करके कहते हुये पहुँचा की \"अपराध करना पाप है , पुलिस हमारी बाप है\" और पुलिस को छीना हुआ मंगलसूत्र मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सौंपते हुये अपने आपको सरेंडर कर दिया । इसका मुख्य कारण ललितपुर पुलिस की अपराधियों में दहशत है , पिछले कुछ दिनों में ही पुलिस टीम द्वारा तीन हत्या के आरोपियों को लंगड़ा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया था । इसी को देखते हुये मंगलसूत्र छीनने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आसिफ ने लंगड़ा ऑपरेशन के खौफ के चलते सदर कोतवाली पहुँचकर खुद ही अपने आपको पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया । आरोपी आसिफ ने स्वीकार किया कि उसने ही 11 अक्टूबर की सुबह नवदुर्गा के पहले ही दिन सुबह सुबह रघुनाथ मंदिर जाने वाली एक महिला के गले से उसका मंगलसूत्र को छीन लिया था और मौके से फरार हो गया था । लेकिन पुलिस द्वारा लगातार जिस तरह से अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही थी उसी के डर से उसने अपने आपको कोतवाली पहुँचकर खुद ही सरेंडर कर दिया ۔0
0
Report
राजभर ने अखिलेश- कांग्रेस पर निशाना, मुस्लिम नेतृत्व के सवाल उठे
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा जहूराबाद के मरदह में राजभर के बयानों से यूपी की सियासत गरमा गई दिल्ली की सियासी जोड़ी पर तंज कसते हुए बोले—वहां दो हैं, यहां पांच जने हैं राजभर ने कहा—चार लोगों को कंधे पर लादकर घाट तक पहुंचा देंगे वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरते हुए बोले—वोट चोरी कांग्रेस के लोग करते थे मुस्लिम नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राजभर ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी बोले—अगर इंसानियत है तो 2027 में मुस्लिम के बेटे को मुख्यमंत्री बनाइए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सियासी बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के मरदह इलाके में पहुंचे मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा, दिल्ली की सियासी जोड़ी पर तंज कसा और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। दिल्ली की जोड़ी को लेकर सवाल पूछे जाने पर ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि वहां दो ही हैं, यहां पांच जने हैं, चार जने कंधे पर लादकर घाट पर पहुंचा देंगे। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। वहीं, आज अखिलेश यादव को लेकर अपने एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट को लेकर राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वह सुबह ही काम दे देते हैं और वह अपना काम करते रहते हैं। वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरते हुए राजभर ने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस के लोग करते थे। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर मंत्री ने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। आदेश की कॉपी मंगाई गई है। उसे पढ़ने के बाद ही वह इस मामले में पूरी जानकारी देंगे। वहीं, मुस्लिम नेतृत्व और अखिलेश यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत मुस्लिमों ने 7 प्रतिशत यादवों को चार बार मुख्यमंत्री बनाया। अगर अखिलेश यादव में इंसानियत है तो 2027 के चुनाव में मुस्लिम के बेटे को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाते। राजभर ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद मुस्लिमों को छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपनी कौम को जगा रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि इतनी आबादी होने के बावजूद मुस्लिम कब तक दरी बिछाते रहेंगे। बाइट: ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।0
0
Report
Advertisement
यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा रानीखेत से शुरू, मुद्दों के समाधान की मांग
Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा राज्य की समस्याओं और जनता की राय जानने के उद्देश्य से रानीखेत पहुंची। केएमओ स्टेशन से शुरू हुई यात्रा गांधी चौक होते हुए विजय चौक पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई। सभा में उक्रांद नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर उत्तराखंड की अनदेखी करने का आरोप लगाया। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि यात्रा के पहले चरण में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूल निवास जैसे मुद्दों को लेकर लोग चिंतित हैं। राष्ट्रीय दलों के प्रति जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। उक्रांद का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझकर राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना है। उन्होंने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग दोहराई। यात्रा के माध्यम से जनता को राज्य के मुद्दों पर एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
ऊना में बीजेपी की अहम बैठक: 17 अक्तूबर जिला कार्यशाला से संगठन मजबूत होगा
