244302
संभल में SP के.के. विश्नोई ने किए 16 इंस्पेक्टर और 4 दरोगाओं के ट्रांसफर
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में SP के.के. विश्नोई ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 16 इंस्पेक्टर और 4 दरोगाओं के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर किए हैं।
SP ने 4 इंस्पेक्टर और 1 दरोगा का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है। इस अचानक ट्रांसफर से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि एसपी अभी और भी कई इंस्पेक्टर और दरोगा के ट्रांसफर कर सकते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साजिद रशीदी ने इस्लामिक कानून के पक्ष में बयान दिया, संविधान सर्वोपरि
Mumbai, Maharashtra:साजिद रशीदी ने देश में इस्लामिक कानून की वकालत की है, साजिद रशीदी के बयान पर ऐसे मुस्लिमों और मौलाना की बाइट करवा दें...जो कहें कि देश में संविधान ही सर्वोपरि है, लखनऊ से, बरेली से, मुंबई से बाइट करवा दें. logon Ne kaha ki Hindustan mein shariya Kanoon nahin chal sakta Hindustan mein Baba Sahab Ambedkar ka jo sanvidhan hai vahi chalega aur aise Maulana Jo byan dete Hain unko chahie ki vah Hindustan mein rahte hain to Baba Sahab Ambedkar ke Kanoon ko Mane agar unko shariya Kanoon chahie to Pakistan aur Saudi Arab jakar Rahe0
0
Report
मुरैना के भुजरिया पर्व में बंदूक से मटके फोड़ने का वीडियो वायरल, पुलिस निगरानी सवाल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना | भुजरिया पर्व पर बंदूकों से मटके फोड़ने का वीडियो वायरल मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के पसर्ता गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भुजरिया पर्व के दौरान गांव में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तालाब किनारे एकत्रित हुए। वायरल वीडियो में कई ग्रामीण बंदूकों से निशाना लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और गोलियां चलाकर मटकों को फोड़ते नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच खुलेआम इस तरह बंदूकों से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और इसमें इस्तेमाल किए गए हथियारों की वैधता की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। अब सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में लोग हथियार लेकर फायरिंग कर रहे थे, तो मौके पर पुलिस की मौजूदगी थी या नहीं? पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी。0
0
Report
रक्षा खड़से ने अमृत महोत्सव में पारिवारिक समागम, पवार समेत नेताओं का सम्मान
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव रक्षा खड़से बाईट्स रक्षा खडसेंकडून नाथाभाऊंच्या अमृत महोत्सवाची कौटुंबिक जबाबदारी स्वीकारत सर्वपक्षीय नेत्यांना निमंत्रण राजकारणाच्या पलीकडे परिवाराचे नाते महत्त्वाचे; शरद पवारांच्या उपस्थितीने अमृत महोत्सवाला मिळाला मान भामेजमध्ये मी, राष्ट्रवादीत नाथाभाऊ; विचारधारा वेगळी असली तरी कौटुंबिक नाते कायम असल्याचे स्पष्ट भाजपमध्ये मी आमदार गैरहजर राहिल्याची खंत नाही; आले आणि न आलेल्या सर्व नेत्यांबद्दल रक्षा खडसेंनी व्यक्त केला आदर लक्षात ठेवा, केंद्रीय मंत्री रक्षाताई खड़से, शरद पवार आणि भाजपच्या केंद्रीय मंत्र्यांनी केला सत्कार आम्हाला राजकारणाच्या पलीकडेही अनेक कार्यक्रम होत असतात. अशा कार्यक्रमांना विरोधी पक्षाचे नेतेही उपस्थित राहतात. कारण राजकारणाच्या पलीकडे प्रत्येकाचे एक सामाजिक आणि पारिवारिक जीवन असते. कार्यक्रमामध्ये राजकारणाचा कोणताही उल्लेख न करता सर्वांना निमंत्रण देण्याचे काम आम्ही केले. काहींनी फोनवरून शुभेच्छा दिल्या, तर काही जण प्रत्यक्ष येऊन गेले. माझ्या पक्षाचा आणि माझ्या नेत्यांचा मला अभिमान आहे. मात्र, त्या पलीकडे जाऊन मी या घरची सून आहे. त्यामुळे या संदर्भातील माझे कर्तव्य मी नक्कीच पार पाडत आहे. नाथाभाऊंची खूप इच्छा होती की, त्यांचा अमृत महोत्सव साजरा व्हावा. त्यामुळे परिवारातील सदस्य म्हणून आम्ही हा कार्यक्रम आयोजित केला आहे. शेवटी काहीही झाले तरी हा आमचा परिवार आहे. आमचे एकमेकांशी असलेले नाते कोणापासूनही लपलेले नाही. हा कार्यक्रम सर्वपक्षीय ठेवला आहे, जेणेकरून सर्वांचा मानसन्मान व्हावा. गेल्या पाच-सहा दिवसांपासून मी एक सून आणि परिवारातील सदस्य म्हणून या कार्यक्रमात सहभागी झाले आहे. मुक्ताईनगर मतदारसंघातील जनतेची सेवा करण्यासाठी हे सात दिवस मी keluarga सदस्य म्हणून काम करत आहे. प्रत्येक पक्षाचा नेता महत्त्वाचा असतो. त्याला मानसन्मान मिळाला पाहिजे. आज आम्हाला आनंद आहे की शरद पवार साहेब आणि इतर नेते या ठिकाणी उपस्थित राहिले. राजकारणाच्या पलीकडेही अनेक कार्यक्रम होत असतात. अशा कार्यक्रमांना विरोधी पक्षाचे नेतेही उपस्थित राहतात. कारण राजकारणाच्या पलीकडे प्रत्येकाचे एक सामाजिक आणि पारिवारिक जीवन असते. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री पंकजा मुंडे, विनोद तावडे तसेच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघाचे पदाधिकारी यांना निमंत्रण देण्यात आले होते. मात्र, प्रत्येकजण आपल्या सोयीनुसार येऊन नाथाभाऊंना वाढदिवसाच्या शुभेच्छा देत आहे. परिवारातील सदस्य असल्यामुळे हे माझे कर्तव्य आहे.0
0
Report
