244412
संभल में हाईकोर्ट के आदेश पर 80 परिवार बेघर, ग्लास फैक्ट्री की अवैध आवासों पर कार्रवाई
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर बहजोई थाना क्षेत्र की ग्लास फैक्ट्री की जमीन पर बने 80 से अधिक अवैध आवासों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जिससे रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई परिवारों के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बृज भूषण बोले-राम मंदिर चंदा मामले में डरना नहीं, जांच हो रही है
Rohtak, Haryana:राम मंदिर चंदा चोरी में बोलने से नहीं डरता बृजभूषण:रोहतक में पूर्व MP बोले-आरोप सही, तो जांच हो रही, हरियाणा में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा रोहतक में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह शरण ने राम मंदिर चोरी मामले में कहा कि बृजभूषण किसी से डरने वाला नहीं है। पहले जो कहा था, वो व्यंग्य के तौर पर था। इस मामले में जांच चल रही है। एक बार जांच पूरी होने दीजिए। जांच सही होगी तो कोई बात नहीं, सही नहीं हुई तो फिर बोलेंगे। बृजभूषण बोलने से नहीं डरता वहीं चंदा चोरी मामले में अखिलेश यादव के बयानों पर बृजभूषण शरण ने कहा कि अखिलेश यादव ने क्या कहा, उसे पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वो विपक्ष में हैं तो आरोप लगाएंगे ही। आरोप सही हैं इसलिए ही तो जांच हो रही है। जांच किस बात की हो रही है। आरोप अगर सत्य ना होता तो जांच क्यों होती। जांच हो रही है, एफआईआर हो रही है और गिरफ्तारी हो रही है। अगर किसी को बचाया जाएगा तो उसके बारे में बोला जाएगा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से अभी तीन जगह कैंप चल रहे हैं। इसमें ग्रीको व फ्री स्टाइल का कैंप लखनऊ में चल रहा है और लड़कियों के लिए दिल्ली में कैंप चल रहा है। वहां सबसे अधिक खिलाड़ी हरियाणा के ही हैं, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। बृजभूषण शरण ने कहा कि लालकृष्ण अडवानी की राम मंदिर को लेकर निकाली यात्रा का कोई बजट नहीं था। आडवानी की यात्रा में रथ वह चला रहे थे और यात्रा चंदा एकत्रित करके निकाली थी। जो लोग बजट को हजम करने की बात कर रहे है, वह झूठ बोल रहे हैं अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को बृजभूषण शरण ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बृजभूषण शरण ने कहा कि खिलाड़ी देश की शान है और नेशनल प्रतियोगिता में हारने वाले खिलाड़ियों को भी निराश न होकर दोबारा जीतने के लिए प्रयास करना चाहिए। बाईट -बृजभूषण शरण,0
0
Report
गाजियाबाद के हाईराइज सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टला; सुरक्षा पर सवाल उठे
Mainpuri, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसाइटी में एक ऐसा बड़ा हादसा टल गया जिसे देखकर आप भी सिहर उठेंगे...एक महिला और एक पुरुष जैसे ही बिल्डिंग की एंट्री से आगे बढ़े... ठीक उसी पल ऊपर से छत का भारी प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा... सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक बड़ी चेतावनी हैं और सवाल यही है कि क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा, या समय रहते बिल्डिंग की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?0
0
Report
आढ़ोनी गांव के पुजारी पर हमला: दंपति गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव आढ़ोंनी में मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी दम्पति को किया गिरफतार कुरुक्षेत्र:- बीते कल जिला कुरुक्षेत्र के गांव आढ़ोनी में दरगाह के सेवादार ने एक पुजारी के साथ जमकर मारपीट की थी। दरगाह के सेवादार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पुजारी की टांग तोड़ दी। इसके बाद गांव की सड़क पर पुजारी के गले में परना (गमछा) डालकर घसीटा का CCTV फुटेज भी सामने आई थी। जिस मामले में अब कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 9 जुलाई को सरपंच ग्राम पंचायत अढोनी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव अढोनी में मंदिर के बाबा के साथ मारपीट हुई है और बाबा मंदिर परिसर में नहीं है। सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार व सिपाही अनुज की टीम गांव अढोनी स्थित मंदिर में पहुंची। मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच परमजीत सिंह ने मंदिर में रहने वाले बाबा