संभल जिले का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया, DM ने की महोत्सव की शुरुआत
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल जिले की स्थापना के 13 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय बहजोई स्थित बड़ा मैदान में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया की अध्यक्षता में स्थापना दिवस महोत्सव की शुरुआत हुई। जनपद संभल की स्थापना 28 सितंबर 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती द्वारा की गई थी जब मुरादाबाद जनपद की दो तहसील संभल और चंदौसी तथा बदायूं की गुन्नौर तहसील को मिलाकर संभल जनपद बनाया गया था। हालांकि, 13 वर्षों तक स्थापना दिवस नहीं मनाया गया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
