247001
सहारनपुर में अनोखी चोरी सीसीटीवी में कैद
Saharanpur, Uttar Pradesh:अब तक आपने बाइक चोरी, मकान में चोरी समेत अन्य चोरी की घटनाएं देखी होगी लेकिन सहारनपुर के देवबंद में एक अनोखी चोरी हुई है, वह भी हुक्के की। पूर्व सभासद इसरार गोरी के घर में रखा हुक्का ही चोरी हो गया। हुक्का चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्ती के विवाह समारोह में रसगुल्ले के विवाद से तंदूर हादसा, 11 वर्षीय बालक झुलसा
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में एक मासूम बच्चे को सिर्फ रसगुल्ला खाने की वजह से जलते तंदूर में फेंक देने का आरोप है, जलने की वजह से बच्चा गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, जिसको इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बता दें छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में एक विवाह समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज एक रसगुल्ला के विवाद में कैटरिंग ठेकेदार ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक 11 वर्षीय बालक को जलते हुए तंदूर में फेंक दिया। आग की लपटों से बच्चा चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस गया है। उसे गंभीर अवस्था में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के दुर्जनपुर गांव का निवासी 11 वर्षीय चमन अपनी मां के निधन के बाद से ही बस्ती के बाघानाला स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।वह अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। शादी में खुशी का माहौल था और चमन खेल-कूद रहा था। इसी दौरान वह भोजन स्थल पर गया और वहां रखे रसगुल्ले निकाल कर खाने लगा। आरोप है कि बार-बार रसगुल्ला निकालने पर वहां मौजूद कैटरिंग ठेकेदार अपना आपा खो बैठा। उसने पहले बच्चे को पकड़कर डराया और फिर उसे उठाकर जलते हुए तंदूर के ऊपर बिठा दिया इसी बीच अनियंत्रित होकर बच्चा सीधे तंदूर के भीतर जा गिरा। तंदूर से बच्चे की चीखें सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। उसे तत्काल अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी ठेकेदार मौके से फरार हो गया है। पीड़ित बच्चे के मामा देवीदीन निषाद ने आरोपी तंदूर कारीगर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक बच्चा आग में जल गया है, जिस मामले में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
संभल में अवैध इमामबाड़े और ईदगाह पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल। संभल में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर बनाई गई इबादत गाहों को ध्वस्त किए जाने के लिए प्रशासन सख्त एक्शन में .. विछोली के बाद आज असमोली के मुबारक बंद पुर गांव में बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी .. बिछोली गांव में अवैध इमामबाड़े और ईदगाह को जमींदोज किए जाने के बाद आज असमोली के मुबारक बंद पुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई गौसुल मस्जिद और मदरसे समेत 5 दुकानों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किए जाने की तैयारी। इंतजामिया कमेटी और गांव के प्रधान ने 20 दिन पूर्व अवैध निर्माण को खुद ध्वस्त कराए जाने की प्रशासन से मांग की थी .. अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने के मामले में नाकाम होने पर अब खुद प्रशासन से अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्यवाही की गुहार लगाई है। असमोली थाना इलाके के मुबारक बंद पुर गांव का मामला।0
0
Report
जयपुर में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई; कई खाद्य पदार्थ सीज
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर जयपुर में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी शंकर एजेंसी से कई खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल मौके पर बड़ी मात्रा में सामान भी किया सीज 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश 97 किलो पपीता प्रिजर्व, 142 किलो सोया सॉस 78 किलो चिली सॉस, 120 किलो कॉन्टिनेंटल सॉस 175 किलो कस्टर्ड पाउडर, 240 किलो चेरी पपीता और 750 किलो फलूदा नष्ट श्री अनु मिल्क प्रोडक्ट्स लिमिटेड पर भी कार्रवाई बिलौना घी का एक बैच पाया गया असुरक्षित जिसके बाद 1422 लीटर घी किया गया सीज0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ से शुरू हुआ सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0, 113 किमी हिमालयीय साहसिक पहल
Noida, Uttar Pradesh:चमोली | बद्रीनाथ धाम से भव्य शुभारम्भ चमोली/ उत्तराखंड चमोली | सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का आज पवित्र बद्री-केदार ट्रेल पर भव्य आगाज़ हुआ। इस राष्ट्रव्यापी साहसिक आयोजन का उद्घाटन जनरल अनिल चौहान ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया। देशभर से कश्मीर से कन्याकुमारी तक 300 से अधिक एथलीट इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बद्रीनाथ पहुंचे हैं। प्रतिभागियों का यहां भव्य स्वागत, मेडिकल चेकअप और आवश्यक उपकरण वितरण किया जा रहा है। यह 113 किमी लंबा हाई एल्टीट्यूड मल्टी-स्टेज एंड्योरेंस चैलेंज 16 से 20 अप्रैल 2026 तक गढ़वाल हिमालय के प्राचीन बद्री-केदार ट्रेल पर आयोजित हो रहा है। चैलेंज के प्रमुख चरण: पहला दिन: हेलंग से कलगोट (लगभग 36 किमी); दूसरा दिन: कलगोट से मंडल (लगभग 39 किमी); तीसरा दिन: मंडल से उखीमठ (लगभग 38 किमी). इस दौरान पंच-केदार के प्रमुख धाम — कल्पेश्वर मंदिर, रुद्रनाथ मंदिर और तुंगनाथ मंदिर — से होकर गुजरते हुए समापन श्रीनगर गढ़वाल में होगा। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हिमालयी विरासत के संरक्षण, सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने और ‘वाइब्रेंट विलेज’ अभियान के तहत गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। साथ ही यह स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। देश के विभिन्न राज्यों—जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़—से बड़ी संख्या में युवा और महिला एथलीट इसमें भाग ले रहे हैं। बद्रीनाथ धाम से शुरू हुआ यह चैलेंज न केवल एथलीटों के साहस और सहनशक्ति की परीक्षा है, बल्कि हिमालय और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक भी बन गया है। बाइट- प्रतिभागी 1 से 4 तक0