योगीराज गिरी के साथ हुई मारपीट के संबंध में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि दिनांक 9 जुलाई 26 को गांव के मंदिर में रहने वाले बाबा योगीराज गिरी उम्र करीब 74 वर्ष मूल वासी हरिद्वार उत्तराखंड के साथ गांव वासी पंकज व उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट करके जान से मारने व अपहरण करने की कोशिश है। बाबा योगीराज गिरी पूर्व में लगभग 7/8 वर्ष तक गांव के मंदिर में रहे थे। उसके बाद वो गांव से चले गए थे तथा लगभग डेढ़ माह पूर्व पुनः गांव के मंदिर में आकर रहने लगे थे। पंकज का मकान मंदिर के सामने बना हुआ है और पंकज ने अपने घर के पीछे की तरफ नकोदर पीर का स्थान बनाया हुआ है जो की बिल्कुल मंदिर के सामने है पंकज लगातार मंदिर के बाबा के साथ रंजिश रखे हुए है और मंदिर से निकलने पर जान से मारने की धमकिया देता था। पंचायत द्वारा गली में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देता है कि दिनांक 9 जुलाई 26 को प्रातः लगभग 4 बजे गाड़ी में पंकज तथा इंद्र आते हैं और पंकज की पत्नी अपने घर से एक लाठी लेकर आती है और तीनों बाबा को घसीटते हुए मंदिर के बाहर गली में लेकर आते हैं और नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद वे बाबा को उठाकर मंदिर के साथ बनी कुटिया/कमरे में डाल देते हैं। गांव के लोगों ने घायल बाबा को ईलाज के एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को सौंपी गई। टीम ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी पंकज वासी अढोनी जिला कुरुक्षेत्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया है।0
0
Report
Advertisement
स्वामी आनंद स्वरूप बोले: मठ‑मंदिरों का सरकारी नियंत्रण तुरंत हटाएं
Haldwani, Uttarakhand:एंकर : हरिद्वार के शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने हल्द्वानी प्रवास के दौरान मठ-मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर के मठ और मंदिरों को तत्काल सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए। स्वामी आनंद स्वरूप का आरोप है कि कुछ सरकारी अधिकारियों की सनातन धर्म में कोई आस्था नहीं है और उनकी नजर केवल मंदिरों की संपत्ति व आय पर रहती है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में लगातार हो रही चंदे और अन्य सामान की चोरी भी गंभीर चिंता का विषय है। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि श्रीराम ही भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लेकर आए थे और श्रीराम ही समय आने पर भाजपा की सत्ता से विदाई भी करेंगे। बाइट : स्वामी आनंद स्वरूप, शांभवी पीठाधीश्वर उन्होंने तत्काल सभी मठ और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की है...उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी आज मठ-मंदिरों में पोस्टिंग कराने को लेकर बेताब हैं...लेकिन ऐसे अधिकारियों की सनातन पर कोई आस्था नहीं है...इनकी निगाह केवल हिंदू आस्था के केंद्रों पर है...जहां से ये भ्रष्टाचार कर खूब धन कमा सकें... बाइट- स्वामी आनंद स्वरूप, शांभवी पीठाधीश्वर0
0
Report
मैनपुरी-करहल 11 हजार लाइन की चपेट में छात्र की मौत,परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में करंट से छात्र की मौत,विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप,करहल क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना करहल थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरऊ की है,कक्षा चार का छात्र अखिलेंद्र उर्फ मोगली शुक्रवार दोपहर गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर चढ़कर अमिया तोड़ रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना परिजन शव लेकर विद्युत उपकेंद्र सिमरऊ पहुंचे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर सीओ करहल और पुलिस पहुंची,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। SDO उपेंद्र सिंह ने कहा कि 3 दिन के अंदर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी,घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
पटना: नीरज कुमार सिन्हा भाजपा के नए प्रत्याशी
Bikram, Bihar:पटना नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के नए प्रत्याशी...0
0
Report
Advertisement
