icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
247001
Neena JainNeena JainFollow19 Jun 2024, 07:44 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्राह्मण धर्मगुरुओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी पर विवेक पांडे के खिलाफ मामला दर्ज

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्राह्मण धर्मगुरुओं व ब्राह्मणों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर दर्ज हुआ मामला - पूर्व में भी अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर दर्ज हुआ था मामला - प्रेमानन्द,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री,अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी - शिवसैनिकों ने ज्ञापन देकर की थी कार्यवाही की मांग - सिटी कोतवाली में विवेक कोल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मामला - कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी बाइट 1विवेक पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष शिवसेना बाइट 2 थाना प्रभारी दिव्य त्रिपाठी सिटी कोतवाली
0
0
Report

पथरिया में किसान की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल, बाजार हुआ प्रभावित

Damoh, Madhya Pradesh:पथरिया में किसान की संदिग्ध मौत के बाद बबाल.. दमोह जिले के पथरिया में कल शाम हुई एक किसान की संदिग्ध मौत के बाद आज पुलिस कार्यवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर जमकर बबाल काटा है और इस बबाल की वजह से त्यौहार के समय बाजार बेहद प्रभावित हुआ। दरअसल कल खाद लेने दो लोगों के साथ घर से निकले किन्दहो गांव के किसान धनीराम पटेल का शव पथरिया के रजवांस तिराहे के पास संदिग्ध हालत में मिला था, परिजन आरोप लगा रहे थे कि जिन दो लोगों के साथ धनीराम घर से निकले उन्हीं लोगों ने शराब पिलाकर उनकी हत्या की है। आज शव का पोस्टमार्टम किया गया और जैसे ही दोपहर बाद शव परिजनों को दिया गया उन्होंने बाजार में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू किया और पुलिस कार्यवाही के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजन इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लंबे समय तक चले प्रदर्शन के बाद आश्वासन मिलने पर लोगों ने शव उठाकर उसके अंतिम संस्कार की सहमति जताई है।
0
0
Report

सिकंदराराव में तहसील दिवस में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा,मतदाता सूची सुधारने पर जोर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow14m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- तहसील सिकंदराराऊ में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के साथ मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रशांत तिवारी ने कहा कि वर्तमान में प्रशासन की प्राथमिकता मतदाता सूची को पूरी तरह दुरुस्त करना और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करना है। उन्होंने अधिकारियों को चुनावी तैयारियों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के लिए फील्ड विजिट से लेकर बूथ स्तर तक समीक्षा की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।एडीएम ने आमजन से अपील की कि जिन पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे 21, 22, 27, 28 और 29 नवंबर को निर्धारित विशेष तिथियों पर अपने नजदीकी पोलिंग स्टेशन पहुंचकर वहां तैनात बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें।इसके अलावा नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से एनवीएसपी पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बैठक में मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव से पहले, मतदान दिवस और चुनाव के बाद की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। सेक्टर अधिकारियों को पोलिंग बूथों की भौतिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने, कमियों को दूर कराने तथा मतदाता सूची की खामियों की नियमित मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top