0
Report
दिल्ली में तापमान रिकॉर्ड: सफदरजंग 40.3°, रिज स्टेशन 41.4°
Noida, Uttar Pradesh:तापमान\nसफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया\nपालम में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा\nलोधी रोड पर अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा\nरिज स्टेशन पर उच्चतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया\nआयानगर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया\n\n1.पश्चिमी विक्षोभ, जो मध्य और ऊपरी-स्तर की उपोष्णकटिबंधीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ (गर्त) के रूप में है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 km ऊपर, लगभग 58°E देशांतर के साथ-साथ 32°N अक्षांश के उत्तर में स्थित है, अभी भी बना हुआ है।2.उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 km ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है।\n3.दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से मणिपुर तक फैला पूर्व-पश्चिम ट्रफ—जो उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिण-पूर्वी असम के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजरता है और समुद्र तल से 1.5 km ऊपर तक फैला है—अभी भी बना हुआ है।\n4.उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम, जिसकी मुख्य हवाओं की गति समुद्र तल से 13.5 km ऊपर लगभग 100 नॉट्स है, अभी भी उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर बनी हुई है।\n\nWeather Forecast Bulletin\n1.अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1-2°C की वृद्धि होगी; उसके बाद के 3 दिनों तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, और फिर 1-2°C की गिरावट आएगी। अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर या सामान्य से काफी ऊपर बने रहने की संभावना है।\n2.अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि होगी, उसके बाद के 24 घंटों में इसमें 2°C की गिरावट आएगी, और उसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।0
0
Report
रामपुरा में घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई, पुलिस ने बचाई जान
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घरेलू विवाद के बाद 28 वर्षीय महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और डॉक्टरों की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, रामपुरा कस्बे में रहने वाली 28 वर्षीय महिला का किसी बात को लेकर अपनी सास से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब काफी देर तक महिला की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसी बीच घर वालों ने खिड़की से झांककर देखा तो महिला फंदे पर झूल रही थी। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोबरा मोबाइल और रामपुरा थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। उस समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और हालात बेहद गंभीर थे। पुलिस ने बिना देर किए दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। महिला फंदे पर झूल रही थी और अचेत अवस्था में थी। पुलिस टीम ने तुरंत महिला को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों और पुलिस की तत्परता के चलते महिला की जान बच गई। इलाज के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। थाना रामपुरा प्रभारी निरीक्षक और पुलिस टीम की सूझबूझ व फुर्ती से बड़ा हादसा टल गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो महिला की जान जा सकती थी। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि घरेलू विवाद किस तरह गंभीर रूप ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती तकरार और मानसिक तनाव लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर रहा है। रामपुरा की यह घटना जहां पुलिस की बहादुरी और तत्परता का उदाहरण बनी, वहीं समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश छोड़ गई कि समय रहते संवाद और समझदारी से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में एसओजी-सरविलांस की मुठभेड़: गैंग गिरफ्तार, भारी चोरी का माल बरामद
Agra, Uttar Pradesh:जालौन में अन्तर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह से एसओजी और सर्विलांस टीम की जंगल में हुई मुठभेड़ जालौन में अन्तर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह से एसओजी और सर्विलांस टीम की जंगल में हुई मुठभेड़, कुख्यात अपराधियों से हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, घायल हुए तीनों अपराधियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी के उपकरण, 2 अवैध तमंचा, 1 रिवाल्वर व 21 कारतूस और 61 हजार कैश बरामद, बरामद हुई रिवाल्वर बदमाशों ने आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज परिसर से की थी चोरी, मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश देश के अलग-अलग प्रान्तों में मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियर कॉलेज के आवासों में चोरी की वारदात को देते थे अंजाम, श्रीलंका समेत भारत के कई प्रदेशों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं कुख्यात बदमाश, जालौन में मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास चोरी को लेकर रेंकी कर रहा था शातिर चोरों का गिरोह, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज उरई के पास स्थित जंगल में मुठभेड़ के दौरान की तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी, पकड़े गए बदमाश मध्य प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के हैं निवासी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगल में हुई मुठभेड़।0