आगरा में मुख्यमंत्री को गालियाँ देने वाला आरोपी जेल पहुँचा; वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग जी मीडिया की खबर का बड़ा असर मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाला मुस्लिम शख़्स पहुंचा सलाखों के पीछे पुलिस गिरफ्त में आते ही हाथ जोड़कर माफी मांग रहा शख्स वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई एत्माद्दौला पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस को भी गालिया देते अपलोड है कई वीडियो0
0
Report
स्कूल के बाहर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को गंभीर रूप से घायल किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के बाहर दबंगों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। मामूली सी बात पर छात्र और उसके भाई पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की छुट्टी हुई थी। और कार चालक युवक अपने छोटे भाई को लेने स्कूल पहुंचा था। तभी स्कूल गेट के बाहर इलाके के एक दबंग की बाइक कार से हल्की सी टकरा गई। और बाइक सवार गुंडे ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कार चालक ने माफी मांगनी चाही तो दबंग भड़क गया। उसने फोन कर अपने 8-10 साथियों को बुला लिया। इसी बीच छुट्टी के बाद छात्र अपने भाई के साथ स्कूल से बाहर निकला और कार में बैठने जा रहा था। पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने दोनों को घेर लिया। लाठी-डंडों और लात घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और दौड़ा दौड़ा कर सड़क पर जमकर पीटा। हमले में छात्र के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। भाई के सिर और पीठ पर गहरे घाव हैं। खून से लथपथ दोनों को मौके पर मौजूद लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 10 दबंगों के खिलाफ केस दर्ज करके फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों तलाश में जुटी रही हैं0
0
Report
कुरुक्षेत्र पुलिस की सख्त कार्रवाई: मंदिर में मारपीट के आरोपियों ने गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस की सख्त कार्रवाई। थाना सदर थानेसर की टीम ने अढोनी गाँव के मंदिर में पुजारी के साथ बेरहमी से मारपीट करने के दम्पति पंकज और उनकी पत्नी को किया गिरफ्तार। कानून को हाथ में लेने वालों के लिए कोई जगह नहीं है0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर से भाजपा ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा
Noida, Uttar Pradesh:बांकीपुर से भाजपा ने बदला उम्मीदवार अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा बनाए गए उम्मीदवार0
0
Report
STF ने यूपीआई ठगी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार; नकली योजनाओं से हुआ धन हड़प
Noida, Uttar Pradesh:STF को मिली सफलता: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं अधिक पैसा कमाने के प्रलोभन देकर लोगों के नाम के SIM एक्टिवेट कराकर उससे UPI ID बनाकर विभिन्न गेमिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले समूह के चार सदस्य गिरफ्तार; अभियुक्त अभिषेक वर्मा, नीरज वर्मा, रवि दीप कुमार और आदेश वर्मा के पास से अहम दस्तावेज, मार्को फिंगर मशीन, कई बैंकों के ATM कार्ड आदि बरामद; STF ने सभी अभियुक्तों को थाना कोतवाली क्षेत्र सदर जनपद खीरी से गिरफ्तार किया; STF ने अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सदर, खीरी में गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.0
0
Report
बलिया: सहकारी बैंक बैठक में बेरोजगारी पर सहकारिता मंत्री का बड़ा प्रस्ताव
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में सहकारी बैंक के 46वे वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में यूपी सरकार के सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी बेरोजगारी है और इसका निजात सहकारिता विभाग में है क्योंकि इसमें असीम संभावनाएं हैं और Ola और Uber की तर्ज पर भारत टैक्सी की शुरुआत की जाएगी जिसका किराया भी कम होगा। वही जे पी एस राठौर ने कहा कि किसानो को हम सस्ती ब्याज दर पर ऋण देंगे। जो भूमि विकास बैंक अभी साढ़े ग्यारह प्रतिशत पर देती थी उसे हम अब 6% पर देंगे ताकि किसान ज्यादा ऋण ले सके और आसानी से चुका सके। वहीं अखिलेश यादव का बयान कि सनातन ही समाजवाद है के सवाल पर जे पी एस राठौर ने कहा कि समाजवाद का सनातन से कोई मतलब नहीं है और सनातन धर्म की रक्षा करने वाले हम सब लोग हैं और हम सनातन धर्म और हिन्दू धर्म की रक्षा करेंगे।0
0
Report
Advertisement