Una, Himachal Pradesh:ऊना में बीजेपी की अहम बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर मंथन,17 अक्तूबर को जिला स्तरीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, अंदरूनी खींचतान पर उठाए सवाल भारतीय जनता पार्टी के ऊना सह-जिला प्रभारी विशाल चौहान की अध्यक्षता में ऊना और बसदेहरा भाजपा मंडलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशाल चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और संगठन आधारित पार्टी है। संगठन के निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में ऊना और बसदेहरा मंडलों की बैठक में चालू माह के कार्यक्रमों की योजना बनाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को ऊना स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यशाला में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे。 जिला प्रभारी विशाल चौहान विशाल चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार की कार्यप्रणाली को जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना है, लेकिन प्रदेश में स्थिति यह है कि सरकार के भीतर के नेता भी मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की उनके ही विधानसभा क्षेत्र में अनदेखी की जा रही है और कांग्रेस के भीतर उनके खिलाफ गुटबाज़ी को बढ़ावा मिल रहा है। चौहान ने कहा कि प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस की आपसी खींचतान सामने आ रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार को विकास की उम्मीदों के साथ चुना था, लेकिन कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही गुटबाज़ी और आपसी खींचतान पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को प्रदेश के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जबकि पार्टी के भीतर की परिस्थितियां अलग ही तस्वीर पेश कर रही हैं।0
0
Report
रिम्स प्रशासनिक परिसर में इरफान अंसारी को गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान
Ranchi, Jharkhand:रिम्स में आज एक नई परंपरा की शुरूआत की गई है। पहली बार रिम्स के प्रशासनिक परिसर में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया । SAP के जवानों ने स्वास्थ्य मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और रिम्स निदेशक डॉ डीके सिन्हा समेत कई अधिकारी शामिल रहे ।0
0
Report
Advertisement
पति से माफ़ी मांगवाने के लिए कुएं में कूदी महिला; आधे घंटे चला ड्रामा
Shivpuri, Madhya Pradesh:पति से माफ़ी मंगवाने के लिए कुएं में कूदी महिला, आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद एक महिला स्कूल के पास बने गहरे कुएं में कूद गई। महिला को बचाने के लिए पति ने तत्काल कुएं में रस्सी डाली, लेकिन महिला बाहर निकलने को तैयार नहीं हुई। महिला ने शर्त रखी कि जब तक उसका पति ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेगा, तब तक वह कुएं से बाहर नहीं निकलेगी। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पति ने ग्रामीणों के सामने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद महिला शांत हुई और कुएं से बाहर निकल आई। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ग्रामीणों का आरोप है कि पति कई बार घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देता था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, विवाद के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत पुष्टि नहीं की गई है। दिनारा थाना प्रभारी रवींद्र कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल महिला या उसके परिवार की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि महिला या उसके परिजन शिकायत लेकर आते हैं, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हल्द्वानी में डेंगू का खतरा बढ़ा; पांच मरीज भर्ती, जनभागीदारी से नियंत्रण जरूरी
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में बदलते मौसम के बीच डेंगू का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। शहर के दो प्रमुख अस्पतालों में डेंगू के पांच मरीज भर्ती हैं डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनभागीदारी भी जरूरी है.. ऐसे में सावधानी बरतें, अपने आसपास पानी जमा न होने दें... प्रशासन का सहयोग करें0
0
Report
पटना के गैंग ने ATM कार्ड बदलकर खातों से पैसा निकाला; 3 गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना में एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 82 एटीएम और डेबिट कार्ड, एक चारपहिया वाहन और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को इस गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया जिले के सुधाकर कुमार उर्फ प्रियांश कुमार, प्रशांत कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में ठगी का तरीका सामने आया है। आरोपी एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे लोगों को निशाना बनाते थे। इस दौरान वे चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे और कार्ड का पिन भी देख लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम के जरिए संबंधित बैंक खाते से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस जांच में आरोपियों का आपराधिक इतिहास बिहार के पटना सहित अन्य जिलों और झारखंड के रांची तथा जमशेदपुर से भी जुड़ा पाया गया है। इससे गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका मजबूत हुई है। इस मामले में श्रीकृष्णापुरी थाना और साइबर थाना पटना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी की कुल रकम और इससे जुड़े दूसरे मामलों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
