Back
UPSC 2025 फाइनल: ऋषभ जैन AIR 163 के साथ IPS कैडर की उम्मीद बढ़ीं
NJNEENA JAIN
Mar 06, 2026 13:35:46
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके साथ ही सफल उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी घोषित की गई है. इस परीक्षा में सहारनपुर के राघवपुरम निवासी ऋषभ जैन ने ऑल इंडिया रैंक 163 हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है. खास बात यह है कि ऋषभ पहले से ही इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) के अधिकारी हैं, लेकिन बेहतर रैंक और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने दोबारा परीक्षा दी. इस रैंक के आधार पर उनके भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में चयन होने की संभावना है. उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ऋषभ जैन पहले से ही IRS के अधिकारी हैं. उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक 377 प्राप्त की थी, जिसके आधार पर उन्हें IRS सेवा मिली थी. वर्तमान में वह नागपुर में आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के पद पर कार्यरत हैं. हालांकि पिछली बार मिली रैंक से वह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्होंने दोबारा परीक्षा देने का फैसला किया. पिछले बार के मुकाबले बेहतर रैंक उन्होंने हासिल किया और IPS अधिकारी बनने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गए. ऋषभ जैन का जीवन संघर्षों से भी जुड़ा रहा है. उनके पिता राजतिलक जैन का वर्ष 2004 में निधन हो गया था. इसके बाद उनकी मां सुनीता जैन ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और अपने बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. सुनीता जैन प्रोफेसर हैं और कठिन परिस्थितियों में भी बेटे की पढ़ाई और सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऋषभ जैन की शादी चण्डीगढ़ निवासी पूर्णिमा सूदन से हुई; उनकी पत्नी पूर्णिमा भी सिविल सेवा में अधिकारी हैं और वह भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) में कार्यरत हैं. इससे पहले वह इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) में भी सेवाएं दे चुकी हैं. दोनों ही पति-पत्नी देश की महत्वपूर्ण सेवाओं में कार्य कर रहे हैं. माता सुनीता जैन इस सफलता के लिए भगवान का धन्यवाद कर रही हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report