PMGSY महाप्रबंधक के खिलाफ संविदाकारों का दबाव बढ़ा: हटाने की मांग तेज
Satna, Madhya Pradesh:सतना। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के महाप्रबंधक (GM) उमेश कुमार साहू की तानाशाही , और भ्रष्टाचार के खिलाफ संविदाकारों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। कार्यालय परिसर में चल रहे इस धरने का आज पांचवा दिन है। करीब आधा सैकड़ा संविदाकारों ने महाप्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जीएम साहू पेमेंट पास करने के बदले मोटी कमीशन खोरी कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर अड़े संविदाकारों ने आज ढोल-नगाड़े बजाकर अनोखे अंदाज में मंच से अपनी बात रखी। संविदाकार अब जीएम को हटाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा संभाग के नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक (CGM) संजय वर्मा तुरंत सतना कार्यालय पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे संविदाकारों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। संजय वर्मा (मुख्य महाप्रबंधक,PMGSY रीवा संभाग): मैने कल ही पदभार ग्रहण किया है। संविदा कारों ने महाप्रबंधक पर गंभीर भ्रष्टाचार और गलत पेमेंट के आरोप लगाए हैं। मैं मामले की बारीकी से जांच कर रहा हूं। संविदाकारों को आश्वासन दिया है कि जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
BJP डर से रणछोड़ बना, महागठबंधन की रेखा गुप्ता से जीत की उम्मीद
Bikram, Bihar:भारतीय जनता पार्टी के बाकीपुर प्रत्याशी जिस तरीके से आज पारिवारिक कारण बताकर रणछोड़ साबित हुए, वह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशित हार से डरी हुई है।जिस तरीके से कांग्रेस ने कल महागठबंधन के राजद के प्रत्याशी को समर्थन देकर पूरा माहौल बदल दिया, तो उससे भयभीत होकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नाक की सीट और साख की सीट पर प्रत्याशित हार को देखते हुए रणछोड़ बनने में ही भलाई समझी। और यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की 'बी टीम' जन सुराज भी मैदान में है, उसको भी पटखनी हमारी प्रत्याशी महागठबंधन की रेखा गुप्ता देने जा रही हैं। और यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी सवर्णों में जिस तरीके से उसके खिलाफ रोष है, उसको भांप चुकी है और मैदान छोड़कर भाग चुकी है।0
0
Report
देवरा गांव में पत्थर जैसी सड़कों से प्रसूता को कांधे पर अस्पताल पहुँचना पड़ा
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले से स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलती एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जहाँ एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा उपरांत कांधे पर लाद कर परिजन और ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे हैं। दरअसल पूरा मामला ग्राम पंचायत देवरा का है जहाँ सड़क में कीचड़ होने के कारण कोई भी वाहन गाँव नहीं पहुँच पा रहा है, और इसी वजह से प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों ने जब 108 एम्बुलेंस को कॉल किया तो एम्बुलेंस चालक ने गाँव के भीतर एम्बुलेंस लाने से मना कर दिया, जिसके बाद परिजन प्रसव पीड़िता को कांधे में लाद कर नेशनल हाईवे तक पहुँचे, जिसके बाद एम्बुलेंस उसे अस्पताल लेकर पहुँची जहाँ प्रसूता ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। ब bite-01 सुनील रौतेल (प्रसूता का पति) ब Bite-02 प्रसूता ब Bite-03 लक्ष्मी सिंह (आशा कार्यकर्ता) देवर ग्राम देवरा उमरिया जिले की सीमा पर स्थित बैगा बाहुल्य गाँव है और इसे सेना में शहीद स्वागत भूप सिंह के नाम से भी जाना जाता है। इस गाँव में वर्षों से सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण लगातार परेशान रहते हैं। बैगा बाहुल्य गाँव में प्रधानमंत्री जनमन योजना से करोड़ों रुपए की लागत से सड़क निर्माण स्वीकृत किया गया लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को मशक्कत का सामना करना पड़ता है। ब Bite-04 वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम देवरा ब Bite-04 मिथिलेश यादव स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार के दावे चाहे कितने बड़े हों लेकिन ज़मीनी हकीकत यही है कि प्रसव पीड़िता के घर एम्बुलेंस उसे लेने नहीं जा पा रही है; वजह चाहे सड़क हो या फिर कुछ और।0
0
Report
Advertisement