Advertisement
डारदाहिन्द गांव में ग्राम पंचायत बहाली के लिए निकाय चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Tonk, Rajasthan:डारदाहिन्द के ग्रामीणों ने किया निकाय चुनाव के बहिष्कार का ऐलान. पुनः ग्राम पंचायत बनाने की मांग, SDM-तहसीलदार की समझाइश भी बेअसर. टोंक निकाय चुनाव 2026 को लेकर डारदाहिन्द गांव में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि गांव को पुनः ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए. ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे निकाय चुनाव में एक भी वोट नहीं डालेंगे और गांव से कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ेगा. ग्रामीणों को समझाने के लिए SDM सीमा खेतान और तहसीलदार अजित पाल सिंह यादव गांव पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर चुनाव में मतदान करने की अपील की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और प्रशासन की समझाइश को मानने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पिछले करीब 18 महीनों से गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं. उनका आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर गांव की समस्याओं को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई. ग्रामीणों ने कहा कि यदि गांव को नगर निकाय में शामिल किया गया तो हर चीज के दाम बढ़ेंगे और इसके बावजूद गांव का विकास नहीं होगा. ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा, "प्रशासन कहेगा तो हम मुर्गा बन जाएंगे, लेकिन एक भी मत नहीं डालेंगे." ग्रामीणों ने यह भी कहा कि चुनाव के दिन गांव के गेट पर ताला लगाया जाएगा और किसी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग को लेकर प्रशासन की ओर से SDM और तहसीलदार गांव पहुंचे, लेकिन उनकी मांग के बावजूद कोई भी नेता उनसे मिलने नहीं आया. ग्रामीणों ने SDM सीमा खेतान का आभार जताते हुए कहा, "कम से कम आपने हमारी सुध तो ली, वो भी 18 महीने बाद." ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि न तो वे मतदान करेंगे और न ही किसी राजनीतिक दल से कोई प्रत्याशी गांव से उम्मीदवारी जताएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक डारदाहिन्द को पुनः ग्राम पंचायत नहीं बनाया जाता, उनका आंदोलन और चुनाव बहिष्कार जारी रहेगा.0
0
Report
विहिप सोनभद्र बैठक: 51 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य, दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में स्थापना दिवस से लेकर हित चिंतक अभियान, दुर्गा अष्टमी समारोह और अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। विहिप ने जिले में 51 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य तय किया है, जबकि स्थापना दिवस पर 38 बड़े और 250 छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रॉबर्ट्सगंज नगर मुख्यालय के एक निजी होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय ने की। उद्घाटन सत्र में प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने संगठन के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि जिले में स्थापना दिवस के 38 बड़े कार्यक्रम और 250 स्थानों पर छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों की ओर से 39 स्थानों पर दुर्गा अष्टमी समारोह आयोजित करने की योजना है। बैठक के दौरान संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय ने संगठन के कार्यक्रमों को गांव और प्रखंड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में 51 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों को भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही गई। समापन सत्र में प्रांत के सह मंत्री एवं सोनभद्र विभाग के पालक सत्य प्रकाश सिंह ने बजरंग दल की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। टोली मिलन, बलोपासना, गौ रक्षा, संतों तथा मंदिरों के अर्चक-पुरोहितों की सूची तैयार करने, सेवा कार्यों का विस्तार और रामायण परीक्षा एवं सत्संग विस्तार योजना जैसे विषयों पर दिशा-निर्देश दिए गए। महर्षि वाल्मीकि जयंती और वंदे भारत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यात्रा निकालने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, सह गौ रक्षा प्रमुख सत्य प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र जी सहित जिले और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा ने किया।0
0
Report
हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी की हत्या: पुलिस की लापरवाही से मौत
Noida, Uttar Pradesh:सुशान्त गोल्फ सिटी कोतवाल की लापरवाही से गई हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी की जान थाना क्षेत्र से बीते शनिवार को लापता हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का मिला शव दुबग्गा क्षेत्र में नहर में मिला शव, गोली मार कर हत्या किये जाने की आशंका हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को मिली हुयी थी सरकारी सुरक्षा उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी के राजेपुर के रहने वाले मृतक धीरेन्द्र प्रताप सिंह गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी पुलिस की हीलाहवाली से गई जान गुमशुदगी दर्ज कर सो गई थी सुशांत गोल्फ सिटी थाना की पुलिस परिजनों का आरोप, समय से अगर ढूंढने की कोशिश पुलिस करती तो नहीं होती मौत0