0
Report
HSSC PMT के एडमिट कार्ड जारी, लिंक से आज ही डाउनलोड करें
Noida, Uttar Pradesh:“आपके सपनों के साथ हमेशा खड़ा आयोग!” PMT हेतु एडमिट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं। नोटिस/शॉर्टलिस्ट लिंक - https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9d97-1006-819d-97f0b7070003/result एडमिट कार्ड हेतु लिंक - https://adv012026.hryssc.com0
0
Report
रायपुर कौशल्या विहार सेक्टर-05 में डस्टर पर होंडा सिटी टक्कर, बच्ची बुजुर्ग घायल
Begun, Rajasthan:रायपुर कौशल्या विहार सेक्टर-05 में बडा सड़क हादसा. सड़क पर खडी डस्टर वाहन को होंडा सिटी कार ने पीछे से मारी टक्कर. खौफनाक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज आया सामने. डस्टर कार में बैठी 5 साल की बच्ची और बुजुर्ग महिला को आई गंभीर चोटे. भाठागांव निवासी अनिल शुक्ला अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए खडी की थी डस्टर. पीछे से तेज रफ्तार होंडा सिटी कार की टक्कर से 40 मीटर तक उछली डस्टर वाहन. डस्टर से 4 से 5 लोग उतर चुके थे मंदिर दर्शन के लिए. होंडा सिटी कार चालक पेशे से डॉक्टर. मासुम बच्ची और बुजुर्ग महिला का इलाज जारी. टिकरापारा थाना इलाके का मामला.0
0
Report
Advertisement
सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: शिक्षा और भारतीय चिंतन को प्रेरित करती आवाज
Noida, Uttar Pradesh:प्रख्यात दार्शनिक व शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि。 आपका जीवन शिक्षा, संस्कार और भारतीय चिंतन की महान परंपरा का उज्ज्वल प्रतीक है。 आपके विचारों की ज्योति सदैव शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के पथ को प्रकाशित करती रहेगी。0
0
Report
HUDCO गैरेज में कार आग: दमकल ने मोके पर बुझाई blaze
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हुडको पानी टंकी के सामने स्थित गैराज में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग के कारण कार धू-धू कर जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गई। वही आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। देर रात गैरेज के अंदर से अचानक धुआं निकलने लगा; आसपास के लोगों ने फौरन इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची और 1 दमकल की गाड़ी की मदद से आग बुझाने का काम किया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।0
0
Report
दिल्ली: मसूद बोले– परिसीमन से अनुपातिक प्रतिनिधित्व घटेगा; महिला आरक्षण पर विरोध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "यह हिंदू-मुसलमान की बात ही नहीं है। हम तो महिला आरक्षण के पक्षधर हैं लेकिन यह महिला आरक्षण का बहाना बनाकर ये परिसीमन को लाना चाहते हैं और परिसीमन भी इस तरह करना चाहते हैं कि पूरे देश में जो अनुपातिक प्रतिनिधित्व है वह घट जाएगा, हमारा विरोध उसपर है। महिला आरक्षण को लेकर कोई विरोध नहीं है। प्रधानमंत्री ने 2023 में कहा था कि यह अगली जनगणना के बाद लागू होगा, फिर इतनी जल्दी क्यों है?..."0
0
Report
Advertisement
वार्ड 6 में विकास के मुद्दे बने मुख्य एजेंडा, जनता ने साफ मांगे रखीं
Panchkula, Haryana:नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही वार्ड नंबर 6 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज वार्ड में एक चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। चौपाल में क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई जगहों पर सड़कें टूटी हुई हैं, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। वहीं, सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि नियमित सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी समस्याएं भी प्रमुख रूप से उठाई गईं। लोगों का कहना था कि चुनाव के समय वादे तो किए जाते हैं, लेकिन बाद में समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। चौपाल में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि इस बार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय निवासियों ने साफ शब्दों में कहा कि इस बार वे उसी उम्मीदवार को वोट देंगे, जो उनके वार्ड के विकास के लिए ईमानदारी से काम करेगा। चुनावी माहौल के बीच वार्ड नंबर 6 की यह चौपाल यह संकेत दे रही है कि इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे ही सबसे बड़ा चुनावी एजेंडा बनेंगे।0
0
Report
बबीता सिंह चौहान ने 33% आरक्षण पर आधी आबादी को विकसित भारत की ताकत बताया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा, "मैं आधी आबादी की तरफ से प्रधानमंत्री को महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लाने के लिए धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने सोचा कि महिलाओं को भी मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। निश्चित रूप से महिलाएं जब लोकसभा और विधानसभा में आएंगी तो एक तस्वीर बदलेगी... प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत का जो सपना है वह तब तक पूरा नहीं हो पाएगा जब आधी आबादी अहम भूमिका में नहीं आएगी... नारी शक्ति कोई नारा नहीं बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है..."0
0
Report
मोदी की अपील के बाद सांसदों की चर्चा: किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "सभी सांसद चर्चा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है और मुझे लगता है कि उस अपील के बाद किसी राजनीतिक दल को किसी प्रकार के भ्रम में नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत साफ शब्दों में कहा है कि किसी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा... इसके बाद भी अगर कोई पार्टी विरोध कर रही है तो वे राजनीति के अलावा और कुछ नहीं कर रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