0
Report
Advertisement
गोंडा में चिवरहा में जंगली जानवर ने भेड़ों पर हमला, 6 मौतें, 4 घायल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के तरबगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिवरहा में एक जंगली जानवर ने भेड़ों पर हमला कर दिया। इस हमले में छह भेड़ों की मौत हो गई। जबकि चार भेड़ें घायल हैं और पांच बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना आज रविवार तड़के करीब 3 बजे हुई है। भेड़ पालक जगराम ने जब जंगली जानवर दीवार कूदकर बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया। जब उन्होंने जानवर को भगाने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। जगराम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। रात के अंधेरे के कारण जानवर की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई। जंगली जानवर की पहचान की लिए वन विभाग द्वारा कैमरा लगाया गया है अभी जंगली जानवर की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी इस घटना से करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हल्का लेखपाल नीतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जंगली जानवर के हमले में मृत,घायल तथा लापता जानवरों की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।0
0
Report
छिंदवाड़ा: 55 हजार में पिस्टल खरीदी, दो गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पोआमा पानी टंकी के पास एक सफेद कार में बैठे 2 युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. तलाशी में उनके पास से 1 देशी पिस्टल, 1 छर्रे वाली पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की है. देहात थाना प्रभारी गोविंद राजपूत ने बताया कि 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 युवक पोआमा ने पानी टंकी के पास कार में हथियार और कारतूस लेकर बैठे हैं. सूचना मिलते ही वरिष्ठ विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई, और दोनों युवकों को पकड़ा गया. जिनके कब्जे से हथियार बरामद किए. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश के 1 व्यापारी से 55 हजार रुपए में पिस्टल और कारतूस खरीदे थे। पुलिस अब हथियार बेचने वाले व्यापारी की तलाश में जुट गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास मर्सकोले और मिथुन के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ छिंदवाड़ा जिले के देहात, कुण्डीपुरा, मोहखेड़ और कोतवाली थानों में पहले से अपराध दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 3(5) बीएनएस एवं 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.0
0
Report
विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह के पिता का निधन
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। पूर्व पर्यटन मंत्री एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह के पिता का देहांत हो गया जिसकी खबर सुनते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । स्थानीय गांव निवासी हरिवंश सिंह उम्र 84 वर्ष रविवार की शाम 4:00 बजे ऑक्सीजन लेवल कम व बीपी बढ़ने की वजह से आकस्मिक निधन हो गया। मौत की सूचना सुनने पर गांव सहित आसपास गांव के लोगों का विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के दरवाजे पर लोगों का आना-जाना लगा रहा वही परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
डेरा बस्सी में महंगाई- बेरोजगारी के विरोध पर कांग्रेस का खुला प्रदर्शन
Dera Bassi, Punjab:डेराबस्सी। महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से पूरे देश भर में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र डेरा बस्सी में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण बेरोजगारी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की मांग की। इस प्रदर्शन में डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व यूथ कांग्रेस उप प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आम जनता को महंगाई से राहत और युवाओं को रोजगार नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी。0
0
Report
गुरदासपुर में घर के भीतर बुजुर्ग महिला के बाल खींचकर युवक फरार, CCTV कैद
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur घर अन्दर बैठे लोग भी नहीं सुरक्षित, घर अन्दर बैठी बुजुर्ग महिला की बालियाँ झपट कर नौजवान फरार लूटखोह और चोरी की वारदातें लगातर बढ़ रही हैं। चोर लुटेरे इतने बेखौफ हो चुके हैं कि घर अन्दर बैठे लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गुरदासपुर के कस्बा धारिवाल से सामने आया है जहाँ घर अन्दर बैठी एक बुजुर्ग महिला के बाल झपट कर नौजवान फरार हो गया। यह लुटेरा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
प्रतापगढ़ पहुंचे अशोक गहलोत ने जन आक्रोश महारैली को दिया संबोधन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पहुंचे अशोक गहलोत, दिवाक माता के दर्शन के बाद जन आक्रोश महारैली को किया संबोधित प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दिवाक माता के दर्शन किए और इसके बाद कांग्रेस की ओर से आयोजित जन आक्रोश महारैली के समापन अवसर पर सभा को संबोधित किया। गहलोत करीब 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से दिवाक माता पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे महारैली के सभा स्थल पर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने भजनलाल शर्मा सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में युवा, किसान, कर्मचारी और आमजन परेशान हैं। गहलोत ने पेपर लीक, रोजगार, बिजली, चिकित्सा, सड़क और खाद की किल्लत जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। युवाओं के मुद्दे पर गहलोत ने कहा कि रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे युवाओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या और सरकारी चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आमजन को राहत देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनमें से कई योजनाओं को बंद या कमजोर कर दिया, जिसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। गहलोत ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली और किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान खराब सड़कों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से फसल पर असर पड़ने की चिंता बनी हुई है। जन आक्रोश महारैली के जरिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का संदेश दिया। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और शहर-शहर जाकर आमजन की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। दिवाक माता से शुरू हुए गहलोत के दौरे और महारैली में उनके संबोधन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी और सरकार को आमजन की समस्याओं के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए पार्टी सड़क पर संघर्ष करेगी।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना के औद्योगिक क्षेत्र में टाइल्स मिस्त्री की मौत, हत्या की आशंका
Sikar, Rajasthan:टाइल्स मिस्त्री का संदिग्ध अवस्था में मिला शव। औद्योगिक क्षेत्र स्थित शराब ठेके के पास की है घटना। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। पथवारी का मोहल्ला निवासी है मृतक सुलतान। कोतवाली पुलिस जुटी मामले की जांच में। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में एक टाइल्स मिस्त्री का शव शराब की ब्रांच के पास लहूलुहान हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर परिजन उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुल्तान कुमावत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुल्तान टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और किसी काम से औद्योगिक क्षेत्र गया था। देर शाम उसका शव शराब के ठेके से करीब 40 मीटर आगे पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जबकि नाक से भी खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। परिजनों ने सुल्तान की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों और युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच में जुटी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
राजस्थान बोर्ड की 2027 मुख्य परीक्षाएं: छात्र संख्या 20 लाख के पार, 6500 केंद्र प्रस्तावित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2027 की मुख्य परीक्षाओं में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। प्रदेशभर से करीब 20 लाख 40 हजारविद्यार्थियों ने 10वीं, 12वीं और समकक्ष परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। यह संख्या वर्ष 2026 की तुलना में करीब 40 हजार से अधिक है। बढ़ी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने इस बार 6500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की है । बोर्ड को प्राप्त आवेदनों में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या 11 लाख से अधिक है। शेष विद्यार्थी 12वीं और अन्य समकक्ष परीक्षाओं में शामिल होंगे। जबकि सत्र 2026 में 19 लाख 98 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा म में प्रदेशभर में करीब 6187 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या के साथ केंद्रों की संख्या बढ़ाना बोर्ड के सामने बड़ी चुनौती होगी。0
0
Report
श्री महावीर जी मंदिर पर ठेला हटाने के विरोध में धरना, बाजार बंद
Karauli, Rajasthan:श्री महावीर जी में मुख्य मंदिर मार्ग पर चाट-पकोड़ी के ठेले लगाने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा इन ठेलों को हटवाए जाने के विरोध में ठेला संचालकों और उनके परिजनों ने मंदिर के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताते हुए स्थानीय बाजार भी बंद करा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह वर्षों से सड़क किनारे खाली स्थान पर ठेला लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तानाशाही के चलते उन्हें हटा दिया। जिससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने इस कार्यवाही में शामिल होने से अपना पल्ला झाड़ लिया। श्री महावीर जी के अलावा हिंडौन से भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा शांति बनाए रखने और समस्या के समाधान के लिए वार्ता जारी है।0
0
Report
Advertisement
